Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरयूएचएस सीयूईटी 2026 (RUHS CUET 2026): काउंसलिंग शुरू, डेट्स देखें
    • लेख
    • आरयूएचएस सीयूईटी 2026 (RUHS CUET 2026): काउंसलिंग शुरू, डेट्स देखें

    आरयूएचएस सीयूईटी 2026 (RUHS CUET 2026): काउंसलिंग शुरू, डेट्स देखें

    Nitin SaxenaUpdated on 29 Jul 2026, 02:26 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आरयूएचएस सीयूईटी 2026- राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज़ (आरयूएचएस) ने 29 जुलाई 2026 को आरयूएचएस सीयूईटी 2026 काउंसलिंग के राउंड 2 का सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर जाकर इसे ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह सीट मैट्रिक्स काउंसलिंग के दौरान वेब ऑप्शन भरने से पहले विभिन्न भाग लेने वाले कॉलेजों में उपलब्ध सीटों की स्पष्ट जानकारी प्रदान करता है, जिससे उम्मीदवार अपनी प्राथमिकताएं बेहतर ढंग से तय कर सकते हैं। आरयूएचएस सीयूईटी 2026 राउंड 2 सीट मैट्रिक्स देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
    आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग 2026 राउंड 2 सीट मैट्रिक्स

    This Story also Contains

    1. आरयूएचएस काउंसलिंग की तारीख 2026 (RUHS counselling date 2026 in hindi)
    2. आरयूएचएस सीयूईटी 2026 रिलीज डेट (RUHS CUET 2026 Release Date in hindi)
    3. आरयूएचएस सीयूईटी 2026: हाईलाइट्स (RUHS CUET 2026: Highlights in hindi)
    4. आरयूएचएस सीयूईटी 2026: पात्रता मानदंड (RUHS CUET 2026: Eligibility Criteria in hindi)
    5. आरयूएचएस सीयूईटी 2026: आवेदन पत्र (RUHS CUET 2026: Application Form in hindi)
    6. आरयूएचएस सीयूईटी एडमिट कार्ड 2026 (RUHS CUET Admit Card 2026 in hindi)
    7. आरयूएचएस सीयूईटी पाठ्यक्रम 2026 (RUHS CUET Syllabus 2026 in hindi)
    8. आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा पैटर्न 2026 (RUHS CUET Exam Pattern 2026 in hindi)
    9. आरयूएचएस सीयूईटी आंसर की 2026 (RUHS CUET Answer Key 2026 in hindi)
    10. आरयूएचएस सीयूईटी 2026 रिजल्ट (RUHS CUET 2026 Result in hindi)
    11. आरयूएचएस सीयूईटी मेरिट सूची 2026 (RUHS CUET Merit List 2026)
    12. आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग 2026 (RUHS CUET Counselling 2026)
    आरयूएचएस सीयूईटी 2026 (RUHS CUET 2026): काउंसलिंग शुरू, डेट्स देखें
    आरयूएचएस सीयूईटी 2026

    इससे पहले आरयूएचएस, जयपुर ने 22 जुलाई को ruhscuet2026.com पर आरयूएचएस सीयूईटी 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिज़ल्ट जारी कर दिया। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करके आरयूएचएस सीयूईटी 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिज़ल्ट देख सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 22 से 28 जुलाई, 2026 तक अलॉट किए गए कॉलेजों में रिपोर्ट करना था। आरयूएचएस सीयूईटी 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट डाउनलोड करने का सीधा लिंक यहां दिया गया है। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज (आरयूएचएस), जयपुर ने बीएससी नर्सिंग, फ़ार्मेसी और एलाइड हेल्थ साइंसेज कोर्स के लिए आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग 2026 फिर से शुरू कर दी है।
    आरयूएचएस सीयूईटी 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट यहां देखें
    आरयूएचएस सीयूईटी लॉगिन विंडो इमेज देखें-
    1784784564900

    इससे पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आरयूएचएस सीयूईटी मेरिट लिस्ट ऑनलाइन जारी कर दी थी। राउंड 1 के लिए आरयूएचएस सीयूईटी 2026 मेरिट लिस्ट 17 जुलाई, 2026 को ruhscuet2026.com पर जारी की गई। आरयूएचएस सीयूईटी 2026 मेरिट लिस्ट के आधार पर, कैंडिडेट्स आरयूएचएस सीयूईटी 2026 काउंसलिंग के लिए अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज चुन सकते थे। आरयूएचएस सीयूईटी 2026 मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहाँ दिया गया।
    आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग 2026 काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग लिंक
    आरयूएचएस सीयूईटी 2026 राउंड 1 सीट मैट्रिक्स

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। आरयूएचएस काउंसलिंग 2026 सेशन के दौरान, एलिजिबल स्टूडेंट्स को चॉइस भरनी होंगी, अपनी प्रेफरेंस लॉक करनी होंगी और फीस का भुगतान करना होगा।

    आरयूएचएस काउंसलिंग की तारीख 2026 (RUHS counselling date 2026 in hindi)

    कैंडिडेट्स को सभी बड़े इवेंट्स से अपडेटेड रहने के लिए आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग डेट पता होनी चाहिए। बीएससी नर्सिंग के लिए ज़रूरी आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग डेट 2026 जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें।

    आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग डेट 2026

    कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथियाँ
    आरयूएचएस सीयूईटी 2026 काउंसलिंग पंजीकरण प्रारम्भ16 जून 2026
    काउंसलिंग के किसी भी राउंड में भाग लेने की इच्छा प्रकट करने की आखिरी तारीख़
    20 जुलाई 2026
    आरयूएचएस सीयूईटी 2026 प्रोविजनल)मेरिट सूची जारी16 जुलाई 2026
    राउंड-1 की अस्थायी सीट मैट्रिक्स जारी17 जुलाई 2026
    आरयूएचएस सीयूईटी 2026 काउंसलिंग हेतु विकल्प भरना17 जुलाई से 20 जुलाई 2026
    आरयूएचएस सीयूईटी2026 राउंड-1 सीट आवंटन परिणाम22 जुलाई 2026
    आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग22 जुलाई से 28 जुलाई 2026
    Build a Career in Paramedical Science
    Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
    Check Now


    प्राधिकारण ने आरयूएचएस सीयूईटी 2026 रिजल्ट 2 जून को जारी किया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरयूएचएस सीयूईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आरयूएचएस सीयूईटी 2026 रिजल्ट आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। प्राधिकरण ने आरयूएचएस फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है।
    अवश्य देखें : आरयूएचएस सीयूईटी 2026 रिजल्ट लिंक लाइव

    इससे पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (आरयूएचएस) जयपुर द्वारा प्रोविज़नल आरयूएचएस सीयूईटी 2026 आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर 23 मई को जारी की गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरयूएचएस 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकते थे। प्राधिकरण द्वारा 25 मई तक आरयूएचएस सीयूईटी 2026 आंसर की को चुनौती देने की सुविधा भी प्रदान की गई थी। आरयूएचएस सीयूईटी 2026 परीक्षा 21 मई, 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
    आरयूएचएस सीयूईटी आंसर की देखें

    प्राधिकरण द्वारा आरयूएचएस सीयूईटी 2026 एडमिट कार्ड 15 मई को जारी किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरयूएचएस एडमिट कार्ड आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते थे। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज, जयपुर आरयूएचएस सीयूईटी 2026 परीक्षा आयोजित करता है।
    आरयूएचएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
    आरयूएचएस एडमिट कार्ड विंडो देखें-
    1778844864060

    आरयूएचएस आवेदन विस्तार की सूचना देखे-
    1776832874675

    आरयूएचएस सीयूईटी, आरयूएचएस जयपुर से संबद्ध कॉलेजों में विभिन्न स्नातक नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑफ़लाइन मोड में आयोजित किया जाता है। उम्मीदवारों को आरयूएचएस सीयूईटी 2026 के लिए पंजीकरण पूरा करना होगा। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को आरयूएचएस सीयूईटी एडमिट कार्ड जारी किया जाता है, जो आवेदन पत्र भरेंगे, और उन्हें ही प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। आरयूएचएस सीयूईटी 2026, प्रवेश प्रक्रिया, एडमिट कार्ड, परिणाम की तारीख और अन्य विवरणों के बारे में पूरी जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    आरयूएचएस सीयूईटी 2026 रिलीज डेट (RUHS CUET 2026 Release Date in hindi)

    अथॉरिटी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा 2026 की तारीख की घोषणा करती है। आरयूएचएस कॉमन अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट का विस्तृत कार्यक्रम यहां देखा जा सकता है। छात्रों को परीक्षा कार्यक्रम से अपडेट रहना चाहिए।

    आरयूएचएस सीयूईटी 2026 डेट (RUHS CUET 2026 Date)

    इवेंट्स

    डेट्स

    आरयूएचएस सीयूईटी पंजीकरण शुरू होने की तिथि

    1 अप्रैल, 2026

    आरयूएचएस सीयूईटी 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि

    28 अप्रैल, 2026

    सुधार विंडो

    29 अप्रैल से 1 मई, 2026

    एडमिट कार्ड की तारीख

    15 मई, 2026

    आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा तिथि 2026

    21 मई, 2026

    परिणाम की तिथि

    2 जून, 2026

    आरयूएचएस सीयूईटी 2026: हाईलाइट्स (RUHS CUET 2026: Highlights in hindi)

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का नाम

    आरयूएचएस सीयूईटी 2026

    संचालक प्राधिकारी

    राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    ruhsraj.org

    आरयूएचएस सीयूईटी 2026: पात्रता मानदंड (RUHS CUET 2026: Eligibility Criteria in hindi)

    आरयूएचएस कॉमन अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों को प्राधिकरण द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा 2026 के पात्रता मानदंड यहाँ देखे जा सकते हैं।

    • उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

    • उम्मीदवारों ने अपनी पिछली क्वालिफ़ाइंग परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी विषयों में पूरी की होनी चाहिए। बीएससी नर्सिंग के लिए, पास होने के लिए न्यूनतम 45% अंक (सामान्य श्रेणी के लिए) और 40% अंक (आरक्षित श्रेणी के लिए) ज़रूरी हैं। पैरामेडिकल कोर्स के लिए, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान / गणित और अंग्रेजी में 50% अंक अनिवार्य हैं।

    • उम्मीदवार की आयु, प्रवेश वर्ष के 31 दिसंबर तक 17 वर्ष होनी चाहिए।

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    Amity University Noida | Allied Health Sciences Admissions

    Ranked as India’s #1 Not for profit pvt. University by India Today

    आरयूएचएस सीयूईटी 2026: आवेदन पत्र (RUHS CUET 2026: Application Form in hindi)

    आरयूएचएस आवेदन फ़ॉर्म 2026 ruhsraj.org पर ऑनलाइन भरा जाता है। योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों के भीतर अपना आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग आवेदन फ़ॉर्म भरना होगा। आरयूएचएस सीयूईटी आवेदन फ़ॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों को देखें।

    • आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर जाएं।

    • एक अकाउंट बनाएँ और मूल विवरण देकर पंजीकरण पूरा करें।

    • Admission” पर क्लिक करें, कोर्स चुनें और “Apply Now” पर क्लिक करें।

    • आवेदन पत्र में अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत और संपर्क विवरण भरें।

    • संबंधित दस्तावेज़ों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • आवेदन पत्र की समीक्षा करें और जमा करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।

    आरयूएचएस सीयूईटी एडमिट कार्ड 2026 (RUHS CUET Admit Card 2026 in hindi)

    आरयूएचएस सीयूईटी 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। आरयूएचएस सीयूईटी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी एप्लीकेशन आईडी और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करना होगा। आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा की तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा के दिन का कार्यक्रम और महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए गए होते हैं।

    आरयूएचएस सीयूईटी पाठ्यक्रम 2026 (RUHS CUET Syllabus 2026 in hindi)

    आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा का सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर जारी कर दिया गया है।आरयूएचएस सीयूईटी नर्सिंग के सिलेबस में कक्षा 11 और 12 के भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित विषयों के टॉपिक्स शामिल हैं। सिलेबस को जानकर, उम्मीदवार परीक्षा से परिचित हो सकते हैं और उसी के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं।

    आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा पैटर्न 2026 (RUHS CUET Exam Pattern 2026 in hindi)

    आरयूएचएस सीयूईटी 2026 परीक्षा का पैटर्न परीक्षा के तरीके, अवधि, प्रश्नों के प्रकार और परीक्षा के अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी देता है। आरयूएचएस सीयूईटी 2026 का विस्तृत परीक्षा पैटर्न यहाँ देखा जा सकता है।

    आरयूएचएस सीयूईटी 2026 परीक्षा पैटर्न (RUHS CUET 2026 Exam Pattern)

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    परीक्षा की अवधि

    2 घंटे

    प्रश्नों की संख्या

    100

    कुल अंक

    100

    प्रश्नों के प्रकार

    बहु विकल्पीय प्रश्न

    अंकन योजना

    • हर सही उत्तर के लिए एक अंक

    • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

    आरयूएचएस सीयूईटी आंसर की 2026 (RUHS CUET Answer Key 2026 in hindi)

    आरयूएचएस सीयूईटी 2026 की आंसर-की इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दी गई है। प्राधिकरण सबसे पहले प्रोविज़नल आंसर-की जारी करता है। उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों के आधार पर, अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाती है। आरयूएचएस सीयूईटी 2026 की उत्तर कुंजी में सही उत्तर शामिल होते हैं, और उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना करने के लिए इस उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं।

    आरयूएचएस सीयूईटी 2026 रिजल्ट (RUHS CUET 2026 Result in hindi)

    आरयूएचएस ने बीएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए आरयूएचएस सीयूईटी रिजल्ट 2026 अलग-अलग घोषित किया जाता है। आरयूएचएस सीयूईटी बीएससी नर्सिंग के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। आरयूएचएस सीयूईटी के नतीजे डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालनी होगी। आरयूएचएस सीयूईटी के नतीजों में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और अन्य विवरण दिए गए होते हैं।

    आरयूएचएस सीयूईटी मेरिट सूची 2026 (RUHS CUET Merit List 2026)

    आरयूएचएस सीयूईटी मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ़ फ़ॉर्म में जारी की जाएगी। यह मेरिट लिस्ट उन उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जो प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। आरयूएचएस सीयूईटी मेरिट लिस्ट 2026 में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक, श्रेणी, लिंग और रैंक का उल्लेख होता है।

    आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग 2026 (RUHS CUET Counselling 2026)

    अथॉरिटी आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग 2026 ऑनलाइन मोड में आयोजित करती है। जो उम्मीदवार आरयूएचएस 2026 परीक्षा में क्वालिफ़ाई करेंगे, वे काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवारों को निर्धारित तारीखों के भीतर अपने पसंदीदा कोर्स और कॉलेजों का चयन करके फ़ीस जमा करनी होगी। RUHS में सीटों का आवंटन उम्मीदवारों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं और प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Jharkhand ANM Exam Application Date

    16 Jul'26 - 9 Aug'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Jharkhand GNM Exam Application Date

    16 Jul'26 - 9 Aug'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Meghalaya BSc Nursing Counselling Date

    27 Jul'26 - 10 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Digital Forensic
    Via Dr Harisingh Gour Vishwavidyalaya, Sagar
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Explore Top Universities Across Globe
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    University of Wisconsin, Madison
    329 Union South 1308 W. Dayton Street Madison, WI 53715-1149
    University of Alberta, Edmonton
    116 St. and 85 Ave., Edmonton, Alberta, Canada T6G 2R3
    Keele University, Newcastle
    Staffordshire, UK, ST5 5BG