Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट 2022 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2022 Topper Interview Tanishka AIR 1 in hindi) - तनिष्का एआईआर 1
    • लेख
    • नीट 2022 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2022 Topper Interview Tanishka AIR 1 in hindi) - तनिष्का एआईआर 1

    नीट 2022 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2022 Topper Interview Tanishka AIR 1 in hindi) - तनिष्का एआईआर 1

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Updated on 09 Sep 2022, 07:01 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट 2022 टॉपर इंटरव्यू : बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट यूजी 2022 परिणाम (NEET UG 2022 Result) 7 सितंबर को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित कर दिए गया। नीट 2022 (NEET 2022) के लिए उपस्थित हुए 1872343 उम्मीदवारों में से, राजस्थान की तनिष्का ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त कर नीट 2022 टॉपर (NEET 2022 Topper) बनीं।
    नीट 2022 टॉपर वत्स आशीष बत्रा (AIR 2) का इंटरव्यू पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    नीट 2022 टॉपर्स की लिस्ट जारी, चेक करें सूची।

    नीट 2022 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2022 Topper Interview Tanishka AIR 1 in hindi) - तनिष्का एआईआर 1
    नीट 2022 टॉपर इंटरव्यू

    Careers360 के साथ बातचीत में, नीट 2022 टॉपर तनिष्का (NEET 2022 Topper Tanishka) ने अपने डॉक्टर बनने की इच्छा, रिजल्ट को लेकर उनकी भावना और नीट 2022 टॉपर (NEET 2022 Topper) बनने में सहायक चीजों के बारे में बताया। नीट 2022 टॉपर तनिष्का (NEET 2022 Topper Tanishka) का लक्ष्य अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स नई दिल्ली में प्रवेश प्राप्त करना है। उन्होंने अपनी इस यात्रा का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। आपकी सुविधा के लिए नीट 2022 टॉपर इंटरव्यू हिंदी में (NEET 2022 Topper Interview in hindi) इस लेख में उपलब्ध है। नीट 2022 ऑल इंडिया रैंक 1 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2022 AIR 1 topper interview) के बारे में अधिक जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़े।

    महत्वपूर्ण लेख :

    नीट 2022 ऑल इंडिया रैंक 1 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2022 AIR 1 topper interview)

    Careers360 : आपके नीट 2022 रिजल्ट की आपको बहुत-बहुत बधाई! इस उपलब्धि के बारे में आपकी फीलिंग्स कैसी हैं?

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    तनिष्का : मेरे पास शब्द नहीं हैं, सच में। मैंने अपने जीवन में पहली बार महसूस किया कि खुशी में किसी की आंखों में आंसू भी आ सकते हैं।

    Careers360 : अपने और अपने परिवार के बारे में कुछ बताएं। आपने अपनी स्कूली शिक्षा कहाँ से पूरी की?

    तनिष्का : 10वीं कक्षा तक, मैंने यदुवंशी शिक्षा नारनौल में पढ़ाई की और फिर कक्षा 11वीं और 12वीं में, मैंने दो साल के क्लासरूम प्रोग्राम के लिए एलन करियर इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया। मेरे पिता एक शिक्षक हैं और मेरी माँ एक व्याख्याता हैं।

    Careers360 : आपको करियर के रूप में मेडिसिन चुनने के लिए किस चीज ने प्रेरित किया? आपने डॉक्टर बनने का फैसला कब लिया?

    तनिष्का : इसकी शुरुआत इंसानियत की भावना से हुई। हम अपने आसपास कई ऐसे लोग देखते हैं जिन्हें पैसों के आभाव में सही इलाज नहीं मिल पाता है। मैं ऐसे सभी लोगों की हर तरह से मदद करना चाहती हूं।

    इन्हें भी देखें-

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    Careers360 : क्या यह आपका पहला प्रयास है? आपने नीट परीक्षा की तैयारी कब शुरू की?

    तनिष्का : हाँ, यह मेरा पहला प्रयास है। मैंने नीट परीक्षा की तैयारी 11वीं कक्षा से शुरू की थी।

    Careers360 : आपने सेल्फ स्टडी के लिए कितना समय दिया? आपको क्या लगता है बेहतर क्या है, कोचिंग या सेल्फ स्टडी?

    तनिष्का : मैं अपनी नीट 2022 परीक्षा के लिए रोजाना 5-6 घंटे पढ़ाई करती थी। कोचिंग वास्तव में आपकी NEET UG 2022 की तैयारी में आपकी बेहतर मदद करती है।

    नीट से संबंधित उपयोगी लिंक

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    Amity University Noida | Allied Health Sciences Admissions

    Ranked as India’s #1 Not for profit pvt. University by India Today

    Careers360 : आपका कौन-सा विषय कमजोर है और कौन-सा सबसे मजबूत?

    तनिष्का: मुझे नहीं लगता कि मेरा कोई कमजोर विषय है और न ही तैयारी के दौरान मुझे कोई दबाव महसूस हुआ। मेरे पसंदीदा विषय फिजिक्स और फिजिकल केमिस्ट्री हैं।

    Careers360 : NEET UG की तैयारी शुरुआती दिनों में और परीक्षा से ठीक एक महीने पहले कैसे अलग थी?

    तनिष्का : अपनी परीक्षा से एक महीने पहले, मैंने अपनी सेल्फ स्टडी को 5-6 घंटों से 10-12 घंटों तक बढ़ा दिया था।

    Careers360 : आपकी परीक्षा के दिन की रणनीति क्या थी? आपके अनुसार सबसे कठिन और आसान सेक्शन कौन-सा था?

    तनिष्का : नीट 2022 परीक्षा के दिन की मेरी रणनीति सबसे पहले जीव विज्ञान के प्रश्नों को, फिर रसायन विज्ञान और अंत में भौतिकी के प्रश्नों को हल करने की थी। सबसे आसान सेक्शन फिजिक्स था।

    इसे भी पढ़ें
    घर से नीट यूजी की तैयारी कैसे करें?
    नीट यूजी मुफ्त कोचिंग

    Careers360 : मेडिसिन की पढ़ाई के लिए आपका ड्रीम कॉलेज कौन-सा है? चिकित्सा के क्षेत्र में आपकी क्या आकांक्षा है और आप किस विशेषज्ञता में रुचि लेंगी?

    तनिष्का : मेरा ड्रीम कॉलेज एम्स, नई दिल्ली है। मैंने विशेषज्ञता के बारे में फैसला नहीं लिया है, लेकिन मुझे कार्डियो, ऑन्कोलॉजी और न्यूरो में दिलचस्पी है।

    Careers360: आप अपनी सफल नीट टॉपर यात्रा का श्रेय किसे देती हैं?

    तनिष्का: मेरे माता-पिता और साथ ही, मेरे शिक्षक मेरी यात्रा के सबसे बड़े समर्थक हैं।

    Careers360: नीट की तैयारी, दृष्टिकोण आदि के संदर्भ में आप भविष्य के नीट उम्मीदवारों को क्या सुझाव देंगी?

    तनिष्का: तैयारी के लिए अपना 100% दें और आपको रिजल्ट जरुर मिलेगा।

    अन्य उपयोगी लिंक

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot
    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Student,

    After submitting the CBSE subject change fee, there is no fixed official processing time specified by CBSE. The request is processed through the CBSE Regional Office, so confirmation may take some time.

    Usually, wait for the CBSE confirmation rather than assuming the payment itself means approval. Keep your

    Dear Student,

    If you are looking for NEET-level question papers based on the PUC/Class 11-12 syllabus, you can practise NEET previous-year question papers and sample papers to understand the competitive-level questions and exam pattern.

    You can check the NEET Question Papers on Careers360 here:

    NEET Question Papers - Previous Year

    Hello Aspirant,

    To begin NEET preparation, first understand the official syllabus and exam pattern and make a realistic study timetable. Start with NCERT Class 11 and 12, especially for Biology and Inorganic Chemistry. Focus on understanding concepts in Physics and Physical Chemistry, followed by regular numerical practice. After completing each

    Hello Aspirant,

    Yes. If you are looking for a book/guide covering NEET PG colleges across India, including MD/MS seats, fees, marks/cut-offs and counselling information, Careers360 provides NEET PG counselling resources and college-predictor reports.

    • You can check the NEET PG College Predictor here: Careers360 NEET PG College Predictor

    If you specifically

    Hello Student,

    No, NEET is not compulsory to become a medical or biomedical researcher. NEET is only required if you wish to pursue MBBS or other medical courses that are based on the NEET exam. If your goal is to work in medical research, there are alternative paths you can