Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान नीट आवेदन पत्र 2026 (Rajasthan MBBS Application Form 2026) - काउंसलिंग शेड्यूल जारी
    • लेख
    • राजस्थान नीट आवेदन पत्र 2026 (Rajasthan MBBS Application Form 2026) - काउंसलिंग शेड्यूल जारी

    राजस्थान नीट आवेदन पत्र 2026 (Rajasthan MBBS Application Form 2026) - काउंसलिंग शेड्यूल जारी

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 24 Sep 2026, 10:22 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    राजस्थान एमबीबीएस आवेदन पत्र 2026 (Rajasthan MBBS Application Form in Hindi) : राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग का आयोजन नीट यूजी मेडिकल एवं डेंटल एडमिशन/काउंसलिंग बोर्ड के चेयरमैन तथा एसएमएस मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, जयपुर के प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर के कार्यालय द्वारा किया जाता है। राजस्थान नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 3 रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए है। पात्र उम्मीदवार 3 अक्टूबर 2026 तक राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। राजस्थान नीट 2026 राउंड 3 के लिए एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
    राउंड 3 राजस्थान नीट 2026 काउंसलिंग एप्लीकेशन फ़ॉर्म का लिंक!

    This Story also Contains

    1. राजस्थान एमबीबीएस 2026 आवेदन पत्र तारीख (Rajasthan MBBS 2026 Application Form Dates)
    2. राजस्थान यूजी मेडिकल पात्रता मानदंड (Rajasthan UG Medical Eligibility Criteria)
    3. राजस्थान एमबीबीएस आवेदन पत्र 2026 कैसे भरें (How to fill Rajasthan MBBS Application Form 2026)
    4. राजस्थान MBBS आवेदन पत्र 2026 : - भाग 2 (Rajasthan MBBS application form 2026 :- Part 2)
    राजस्थान नीट आवेदन पत्र 2026 (Rajasthan MBBS Application Form 2026) - काउंसलिंग शेड्यूल जारी
    राजस्थान एमबीबीएस आवेदन पत्र 2026

    इससे पहले राजस्थान नीट 2026 राउंड 2 की प्रोविज़नल मेरिट लिस्ट जारी की गई। वहीं, उम्मीदवार राउंड 2 राजस्थान नीट काउंसलिंग 2026 के लिए 10 सितंबर तक अपनी पसंद भर और लॉक कर सकते थे।
    राजस्थान नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 2 चॉइस फिलिंग लिंक!
    राजस्थान नीट 2026 राउंड 2 की रैंक लिस्ट यहां डाउनलोड करें! (एनआरआई)
    राजस्थान नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 2 की रैंक लिस्ट यहां डाउनलोड करें! (डबल्यूपीपी)
    राजस्थान नीट 2026 राउंड 2 की रैंक लिस्ट यहां डाउनलोड करें! (डबल्यूडीपी)

    इससे पहले अथॉरिटी ने राजस्थान नीट 2026 राउंड 1 की संशोधित प्रोविज़नल मेरिट लिस्ट जारी की। राजस्थान नीट 2026 राउंड 1 एडमिशन के लिए संशोधित फ़ाइनल मेरिट लिस्ट 24 अगस्त 2026 को जारी की गई। राजस्थान नीट 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड की प्रोविज़नल मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं।
    राजस्थान नीट 2026 राउंड 1 की संशोधित प्रोविज़नल रैंक लिस्ट यहाँ डाउनलोड करें!
    पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए राजस्थान नीट 2026 राउंड 1 की संशोधित प्रोविज़नल रैंक लिस्ट यहाँ डाउनलोड करें!

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    राजस्थान एमबीबीएस आवेदन फॉर्म 2026 भरते समय उम्मीदवारों को नीट 2026 के अपने विवरण दर्ज करके आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन फॉर्म के अगले भाग में लॉग इन करने के लिए एक यूनिक रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड जनरेट किया जाएगा। इस भाग में, पंजीकृत छात्रों को अपने व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य विवरण भरने के बाद दस्तावेजों को अपलोड करके राजस्थान एमबीबीएस 2026 आवेदन पत्र (Rajasthan MBBS application form 2026 in Hindi) भरना होगा। राजस्थान नीट आवेदन पत्र जमा करने के बाद भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट लेना जरूरी है। अधिक विवरण के लिए इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान एमबीबीएस आवेदन पत्र 2026 पर केंद्रित इस लेख को पूरा पढ़ें।

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    इन्हें भी देखें

    राजस्थान एमबीबीएस 2026 आवेदन पत्र तारीख (Rajasthan MBBS 2026 Application Form Dates)

    राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग तारीखें जारी होने के बाद नीचे तालिका में अपडेट की गई है।

    राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2026 शेड्यूल (Rajasthan NEET UG counselling 2026 schedule in hindi)

    कार्यक्रमतिथि
    ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत12 अगस्त 2026
    सीट मैट्रिक्स का प्रकाशन13 अगस्त 2026
    आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि17 अगस्त 2026
    ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (भाग-1) जमा करने की अंतिम तिथि17 अगस्त 2026
    आवेदन प्रक्रिया का भाग-2 पूरा करने की अंतिम तिथि21 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई
    संशोधित मेरिट सूची का प्रकाशन22 अगस्त 2026
    PwD, रक्षा/पैरा-मिलिट्री/NRI उम्मीदवारों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन24 अगस्त 2026
    संशोधित अनंतिम मेरिट सूची एवं PwD, रक्षा/पैरा-मिलिट्री/NRI उम्मीदवारों की संशोधित सूची का प्रकाशन24 अगस्त 2026
    सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना14 से 25 अगस्त 2026
    चॉइस फिलिंग14 से 25 अगस्त 2026
    ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट निकालना26 अगस्त से 5 सितंबर 2026
    राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम28 अगस्त 2026
    अलॉटमेंट लेटर का प्रिंट निकालना30 अगस्त से 5 सितंबर 2026
    रिपोर्टिंग एवं दस्तावेज जमा करना30 अगस्त से 5 सितंबर 2026
    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    SRM Kattankulathur Dental College Admissions 2026

    Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    राजस्थान यूजी मेडिकल पात्रता मानदंड (Rajasthan UG Medical Eligibility Criteria)

    आवेदक राजस्थान एमबीबीएस अप्लीकेशन फार्म 2026 भरने से पहले पात्रता मानदंडों की जानकारी ले सकते हैं। ये हैं-

    • आवेदक भारत का नागरिक हो।

    • उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर को कम से कम 17 वर्ष हो।

    • राजस्थान MBBS 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए आवेदकों को राज्य का निवासी होना चाहिए।

    • छात्र को भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी अनिवार्य विषयों के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • राजस्थान MBBS में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों का उपर्युक्त विषयों में कम से कम 50% कुल अंक होना चाहिए जबकि आरक्षित और अनारक्षित विकलांग छात्रों के लिए यह सीमा क्रमशः 40% और 45% है।

    • छात्रों को नीट कटऑफ हासिल करने की आवश्यकता होगी।

    नीट 2026 न्यूनतम योग्यता परसेंटाइल (NEET 2026 minimum qualifying percentile)

    श्रेणी

    नीट कट ऑफ परसेंटाइल

    सामान्य

    50वां

    सामान्य-विकलांग (General-PH)

    45वां

    एससी/एसटी/ओबीसी (SC/ST/OBC)

    40वां

    एससी/एसटी/ओबीसी-विकलांग (SC/ST/OBC-PH)

    40वां

    राजस्थान एमबीबीएस आवेदन पत्र 2026 भरने के चरण

    चरण

    विवरण

    चरण 1

    उम्मीदवार का पंजियन

    चरण 2

    उम्मीदवार का विवरण भरना

    चरण 3

    आवेदन शुल्क का भुगतान करना

    चरण 4

    राजस्थान नीट आवेदन पत्र 2026 भरना

    चरण 5

    दस्तावेज/फोटो अपलोड करना

    चरण 6

    आवेदन पत्र का फाइनल सबमिशन

    चरण 7

    राजस्थान एमबीबीएस आवेदन पत्र 2026 का प्रिंटआउट लेना

    राजस्थान एमबीबीएस आवेदन पत्र 2026 कैसे भरें (How to fill Rajasthan MBBS Application Form 2026)

    चिकित्सा क्षेत्र में जाने के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया के बारे में समझ सकते हैं।

    चरण 1: उम्मीदवारों का पंजीकरण

    • राजस्थान एमबीबीएस प्रवेश चहने वाले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उन्हें पंजीकृत होना होगा।

    • छात्रों को अपने gmail/twitter या आधार खाते का उपयोग करके SSO ID बनाना होगा।

    • लॉग इन करने के बाद citizen टैब के तहत HTE बटन पर क्लिक करना होगा।

    • छात्रों को राजस्थान एमबीबीएस आवेदन पत्र के विभिन्न खंडों में वांछित सभी जगहों पर आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

    राजस्थान MBBS आवेदन पत्र 2026 : - भाग 1 (Rajasthan MBBS application form 2026:- Part 1)

    चरण 2: आवेदन विवरण

    आवेदकों को पहले भुगतान का तरीका चुनना होगा और उसके बाद उन्हें निम्नलिखित विवरण भरना होगा।

    • नीट 2026 रोल नंबर

    • नीट आवेदन पत्र के अनुसार उम्मीदवार का नाम।

    • पिता का नाम

    • जन्म तिथि (DoB)

    • श्रेणी

    • विकलांग श्रेणी या नहीं

    • क्या डिफेंस/पैरामिलिट्री से हैं

    • नीट 2026 स्कोर

    • अनिवार्य विषय में कुल प्रतिशत (कक्षा 12 वीं)

    • ईमेल आईडी

    • अधिवास राज्य

    • वार्षिक आय

    • उल्लिखित अन्य पात्रता मानदंडों का चयन करें

    सभी विवरणों को दर्ज करने और जांच लेने के बाद इसे जमा करना होगा।

    चरण 3: आवेदन शुल्क का भुगतान

    सभी विवरणों को भरने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से या ई-मित्र कियोस्क से राजस्थान नीट 2026 आवेदन पत्र के लिए वांछित राशि का भुगतान करना होगा। छात्र राजस्थान एमबीबीएस आवेदन शुल्क का भुगतान अपनी श्रेणी के अनुसार कर सकते हैं जैसा कि नीचे बताया गया है:

    राजस्थान एमबीबीएस आवेदन शुल्क 2026

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    अनारक्षित

    2500/- रुपये

    एससी/एसटी

    1500/- रुपये

    राजस्थान एमबीबीएस 2026 आवेदन पत्र का भुगतान होने के बाद यूनिक लॉगइन क्रेडेंशियल जेनरेट किया जाएगा और पंजीकृत मेल आईडी पर भेजा जाएगा। राजस्थान एमबीबीएस आवेदन पत्र के शेष भाग को भरने के लिए आवेदकों को इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

    राजस्थान MBBS आवेदन पत्र 2026 : - भाग 2 (Rajasthan MBBS application form 2026 :- Part 2)

    चरण 4: राजस्थान एमबीबीएस 2026 आवेदन पत्र भरना

    एप्लीकेंट पोर्टल में लॉगिन के बाद छात्रों को सभी आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरणों को भरना होगा राजस्थान एमबीबीएस आवेदन पत्र भरने के लिए इनका नीचे उल्लेख किया गया है।

    व्यक्तिगत विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • जन्म तिथि

    • उम्मीदवारों का जन्म राज्य

    • लिंग

    • पिता का नाम

    • माता का नाम

    • वैध संचार पता

    • स्थायी पता

    • मोबाइल नंबर

    डोमिसाइल विवरण

    • राष्ट्रीयता

    • अभिभावक/अभिभावक संपर्क पता और विवरण

    उपरोक्त सभी वैध विवरणों को दर्ज करने के बाद उम्मीदवारों को सेव करने और शैक्षणिक विवरण भरने के लिए next पर क्लिक करने की आवश्यकता होगी।

    अकादमिक विवरण

    उम्मीदवारों को राजस्थान एमबीबीएस प्रवेश 2026 के लिए कक्षा 10 और 12 या उनके समकक्ष योग्यता के विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होती है।

    • 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा का विवरण

    • बोर्ड का नाम

    • उत्तीर्ण होने का वर्ष

    • विषयवार कुल प्राप्तांक

    12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा का विवरण

    • बोर्ड का नाम

    • योग्यता की स्थिति

    • उत्तीर्ण होने का वर्ष

    • 12वीं या इसकी समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण करने के लिए लगे प्रयासों की संख्या।

    • बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी का चयन करना होगा

    • भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी में मिले प्रतिशत अंक

    • अंतिम स्कूल/कॉलेज या संस्थान का नाम

    • एमबीबीएस/बीडीएस या दोनों पाठ्यक्रमों में चयनित होने के लिए आवेदन करना है।

    राजस्थान एमबीबीएश 2026 प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को उपरोक्त सभी विवरणों को सही से भरना होगा क्योंकि सत्यापन सत्र में इसे सत्यापित किया जाएगा। इसे सेव कर आगे बढ़ें।

    चरण 5: राजस्थान एमबीबीएस आवेदन पत्र में दस्तावेजों को अपलोड करना

    राजस्थान एमबीबीएस 2026 में प्रवेश पाने वाले मेडिकल उम्मीदवारों को विनिर्देश के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेजों और तस्वीरों को अपलोड करने की आवश्यकता होती है। आवेदकों को पासपोर्ट आकार की तस्वीर, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, और यदि लागू हो तो रक्षा/अर्धसैनिक कर्मियों का प्रमाण पत्र और विकलांग प्रमाण पत्र एक-एक करके अपलोड करना होगा। प्राधिकरण द्वारा निर्दिष्ट विनिर्देश के अनुसार फोटोग्राफ और हस्ताक्षर का आकार 40 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए, अन्य दस्तावेजों का आकार 150 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि उम्मीदवारों को राजस्थान एमबीबीएस 2026 आवेदन पत्र में निर्दिष्ट प्रारूप के तहत वैध दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता है क्योंकि यह सत्यापन सत्र के समय सत्यापित किया जाएगा।

    चरण 6: राजस्थान एमबीबीएस आवेदन पत्र 2026 को अंतिम रूप से जमा करना

    आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम रूप से आवेदन जमा करने से पहले राजस्थान एमबीबीएस 2026 आवेदन पत्र के सभी विवरणों की चांज करें और यदि आवश्यक हो तो इसमें सुधार करें। सभी विवरणों को जांच लेने के बाद उम्मीदवारों को घोषणा पत्र पर टिक करके उसे स्वीकार करना होगा और फिर आवेदन सबमिट करना होगा।

    चरण 7: राजस्थान एमबीबीएस आवेदन पत्र का प्रिंटआउट

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के उद्देश्यों के लिए राजस्थान एमबीबीएस आवेदन पत्र 2026 का प्रिंटआउट रख लें। राजस्थान एमबीबीएस 2026 आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेने के बाद, छात्रों को बिना प्रमाणित फोटो को चिपका कर घोषणा पत्र पर निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करना होगा।

    उपयोगी लिंक

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान एमबीबीएस/बीडीएस 2026 आवेदन उम्मीदवार कब भर सकते हैं?
    A:

    पात्र उम्मीदवार एमबीबीएस/बीडीएस 2026 आवेदन कर सकेंगे।

    Q: प्राधिकारियों द्वारा राजस्थान एमबीबीएस आवेदन पत्र किस मोड में जारी किया जाता है?
    A:

    राजस्थान एमबीबीएस का आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड और पीडीएफ प्रारूप में अधिकारियों द्वारा जारी किया गया है।

    Q: राजस्थान एमबीबीएस के लिए पंजीकरण करते समय उम्मीदवारों की आयु कितनी होनी चाहिए?
    A:

    राजस्थान एमबीबीएस आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर को न्यूनतम 17 वर्ष हो और परीक्षा के दिन या उससे पहले अधिकतम २५ वर्ष तक होनी चाहिए।

    Q: राजस्थान एमबीबीएस/बीडीएस 2026 पंजीकरण उम्मीदवार कितने चरण में भर सकते हैं?
    A:

    उम्मीदवार पंजीकरण से शुरू करके 7 आसान चरणों में राजस्थान एमबीबीएस के आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं। अंतिम चरण आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना होगा।

    Q: राजस्थान एमबीबीएस प्रवेश 2026 के लिए पंजीकरण कराने के लिए उम्मीदवारों को कितने अंक प्राप्त करने होंगे?
    A:

    राजस्थान एमबीबीएस प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग से संबंधित आवेदकों को लेख में बताए गए विषयों में कम से कम 50% कुल अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आरक्षित और अनारक्षित-पीएच छात्रों के लिए यह सीमा क्रमशः 40% और 45% है।

    Q: राजस्थान एमबीबीएस/बीडीएस के आवेदन फॉर्म में क्या व्यक्तिगत विवरण भरे जाने होते हैं?
    A:

    उम्मीदवार का नाम, डीओबी, उम्मीदवारों का जन्म राज्य, लिंग, पिता का नाम, माता का नाम, वैध संचार पता, स्थायी पता, मोबाइल नंबर, अधिवास विवरण, राष्ट्रीयता और अभिभावक/अभिभावक संपर्क पता जैसे व्यक्तिगत विवरण राजस्थान एमबीबीएस/बीडीएस के आवेदन फॉर्म में भरे जाने होते हैं।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello

    If you mean whether a school/college will be strict about attendance when you are preparing for NEET UG, it depends on the institution’s rules. NEET preparation itself is generally not a reason to ignore regular attendance.

    For example, CBSE requires 75% attendance for board-exam eligibility, with limited relaxation for

    Hello Student,

    Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.

    In details