Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 (UK MBBS counselling 2026) - स्ट्रे राउंड काउंसलिंग शेड्यूल देखें
    • लेख
    • उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 (UK MBBS counselling 2026) - स्ट्रे राउंड काउंसलिंग शेड्यूल देखें

    उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 (UK MBBS counselling 2026) - स्ट्रे राउंड काउंसलिंग शेड्यूल देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 22 Oct 2026, 10:25 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 (Uttarakhand MBBS counselling 2026 in Hindi) - हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी (एचएनबीयूएमयू) द्वारा ऑनलाइन माध्यम से उत्तराखंड नीट यूजी 2026 काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तराखंड नीट यूजी के स्ट्रे राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट का परिणाम 22 अक्टूबर 2026 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से उत्तराखंड नीट यूजी स्ट्रे राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

    This Story also Contains

    1. उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 तारीखें (Uttarakhand MBBS counselling 2026 dates)
    2. उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 मानदंड (Uttarakhand NEET counselling 2026 criteria)
    3. उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग प्रक्रिया 2026 (Uttarakhand MBBS counselling process 2026)
    4. उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 चॉइस फिलिंग (Uttarakhand MBBS counselling 2026 Choice Filling)
    5. उत्तराखंड मेडिकल काउंसलिंग सीट आवंटन 2026 (Uttarakhand Medical counselling seat allotment 2026)
    6. उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग रिपोर्टिंग (Uttarakhand MBBS counselling reporting)
    7. उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 - सीट मैट्रिक्स
    उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 (UK MBBS counselling 2026) - स्ट्रे राउंड काउंसलिंग शेड्यूल देखें
    उत्तराखंड नीट काउंसिलंग 2026

    योग्य उम्मीदवारों को अंतिम तिथि तक या उससे पहले उत्तराखंड नीट आवेदन पत्र 2026 (Uttarakhand NEET application form 2026) भरना होगा। प्राधिकरण उत्तराखंड नीट 2026 मेरिट सूची जारी करता है जिसमें काउंसलिंग के लिए पात्र उम्मीदवारों के नाम का उल्लेख होता है। उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग सत्र के दौरान, उम्मीदवारों को वरीयता क्रम में पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के अपने विकल्प भरने के लिए कहा जाता है। उम्मीदवारों की पसंद, सीट मैट्रिक्स, एनईईटी 2026 स्कोर में अंक और अन्य कारकों के आधार पर, सीट आवंटन किया जाता है।

    एचएनबीयूएमयू द्वारा राज्य कोटे की 85% और निजी कॉलेजों की 100% सीटों पर प्रवेश के लिए उत्तराखंड एमबीबीएस/बीडीएस 2026 काउंसलिंग के कुल तीन राउंड आयोजित किए जाएंगे। अखिल भारतीय कोटे की शेष 15% और डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालयों/एम्स की 100% सीटों के लिए उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 का आयोजन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा किया जाता है। उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग के जरिए राज्य की कुल 1150 एमबीबीएस (MBBS) सीटें और 300 बीडीएस (BDS) सीटें भरी जाएंगी। उत्तराखंड NEET 2026 की काउंसलिंग, तारीखों, प्रक्रिया, सीट मैट्रिक्स और अन्य विवरणों के बारे में अधिक जानने के लिए, नीचे दिया गया लेख पूरा पढ़ें।

    SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur

    Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India

    Parul University, Goa

    Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa

    उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 तारीखें (Uttarakhand MBBS counselling 2026 dates)

    किसी भी महत्वपूर्ण समय सीमा को याद करने से बचने के लिए उम्मीदवारों के लिए उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग की तारीखों से अपडेट रहना महत्वपूर्ण है। उत्तराखंड नीट 2026 काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां नीचे देखें।

    उत्तराखंड एमबीबीएस एडमिशन डेट 2026 (Uttarakhand MBBS admission dates 2026)

    कार्यक्रम

    तिथि

    उत्तराखंड नीट काउंसलिंग राउंड 1


    ऑनलाइन पंजीकरण, चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग

    13 से 24 अगस्त 2026

    डेटा प्रोसेसिंग

    25 से 26 अगस्त 2026

    राउंड 1 का परिणाम जारी

    27 अगस्त 2026

    आवंटित कॉलेज में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि

    5 सितंबर 2026

    उत्तराखंड नीट काउंसलिंग राउंड 2


    ऑनलाइन पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग

    7 से 9 सितंबर 2026

    सीट छोड़ने/प्रवेश वापस लेने/इस्तीफा देने की अंतिम तिथि

    9 सितंबर 2026

    डेटा प्रोसेसिंग

    10 सितंबर 2026

    राउंड 2 का परिणाम जारी

    11 सितंबर 2026

    आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग

    18 सितंबर 2026 तक

    उत्तराखंड नीट काउंसलिंग राउंड 3


    पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग

    29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026

    सीट छोड़ने/प्रवेश वापस लेने/इस्तीफा देने की अंतिम तिथि

    5 अक्टूबर 2026

    डेटा प्रोसेसिंग

    7 से 8 अक्टूबर 2026

    राउंड 3 का परिणाम जारी

    9 अक्टूबर 2026

    आवंटित कॉलेज में प्रवेश लेना

    14 अक्टूबर 2026 तक

    उत्तराखंड नीट काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड


    पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग

    18 से 21 अक्टूबर, 2026

    परिणाम जारी

    22 अक्टूबर, 2026

    आवंटित कॉलेज में प्रवेश लेना

    26 अक्टूबर, 2026 तक

    Most Scoring Concepts for NEET 2027
    Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
    Download EBook

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 मानदंड (Uttarakhand NEET counselling 2026 criteria)

    HNBUMU राज्य कोटे की 85% और निजी कॉलेजों की 100% सीटों के लिए उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 की काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। जबकि राज्य के सरकारी कॉलेजों में 15% एआईक्यू सीटों के लिए उत्तराखंड नीट 2026 काउंसलिंग (Uttarakhand NEET 2026 counselling) एमसीसी द्वारा आयोजित की जाएगी।

    उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग मानक (Uttarakhand MBBS counselling criteria)

    सीट का प्रकार

    काउंसलिंग संस्था

    काउंसलिंग का नाम

    अखिल भारतीय कोटे (एआईक्यू) की 15% सीटें

    एमसीसी

    नीट 2026 काउंसलिंग

    केंद्रीय/डीम्ड विश्वविद्यालय/एम्स संस्थान

    एमसीसी

    एमसीसी नीट-यूजी काउंसलिंग (MCC NEET-UG counseling)

    राज्य कोटे की 85% सीटें

    एचएनबीयूएमयू

    उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग (Uttarakhand MBBS counselling)

    100% प्राइवेट मेडिकल/डेंटल कॉलेज सीट

    एचएनबीयूएमयू

    उत्तराखंड नीट काउंसलिंग 2026 (Uttarakhand NEET counselling 2026)

    उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग प्रक्रिया 2026 (Uttarakhand MBBS counselling process 2026)

    उत्तराखंड एमबीबीएस/बीडीएस काउंसलिंग की प्रक्रिया नीचे देखें-

    पंजीकरण (Registration)

    उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को hnbumu.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

    • पंजीकरण के दौरान, आवेदकों को अपना व्यक्तिगत, शैक्षणिक, संपर्क, अधिवास और नीट 2026 विवरण दर्ज करना होगा।

    • उम्मीदवारों को अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और कक्षा 10 और 12 के प्रमाणपत्रों की स्कैन की गई छवियां अपलोड करनी होंगी।

    • आवश्यक विवरण और दस्तावेज जमा करने के बाद छात्रों को सत्यापन के लिए उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा।

    • उत्तराखंड एमबीबीएस/बीडीएस काउंसलिंग के प्रत्येक दौर के लिए उम्मीदवारों को अलग से पंजीकरण करना होगा।

    Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore

    Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll

    उत्तराखंड नीट काउंसलिंग 2026 शुल्क भुगतान (Uttarakhand NEET Counselling 2026 fee payment)

    सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के बाद छात्रों को उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 के लिए आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा। ध्यान रहे कि काउंसलिंग शुल्क गैर-वापसी योग्य है। काउंसलिंग शुल्क के अलावा आवेदकों को उत्तराखंड नीट 2026 काउंसलिंग (Uttarakhand NEET counselling 2026) के लिए सुरक्षा राशि का भी भुगतान करना होगा जो कि वापसी योग्य है।

    उत्तराखंड एमबीबीएस/बीडीएस काउंसलिंग शुल्क (Uttarakhand MBBS/BDS counselling fee)

    काउंसलिंग चरण

    काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क

    चरण 1 और 2

    6,500/- रुपये

    उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग सिक्योरिटी डिपॉजिट (Uttarakhand MBBS counselling security deposit)

    संस्थान

    उम्मीदवार की श्रेणी

    सिक्योरिटी डिपाजिट की राशि

    शासकीय कॉलेज

    सामान्य

    10,000/- रुपये

    एससी/एसटी/ओबीसी

    5,000/- रुपये

    प्राइवेट मेडिकल कॉलेज

    सभी श्रेणियां

    1,00,000/- रुपये

    प्राइवेट डेंटल कॉलेज

    सभी श्रेणियां

    10,000/- रुपये

    नोट: सिक्योरिटी डिपॉजिट के साथ उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।

    उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 चॉइस फिलिंग (Uttarakhand MBBS counselling 2026 Choice Filling)

    सफल पंजीकरण के बाद छात्रों को उत्तराखंड एमबीबीएस प्रवेश (Uttarakhand MBBS 2026 admission) के लिए पाठ्यक्रम और कॉलेजों की अपनी पसंद सबमिट करनी होती है।

    • उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार जितने चाहें उतने विकल्प भर सकते हैं।

    • वरीयताएं भरने के बाद, छात्रों को अपनी पसंद को लॉक करना होता है।

    • उत्तराखंड एमबीबीएस/बीडीएस काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्प चॉइस फिलिंग के अंतिम दिन स्वतः लॉक हो जाएंगे।

    • उत्तराखंड एमबीबीएस सीट आवंटन 2026 के लिए कोई विकल्प नहीं भरने वाले उम्मीदवारों पर विचार नहीं किया जाता।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    उत्तराखंड मेडिकल काउंसलिंग सीट आवंटन 2026 (Uttarakhand Medical counselling seat allotment 2026)

    एचएनबीयूएमयू राज्य में एमबीबीएस/बीडीएस दाखिले के लिए उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 का सीट आवंटन आयोजित करता है। उत्तराखंड नीट 2026 काउंसलिंग (Uttarakhand NEET 2026 counselling) के बाद अधिकारी चयनित उम्मीदवारों के नामों का उल्लेख करते हुए सीट आवंटन सूची प्रकाशित करते हैं। उत्तराखंड एमबीबीएस सीट आवंटन सूची उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों, सीट मैट्रिक्स, आरक्षण, नीट स्कोर और राज्य मेरिट रैंक के आधार पर तैयार की जाती है। उत्तराखंड एमबीबीएस सीट आवंटन सूची 2026 में निम्नलिखित विवरणों का उल्लेख होता है।

    उत्तराखंड एमबीबीएस सीट आवंटन सूची में विवरण

    • उम्मीदवारों का विवरण - नाम, लिंग, जन्म तिथि, निवास, यूके श्रेणी, और यूके उप-श्रेणी

    • कक्षा 10 और 12 शैक्षणिक विवरण

    • नीट 2026 विवरण - कैटेगरी, रोल नंबर, मार्क्स, पर्सेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक

    • उम्मीदवार की स्टेट मेरिट रैंक

    • कश्मीरी प्रवासियों के बच्चे

    • उम्मीदवार द्वारा भरे गए पाठ्यक्रम विकल्प

    • उम्मीदवार को आवंटित संस्थान और पाठ्यक्रम

    उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग रिपोर्टिंग (Uttarakhand MBBS counselling reporting)

    जिन उम्मीदवारों को उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 की सीट आवंटन सूची में सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें संबंधित संस्थान को रिपोर्ट करना होगा। अधिकारियों द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवारों को आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्टिंग के समय छात्रों को संबंधित दस्तावेज ले जाने होंगे।

    उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग के लिए दस्तावेज

    • सीट आवंटन पत्र

    • नीट स्कोर कार्ड 2026

    • कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट

    • नीट 2026 एडमिट कार्ड

    • अधिवास प्रमाणपत्र

    • वैध आईडी प्रमाण जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी और पासपोर्ट

    • श्रेणी और उप-श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • पीडब्ल्यूडी श्रेणी प्रमाणपत्र

    • कश्मीरी प्रवासियों के बच्चों के लिए प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 - सीट मैट्रिक्स

    उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 की सीटों की संख्या शीघ्र अपडेट की जाएगी। गत वर्ष की उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग में भाग लेने वाले संस्थानों की सूची और सीटों की संख्या नीचे देखी जा सकती है-

    उत्तराखंड एमबीबीएस/बीडीएस काउंसलिंग सीट मैट्रिक्स (Uttarakhand MBBS counselling - seat matrix)

    क्रम

    एमबीबीएस/बीडीएस कॉलेज

    संस्थान का प्रकार

    कुल सीटें

    1

    ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, ऋषिकेश

    शासकीय

    100

    2

    गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हलद्वानी

    शासकीय

    125

    3

    वीर चंद्र सिंह गढ़वाली गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ऐंड रिसर्च, श्रीनगर, गढ़वाल

    शासकीय

    125

    4

    गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, देहरादून

    शासकीय

    175

    5

    श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल ऐंड हेल्थ साइंसेज, देहरादून

    प्राइवेट

    150

    6

    हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जॉली ग्रांट, देहरादून

    प्राइवेट

    150

    7

    सीमा डेंटल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल, ऋषिकेश

    प्राइवेट

    100

    8

    उत्तरांचल डेंटल ऐंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, मजरी ग्रांट, देहरादून

    प्राइवेट

    100

    9

    नारायण स्वामी हॉस्पिटल ऐंड डेंटल कॉलेज, प्रेम नगर, देहरादून

    प्राइवेट

    100

    Also read:

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 की काउंसलिंग का आयोजन कौन करेगा?
    A:

    हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी (HNBUMU) द्वारा उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 काउंसलिंग आयोजित की जाती है।

    Q: उत्तराखंड में एमबीबीएस की कितनी सीटें हैं?
    A:

    उत्तराखंड नीट 2026 काउंसलिंग सत्र में कुल 1150 सीटें आवंटित की जाएंगी।

    Q: उत्तराखंड नीट काउंसलिंग 2026 कैसे आयोजित की जाएगी?
    A:

    उत्तराखंड एमबीबीएस/बीडीएस 2026 की काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

    Q: उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 काउंसलिंग में कौन भाग ले सकता है?
    A:

    नीट परीक्षा 2026 को पास करने वाले उम्मीदवार उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग के लिए पात्र हैं।

    Q: उत्तराखंड नीट काउंसलिंग 2026 के कितने राउंड आयोजित किए जाएंगे?
    A:

    उत्तराखंड एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश के लिए काउंसलिंग के तीन राउंड और उसके बाद मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Students,

    For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
    https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution