Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा (MP PNST 2026 Exam): आंसर की (जारी), चुनौती (17 जुलाई तक)
    • लेख
    • एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा (MP PNST 2026 Exam): आंसर की (जारी), चुनौती (17 जुलाई तक)

    एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा (MP PNST 2026 Exam): आंसर की (जारी), चुनौती (17 जुलाई तक)

    Nitin SaxenaUpdated on 25 Jul 2026, 12:09 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एमपी पीएनएसटी 2026- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) जल्द ही एमपी पीएनएसटी 2026 (MP PNST 2026) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन जारी करेगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परिणाम की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन इसके जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में मेरिट/रैंक सूची के रूप में जारी किया जाएगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के अंक और रैंक का विवरण शामिल होगा। परिणाम के साथ बोर्ड एमपी पीएनएसटी 2026 टॉपर्स सूची भी जारी करेगा। परिणाम घोषित होते ही एमपी पीएनएसटी 2026 रिज़ल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने का सीधा लिंक भी यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा।

    एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा (MP PNST 2026 Exam): आंसर की (जारी), चुनौती (17 जुलाई तक)
    एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा

    इससे पहले प्राधिकरण ने एमपी पीएनएसटी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एमपी पीएनएसटी आंसर की 14 जुलाई को जारी कर दी थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एमपी पीएनएसटी 2026 आंसर की चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार एमपी बीएससी नर्सिंग आंसर की में विसंगति मिलने पर 14 जुलाई से 17 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कर सकते थे। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने 10 से 13 जुलाई 2026 तक नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए मध्य प्रदेश प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट या एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा आयोजित की। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी एमपी पीएनएसटी आंसर की चेक कर सकते हैं।
    एमपी पीएनएसटी आंसर की चेक करें।

    प्राधिकरण द्वारा एमपी बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम के लिए पीएनएसटी एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया। प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन मोड में जारी किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एमपी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। एमपी पीएनएसटी एग्जाम 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया।
    एमपी पीएनएसटी एडमिट कार्ड यहां डाउनलोड करें

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    एमपी पीएनएसटी 2026 एग्जाम ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाता है। एमपी पीएनएसटी एग्जाम 2026 के बाद, क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होना होगा। उम्मीदवार एमपी पीएनएसटी एग्जाम 2026 के बारे में सभी जानकारी जैसे एलिजिबिलिटी, एप्लीकेशन प्रोसेस, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, काउंसलिंग डिटेल्स और अन्य जानकारी जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

    एमपीईएसबी द्वारा प्रदेश के नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा (एमपी पीएनएसटी) का आयोजन किया जाता है। एमपी पीएनएसटी (MP PNST) 2026 की आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार इसकी आधिकारिक साइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से 23 जून तक एमपी पीएनएसटी आवेदन कर सकते थे। उम्मीदवार 28 जून तक अपने एमपी पीएनएसटी आवेदन में सुधार कर सकते थे। प्राधिकरण द्वारा एमपी पीएनएसटी 2026 का आयोजन 10 से 13 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।
    एमपी पीएनएसटी फॉर्म 2026

    एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। एमपी पीएनएसटी परीक्षा 2026 के बाद, योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना आवश्यक है। एमपी पीएनएसटी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड, परिणाम, काउंसलिंग विवरण और अन्य जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

    एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा: हाइलाइट्स (MP PNST 2026 Exam: Highlights in hindi)

    जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश पीएनएसटी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे परीक्षा के बारे में संक्षिप्त जानकारी नीचे दी गई अवलोकन तालिका में देख सकते हैं।

    एमपी पीएनएसटी परीक्षा 2026: अवलोकन (MP PNST Exam 2026: Overview in hindi)

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का नाम

    मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा (एमपी पीएनएसटी)

    संचालक प्राधिकारी

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी)

    पात्रता

    मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    परीक्षा की अवधि

    120 मिनट

    एमपी पीएनएसटी काउंसलिंग बॉडी

    चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई), मध्य प्रदेश

    एडमिट कार्ड और परिणाम डाउनलोड करने की वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा तिथि (MP PNST 2026 Exam Date in hindi)

    उम्मीदवारों को एमपी पीएनएसटी परीक्षा 2026 की तारीख के बारे में खुद को अपडेट रखना चाहिए। नीचे दी गई तालिका में एमपी पीएनएसटी 2026 की इवेंट-वार परीक्षा तिथि देखें।

    मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा की तिथियाँ 2026

    विवरण

    महत्वपूर्ण तिथियाँ

    एमपी पीएनएसटी 2026 पंजीकरण शुरू होने की तिथि

    9 जून 2026

    एमपी पीएनएसटी 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि

    23 जून 2026

    एमपी पीएनएसटी आवेदन पत्र सुधार विंडो 2026

    9 जून 2026

    एमपी पीएनएसटी परीक्षा में सुधार करने के लिए अंतिम तिथि

    28 जून 2026

    एमपी पीएनएसटी एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

    3 जुलाई 2026

    एमपी पीएनएसटी 2026 प्रवेश परीक्षा की तिथि

    10 से 13 जुलाई 2026 तक

    एमपी पीएनएसटी परिणाम जारी होने की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पीएनएसटी 2026 पात्रता मानदंड (MP PNST 2026 Eligibility Criteria in hindi)

    उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एमपी पीएनएसटी परीक्षा 2026 के लिए पात्रता मानदंड देख सकते हैं। पीएनएसटी 2026 के विस्तृत पात्रता मानदंड नीचे देखें।

    एमपी पीएनएसटी पात्रता मानदंड 2026

    विवरण

    सूचना

    नागरिकता

    मध्य प्रदेश का राज्य अधिवास रखने वाला भारतीय नागरिक

    आयु सीमा

    एडमिशन के वर्ष में 31 दिसंबर को 17 वर्ष

    शैक्षणिक योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के साथ 12वीं कक्षा न्यूनतम 45% कुल अंकों (आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 40%) के साथ उत्तीर्ण की हो।

    एमपी पीएनएसटी 2026 आवेदन पत्र (MP PNST 2026 Application Form in hindi)

    एमपीईएसबी, एमपी पीएनएसटी परीक्षा 2026 का आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से जारी करता है। जो उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें सभी आवश्यक विवरण जमा करके और आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन पत्र भरना होगा। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि आवेदन शुल्क Kiosk उपयोगकर्ताओं और आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करने वालों के लिए अलग-अलग है। एमपी पीएनएसटी 2026 आवेदन पत्र भरने के चरण नीचे दिए गए हैं।

    एमपी पीएनएसटी 2026 आवेदन पत्र भरने की सिलसिलेवार प्रक्रिया

    • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • निर्देश पढ़ें और ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें।

    • आवश्यक जानकारी दर्ज करें, जैसे कि व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक विवरण और अन्य।

    • आवश्यक दस्तावेज़ों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

    • एमपी पीएनएसटी 2026 का आवेदन शुल्क पेमेंट गेटवे के माध्यम से जमा करें।

    • आवेदन फ़ॉर्म जमा हो जाने के बाद, उसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट ले लें।

    Amity University Noida | Allied Health Sciences Admissions

    Ranked as India’s #1 Not for profit pvt. University by India Today

    Max Institute of Allied and Paramedical Education (MIAPE)

    Get Started With Your Healthcare Career. 2026 Admissions open.

    एमपी पीएनएसटी फॉर्म फीस 2026 (MP PNST Form Fees 2026 in hindi)

    एमपी पीएनएसटी 2026 की आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद पूरी होगी। एमपी पीएनएसटी 2026 के फॉर्म शुल्क नीचे दी गई तालिका में देखें।

    एमपी पीएनएसटी 2026 फॉर्म फीस

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    सामान्य

    400 रुपये

    एससी, एसटी, ओबीसी (केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी)

    200 रुपये

    कियोस्क उपयोगकर्ताओं के लिए आवेदन शुल्क

    60 रुपये

    पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ताओं के लिए आवेदन शुल्क

    20 रुपये

    एमपी पीएनएसटी 2026 का आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required to fill the application form of MP PNST 2026)

    • जन्म तिथि की पुष्टि के लिए 10वीं की मार्कशीट

    • 10+2 प्रणाली में 12वीं की मार्कशीट

    • मध्य प्रदेश सरकार के किसी सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी अधिवास प्रमाण पत्र

    • उप-विभागीय अधिकारी (राजस्व), मध्य प्रदेश द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र

    • मध्य प्रदेश सरकार के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी ईडबल्यूएस प्रमाण पत्र

    • जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया, आशा कार्यकर्ताओं के 5 वर्षों के निरंतर सेवा अनुभव का प्रमाण पत्र

    • विभाग के अंतर्गत कार्यरत नियमित ANM/LHV कर्मियों के 5 वर्षों के निरंतर सेवा अनुभव का प्रमाण-पत्र, जो जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया हो।

    एमपी पीएनएसटी 2026 एडमिट कार्ड (MP PNST 2026 Admit Card in hindi)

    एमपीईएसबी उन उम्मीदवारों के लिए एमपी पीएनएसटी एडमिट कार्ड जारी करता है, जिन्होंने सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरा है। एमपी पीएनएसटी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की जानकारी के साथ-साथ परीक्षा की तारीख, समय और स्थान, और परीक्षा के दिन के लिए दिशा-निर्देश भी दिए होते हैं। एमपी पीएनएसटी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण नीचे देखे जा सकते हैं।

    एमपी पीएनएसटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

    • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर ‘एडमिट कार्ड’ टैब पर क्लिक करें।

    • फिर ‘Pre Nursing Selection Test (PNST) 2026’ पर क्लिक करें।

    • अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि, साथ ही स्क्रीन पर प्रदर्शित सुरक्षा पिन दर्ज करें।

    • एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसकी कई प्रतियां निकाल लें।.

    एमपी पीएनएसटी 2026 सिलेबस (MP PNST 2026 Syllabus in hindi)

    अथॉरिटी एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा का सिलेबस, जानकारी ब्रोशर के साथ जारी करती है। एमपी पीएनएसटी 2026 के सिलेबस के अनुसार, कक्षा 12वीं के स्तर पर भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, सामान्य विज्ञान और अंग्रेजी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 20 प्रश्न होंगे।

    एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा पैटर्न (MP PNST 2026 Exam Pattern in hindi)

    मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाती है। एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएँगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। एमपी पीएनएसटी 2026 के विस्तृत परीक्षा पैटर्न को नीचे देखा जा सकता है।

    एमपी पीएनएसटी परीक्षा पैटर्न 2026

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा की अवधि

    2 घंटे

    कुल प्रश्न

    100

    प्रश्नों के प्रकार

    बहु विकल्पीय प्रश्न

    स्तर

    कक्षा 12

    शामिल विषय

    भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, सामान्य ज्ञान, अंग्रेज़ी

    प्रश्न पत्र की भाषा

    हिंदी और अंग्रेज़ी

    अंकन योजना

    • हर सही उत्तर के लिए +1 अंक

    • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं

    एमपी पीएनएसटी 2026 रिजल्ट (MP PNST 2026 Result in hindi)

    अथॉरिटी एमपी पीएनएसटी का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर घोषित करती है। जिन उम्मीदवारों ने एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा दी है, वे अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। एमपी पीएनएसटी2026 परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त करने होंगे। एमपी पीएनएसटी 2026 के लिए आवश्यक कट-ऑफ नीचे दी गई तालिका में देखें।

    एमपी पीएनएसटी 2026 क्वालिफाइंग कटऑफ अंक (MP PNST 2026 Qualifying Cutoff Marks)

    श्रेणी

    क्वालिफाइंग कटऑफ

    अनारक्षित/ईडबल्यूएस

    50वां परसेंटाइल

    सामान्य - पीडबल्यूडी

    45वां परसेंटाइल

    एससी/एसटी/ओबीसी

    40वां परसेंटाइल

    एमपी पीएनएसटी मेरिट सूची 2026 (MP PNST Merit List 2026)

    एमपीईएसबी द्वारा एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा की मेरिट लिस्ट ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। एमपी पीएनएसटी 2026 की मेरिट लिस्ट, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था द्वारा अपनाई गई अंकों के नॉर्मलाइज़ेशन की योजना के आधार पर प्रकाशित की जाएगी। एमपी पीएनएसटी 2026 की मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार के विवरण के साथ-साथ उनकी योग्यता की स्थिति भी शामिल है। संस्था उम्मीदवार के स्कोर को सार्वजनिक रूप से प्रकाशित नहीं करती है। यदि एमपी पीएनएसटी परीक्षा की मेरिट लिस्ट में अंकों में टाई (बराबरी) हो जाती है, तो संस्था टाई-ब्रेकिंग नीति का पालन करती है। एमपी पीएनएसटी 2026 की टाई-ब्रेकिंग नीति नीचे देखें।

    एमपी पीएनएसटी 2026 टाई-ब्रेकिंग नीति (MP PNST 2026 Tie-Breaking Policy in hindi)

    • जिस उम्मीदवार की आयु अधिक होती है, उसे मेरिट सूची में उच्च स्थान दिया जाता है।

    • यदि टाई का समाधान नहीं होता है, तो जीव विज्ञान अनुभाग में अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को मेरिट सूची में उच्च स्थान दिया जाता है।

    • यदि फिर भी टाई बनी रहती है, तो रसायन विज्ञान में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को उच्च रैंक पर रखा जाता है।.

    • यदि टाई फिर भी हल नहीं होता है, तो भौतिकी में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को उच्च स्थान पर रखा जाता है।

    • अंत में, अंग्रेज़ी अनुभाग के अंकों पर विचार किया जाता है।

    एमपी पीएनएसटी काउंसलिंग 2026 (MP PNST Counselling 2026 in hindi)

    एमपीबीएसई, एमपी पीएनएसटी परीक्षा 2026 में क्वालिफ़ाई करने वाले उम्मीदवारों की काउंसलिंग आयोजित करता है। एमपी पीएनएसटी काउंसलिंग मेरिट लिस्ट के आधार पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के लिए अपना रजिस्ट्रेशन और चॉइस फ़िलिंग पूरी करनी होगी। सीटों की उपलब्धता, रैंक और उम्मीदवारों द्वारा की गई चॉइस फ़िलिंग के आधार पर, सीट अलॉट की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रक्रिया के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ों के साथ अपने-अपने कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।.

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Jharkhand GNM Exam Application Date

    16 Jul'26 - 9 Aug'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Jharkhand ANM Exam Application Date

    16 Jul'26 - 9 Aug'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Meghalaya BSc Nursing Counselling Date

    27 Jul'26 - 10 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Digital Forensic
    Via Dr Harisingh Gour Vishwavidyalaya, Sagar
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Explore Top Universities Across Globe
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    University of Wisconsin, Madison
    329 Union South 1308 W. Dayton Street Madison, WI 53715-1149
    University of Alberta, Edmonton
    116 St. and 85 Ave., Edmonton, Alberta, Canada T6G 2R3
    Keele University, Newcastle
    Staffordshire, UK, ST5 5BG