Careers360 Logo
ask-icon
share
    कोचिंग के बिना नीट 2026 की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for NEET 2026 without Coaching in Hindi)
    • लेख
    • कोचिंग के बिना नीट 2026 की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for NEET 2026 without Coaching in Hindi)

    कोचिंग के बिना नीट 2026 की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for NEET 2026 without Coaching in Hindi)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 05 Dec 2025, 05:23 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    कोचिंग के बिना नीट 2026 की तैयारी कैसे करें: बिना कोचिंग के नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) की तैयारी संभव है और कई नीट टॉपर्स ने ऐसा किया भी है। नीट के लिए स्व-अध्ययन करने से आपको अपनी शक्ति और कमजोरियों के आधार पर अपनी तैयारी योजना पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप जल्दी शुरू कर रहे हैं या दूसरा प्रयास कर रहे हैं, यह लेख आपके स्व-अध्ययन को प्रभावी ढंग से व्यवस्थित करने में आपकी मदद करेगा। यदि आप बिना कोचिंग के नीट की तैयारी करने के लिए अध्ययन संबंधी सुझावों की तलाश कर रहे हैं, तो इस लेख में अध्ययन सामग्री से लेकर तैयारी संबंधी सुझावों तक, वह सब कुछ है जिसकी आपको आवश्यकता है।

    This Story also Contains

    1. कोचिंग के बिना नीट 2026 की तैयारी कैसे करें?
    2. नीट परीक्षा पैटर्न 2026
    3. कोचिंग के बिना नीट की तैयारी कैसे करें - सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें
    4. कोचिंग के बिना नीट 2026 की तैयारी कैसे करें - महत्वपूर्ण टॉपिक
    5. कोचिंग के बिना नीट 2026 की तैयारी कैसे करें- महत्वपूर्ण टिप्स
    6. नीट में कोचिंग के बिना क्या मैं सफलता पा सकता हूं (can i crack neet without coaching)
    7. बिना कोचिंग के 11वीं कक्षा से नीट की तैयारी कैसे करें? (How to Prepare for NEET from class 11 without coaching?)
    8. टॉपर का नाम जिसने बिना कोचिंग के नीट क्रैक किया
    9. बिना कोचिंग के पहले प्रयास में नीट कैसे क्रैक करें? (How to crack NEET in first attempt without coaching?)
    10. नीट अंक वितरण - विषयवार (NEET marks distribution - Subject-wise in hindi)
    कोचिंग के बिना नीट 2026 की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for NEET 2026 without Coaching in Hindi)
    How to Prepare for NEET 2026 without Coaching in Hindi

    जो उम्मीदवार महंगे कोचिंग सेंटर का खर्च नहीं उठा सकते, उनके लिए बिना कोचिंग के नीट-यूजी 2026 की तैयारी करना तैयारी का सबसे अच्छा माध्यम सेल्फ स्टडी है। बिना कोचिंग के नीट की तैयारी का पहलू कुछ ऐसा है जिस पर उम्मीदवार हमेशा खुद से सवाल करते हैं। इस प्रश्न का उत्तर हर व्यक्ति के लिए भिन्न हो सकता है। हालांकि कोचिंग के बिना नीट की तैयारी कैसे करें, इसकी योजना बनाने वाले उम्मीदवारों को इस बात को लेकर आश्वस्त होना चाहिए कि ऐसा बिल्कुल संभव है। यह चुनौतीपूर्ण लग सकता है पर रणनीतिक योजना और इसके अनुशासित पालन से उम्मीदवार कोचिंग के बिना नीट 2026 की तैयारी करके नीट में सफलता पा सकते हैं।

    कई नीट टॉपर्स और विशेषज्ञों की राय है कि समर्पित स्वाध्याय और अभ्यास नीट यूजी परीक्षा में सफलता दिलाने वाला प्रमुख कारक है। बिना कोचिंग के नीट की तैयारी करने वाले उम्मीदवार रणनीति और अन्य जरूरी जानकारी जुटाने के लिए इस लेख की मदद ले सकते हैं। बिना कोचिंग के NEET की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इस तथ्य के बारे में पता होना आवश्यक है कि मई, 2026 में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा नीट 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी।

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    ये भी पढ़े-

    कोचिंग के बिना नीट 2026 की तैयारी कैसे करें?

    सबसे पहले तो खुद से यह प्रश्न करें कि क्या मैं बिना कोचिंग के नीट क्रैक कर सकता हूं (can i crack neet without coaching)। सबसे पहले आपको लगना चाहिए कि बिना कोचिंग के नीट की बाधा से पार पाया जा सकता है। इसके लिए कारगर योजना बनाकर समुचित अध्ययन सामग्री के साथ तैयारी में जुटने की आवश्यकता होगी। कोचिंग के बिना नीट की तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों को ईमानदारी से प्रयास करना होगा। नीचे बताई गई रणनीतियों से देश की सबसे बड़ी चिकित्सा प्रवेश परीक्षा को क्रैक करने में उम्मीदवारों की सहायता मिलेगी।

    1. कोचिंग के बिना नीट की तैयारी के लिए जानकारी जुटाएं- बिना कोचिंग नीट 2026 की तैयारी के लिए सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम यह है कि संबंधित और प्रासंगिक सब जानकारी जुटाई जाए। बात चाहे परीक्षा सत्र, परीक्षा पैटर्न या पाठ्यक्रम की हो, उम्मीदवारों को पहले से ही सब कुछ पता होना चाहिए। पूरी जानकारी होना, कोचिंग के बिना नीट की तैयारी से जुड़ी आवश्यक महत्वपूर्ण रणनीतियों में से एक है। नीट एग्जाम पैटर्न की संक्षिप्त जानकारी नीचे तालिका में देखी जा सकती है।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    नीट परीक्षा पैटर्न 2026

    विषय

    विवरण

    परीक्षा का मोड

    पेन और पेपर टेस्ट (ऑफलाइन)

    परीक्षा अवधि

    3 घंटे

    प्रश्नों की कुल संख्या

    180 प्रश्न

    खंड

    भौतिकी– 45 प्रश्न

    रसायन– 45 प्रश्न

    जीव विज्ञान – 90 प्रश्न

    अंकन योजना

    हर सही उत्तर के लिए +4 मिलेंगे;

    हर गलत उत्तर के -1 अंक मिलेगा;

    अनुत्तरित प्रश्नों के लिए 0 अंक मिलेगा।

    अधिकतम अंक

    720 अंक

    कुल अंकों की गणना

    सही उत्तरों की संख्या X 4 – गलत उत्तरों की संख्या X 1

    (नोट: अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं है)

    2. कोचिंग के बिना नीट 2026 के लिए अपनी अध्ययन योजना तैयार करें- अगला महत्वपूर्ण कदम अध्ययन कार्यक्रम की योजना बनाना और उस पर टिके रहना है। अध्ययन कार्यक्रम में लंबे-लंबे नीरस घंटे शामिल नहीं होने चाहिए। इसके बजाय अध्ययन के घंटों को छोटा रखें और आवृत्ति कई बार रखें। बिना कोचिंग नीट की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को देखना होगा कि नीट सिलेबस 2026 में शामिल सभी विषयों जैसे भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के नियमित अध्ययन को योजना में समय मिला हो।

    3. नीट की तैयारी के लिए मानक अध्ययन सामग्री का पालन करें- चूंकि उम्मीदवार बिना कोचिंग के नीट की तैयारी कर रहे हैं ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि उम्मीदवार गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री की मदद लें। विशेषज्ञों और टॉपरों की राय में नीट की तैयारी के लिए सबसे अच्छी किताबें एनसीईआरटी की हैं। इसलिए उम्मीदवारों को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को पहले पूरा करना आवश्यक होगा। एनसीईआरटी पुस्तकों के पूरा हो जाने पर उनके हर संभावित प्रश्न हल करने के बाद उम्मीदवार अपनी तैयारी और अभ्यास के लिए नीचे दी गई पुस्तकों का प्रयोग संदर्भ के तौर पर कर सकते हैं।

    कोचिंग के बिना नीट की तैयारी कैसे करें - सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें

    भौतिक विज्ञान

    • एनसीईआरटी की भौतिकी कक्षा XI और XII

    • कॉन्सेप्ट्स ऑफ फिजिक्सः एचसी वर्मा

    • ऑब्जेक्टिव फिजिक्सः डीसी पांडे

    • फंडामेंटल्स ऑफ फिजिक्सः हालिडे, रेसनिक और वॉकर

    • फंडामेंटल फिजिक्सः प्रदीप

    • प्रॉबलम्स इन जनरल फिजिक्सः आईई इरोडोव

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    रसायन विज्ञान

    • फिजिकल केमेस्ट्रीः ओपी टंडन

    • मॉडर्न एबीसी रसायन कक्षा 11 और 12

    • कंसाइज इनऑर्गेनिक केमेस्ट्रीः जेडी ली

    • दिनेश केमिस्ट्री गाइड

    • वीके जायसवाल (अकार्बनिक), एमएस चौहान (कार्बनिक) और एन अवस्थी (भौतिक) की प्रैक्टिस बुक

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    Max Institute of Allied and Paramedical Education (MIAPE)

    Get Started With Your Healthcare Career. 2026 Admissions open.

    जीवविज्ञान

    • बायोलॉजी वॉल्यूम 1 और 2- ट्रूमैन

    • ऑब्जेक्टिव बायोलॉजीः दिनेश

    • ऑब्जेक्टिव बॉटनीः अंसारी

    • प्रदीप गाइड बायोलॉजी

    • बायोलॉजीः जीआर बाथला प्रकाशन

    कोचिंग के बिना नीट 2026 की तैयारी कैसे करें - महत्वपूर्ण टॉपिक

    नीट की तैयारी करते समय उन टॉपिकों की पूर्व जानकारी होना आवश्यक है जो परीक्षा की दृष्टि से दूसरों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण हैं। हालांकि पूरे पाठ्यक्रम की समग्र जानकारी होना आवश्यक है पर पिछले वर्षों की परीक्षा के विश्लेषण के आधार पर तैयार किए गए महत्वपूर्ण टॉपिकों की सूची से उम्मीदवारों को उस अनुसार तैयारी करने और अपने लिए एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित करने में मदद मिलेगी। ऐसे विषय-वार महत्वपूर्ण विषयों को नीचे सूचीबद्ध किया गया है।

    नीट महत्वपूर्ण टॉपिक 2026

    भौतिक विज्ञान

    • यांत्रिकी

    • विद्युतगतिकी

    • आधुनिक भौतिकी

    • ऊष्मा और ऊष्मागतिकी

    • प्रकाशिकी

    • सरल आवर्त गति

    • तरंगें

    नीट के लिए उपयोगी लिंक

    रसायन विज्ञान

    • मोल अवधारणा

    • स्टोईचिओमेट्री

    • परमाणु संरचना

    • तापगतिकी

    • रेडॉक्स अभिक्रिया

    • विद्युतरसायन

    • विलयन

    • रासायनिक गतिकी

    • ब्लॉक तत्व - डी, एफ, पी, एस

    • सहसंयोजक यौगिक

    • रासायनिक आबंध

    • हाइड्रोजन आबंध

    • कार्बनिक यौगिक

    • जैविक अणु

    • बहुलक

    • हाइड्रोकार्बन

    जीवविज्ञान

    • आनुवंशिकी और विकास

    • शरीर क्रिया विज्ञान– पादप और मनुष्य

    • प्रजनन – पुष्पीय पौधे और मनुष्य

    • जैव विविधता

    • पारिस्थितिकी

    • जीवों में संरचनात्मक संगठन

    • कोशिकीय संरचना और कार्य

    • जैव प्रौद्योगिकी

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    कोचिंग के बिना नीट 2026 की तैयारी कैसे करें- महत्वपूर्ण टिप्स

    बिना कोचिंग के घर पर नीट की तैयारी कैसे करें (how to prepare for neet at home without coaching in Hindi), क्या नीट बिना कोचिंग के क्रैक की जा सकती है (can i crack neet without coaching in Hindi) जैसे प्रश्नों के उत्तर लेख में दिए गए सुझावों से मिल जाएंगे, लेकिन सफलता के लिए इन पर लगन और मेहनत के साथ अमल करने की आवश्यकता होगी।

    कोचिंग के बिना नीट 2026 की तैयारी कैसे करें - पिछले वर्ष के पेपर हल करें

    बिना कोचिंग नीट 2026 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह बहुत ही उपयोगी रणनीति है। पिछले वर्षों के नीट प्रश्न पत्रों को हल करने से उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न के बारे में जानकारी मिलेगी और उन्हें समय-प्रबंधन कौशल को सुधारने में भी जरूरी मदद मिलेगी।

    कोचिंग के बिना तैयारी करने के लिए ऑनलाइन नीट 2026 मॉक टेस्ट हल करना

    जरूरी है कि कोचिंग के बिना नीट की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी आत्मविश्लेषण करें और इसका सबसे अच्छा तरीका रहेगा ऑनलाइन नीट मॉक टेस्ट की मदद लेना। उम्मीदवारों को ऑनलाइन मॉक टेस्ट लेने से वास्तविक परीक्षा जैसी स्थिति का अनुभव मिलेगा जिससे तैयारी में उनको मदद मिलेगी।

    कोचिंग के बिना नीट 2026 की तैयारी के लिए अनुशासन बनाए रखें

    बिना कोचिंग के नीट की तैयारी करने को दौरान उम्मीदवारों को खुद के प्रति ईमानदार बने रहना आवश्यक होगा। स्वयं के अलावा आप किसी और पर निर्भर नहीं रहेंगे और ऐसे में जब बात अध्ययन कार्यक्रम का पालन करने की हो तो उम्मीदवारों को अनुशासित रहना चाहिए, फिर चाहे बात नियमित अध्ययन की हो या टेस्ट लेने की।

    नीट में कोचिंग के बिना क्या मैं सफलता पा सकता हूं (can i crack neet without coaching)

    आज कल हर किसी के पास नेट की सुविधा है, ऐसे में नीट में सफलता चाहने वाले उम्मीदवार नीट में कोचिंग के बिना क्या मैं सफलता पा सकता हूं (can i crack neet without coaching), कोचिंग के बिना क्या नीट में सफल हो सकते हैं (can we crack neet without coaching) जैसे प्रश्नों के उत्तर खूब खोजे जाते हैं। नीट में सफलता पाने के लिए आपको नीट में अच्छा स्कोर लाना होगा और अच्छा स्कोर लाने के लिए नीट के पेपर में पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देने की आवश्यकता होगी। यदि आप बिना कोचिंग के नीट पेपर के प्रश्नों के सही उत्तर दे सकते हैं तो आप नीट में कोचिंग के बिना सफलता पा जाएंगे। बहरहाल कुछ टिप्स नीचे दिए हैं जिनसे आपको नीट में पूछे जाने वाले प्रश्नों का उत्तर देने में कुशल बनने के लिए मदद ले सकते हैं-

    • सिलेबस को समझें
    • नीट एग्जाम पैटर्न को जानें
    • गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री जुटाएं
    • समुचित स्टडी टाइम टेबल बनाएं
    • लगन के साथ तैयारी में जुट जाएं
    • नीट मॉक टेस्ट देकर प्रदर्शन आंकें
    • नीट मॉक टेस्ट के आधार पर सुधार करें

    कोचिंग के बिना नीट 2026 की तैयारी - तनाव को दूर रखें और अपने लिए समय रखें

    यद्यपि तैयारी के दबाव के बीच ऐसा कर पाना थोड़ा मुश्किल लगता है पर उम्मीदवारों को हमेशा याद रखना होगा कि दबाव को दूर करते रहना महत्वपूर्ण है। बीच-बीच में पढ़ाई से दिमाग को हटाना आवश्यक है और सहायक भी है क्योंकि यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को फिर से जीवंत करता है और बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।

    बिना कोचिंग के 11वीं कक्षा से नीट की तैयारी कैसे करें? (How to Prepare for NEET from class 11 without coaching?)

    पाठ्यक्रम से परिचित होकर और अध्ययन के लिए प्राथमिक सामग्री के रूप में एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों का उपयोग करके कक्षा 11 से बिना किसी कोचिंग के एनईईटी की तैयारी करें। इन पुस्तकों में वे अधिकांश अवधारणाएँ शामिल हैं जिन्हें नीट परीक्षा में बैठने से पहले सीखने की आवश्यकता होती है। लगातार अध्ययन करने का एक कार्यक्रम बनाएं ताकि उतना ही समय नई सामग्री के साथ-साथ पहले से अध्ययन की गई अवधारणाओं के रिवीजन के लिए भी दिया जा सके। एमसीक्यू और संख्यात्मक समस्याओं के रूप में दैनिक अभ्यास को शामिल किया जा सकता है।

    टॉपर का नाम जिसने बिना कोचिंग के नीट क्रैक किया

    स्व-अध्ययन, व्यवस्थित समय प्रबंधन और एनसीईआरटी की सावधानीपूर्वक समझ के आधार पर कई नीट टॉपर्स ने औपचारिक कोचिंग के बिना परीक्षा उत्तीर्ण की है।

    1. शोएब आफताब (2020) - नियोजित स्व-अध्ययन के माध्यम से पूर्ण 720 अंक प्राप्त किए और नीट में टॉप किया।

    2. भाविक बंसल (2019) - एआईआर 2, एनसीईआरटी का गहन अध्ययन किया, ऑनलाइन संसाधनों की मदद ली और बिना कोचिंग के लगातार अभ्यास किया।

    3. आकांक्षा सिंह (2020) - एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों और अनुशासित स्व-अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करते हुए 720/720 स्कोर किया।

    बिना कोचिंग के पहले प्रयास में नीट कैसे क्रैक करें? (How to crack NEET in first attempt without coaching?)

    • पाठ्यक्रम को व्यवस्थित रूप से कवर करने के लिए शेड्यूल का अनुसरण करते हुए एक शेड्यूल बनाएं।

    • लगातार समीक्षा के साथ, प्राप्त करने के लिए अपने दैनिक/साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करें।

    • हर दिन एमसीक्यू अभ्यास करने के लिए ऑनलाइन संसाधनों और प्रश्न बैंकों का उपयोग किया जा सकता है।

    • समय प्रबंधन और परीक्षा के अनुभव से परिचित होने के लिए नियमित अंतराल पर फुल-लेंथ मॉक टेस्ट दें।

    • मॉक टेस्ट से अपनी गलतियों का विश्लेषण करें और उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करें जहां आपको सुधार की आवश्यकता है।

    • बिना किसी व्यवधान के अपने शेड्यूल पर कायम रहें।

    • संतुलित आहार लें, अच्छी नींद लें और यह सुनिश्चित करने के लिए व्यायाम करते रहें कि आपका दिमाग तेज़ रहे।

    • अपने लक्ष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें।

    नीट अंक वितरण - विषयवार (NEET marks distribution - Subject-wise in hindi)

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अनुभागवार अंक

    भौतिक विज्ञान

    45

    180

    रसायन विज्ञान

    45

    180

    जूलॉजी

    90

    360

    कुल अंक

    720

    यह भी पढ़ें:

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    SSUHS ANM Exam Application Date

    15 Sep'26 - 5 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support

    Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off

    Dear Student, with a NEET PG rank of 2,38,639, your options will depend on your category, state, preferred speciality, counselling quota and budget. Government, private and DNB options can have very different closing ranks. Share these details and I can help you identify realistic options rather than giving you a

    Hello, with a NEET PG 2026 AIR of 57,213, the available branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred type of college. You can check possible branches and colleges based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor

    Hello, with a NEET PG AIR of 19,953, the chances for MD General Medicine, MD Dermatology and MD Paediatrics will depend on your category, state quota, counselling round and college type. You can explore possible Government, DNB and private college options across Kerala, Karnataka, Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, Maharashtra