Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट पीजी 2026 (NEET PG 2026): रिजल्ट (घोषित), मेरिट लिस्ट, कटऑफ जारी, आंसर की (जल्द)
    • लेख
    • नीट पीजी 2026 (NEET PG 2026): रिजल्ट (घोषित), मेरिट लिस्ट, कटऑफ जारी, आंसर की (जल्द)

    नीट पीजी 2026 (NEET PG 2026): रिजल्ट (घोषित), मेरिट लिस्ट, कटऑफ जारी, आंसर की (जल्द)

    Nitin SaxenaUpdated on 01 Oct 2026, 01:05 PM IST

    नीट पीजी 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई), नीट पीजी 2026 परीक्षा आयोजित करता है। इसके माध्यम से 6,102 सरकारी, निजी, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में लगभग 26,168 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), 13,649 मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) और 922 पीजी डिप्लोमा सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। ताजा अपडेट के अनुसार, प्राधिकरण ने 1 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर नीट पीजी 2026 की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी हैं। इससे पहले प्राधिकरण ने नीट पीजी 2026 का स्कोरकार्ड जारी किया। परीक्षा में सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नीट पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीट पीजी 2026 का परिणाम 24 सितंबर 2026 को घोषित किया गया था। नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को लगभग 2.6 लाख उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।
    नीट पीजी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड लिंक
    नीट पीजी 2026 आंसर की डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
    नीट पीजी 2026 रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड लिंक

    नीट पीजी 2026 रिज़ल्ट जारी: यहां डाउनलोड करें!

    This Story also Contains

    1. नीट पीजी 2026 हाइलाइट्स (NEET PG 2026 Highlights in hindi)
    2. नीट पीजी 2026 परीक्षा तिथि (NEET PG 2026 Exam Date in hindi)
    3. नीट पीजी 2026 पात्रता मानदंड (NEET PG 2026 Eligibility Criteria in hindi)
    4. नीट पीजी 2026 आवेदन पत्र (NEET PG 2026 Application Form in hindi)
    5. नीट पीजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents required for NEET PG 2026 Application Form in hindi)
    6. नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड (NEET PG 2026 Admit Card in hindi)
    7. नीट पीजी परीक्षा पैटर्न 2026 (NEET PG Exam Pattern 2026 in hindi)
    8. नीट पीजी 2026 सिलेबस (NEET PG 2026 Syllabus in hindi)
    9. नीट पीजी 2026 रिजल्ट (NEET PG 2026 Result in hindi)
    10. नीट पीजी 2026 काउंसलिंग (NEET PG 2026 Counselling in hindi)
    नीट पीजी 2026 (NEET PG 2026): रिजल्ट (घोषित), मेरिट लिस्ट, कटऑफ जारी, आंसर की (जल्द)
    नीट पीजी 2026

    इससे पहले एनबीईएमएस ने 26 अगस्त 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026 जारी किया था। उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। प्राधिकरण द्वारा नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की गई।
    नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा 11 अगस्त नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की गई। नीट पीजी 2026 एग्जाम डेट 30 अगस्त, 2026 है। नीट पीजी 2026 के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2026 है। इससे पहले नीट पीजी आवेदन सुधार विंडो 25 जुलाई से 28 जुलाई तक प्रदान की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीट पीजी एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते थे। प्राधिकरण ने 21 जुलाई 2026 को नीट पीजी 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण समाप्त कर दिए थे। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना नीट पीजी आवेदन जमा कर सकते थे।
    नीट पीजी एडिट विंडो 2026 लिंक

    इससे पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स (एनबीई) द्वारा 1 जुलाई 2026 से नीट पीजी 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर 21 जुलाई 2026 तक अपना नीट पीजी 2026 एप्लिकेशन फॉर्म जमा कर सकते थे। जो उम्मीदवार नीट पीजी 2026 में शामिल होना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए सीधे (डायरेक्ट) रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते थे।
    नीट पीजी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक!

    NEET PG 2026 College Predictor

    Check your expected admission chances in MD/MS/Diploma courses based on your NEET PG Score

    NEET PG 2026 Counseling Guidance

    Your one-stop NEET PG counseling package with complete hand-holding throughout the admission journey

    नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली (एनबीईएमएस) नीट पीजी 2026 का एग्जाम कंप्यूटर-बेस्ड मोड में आयोजित करेगा। नीट पीजी 2026 परीक्षा एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्स जैसे पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है।

    एनबीई, नीट पीजी 2026 का इन्फॉर्मेशन ब्रोशर जारी कर दिया है, जिसमें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, एग्जाम पैटर्न, एप्लीकेशन फॉर्म की तारीखें और बहुत कुछ सहित नीट पीजी का विस्तृत ओवरव्यू दिया है। हर सही उत्तर के लिए 4 नंबर दिए जाएंगे, जबकि हर गलत उत्तर के लिए 1 नंबर काट लिया जाएगा। जिन प्रश्न का प्रयास नहीं किया गया हैं, उनके लिए कोई मार्क्स नहीं दिए जाएंगे। नीट पीजी 2026 का रिजल्ट स्कोरकार्ड के रूप में घोषित किया जाता है। रिजल्ट के तुरंत बाद नीट पीजी काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। नीट पीजी 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में नीचे देखें।

    नीट पीजी 2026 हाइलाइट्स (NEET PG 2026 Highlights in hindi)

    कैंडिडेट्स को पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के बारे में संक्षिप्त जानकारी पाने के लिए नीट पीजी 2026 का ओवरव्यू देखें।

    नीट पीजी 2026 अवलोकन (NEET PG 2026 overview in hindi)

    विवरण
    सूचना

    परीक्षा का नाम

    राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (नीट पीजी)

    संचालन निकाय

    नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली (एनबीईएमएस)

    परीक्षा का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा का माध्यम

    अंग्रेज़ी

    प्रस्तावित पाठ्यक्रम

    एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा

    आधिकारिक वेबसाइट

    nbe.edu.in

    natboard.edu.in

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    नीट पीजी 2026 परीक्षा तिथि (NEET PG 2026 Exam Date in hindi)

    नीट पीजी परीक्षा की तारीख एनबीई अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित करेगा। उम्मीदवार नीट पीजी 2026 का पूरा शेड्यूल नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

    नीट पीजी 2026 डेट

    इवेंट

    डेट्स

    नीट पीजी 2026 नोटिफिकेशन जारी

    1 जुलाई 2026

    नीट पीजी 2026 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जारी होने की तारीख

    1 जुलाई 2026

    नीट पीजी एप्लिकेशन लास्ट डेट

    21 जुलाई 2026

    नीट पीजी एडिट विंडो

    25 से 28 जुलाई 2026

    सिलेक्टिव एडिट विंडो
    31 जुलाई से 10 अगस्त 2026
    12 से 15 अगस्त 2026 (री-ओपन)

    नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026

    11 अगस्त 2026

    नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026 जारी

    26 अगस्त 2026

    नीट पीजी परीक्षा तिथि 2026

    30 अगस्त, 2026

    री नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026


    3 सितंबर 2026
    री नीट पीजी परीक्षा 20265 सितंबर 2026

    नीट पीजी 2026 परिणाम

    30 सितंबर 2026 तक

    NEET PG 2026 College Predictor
    Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
    Try Now

    नीट पीजी 2026 पात्रता मानदंड (NEET PG 2026 Eligibility Criteria in hindi)

    नीट पीजी 2026 के लिए अप्लाई करने के लिए, कैंडिडेट्स को ज़रूरी नीट पीजी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 को पूरा करना होगा। नीट पीजी 2026 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया गाइडलाइंस नीचे दी गई हैं।

    • उम्मीदवारों के पास इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 द्वारा मान्यता प्राप्त एमबीबीएस डिग्री या प्रोविजनल एमबीबीएस पास सर्टिफिकेट होना चाहिए।

    • उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) या स्टेट मेडिकल काउंसिल (एसएमसी) द्वारा जारी एमबीबीएस क्वालिफिकेशन रजिस्ट्रेशन (स्थायी/अस्थायी) होना चाहिए।

    • कैंडिडेट्स ने 31 जुलाई, 2026 को या उससे पहले एक साल की इंटर्नशिप पूरी कर ली हो।

    Pursue MD/MS in Australia

    Want to study abroad? Plan your Journey

    Pursue MD/MS in USA

    Want to study abroad? Plan your Journey

    नीट पीजी 2026 आवेदन पत्र (NEET PG 2026 Application Form in hindi)

    नीट पीजी 2026 का एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट natbaord.edu.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। केवल योग्य उम्मीदवार ही अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर पाएंगे। नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म में कई स्टेप्स होते हैं, जिनमें रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन फॉर्म भरना, एग्जाम सिटी चुनना, डॉक्यूमेंट सबमिट करना और भी बहुत कुछ शामिल है। नीचे, हमने कैंडिडेट की जानकारी के लिए ज़रूरी स्टेप्स नीचे दिए गए हैं।

    • नीट पीजी पंजीकरण

    • नीट पीजी 2026 आवेदन पत्र भरना

    • नीट पीजी 2026 परीक्षा शहर चुनना

    • स्कैन की गई इमेज को अपलोड करना

    • नीट पीजी आवेदन पत्र का शुल्क भुगतान करना

    • पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लेना

    नीट पीजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents required for NEET PG 2026 Application Form in hindi)

    नीट पीजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए कुछ ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है। ये ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स इस प्रकार हैं -

    • एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

    • शैक्षणिक विवरण (एमबीबीएस, परीक्षा की स्थिति, राज्य, विश्वविद्यालय का विवरण, कक्षा 10 और 12 का राज्य)

    • इंटर्नशिप की जानकारी (इंटर्नशिप का स्टेटस, इंटर्नशिप शुरू होने और पूरी होने की तारीख, इंटर्नशिप के कुल दिन)

    • इमेज, हस्ताक्षर और बाएं अंगूठे के निशान की स्कैन की गई इमेज

    • क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई पेमेंट डिटेल्स

    नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड (NEET PG 2026 Admit Card in hindi)

    नीट पीजी एडमिट कार्ड एनबीई द्वारा केवल रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स के लिए जारी किया जाएगा। नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। नीट पीजी एडमिट कार्ड एक ज़रूरी डॉक्यूमेंट है क्योंकि इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को टेस्ट में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    नीट पीजी एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण

    नीट पीजी एडमिट कार्ड में ये विवरण प्रदान किए जाएंगे

    • उम्मीदवार का नाम

    • नीट पीजी एप्लीकेशन आईडी

    • रोल नंबर

    • जन्म आईडी

    • परीक्षा का समय और तारीख

    • उम्मीदवार की कैटेगरी

    • परीक्षा केंद्र का पता

    • परीक्षा केंद्र कोड

    • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय

    • दिव्यांग व्यक्ति की स्थिति

    • नीट पीजी परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश

    नीट पीजी परीक्षा पैटर्न 2026 (NEET PG Exam Pattern 2026 in hindi)

    परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को नीट पीजी एग्जाम पैटर्न के बारे में पता होना चाहिए। नीचे दी गई टेबल में नीट पीजी एग्जाम पैटर्न 2026 का संक्षिप्त ओवरव्यू देखें।

    नीट पीजी 2026 परीक्षा पैटर्न

    विवरण

    सूचना

    नीट पीजी परीक्षा का तरीका

    कंप्यूटर-आधारित टेस्ट

    परीक्षा की अवधि

    3 घंटे 30 मिनट

    प्रश्न पत्र का माध्यम

    अंग्रेज़ी

    प्रश्नों की संख्या

    200

    नीट पीजी में कुल अंक

    800

    प्रश्नों के प्रकार

    बहु विकल्पीय प्रश्न

    नीट पीजी 2026 मार्किंग स्कीम

    सही उत्तर के लिए +4 मार्क्स

    गलत उत्तर के लिए -1 मार्क्स

    बिना प्रयास किए उत्तर के लिए 0 मार्क्स

    नीट पीजी 2026 सिलेबस (NEET PG 2026 Syllabus in hindi)

    नीट पीजी का सिलेबस एनबीई अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करता है। नीट पीजी सिलेबस में एमबीबीएस करिकुलम के टॉपिक शामिल हैं, जिनमें प्री-क्लिनिकल, क्लिनिकल और पैरा-क्लिनिकल शामिल हैं। नीट पीजी के सिलेबस में एमबीबीएस डिग्री में पढ़े जाने वाले टॉपिक/सब्जेक्ट होते हैं। नीचे सेक्शन-वाइज़ सब्जेक्ट देखें।

    भाग ए (चरण I)

    भाग बी (चरण II)

    भाग सी (चरण III)

    प्री-क्लिनिकल विषय

    पैरा-क्लिनिकल विषय

    नैदानिक विषय

    नीट पीजी 2026 रिजल्ट (NEET PG 2026 Result in hindi)

    नीट पीजी का रिजल्ट एनबीई द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर स्कोरकार्ड के रूप में घोषित किया जाएगा। नीट पीजी 2026 के रिजल्ट में रोल नंबर, मिले हुए मार्क्स, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और दूसरी डिटेल्स होंगी। कैंडिडेट्स अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड दर्ज कर नीट पीजी 2026 का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिज़ल्ट में सभी कैटेगरी के लिए नीट पीजी कट ऑफ स्कोर शामिल होंगे।

    नीट पीजी कट ऑफ 2026 (NEET PG cut off 2026 in hindi)

    नीट पीजी क्वालिफाइंग मार्क्स रिजल्ट के साथ घोषित किए जाएंगे। नीट पीजी के कैटेगरी-वाइज कट ऑफ मार्क्स नीचे दी गई टेबल में देखे जा सकते हैं।

    नीट पीजी 2026 कट ऑफ

    श्रेणी

    क्वालिफाइंग परसेंटाइल

    कट ऑफ मार्क्स

    सामान्य/ईडब्ल्यूएस

    50वां परसेंटाइल

    अपडेट किया जाएगा

    एससी/एसटी/ओबीसी (एससी/एसटी/ओबीसी के पीडब्ल्यूडी सहित)

    40वां परसेंटाइल

    अपडेट किया जाएगा

    जनरल पीडब्ल्यूबीडी

    45वां परसेंटाइल

    अपडेट किया जाएगा

    नीट पीजी 2026 काउंसलिंग (NEET PG 2026 Counselling in hindi)

    मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) 50% ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू), और 100% डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी, ईएसआईसी, और एएफ़एमएस सीटों के लिए नीट पीजी काउंसलिंग आयोजित करेगी। शेष 50% स्टेट कोटा सीटें स्टेट काउंसलिंग के ज़रिए भरी जाती हैं। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा, फीस देनी होगी, और कोर्स और कॉलेजों की पसंद भरनी होगी। मेरिट लिस्ट, भरी गई पसंद और आरक्षण मानदंडों के आधार पर, एमसीसी हर राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी करती है। अलॉट किए गए उम्मीदवारों को दी गई तारीखों के अंदर अपने तय कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा और जॉइन करना होगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: नीट पीजी परीक्षा 2026 की तारीख क्या है?
    A:

    नीट पीजी 2026 परीक्षा की तारीख 30 अगस्त 2026 है।

    Q: मैं नीट पीजी 2026 की तारीखें कहाँ चेक कर सकता हूँ?
    A:

    नीट पीजी 2026 की तारीखें आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

    Q: क्या नीट पीजी 2026 के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं?
    A:

    हाँ, नीट पीजी 2026 के रजिस्ट्रेशन 1 जुलाई से शुरू हो गए है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET PG

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET PG ?

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off

    Dear Student, with a NEET PG rank of 8,571, you can explore DNB Pediatrics options through the relevant counselling process. If Bangalore is your preferred location, it would be useful to compare the available hospitals on factors such as patient load, paediatric case exposure, teaching environment, stipend, bond conditions and

    Hello, with a NEET PG 2026 AIR of 57,213, the available branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred type of college. You can check possible branches and colleges based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor