Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 (MP BSc Nursing Admission 2026): अधिसूचना, आवेदन, परीक्षा तिथि जानें
    • लेख
    • एमपी बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 (MP BSc Nursing Admission 2026): अधिसूचना, आवेदन, परीक्षा तिथि जानें

    एमपी बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 (MP BSc Nursing Admission 2026): अधिसूचना, आवेदन, परीक्षा तिथि जानें

    Nitin SaxenaUpdated on 16 Apr 2026, 11:47 AM IST

    एमपी बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी), भोपाल एमपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा आयोजित करता है। प्राधिकरण द्वारा एमपी पीएनएसटी परीक्षा का आयोजन जून 2026 में किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से एमपी बीएससी नर्सिंग आवेदन भर सकेंगे। एमपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। प्राधिकरण बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा अलग-अलग तारीखों और अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित करती है। एमपी बीएससी नर्सिंग एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, कैंडिडेट्स को 2 घंटे में कुल 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा, एप्लीकेशन प्रोसेस, एग्जाम पैटर्न, तारीखों तथा अन्य जानकारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।

    This Story also Contains

    1. एमपी बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा: हाइलाइट (MP BSc nursing 2026 exam: Highlights)
    2. एमपी बीएससी नर्सिंग 2026 एडमिशन: महत्वपूर्ण तारीखें (MP BSc nursing 2026 admission: Important dates)
    3. एमपी बीएससी नर्सिंग प्रवेश पात्रता 2026 (MP BSc nursing admission eligibility 2026 in hindi)
    4. एमपी बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026: आवेदन प्रक्रिया (MP BSc nursing admission 2026: Application process)
    5. एमपी बीएससी नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में अपलोड किए जाने वाले डॉक्यूमेंट्स
    6. एमपी बीएससी नर्सिंग 2026 एडमिशन: एडमिट कार्ड (MP BSc nursing 2026 admission: Admit card)
    7. एमपी बीएससी नर्सिंग 2026 एडमिशन: परीक्षा पैटर्न (MP BSc nursing 2026 admission: Exam pattern in hindi)
    8. एमपी बीएससी नर्सिंग सिलेबस 2026 (MP BSc nursing syllabus 2026 in hindi)
    9. एमपी बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026: रिजल्ट (MP BSc nursing admission 2026: Result in hindi)
    10. एमपी बीएससी नर्सिंग मेरिट सूची (MP BSc nursing merit list in hindi)
    11. एमपी बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026: काउंसलिंग (MP BSc nursing admission 2026: Counselling in hindi)
    एमपी बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026 (MP BSc Nursing Admission 2026): अधिसूचना, आवेदन, परीक्षा तिथि जानें
    एमपी बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026

    एमपी बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा: हाइलाइट (MP BSc nursing 2026 exam: Highlights)

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का नाम

    मध्य प्रदेश प्री नर्सिंग चयन परीक्षा 2026

    संचालन प्राधिकारी

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी), भोपाल

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा की अवधि

    2 घंटे

    प्रश्नों की संख्या

    100

    प्रश्नों के प्रकार

    बहु विकल्पीय प्रश्न

    प्रश्न पत्र की भाषा

    हिंदी और अंग्रेजी

    नकारात्मक अंकन

    कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा

    एमपी बीएससी नर्सिंग 2026 एडमिशन: महत्वपूर्ण तारीखें (MP BSc nursing 2026 admission: Important dates)

    जो उम्मीदवार एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें एमपी बीएससी नर्सिंग 2026 की तारीखों पर नज़र रखनी चाहिए। नीचे दी गई तालिका में एमपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 से जुड़ी सभी संभावित तारीखें बताई गई हैं।

    एमपी बीएससी नर्सिंग 2026 एडमिशन की संभावित तारीखें (MP BSc nursing 2026 admission dates)

    इवेंट

    डेट्स

    एमपी पीएनएसटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 शुरू होने की तारीख

    मई, 2026

    आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख

    जून, 2026

    आवेदन सुधार की तारीखें

    जून, 2026

    एमपी बीएससी नर्सिंग 2026 एडमिट कार्ड

    जून, 2026

    एमपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा तिथि 2026

    जून, 2026

    रिजल्ट

    जुलाई, 2026

    काउंसलिंग शुरू होने की तारीख

    सितंबर, 2026

    एमपी बीएससी नर्सिंग प्रवेश पात्रता 2026 (MP BSc nursing admission eligibility 2026 in hindi)

    उम्मीदवारों को एमपी बीएससी नर्सिंग 2026 एडमिशन के लिए आवेदन करने से पहले अपनी एलिजिबिलिटी चेक करनी चाहिए। एमपी पीएनएसटी 2026 के लिए विस्तृत एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया नीचे देखा जा सकता है।

    एमपी बीएससी नर्सिंग पात्रता मानदंड 2026

    • उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए।

    • उम्मीदवारों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ कक्षा 12 या इसके समकक्ष बोर्ड परीक्षा पास होना चाहिए।

    • जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को क्वालिफाइंग परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी सब्जेक्ट्स में कम से कम 45% कुल मार्क्स मिलने चाहिए। एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए क्वालिफाइंग एग्जाम में आवश्यक न्यूनतम अंक 40% हैं।

    • एडमिशन वाले वर्ष की 31 दिसंबर तक उम्मीदवार की आयु 17 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए।

    एमपी बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026: आवेदन प्रक्रिया (MP BSc nursing admission 2026: Application process)

    एमपी बीएससी नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक विवरण, पत्राचार विवरण तथा अन्य जानकारी देनी होगी। उम्मीदवारों को तय समय सीमा के अंदर एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा का एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। रजिस्टर्ड उम्मीदवार तय तारीखों के अंदर एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार भी कर सकते हैं। एमपी बीएससी नर्सिंग 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के चरण नीचे देखे जा सकते हैं।

    एमपी बीएससी नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें?

    • आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाएं।

    • दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और ‘प्रोसिड’ पर क्लिक करें।

    • आवश्यक विवरण भरें।

    • दस्तावेज़ों को बताए गए फॉर्मेट में अपलोड करें।

    • भरी हुई डिटेल्स को रिव्यू करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।

    • पेमेंट गेटवे के ज़रिए एप्लीकेशन फॉर्म की फीस पे करें।

    • एप्लिकेशन नंबर स्क्रीन पर दिखाई देता है और रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजा जाता है।

    नोट: कैंडिडेट्स कियोस्क से भी मध्य प्रदेश बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा का एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

    एमपी बीएससी नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में अपलोड किए जाने वाले डॉक्यूमेंट्स

    • जन्म तिथि के लिए कक्षा 10 की मार्कशीट

    • कक्षा 12 की मार्कशीट

    • अधिवास प्रमाणपत्र

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • ईडबल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर

    • उम्मीदवार की लिखावट में घोषणा

    एमपी बीएससी नर्सिंग आवेदन पत्र शुल्क

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    अनारक्षित

    400 रुपये

    एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी (केवल मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए)

    200 रुपये

    किओस्क उपयोगकर्ताओं के लिए आवेदन शुल्क

    60 रुपये

    अन्य पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ताओं के लिए आवेदन शुल्क

    20 रुपये

    एमपी बीएससी नर्सिंग 2026 एडमिशन: एडमिट कार्ड (MP BSc nursing 2026 admission: Admit card)

    मध्य प्रदेश प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स को एमपी बीएससी नर्सिंग 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। कैंडिडेट्स नीचे एमपी पीएनएसटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स देख सकते हैं।

    एमपी बीएससी नर्सिंग 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

    • ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर 'एडमिट कार्ड' टैब पर क्लिक करें।

    • फिर ‘प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (पीएनएसटी) 2026’ पर क्लिक करें।

    • अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और माता के नाम के पहले 2 अक्षर + अपने आधार नंबर के आखिरी 4 अंक डालें।

    • एमपी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देता है।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए कई प्रिंट निकाल लें।

    एमपी पीएनएसटी एडमिट कार्ड 2026 में उल्लेखित विवरण (Details mentioned in the MP PNST admit card 2026)

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर

    • आवेदन संख्या

    • परीक्षा की तारीख

    • परीक्षा केंद्र का विवरण

    • परीक्षा का समय और शिफ्ट

    • परीक्षा दिवस निर्देश

    एमपी बीएससी नर्सिंग 2026 एडमिशन: परीक्षा पैटर्न (MP BSc nursing 2026 admission: Exam pattern in hindi)

    मध्य प्रदेश का प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा अलग-अलग तारीखों और शिफ्टों में आयोजित की जाती है। क्लास 12 के फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, जनरल नॉलेज और इंग्लिश सब्जेक्ट्स से सवाल पूछे जाते हैं। एमपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा का विस्तृत पैटर्न नीचे दी गई टेबल से देखा जा सकता है।

    एमपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा पैटर्न 2026

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा मोड

    ऑनलाइन

    परीक्षा की अवधि

    2 घंटे

    प्रश्नों की संख्या

    100

    प्रश्नों के प्रकार

    बहु विकल्पीय प्रश्न

    पेपर की भाषा

    हिंदी और अंग्रेजी

    कुल अंक

    100

    नकारात्मक अंकन

    कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा

    एमपी बीएससी नर्सिंग सिलेबस 2026 (MP BSc nursing syllabus 2026 in hindi)

    जो उम्मीदवार एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें बेहतर तैयारी के लिए सिलेबस पता होना चाहिए। एमपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न कक्षा 12 स्तर के होते हैं, जिनमें नीचे बताए गए सब्जेक्ट्स के टॉपिक्स शामिल होते हैं:

    • भौतिक विज्ञान

    • रसायन विज्ञान

    • जीवविज्ञान

    • सामान्य ज्ञान

    • अंग्रेज़ी

    एमपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा: विषयवार प्रश्न वितरण (MP BSc nursing exam: Subject-wise question distribution)

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    भौतिक विज्ञान

    20

    भौतिक विज्ञान

    20

    जीवविज्ञान

    20

    सामान्य ज्ञान

    20

    अंग्रेज़ी

    20

    एमपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026: परीक्षा केंद्र (MP BSc nursing exam 2026: Exam centre in hindi)

    अथॉरिटी उम्मीदवारों द्वारा भरी गई पसंद और स्लॉट की उपलब्धता के आधार पर एग्जाम सेंटर अलॉट करती है। एमपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा सेंटर की डिटेल्स एडमिट कार्ड में दी गई हैं। एमपी बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 मध्य प्रदेश के इन शहरों में आयोजित की जाएगी।

    • भोपाल

    • इंदौर

    • जबलपुर

    • ग्वालियर

    • रतलाम

    • रीवा

    • सागर

    • सतना

    • उज्जैन

    एमपी बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026: रिजल्ट (MP BSc nursing admission 2026: Result in hindi)

    अथॉरिटी एमपी बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट ऑनलाइन मोड में घोषित करती है। कैंडिडेट्स को एमपी बीएससी नर्सिंग रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल डालने होंगे। चूंकि एग्जाम अलग-अलग तारीखों और शिफ्टों में होता है, इसलिए अथॉरिटी एमपी बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 तैयार करने के लिए नॉर्मलाइज़ेशन प्रोसेस लागू करती है।

    एमपी बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

    • ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर 'रिज़ल्ट' टैब पर क्लिक करें।

    • फिर ‘प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (पीएनएसटी) 2026’ पर क्लिक करें।

    • अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और माँ के नाम के पहले 2 अक्षर + अपने आधार नंबर के आखिरी 4 अंक डालें।

    • एमपी बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • रिज़ल्ट डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए कई प्रिंट ले लें।

    एमपी बीएससी नर्सिंग क्वालीफाइंग कटऑफ अंक

    श्रेणी

    क्वालीफाइंग कटऑफ

    अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस

    50वां परसेंटाइल

    सामान्य-पीडब्ल्यूडी

    45वां परसेंटाइल

    एससी/एसटी/ओबीसी

    40वां परसेंटाइल

    एमपी बीएससी नर्सिंग मेरिट सूची (MP BSc nursing merit list in hindi)

    अथॉरिटी क्वालिफाइड कैंडिडेट्स की एमपी पीएनएसटी 2026 मेरिट लिस्ट जारी करती है। यदि एंट्रेंस एग्जाम में दो या दो से ज़्यादा कैंडिडेट्स के बराबर मार्क्स आते हैं, तो अथॉरिटी एमपी बीएससी नर्सिंग मेरिट लिस्ट 2026 तैयार करने के लिए टाई ब्रेकिंग नियम लागू करेगी।

    एमपी पीएनएसटी 2026 मेरिट लिस्ट: टाई ब्रेकिंग पॉलिसी

    • अधिक आयु वाले उम्मीदवार को मेरिट लिस्ट में हाई रैंक दी जाएगी।

    • यदि टाई हल नहीं होती है, तो एंट्रेंस एग्जाम में बायोलॉजी सेक्शन में ज़्यादा मार्क्स वाले कैंडिडेट को हाई रैंक दी जाएगी।

    • यदि टाई अभी भी बनी रहती है, तो केमिस्ट्री में ज़्यादा मार्क्स वाले कैंडिडेट को एमपी बीएससी नर्सिंग मेरिट लिस्ट में हाई रैंक मिलती है।

    • यदि टाई हल नहीं होती है, तो फिजिक्स में ज़्यादा मार्क्स वाले कैंडिडेट को मेरिट लिस्ट में हाई रैंक दी जाएगी।

    • इसके बाद, इंग्लिश सेक्शन में मिले अंकों पर विचार किया जाता है।

    एमपी बीएससी नर्सिंग एडमिशन 2026: काउंसलिंग (MP BSc nursing admission 2026: Counselling in hindi)

    एमपी नर्सेस कंबाइंड रजिस्ट्रेशन काउंसिल, भोपाल एमपी राज्य की कंबाइंड बीएससी और जीएनएम नर्सिंग काउंसलिंग आयोजित करती है। एमपी बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम हैं, उन्हें एमपी बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग के लिए रजिस्टर करना होगा। कैंडिडेट्स को कोर्स और कॉलेजों की अपनी पसंद भरनी होगी। भरी गई पसंद, सीटों की उपलब्धता और आरक्षण पॉलिसी के आधार पर, अथॉरिटी एमपी बीएससी नर्सिंग सीट अलॉटमेंट का रिज़ल्ट घोषित करती है। एमपी बीएससी नर्सिंग की काउंसलिंग के दौरान जिन उम्मीदवारों को सीटें मिलती हैं, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने के लिए अलॉटेड इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करना होगा।

    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    SSUHS Paramedical Application Date

    20 Mar'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSUHS BSc Nursing Application Date

    20 Mar'26 - 30 Apr'26 (Online)