Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2019 Topper Interview): राघव दुबे (एआईआर 10)
    • लेख
    • नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2019 Topper Interview): राघव दुबे (एआईआर 10)

    नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2019 Topper Interview): राघव दुबे (एआईआर 10)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Team Careers360Updated on 08 Jun 2019, 01:59 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू: नीट 2019 रिजल्ट आखिरकार 5 जून को ईद के शुभ अवसर पर घोषित किया गया। ईद के दिन परिणाम की घोषणा नीट टॉपर 2019, राघव दुबे के लिए अप्रतिम खुशी लेकर आई। होशंगाबाद के इस होनहार लड़के ने कुल 720 में से 695 अंकों के साथ नीट एआईआर 10 प्राप्त की। बायोलॉजी शिक्षिका के एक पुत्र, राघव ने भी बायोलॉजी में गहरी रुचि विकसित की और वे एम्स, नई दिल्ली या मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली से एमबीबीएस करना चाहते हैं। शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और दोस्तों और परिवार से प्रेरणा लेकर, राघव ने नीट 2019 परीक्षा को क्रैक कर दिया है। नीट यूजी में 99.9992203 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले राघव दुबे ने Careers360 के साथ अपने एक्सक्लूसिव नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू में सेल्फ स्टडी के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया। राघव को तैराकी बहुत अधिक पसंद है और वह अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। नीट 2019 के टॉपर राघव दुबे और उनकी सफलता की कहानी का पूरा इंटरव्यू यहाँ पर पढ़ें!

    नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2019 Topper Interview): राघव दुबे (एआईआर 10)
    नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2019 Topper Interview): राघव दुबे (एआईआर 10)


    Careers360: नीट 2019 के टॉपर के रूप में उभरने के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई! आप अपने नीट रिजल्ट के बारे में कैसा महसूस कर रहे हैं?

    राघव दुबे: मैं बहुत खुश हूं। मुझे कभी भी नीट 2019 में एआईआर 10 बन जाने की उम्मीद नहीं थी। इसलिए, यह दिन सबसे खुशी का दिन रहा।


    Careers360: हमें अपनी पृष्ठभूमि के बारे में कुछ बताएं।

    राघव दुबे: मैं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास होशंगाबाद का रहने वाला हूँ। मैंने होशंगाबाद से ही अपनी कक्षा 10 और कक्षा 12 पूरी की। स्कूल में एक औसत छात्र होने के नाते मैं संतुष्ट था। मैं दो साल पहले कोटा चला गया था। मेरे पिता एक फार्मर-कम-बिज़नेसमैन हैं, जबकि मेरी माँ बायोलॉजी की शिक्षिका थी, जोकि अब एक गृहिणी बन गईं हैं।


    Careers360: आपने करियर के रूप में मेडिसिन को चुनने की प्रेरणा कहाँ से प्राप्त की?

    राघव दुबे: अपनी माँ की ही तरह, मैं भी बायोलॉजी की ओर अत्यधिक आकर्षित था और यही कारण है कि मैंने मेडिसिन को करियर के रूप में चुनने और डॉक्टर बनने के बारे में सोचा।


    Careers360: आपकी इस यात्रा में आपके परिवार ने आपका सहयोग कैसे किया?

    राघव दुबे: उन्होंने वास्तव में मेरा बहुत सहयोग किया और मुझे प्रेरित किया। यह मेरे परिवार का एक टीम के रूप में प्रयास है। हालांकि, उन्होंने कभी मुझे एक अच्छी रैंक का पीछा करने के लिए मजबूर नहीं किया, लेकिन हमेशा कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। मेरा परिवार मुझे हमेशा सहयोग करता रहा है। वे मेरे जीवन में आने वाली सभी बाधाओं के दौरान मेरे साथ खड़े रहे।


    Careers360: क्या आप नीट 2019 का अपना ओवरऑल और सब्जेक्ट वाइज स्कोर हमारे साथ साझा कर सकते हैं?

    राघव दुबे: मैं 720 में से 695 अंक प्राप्त करने में सफल रहा। सब्जेक्ट वाइज अंकों के अनुसार, मैंने बायोलॉजी में 345 और केमिस्ट्री और फिजिक्स में क्रमश: 175 अंक प्राप्त किए हैं।


    Careers360: आपने और कौन से मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम दिए हैं?

    राघव दुबे: हां, मैंने AIIMS MBBS और JIPMER UG प्रवेश परीक्षा दी है। इनमें मैं नीट की तरह ही अच्छे स्कोर की उम्मीद कर रहा हूँ।


    Careers360: बोर्ड परीक्षा और अन्य मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के साथ अपनी तैयारी को संतुलित करते हुए आपने नीट 2019 की तैयारी कैसे की?

    राघव दुबे: मैं पिछले दो वर्षों से NEET UG परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं। नीट के तीन प्रमुख विषय यानि फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी लगभग एक साल में हो पूरे गए थे। फिर, मुझे बस अंग्रेजी और अन्य अतिरिक्त विषयों की तैयारी करनी थी। हालांकि, बोर्ड की तैयारी ने मेरे एनसीईआरटी कॉन्सेप्ट्स को मजबूत किया है।


    Careers360: हमें नीट तैयारी के दौरान आपके द्वारा अपनाई गई दिनचर्या के बारे में कुछ बताएं।

    राघव दुबे: नीट 2019 की तैयारी के लिए कोई विशेष दिनचर्या नहीं थी। मैं सिर्फ अपने शिक्षकों की सलाह का पालन करता था और प्रत्येक विषय को कई बार रिवाइज करता था। मैंने हमेशा नीट के तीनों विषयों में से प्रत्येक के एक टॉपिक को पूरा करने की कोशिश की।


    Careers360: क्या आपने कोई कोचिंग या किसी प्रकार की मदद ली? यह कितना फायदेमंद साबित हुई?

    राघव दुबे: मैंने दो साल के लिए एलन कोटा से कोचिंग ली। और हां, मेरी सफलता का सबसे अधिक श्रेय एलन कोटा को जाता है। वहां पर दैनिक रूप से प्रैक्टिस और मोटिवेशन सेशंस हुआ करते थे।


    Careers360: आपने कोचिंग के अलावा सेल्फ-स्टडी के लिए कितना समय दिया?

    राघव दुबे: छह घंटे की कोचिंग के बाद, मैंने हमेशा दिन में 5-6 घंटे अध्ययन करने की कोशिश की। हालांकि, सप्ताहांत या छुट्टियों के दौरान, समय अवधि 7-8 घंटे तक बढ़ जाती थी। मैंने कभी भी अपने अध्ययन के समय पर ध्यान केंद्रित नहीं किया लेकिन हमेशा अपने टॉपिक्स को पूरा करने पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की।


    Careers360: फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी तीनों विषयों के लिए आपकी परीक्षा की रणनीति क्या थी?

    राघव दुबे: चूंकि बायोलॉजी से सबसे अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए, मैंने सबसे पहले बायोलॉजी को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया। फिर केमिस्ट्री और फिजिक्स पूरा करने की कोशिश की।


    Careers360: आपके अनुसार सबसे कठिन और आसान सेक्शन कौन से थे?

    राघव दुबे: बायोलॉजी बहुत अधिक कठिन नहीं था, लेकिन इसमें कुछ ऐसे प्रश्न थे जो थोड़ा मुश्किल थे। केमिस्ट्री केवल एनसीईआरटी के प्रश्नों पर आधारित थी, इसलिए यह मध्यम था और फिजिक्स सबसे आसान थी।


    Careers360: आपने अपने मजबूत और कमजोर पक्षों का सामना कैसे किया?

    राघव दुबे: जब मेरे पास नीट 2019 की तैयारी के लिए पर्याप्त समय था, तो मैंने अधिक से अधिक टॉपिक कवर करने की कोशिश की। हालांकि, डी-डे के समय तक, मैंने बचे हुए टॉपिक्स को देखने की कोशिश नहीं की।


    Careers360: आपकी हॉबीज क्या हैं? क्या आप तैयारी के दौरान भी उनके लिए समय निकाल पाते थे?

    राघव दुबे: मुझे तैराकी का शौक था, जिसे मुझे तैयारी के कारण छोड़ना पड़ा। मैं तैयारी के दौरान कुछ समय के लिए अपने दोस्तों और परिवारवालों से बात करता था।


    Careers360: इस सफलता के लिए आप किन फैक्टर्स को जिम्मेदार मानते हैं?

    राघव दुबे: मैं वास्तव में अपने परिवार, दोस्तों और शिक्षकों का शुक्रगुजार हूं।


    Careers360: एडमिशन के लिए आपके मन में कोई विशेष कॉलेज है?

    राघव दुबे: केवल एम्स, नई दिल्ली, अगर मैं अच्छे स्कोर के साथ एम्स एमबीबीएस 2019 को क्लियर करता हूं। यदि नहीं, तो मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली।


    Careers360: अगले 10 वर्षों में आप खुद को कहां देखते हैं?

    राघव दुबे: मैं भविष्य के बारे में कभी नहीं सोचता। बस वही करना चाहता हूं जो मैं सकारात्मकता के साथ कर रहा हूं।


    Careers360: भविष्य के मेडिकल अभ्यर्थियों लिए क्या संदेश या सलाह देना चाहेंगे?

    राघव दुबे: अपना आत्मविश्वास बनाये रखें। हमेशा शिक्षकों और विशेषज्ञों के दिशानिर्देशों का पालन करें और आपको कभी भी किसी अन्य सलाह की आवश्यकता नहीं होगी।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Digital Forensic
    Via Dr Harisingh Gour Vishwavidyalaya, Sagar
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Explore Top Universities Across Globe
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    University of Wisconsin, Madison
    329 Union South 1308 W. Dayton Street Madison, WI 53715-1149
    University of Alberta, Edmonton
    116 St. and 85 Ave., Edmonton, Alberta, Canada T6G 2R3
    Keele University, Newcastle
    Staffordshire, UK, ST5 5BG

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Student, for NEET-UG , you need to have passed Class 12 or an equivalent examination with the required subjects, including Physics, Chemistry, Biology/Biotechnology and English. For the qualifying examination, the required PCB percentage is generally 50% for General category candidates, 40% for SC/ST/OBC-NCL candidates and 45% for PwBD candidates

    Hello Student, agar aapne counselling ke liye registration kar liya hai lekin Round 1 mein choice filling nahi karte, toh generally aapko Round 1 mein seat allotment nahi milega because aapne apni preferences submit nahi ki hain. However, later rounds mein participate karne ka option counselling ke specific rules par

    Dear Student,

    If grace marks have been given in your NEET result, admission eligibility depends on your final valid NEET score, rank and the applicable counselling rules. For BDS admission, you must fulfil the NEET qualifying criteria and participate in counselling. Check the latest BDS Cutoff for NEET 2026

    Hello Aspirant,

    Your question is incomplete because a rank of 29,300 alone is not enough to estimate the marks. The marks depend on the entrance exam, year, category, and sometimes counselling/rank type.

    Please mention the exam name (for example, NEET , JEE Main , MHT-CET, etc.) and the year. Then

    Hey there,

    If you mean Tamil Nadu BSMS (Siddha) admission, and by “7.5% reservation” you mean the Tamil Nadu Government School Students 7.5% preferential quota, then your chances look quite good, but I cannot confirm that you got a seat from the ranks alone.

    You have: