Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट 2026 की अंतिम समय में तैयारी कैसे करें (Last Minute Preparation Tips for NEET 2026 in Hindi)
    • लेख
    • नीट 2026 की अंतिम समय में तैयारी कैसे करें (Last Minute Preparation Tips for NEET 2026 in Hindi)

    नीट 2026 की अंतिम समय में तैयारी कैसे करें (Last Minute Preparation Tips for NEET 2026 in Hindi)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 17 Apr 2026, 06:20 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट 2026 की अंतिम समय में तैयारी कैसे करें: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। नीट एग्जाम टाइमिंग 2026 (neet exam timing 2026) के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट 2026 का आयोजन 3 मई, 2026 को किया जाएगा। मेडिकल उम्मीदवारों को नीट 2026 की अंतिम समय की तैयारी टिप्स से परिचित होना चाहिए। एनटीए नीट एग्जाम 2026 के आयोजन में जब बहुत कम समय रह जाए तो परीक्षा से पहले किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए, कैसे तैयारी को सही दिशा दी जाए और नीट परीक्षा से पहले अक्सर होने वाले तनाव को कैसे कम किया जाए, इन बातों पर नीट 2026 लास्ट मिनट प्रीपरेशन टिप्स (NEET 2026 Last Minute Preparation Tips in Hindi) के इस लेख में जानकारी दी गई है।
    ये भी पढ़ें- नीट प्रश्न पत्र कहां मिलेगा | नीट कटऑफ क्या है

    नीट 2026 की अंतिम समय में तैयारी कैसे करें (Last Minute Preparation Tips for NEET 2026 in Hindi)
    नीट 2026 की अंतिम समय में तैयारी के टिप्स (Last Minute Preparation Tips for NEET 2026 in Hindi)

    कैंडिडेट्स को नीट एग्जाम की तैयारी से जुड़े इंम्पॉर्टेंट कंपोनेंट्स की पूर्ण जानकारी जरूर होनी चाहिए। ये कंपोनेंट्स हैं - नीट सिलेबस और नीट एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की अच्छी समझ होने से परीक्षा से कुछ दिनों पहले कैंडिडेट्स को नीट एग्जाम से जुड़े कॉन्सेप्ट्स को रिवाइज करने में अत्यधिक आसानी होती है। नीट 2026 की अंतिम समय में तैयारी से जुड़े टिप्स (NEET 2026 Last Minute Preparation Tips in hindi) उम्मीदवारों को एग्जाम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पता होने चाहिए। Careers360 के इस लेख से उन उम्मीदवार उन टिप्स के बारे में जान सकते हैं जिनसे उन्हें लास्ट मिनट में अच्छा स्कोर करने में मदद मिलेगी।

    अन्य उपयोगी लिंक

    नीट 2026 की अंतिम समय में तैयारी के लिए टिप्स - एक्सपर्ट्स और टॉपर्स (neet preparation tips by toppers)

    चूंकि, इस समय उम्मीदवार जिस पॉइंट पर हैं, वह नीट 2026 के लिए उनकी तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने जो भी तैयारी की होती है, उसे परीक्षा के अंतिम समय में ढंग से रिवाइज करना और उससे जुड़े प्रश्नों और सैंपल पेपर्स को हल करना अत्यधिक जरूरी होता है। आखिरी कुछ समय में नीट की तैयारी से जुड़े कई सवालों के जवाब यहां पर टॉपर्स (neet preparation tips by toppers in hindi) और एक्सपर्ट्स द्वारा दिए गए हैं। नीट 2026 की अंतिम समय में तैयारी के ये टिप्स (NEET 2026 Last Minute Preparation Tips in Hindi) नीट में अच्छा स्कोर करने में मददगार होंगे।

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    विशेषज्ञों द्वारा नीट 2026 परीक्षा में सफल होने की रणनीति

    1. आनंद नागराजन कहते हैं, "एक बार सिलेबस को कम्पलीट कर लेने के बाद, रिवर्स फैशन में काम करें और पिछले वर्षों के नीट प्रश्न पत्र और नीट 2026 मॉक टेस्ट पेपर्स को हल करें।"

    2. डॉ. अग्रवाल बताते हैं कि, "पिछले वर्ष के रिकॉर्ड के अनुसार, NEET परीक्षा में लगभग 80 से 85% प्रश्न सीधे NCERT बुक्स से पूछे जा सकते हैं। हालाँकि, NCERT टॉपिक्स पर आधारित शेष 15% से 20% प्रश्न कॉन्सेप्ट बेस्ड हो सकते हैं, जिन्हें हल करने के लिए एनसीईआरटी के अलावा विभिन्न रेफेरेंस बुक्स या स्टैंडर्ड बुक्स का सहारा लेना पड़ सकता है।" उम्मीदवारों को आखिरी क्षणों में पढ़ाई के दौरान नीट चैप्टर वाइज वेटेज और महत्वपूर्ण टॉपिक्स को कवर करना चाहिए।

    3. श्री चैतन्य के विक्रम बाबू कहते हैं, अंतिम सप्ताह में छात्रों को मुख्य रूप से NCERT पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यह समय नए और अतिरिक्त ज्ञान के लिए नहीं है। यह समय आपके पहले पढ़ी हुई चीजों को रिवाइज करने और उनका अभ्यास करने का समय है। इस समय में छात्रों को नए ज्ञान और तथ्यों के पीछे नहीं भागना चाहिए।

    अंतिम समय में नीट एग्जाम की तैयारी के टिप्स - रिवीजन

    यह कथन बिलकुल सत्य है कि अभ्यास ही इंसान को कुशल बनाता है और यह सभी पर लागू होता है चाहे किसी भी क्षेत्र में हो। पहली और महत्वपूर्ण बात यह है की उम्मीदवारों को नीट 2026 के लिए अंतिम मिनट के तैयारी में सुझावों को अभ्यास में शामिल करना आवश्यक है। उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे नीट सैंपल पेपर, प्रीवियस ईयर पेपर्स आदि का लगातार अभ्यास करते रहें। अभ्यास करते समय मेडिकल उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए की उन्हें कहाँ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी मजबूत पकड़ कहाँ है और इसके अनुसार ही वो अपनी योजना बनायें।

    नीट अंतिम समय की तैयारी में सैंपल पेपर्स और मॉक टेस्ट को शामिल करें

    नीट परीक्षा के निकट होने पर छात्रों को बहुत सारे नीट मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर्स देने चाहिए जिस से उन्हें पता चलता रहे की उन्होंने उन सभी चीजों को बरकरार रखा है जिसका उन्होंने महीनो अध्ययन किया है। नीचे दिए गए कारणों से जानेंगे कि कैसे नीट 2026 में सफल होने के लिए अंतिम समय में मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस करना कैसे तैयारी का एक अहम् हिस्सा है।

    समय प्रबंधन में मॉक टेस्ट की उपयोगिता

    नीट 2026 लास्ट मिनट प्रेपरेशन टिप्स (Last Minute Preparation Tips for NEET 2026 in Hindi) में यदि समय प्रबंधन को जगह नहीं दी गई तो यह अधूरी रहेगी। नीट मॉक टेस्ट से उम्मीदवारों को इसे अपनी योजना का हिस्सा बनाने में मदद मिलती है। मॉक टेस्ट देते समय उम्मीदवार को निर्धारित समय सीमा में प्रश्नों का उत्तर देना होता है। छात्र जितनी बार मॉक टेस्ट अभ्यास करते हैं समय प्रबंधन उतना ही बेहतर होता जाता है।

    मॉक टेस्ट की सहायता से रिवीजन

    मॉक टेस्ट हल करना, रिवीजन का एक और रूप है क्योंकि इनमे वो प्रश्न होंगे जो उम्मीदवार पहले पढ़ चुके होंगे। अगर वे किसी जगह गलत होते हैं तो उन्हें वापस जाने और इसे समझने की स्वतंत्रता है। ये टिप्स नीट 2026 की लास्ट मिलन की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    नीट 2026 की अंतिम समय में तैयारी - आखिरी में कुछ भी नया न शुरू करें

    निश्चित रूप से ये सही नहीं होगा की इस समय पर आप कोई नया विषय या कोई नयी किताब का चुनाव पढ़ने के लिए करें। ऐसा करने से आपके मन में कई तरह के भ्रम पैदा हो सकते हैं। नीट 2026 के अंतिम क्षणों की तैयारी के सुझावों में जो भी पहले से अध्ययन किया गया है उसके अभ्यास का वक्त है, कुछ नया पढ़ कर उसे याद रख पाने की गुंजाइश कम होगी। इसके अलावा नीट 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों को आरेख, सूत्र, ग्राफ, आदि का अभ्यास करना चाहिए जो उनकी तैयारी को मजबूत बनाएंगे।

    नीट 2026 की अंतिम समय में तैयारी के लिए टिप्स - मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य

    भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा होने के कारण इसमें कोई संदेह नहीं है कि कोई भी अभ्यर्थी किसी भी कीमत पर इसे उत्तीर्ण करने का मौका गँवाना चाहेंगे। अपने नीट 2026 की तैयारी के किसी भी चरण पर घबराना नहीं चाहिए और अगर जरुरत पड़ने पर डर और असुरक्षा के बारे में किसी से बात करनी जरूर करनी चाहिए। यह सलाह दी जाती है कि उम्मीदवार नीट 2026 की तैयारी पर पूरा विश्वास रखें।

    श्री माहेश्वरी सुझाव देते हैं कि “आपको प्रतिदिन स्वस्थ आहार और व्यायाम करना चाहिए। नीट की तैयारी के अंतिम दिनों में भोजन न छोड़ें। उचित आहार के बिना, आप हर समय उनींदा और थका हुआ महसूस कर सकते हैं।”

    नीट 2026 की अंतिम समय की तैयारी - स्मार्ट तरीके से ध्यान लगाकर पढ़ें

    यह जरुरी है कि नीट 2026 के उम्मीदवार प्रेपरेशन टिप्स में अपने प्रदर्शन को चिन्हित करें। कड़ी मेहनत को जब स्मार्ट वर्क के साथ जोड़ा जाता है तो यह काफी बेहतर हो जाता है। नीट मॉक टेस्ट देते समय उम्मीदवारों को यह विश्लेषण करना चाहिए की वह अपना समय कितनी अच्छी तरह प्रबंधित कर पार रहे हैं। उम्मीदवारों को यह भी देखना होगा की वे कितने सही और कितने गलत उत्तर दे रहे हैं जो उन्हें कठिन लगता है, और उसी के अनुसार तैयारी करें। इस प्रकार एक अच्छी स्ट्रैटेजी के तहत नीट परीक्षा की तैयारी करने से नीट रिजल्ट में अच्छा स्कोर पाने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    टॉपर्स द्वारा नीट 2026 परीक्षा में सफल होने की रणनीति (neet preparation tips by toppers)

    1. तन्मय गुप्ता (AIR 1, NEET 2021) के अनुसार, सतत प्रयास और लक्ष्य के प्रति समर्पण हमें सफलता की ओर अग्रसर करते हैं। इनका मानना है कि अगर किसी को कॉन्सेप्ट की अच्छी समझ है तो उनके लिए नीट की तैयारी करना बहुत आसान काम होगा। एम्स दिल्ली में प्रवेश पाने के इच्छुक, तन्मय गुप्ता (AIR-1) ने परीक्षा के एक महीने पहले एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों और मॉक टेस्ट देने पर पर ध्यान केंद्रित किया था।

    2. शोएब आफताब (AIR 1, NEET 2020), कहते हैं कि, "मेरे पास नीट परीक्षा के दिन के लिए कोई विशेष रणनीति नहीं थी। मेरे मन में केवल एक ही बात थी कि मुझे मूर्खतापूर्ण गलतियों से बचना है। मुझे ऐसा कोई भी प्रश्न कठिन नहीं लगा, हालाँकि, मैंने आख़िर में मुश्किल सवालों का प्रयास किया।"

    3. तमोघ्ना, नीट टॉपर 2019 बताते हैं, "मैंने नीट एग्जाम पैटर्न और प्रश्न प्रकारों को समझने के लिए पिछले 30 वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल किया था”। मैं बहुत सारे मॉक टेस्ट देता था और एक्सपर्ट्स द्वारा उनका विश्लेषण करवाता था।

    अन्य उपयोगी लिंक

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    नीट की तैयारी कैसे करें (neet ki taiyari kaise kare)?

    छात्रों को नीट परीक्षा के लिए बहुत से तैयारी टिप्स इस लेख में प्रदान किए गए है। छात्रों को उनका पालन करना चाहिए। इसके साथ ही छात्रों को अपनी सुविधा अनुसार अपनी परीक्षा की रणनीति बनानी चाहिए। हर छात्र की मानसिक और शारीरिक क्षमता अलग होती है। किसी छात्र में कोई प्रतिभा होती है, तो किसी छात्र में कोई, छात्रों को अपनी क्षमता को समझ कर परीक्षा में उसका प्रयोग करना चाहिए।

    नीट परीक्षा से एक दिन पहले क्या करें (what to do one day before)?

    छात्र नीट परीक्षा की तैयारी की प्रक्रिया में खुद को इस तरह से लगा देते है, कि वह चिंता और तनाव महसूस करने लगते है। ऐसे में छात्रों को अपना माइंड फ्रेश करने की जरूरत होती है। यदि छात्र परीक्षा से एक दिन पहले अपने माइंड को फ्रेश नहीं करेंगे तो इसका सीधा असर उनके परीक्षा में प्रदर्शन पर पड़ेगा। इसलिए अपने आप को परीक्षा के लिए बूस्ट कीजिये और परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कीजिये।

    नीट परीक्षा के अंतिम दिन क्या रिवीजन कैसे करें (last day revision for neet)?

    नीट परीक्षा के अंतिम दिन छात्रों को अपने कमजोर विषयों के नोट्स का रिविज़न करना चाहिए। इसके साथ ही जितना हो सके, उतना रिविज़न करें। रिविज़न परीक्षा में आपकी सफलता की कुंजी है। आपको परीक्षा से पहले भी लगातार रिविज़न करते रहना चाहिए।

    नीट के लिए अंतिम मिनट के टिप्स (neet last minute tips for neet) क्या है?

    छात्रों को परीक्षा से पहले खुद को शांत और तनाव-मुक्त रखना चाहिए। इससे वें परीक्षा में बेहतर तरीके से प्रदर्शन कर पाएंगे। छात्रों को आत्म-विश्वास रखना चाहिए।

    अन्य उपयोगी लिंक


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: नीट 2026 परीक्षा की आधिकारिक तारीख क्या है?
    A:

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट 2026 एग्जाम तारीख की घोषणा जल्द ही जाएगी।  

    Q: NEET का आयोजन कौन करता है?
    A:

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) NEET प्रवेश परीक्षा आयोजित करती है।

    Q: अगर मैं परीक्षा से केवल दो महीने पहले तैयारी शुरू कर दूं तो क्या मैं नीट (NEET) में अच्छा स्कोर कर सकता हूं?
    A:

    यह पूरी तरह से उम्मीदवार की क्षमता पर निर्भर करता है। नीट सिलेबस अपने आप में काफी विस्तृत है, इसलिए, केवल दो महीनों में पूरे सिलेबस को पढ़ लेना बेहद मुश्किल है।

    Q: NEET 2026 में सबसे आसान विषय कौन सा है?
    A:

    भौतिकी और जीव विज्ञान के बीच, रसायन विज्ञान सबसे अधिक स्कोरिंग विषय है, और यदि इसे ठीक से तैयार किया जाता है, तो इसकी मदद से उम्मीदवार परीक्षा में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

    Q: नीट परीक्षा में किस विषय से सबसे अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं?
    A:

    एनईईटी परीक्षा में जीव विज्ञान से सर्वाधिक 90 प्रश्न होते हैं। 

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.

    Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.

    Hello, some B.Sc Nursing colleges may offer admission without NEET, but the admission process depends on the college and its eligibility rules. You can find colleges offering B.Sc Nursing admission without NEET here: https://medicine.careers360.com/articles/bsc-nursing-admission-without-neet

    Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala