Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरयूएचएस 2026 (RUHS 2026 in Hindi) - कोर्स, एग्जाम, आवेदन प्रक्रिया
    • लेख
    • आरयूएचएस 2026 (RUHS 2026 in Hindi) - कोर्स, एग्जाम, आवेदन प्रक्रिया

    आरयूएचएस 2026 (RUHS 2026 in Hindi) - कोर्स, एग्जाम, आवेदन प्रक्रिया

    Nitin SaxenaUpdated on 02 Jun 2026, 04:31 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आरयूएचएस 2026 (RUHS 2026 in Hindi): राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज (आरयूएचएस), जयपुर एक प्रसिद्ध कंडक्टिंग बॉडी है जो भारत के राजस्थान राज्य में हेल्थ साइंसेज एजुकेशन और रिसर्च के फील्ड में अहम भूमिका निभाती है। वर्ष 2005 में शुरू हुआ आरयूएचएस, हेल्थकेयर में करियर बनाने की चाह रखने वाले लोगों को अच्छी एजुकेशन, ट्रेनिंग और रिसर्च के मौके देने के लिए डेडिकेटेड है। एक कंडक्टिंग बॉडी के तौर पर, आरयूएचएस अलग-अलग एफिलिएटेड इंस्टिट्यूट के हेल्थ साइंस कोर्स के एडमिशन प्रोसेस के लिए ज़िम्मेदार है। इन कोर्स में हेल्थकेयर की अलग-अलग ब्रांच जैसे मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, फार्मेसी, नर्सिंग, पैरामेडिकल साइंस, फिजियोथेरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट प्रोग्राम और पीएचडी कोर्स शामिल हैं। आरयूएचएस हर साल हर कोर्स के लिए अलग-अलग एंट्रेंस एग्जाम आयोजित कराता है। आरयूएचएस के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए नीचे पूरा आर्टिकल पढ़ें।
    अवश्य देखें : आरयूएचएस सीयूईटी 2026 रिजल्ट लिंक लाइव
    लेटेस्ट: आरयूएचएस सीयूईटी रिजल्ट 2 जून को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरयूएचएस सीयूईटी रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
    ये भी पढ़े: आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग | बीएससी नर्सिंग सैलरी: प्रति माह वेतन, जॉब प्रोफाइल

    This Story also Contains

    1. आरयूएचएस 2026: ओवरव्यू (RUCS 2026 Overview in Hindi)
    2. आरयूएचएस 2026: आवेदन प्रक्रिया (RUCS 2026 Application Process in Hindi)
    3. आरयूएचएस 2026: एंट्रेंस एग्जाम (RUCS 2026 Entrance Exam in Hindi)
    आरयूएचएस 2026 (RUHS 2026 in Hindi) - कोर्स, एग्जाम, आवेदन प्रक्रिया
    आरयूएचएस 2026 (RUHS 2026 in Hindi)

    आरयूएचएस 2026: ओवरव्यू (RUCS 2026 Overview in Hindi)

    आरयूएचएस राजस्थान राज्य में सरकार द्वारा संचालित और मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी, कॉलेज और इंस्टिट्यूट के माध्यम से छात्रों को मेडिकल और पैरामेडिकल कोर्स करने का मौका प्रदान करती है।

    बोर्ड

    आरयूएचएस

    फुल फॉर्म

    राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज

    एंट्रेंस एग्जाम की लिस्ट

    • आरयूएचएस पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम

    • आरसीए नर्सिंग एग्जाम (बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग के लिए)

    • आरसीए पीएमसी एग्जाम

    • आरयूएचएस फार्मेसी (बी.फार्मा, डी.फार्मा और एम.फार्मा)

    • आरसीए बीपीटी एग्जाम

    • आरसीए एमएससी मेडिकल

    • आरसीए एमपीएच एग्जाम

    एग्जाम का मोड

    ऑफलाइन

    आवेदन करने का माध्यम

    ऑनलाइन

    ऑफिसियल वेबसाइट

    ruhsraj.org

    आरयूएचएस न सिर्फ एंट्रेंस एग्जाम बल्कि एग्जाम के बाद होने वाले काउंसलिंग प्रोसेस और एडमिशन प्रोसेस के लिए भी जिम्मेदार होती है। काउंसलिंग प्रक्रिया में डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, सीट अलॉटमेंट और ट्यूशन फीस जमा करने की प्रक्रिया शामिल होती है। आरयूएचएस यह भी सुनिश्चित करने का कार्य करती है कि एग्जाम और उससे सम्बंधित सभी प्रक्रिया में मेडिकल कौंसिल ऑफ़ इंडिया (एमसीआई), नर्सिंग कौंसिल ऑफ़ इंडिया (एनसीआई) समेत अन्य बोर्ड के नियमों और दिशानिर्देशों का पालन हो।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    आरयूएचएस 2026: आवेदन प्रक्रिया (RUCS 2026 Application Process in Hindi)

    राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (आरयूएचएस) के द्वारा प्रति वर्ष आयोजित होने वाली मेडिकल, पैरामेडिकल कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम में बैठने के लिए कैंडिडेट को नीचे दिए गए आवेदन की प्रक्रिया को फॉलो करना होगा,

    • सबसे पहले कैंडिडेट को आरयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

    • कैंडिडेट को अपने इंटरेस्ट के अनुसार कोर्स से जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा।

    • कैंडिडेट को नाम, जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी, कांटेक्ट डिटेल्स और परमानेंट एड्रेस जैसी पर्सनल जानकारी दर्ज करनी होगी।

    • अभ्यर्थी को एजुकेशनल डिटेल्स, जरुरी डाक्यूमेंट्स से जुड़े दस्तावेज को दर्ज करना होगा।

    • अंत में कैंडिडेट को एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी और फिर अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवाकर अपने पास सुरक्षित रखना होगा।

    आरयूएचएस 2026: एंट्रेंस एग्जाम (RUCS 2026 Entrance Exam in Hindi)

    आरयूएचएस 12वीं पास छात्रों से लेकर मास्टर्स किए हुए गए अभ्यर्थी के लिए विभिन्न मेडिकल और पैरामेडिकल कोर्स से जुड़े एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करती है। जिसके बारे में नीचे जानकारी प्रदान की गई है,

    राजस्थान सेंट्रलाइज्ड एडमिशन (आरसीए) नर्सिंग

    आरसीए नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम के जरिए आरयूएचएस से मान्यता प्राप्त कॉलेज और यूनिवर्सिटी से कैंडिडेट बीएससी नर्सिंग, पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग के कोर्स में एडमिशन प्राप्त कर सकते है।

    • आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक एंट्रेंस एग्जाम है। जिसकी मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाकर अभ्यर्थी 4 वर्षीय अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन प्राप्त कर सकते है। इस कोर्स में बैठने के लिए अभ्यर्थी को बारवीं कक्षा में पीसीबी के सब्जेक्ट में 45 प्रतिशत अंको के साथ पास होना होगा। इस एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी हर छोटी- बड़ी जानकारी नीचे टेबल में प्रदान की गई है:

    एग्जाम नाम

    आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस

    एग्जाम मोड

    ऑफलाइन

    एग्जाम भाषा

    अंग्रेजी और हिंदी

    एग्जाम ड्यूरेशन

    120 मिनट

    सवालों की संख्या

    100

    सही जवाब होने पर मार्किंग

    +1

    गलत जवाब होने पर मार्किंग

    0

    • आरयूएचएस एमएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम

    Build a Career in Paramedical Science
    Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
    Check Now

    आरयूएचएस एमएससी नर्सिंग के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन प्राप्त करने के लिए कैंडिडेट को आरयूएचएस एमएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम में भाग लेना होता है। इस एंट्रेंस एग्जाम में बैठने के लिए कैंडिडेट को बीएससी नर्सिंग या उसी के लेवल पर होने वाले ग्रेजुएशन कोर्स को 55% अंको के साथ पास करना होता है। आरयूएचएस एमएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी जानकारी को विस्तार में जानने के लिए नीचे दिए गए टेबल को देखें,

    एग्जाम नाम

    आरयूएचएस एमएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम

    एग्जाम मोड

    ऑनलाइन

    एग्जाम भाषा

    अंग्रेजी

    एग्जाम ड्यूरेशन

    2 घंटे

    सवालों की संख्या

    100

    मार्किंग स्कीम

    सही जवाब : +1

    गलत जवाब: 0

    बीएससी नर्सिंग प्रवेश एग्जाम 2025 महत्वपूर्ण प्रश्न

    बीएससी नर्सिंग प्रवेश 2025 (BSc Nursing Admission 2025 in Hindi)

    राजस्थान सेंट्रलाइज्ड एडमिशन (आरसीए) फार्मेसी

    राजस्थान सेंट्रलाइज्ड एडमिशन (आरसीए) फार्मेसी एंट्रेंस एग्जाम आरयूएचएस के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा है जिसके माध्यम से छात्र डी.फार्मा, बी.फार्मा और एम.फार्मा के कोर्स में एडमिशन प्राप्त कर सकते है। आरयूएचएस डी.फार्मा/बी.फार्मा/एम.फार्मा के एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से छात्र 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स डी.फार्मा, 4 वर्षीय अंडरग्रेजुएट कोर्स बी.फार्मा और 2 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स एम.फार्मा में एडमिशन प्राप्त कर सकते है।

    डी.फार्मा/बी.फार्मा के प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को 12वीं कक्षा पास करनी होगी वहीं एम फार्मा के एंट्रेंस एग्जाम में बैठने के लिए छात्रों के पास बी.फार्मा के अंडरग्रेजुएट कोर्स में 55% अंक हासिल करना होगा। आरयूएचएस डी.फार्मा/बी.फार्मा एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी जानकारी को प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए टेबल को देखें,

    एग्जाम नाम

    आरयूएचएस डी.फार्मा/बी.फार्मा एंट्रेंस एग्जाम

    एग्जाम मोड

    ऑफलाइन

    एग्जाम भाषा

    अंग्रेजी और हिंदी

    एग्जाम ड्यूरेशन

    2 घंटे

    सवालों की संख्या

    100

    मार्किंग स्कीम

    सही जवाब : +1

    गलत जवाब: 0

    राजस्थान सेंट्रलाइज्ड एडमिशन (आरसीए) फिजियोथेरेपी

    फिजियोथेरेपी के अंदर आरयूएचएस के अंतर्गत आने वाले कॉलेज और यूनिवर्सिटी से फिजियोथेरेपी में 4 वर्षीय अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन प्राप्त करने के लिए राजस्थान सेंट्रलाइज्ड एडमिशन (आरसीए) फिजियोथेरेपी एंट्रेंस एग्जाम की परीक्षा आयोजित कराई जाती है। इस प्रवेश परीक्षा को देने के लिए छात्र को 12वीं कक्षा पास करनी होती है। राजस्थान सेंट्रलाइज्ड एडमिशन (आरसीए) फिजियोथेरेपी के एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए टेबल को देखें,

    एग्जाम नाम

    राजस्थान सेंट्रलाइज्ड एडमिशन (आरसीए) फिजियोथेरेपी

    एग्जाम मोड

    ऑनलाइन

    एग्जाम भाषा

    अंग्रेजी

    एग्जाम ड्यूरेशन

    2 घंटे

    सवालों की संख्या

    100

    मार्किंग स्कीम

    सही जवाब : +1

    गलत जवाब: 0


    राजस्थान सेंट्रलाइज्ड एडमिशन (आरसीए) पैरामेडिकल

    राजस्थान सेंट्रलाइज्ड एडमिशन (आरसीए) पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम को देकर अभ्यर्थी 12वीं कक्षा के बाद मेडिकल लैब और रेडियोलोजी के अंदर 3 वर्ष का अंडर ग्रेजुएशन कोर्स कर सकते है। इस एंट्रेंस एग्जाम को देने के लिए कैंडिडेट की उम्र कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। नीचे दिए गए टेबल में राजस्थान सेंट्रलाइज्ड एडमिशन (आरसीए) पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी जानकारी प्रदान की गई है,

    एग्जाम नाम

    राजस्थान सेंट्रलाइज्ड एडमिशन (आरसीए) पैरामेडिकल

    एग्जाम मोड

    ऑनलाइन

    एग्जाम भाषा

    अंग्रेजी

    एग्जाम ड्यूरेशन

    2 घंटे

    सवालों की संख्या

    100

    मार्किंग स्कीम

    सही जवाब : +1

    गलत जवाब: 0

    ये भी जानें: बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    GAHET Application Date

    1 Sep'26 - 25 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Haryana BSc Nursing Admit Card Date

    10 Sep'26 - 13 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    JCECE BSc Nursing Counselling Date

    10 Sep'26 - 13 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe