Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड एमबीबीएस एडमिशन 2026 (Uttarakhand MBBS Admission in hindi) - काउंसलिंग प्रक्रिया देखें
    • लेख
    • उत्तराखंड एमबीबीएस एडमिशन 2026 (Uttarakhand MBBS Admission in hindi) - काउंसलिंग प्रक्रिया देखें

    उत्तराखंड एमबीबीएस एडमिशन 2026 (Uttarakhand MBBS Admission in hindi) - काउंसलिंग प्रक्रिया देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 13 Oct 2026, 11:24 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    उत्तराखंड एमबीबीएस एडमिशन 2026 (Uttarakhand MBBS Admission 2026 in hindi) - हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी (एचएनबीयूएमयू) द्वारा उत्तराखंड नीट यूजी 2026 एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों को राउंड 3 काउंसलिंग में सीट मिली है, उन्हें एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 14 अक्टूबर, 2026 को या उससे पहले संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। उत्तराखंड नीट काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट को डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
    उत्तराखंड नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 3 का रिज़ल्ट डाउनलोड करने का लिंक!

    This Story also Contains

    1. उत्तराखंड एमबीबीएस प्रवेश 2026 – अवलोकन (Uttarakhand MBBS admission 2026 – Overview)
    2. उत्तराखंड नीट 2026 प्रवेश तिथियां (Uttarakhand NEET 2026 Admission Dates)
    3. उत्तराखंड एमबीबीएस प्रवेश मानदंड (Uttarakhand MBBS admission criteria)
    4. उत्तराखंड एमबीबीएस पात्रता मानदंड 2026 (Uttarakhand MBBS eligibility criteria 2026)
    5. नीट 2026 कट ऑफ अंक (NEET 2026 Cut Off marks in Hindi)
    6. उत्तराखंड एमबीबीएस आवेदन पत्र 2026 (Uttarakhand MBBS application form 2026)
    7. उत्तराखंड एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 (Uttarakhand MBBS merit list 2026)
    8. उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 (Uttarakhand MBBS Counselling 2026)
    9. उत्तराखंड नीट 2026 कटऑफ (Uttarakhand NEET 2026 Cutoff)
    उत्तराखंड एमबीबीएस एडमिशन 2026 (Uttarakhand MBBS Admission in hindi) - काउंसलिंग प्रक्रिया देखें
    उत्तराखंड एमबीबीएस एडमिशन 2026

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा उत्तराखंड नीट काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट घोषित किया गया। उम्मीदवारों को राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना और 18 सितंबर 2026 तक रिपोर्ट करना था।
    उत्तराखंड नीट 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

    नीट 2026 में उत्तीर्ण उम्मीदवार उत्तराखंड एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश 2026 (Uttarakhand MBBS/BDS admission 2026 in hindi) में भाग ले सकते हैं। उत्तराखंड एमबीबीएस प्रवेश 2026 (Uttarakhand MBBS admission 2026 in hindi) के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को अंतिम तिथि तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 के लिए आवेदन पत्र (application form for Uttarakhand MBBS 2026) में, उम्मीदवारों को व्यक्तिगत, संचार, शैक्षणिक, नीट परीक्षा विवरण और अन्य पूछे गए विवरण भरने होंगे।

    पंजीकरण के बाद, प्रवेश के लिए पात्र उम्मीदवारों के नाम वाली उत्तराखंड नीट मेरिट सूची (Uttarakhand NEET 2026 merit list) प्रकाशित की जाती है। मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवार उत्तराखंड एमबीबीएस / बीडीएस काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। काउंसलिंग के दौरान छात्रों को उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 में प्रवेश (admission to Uttarakhand MBBS 2026) के लिए पाठ्यक्रम और कॉलेज के अपने विकल्प भरने होंगे।

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    नीट 2026 अंकों के आधार पर उत्तराखंड एमबीबीएस एडमिशन (Uttarakhand MBBS admission in hindi) दिया जाएगा। राज्य में कुल 1150 एमबीबीएस सीटें और 300 बीडीएस सीटें हैं। उत्तराखंड एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश के लिए केवल उत्तराखंड के निवासी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड एमबीबीएस / बीडीएस प्रवेश 2026 (Uttarakhand MBBS/BDS admission 2026 in hindi) की प्रक्रिया, आवेदन, पात्रता, सीट मैट्रिक्स, परामर्श और अन्य से संबंधित विवरण नीचे दिए गए लेख में देखें।

    उत्तराखंड एमबीबीएस प्रवेश 2026 – अवलोकन (Uttarakhand MBBS admission 2026 – Overview)

    नीचे दी गई तालिका से उम्मीदवार उत्तराखंड एमबीबीएस / बीडीएस प्रवेश 2026 (Uttarakhand MBBS/BDS admission 2026 in hindi) के बारे में संक्षिप्त मगर महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में प्राप्त कर सकते हैं।

    विषय

    विवरण

    प्रवेश प्रक्रिया

    उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 एडमिशन (Uttarakhand MBBS 2026 admission)

    प्राधिकरण

    हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी (HNBUMU)

    मोड

    ऑनलाइन

    स्वीकृत परीक्षा

    राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (National Eligibility cum Entrance Test -NEET)

    प्रवेश मानक

    नीट-यूजी अंक 2026

    आयोजक निकाय

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

    सीटों की संख्या

    1150 एमबीबीएस (MBBS) और 300 बीडीएस (BDS) सीटें

    आधिकारिक वेबसाइट

    hnbumuexams.com

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    उत्तराखंड नीट 2026 प्रवेश तिथियां (Uttarakhand NEET 2026 Admission Dates)

    नीचे उत्तराखंड एमबीबीएस/बीडीएस 2026 प्रवेश (Uttarakhand MBBS/BDS admission) तारीखों की जाँच करें।

    उत्तराखंड एमबीबीएस एडमिशन डेट 2026 (Uttarakhand MBBS admission dates 2026)

    कार्यक्रम

    तिथि

    उत्तराखंड नीट काउंसलिंग राउंड 1


    ऑनलाइन पंजीकरण, चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग

    13 से 24 अगस्त 2026

    डेटा प्रोसेसिंग

    25 से 26 अगस्त 2026

    राउंड 1 का परिणाम जारी

    27 अगस्त 2026

    आवंटित कॉलेज में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि

    5 सितंबर 2026

    उत्तराखंड नीट काउंसलिंग राउंड 2


    ऑनलाइन पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग

    7 से 9 सितंबर 2026

    सीट छोड़ने/प्रवेश वापस लेने/इस्तीफा देने की अंतिम तिथि

    9 सितंबर 2026

    डेटा प्रोसेसिंग

    10 सितंबर 2026

    राउंड 2 का परिणाम जारी

    11 सितंबर 2026

    आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग

    18 सितंबर 2026 तक

    उत्तराखंड नीट काउंसलिंग राउंड 3


    पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग

    29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026

    सीट छोड़ने/प्रवेश वापस लेने/इस्तीफा देने की अंतिम तिथि

    5 अक्टूबर 2026

    डेटा प्रोसेसिंग

    7 से 8 अक्टूबर 2026

    राउंड 3 का परिणाम जारी

    9 अक्टूबर 2026

    आवंटित कॉलेज में प्रवेश लेना

    14 अक्टूबर 2026 तक

    उत्तराखंड नीट काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड


    पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग

    सूचित किया जाएगा

    परिणाम जारी

    सूचित किया जाएगा

    आवंटित कॉलेज में प्रवेश लेना

    सूचित किया जाएगा

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    उत्तराखंड एमबीबीएस प्रवेश मानदंड (Uttarakhand MBBS admission criteria)

    नीचे उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 प्रवेश (Uttarakhand MBBS 2026 admission) मानदंडों की जांच करें।

    • 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटें: राज्य के सरकारी कॉलेजों की कुल 15% सीटें 15% AIQ कोटे के तहत आरक्षित हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा आयोजित नीट 2026 काउंसलिंग के माध्यम से उत्तराखंड एमबीबीएस में 15% एआईक्यू सीटों पर प्रवेश दिया जाता है।

    • केंद्रीय/डीम्ड विश्वविद्यालय: राज्य में डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालयों/एम्स संस्थान की 100% सीटों पर प्रवेश एमसीसी द्वारा नीट काउंसलिंग 2026 (NEET counselling 2026 in hindi) के माध्यम से दिया जाएगा।

    • 85% स्टेट कोटा सीटें: सरकारी कॉलेजों में शेष 85% सीटें राज्य कोटे के तहत आरक्षित हैं। उत्तराखंड नीट एडमिशन (Uttarakhand NEET admission) की 85% राज्य कोटे की सीटों पर HNBUMU द्वारा आयोजित काउंसलिंग से प्रवेश दिया जाएगा।

    • निजी कॉलेज: उत्तराखंड एमबीबीएस/बीडीएस 2026 प्रवेश (Uttarakhand MBBS/BDS 2026 admission in hindi) के तहत राज्य के निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में सीटें भरी जाएंगी।

    उत्तराखंड एमबीबीएस पात्रता मानदंड 2026 (Uttarakhand MBBS eligibility criteria 2026)

    केवल पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही उत्तराखंड नीट 2026 प्रवेश (Uttarakhand NEET 2026 admission in hindi) के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे विस्तृत उत्तराखंड एमबीबीएस पात्रता मानदंड (Uttarakhand MBBS eligibility criteria in hindi) की जांच कर सकते हैं।

    • राष्ट्रीयता: उत्तराखंड एमबीबीएस एडमिशन 2026 (Uttarakhand MBBS admission 2026 in hindi) के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए।

    • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान / जैव-प्रौद्योगिकी मुख्य विषयों के साथ कक्षा 12 की परीक्षा दी हो।

    • न्यूनतम आवश्यक अंक: आवेदक को कक्षा 12 की परीक्षाओं में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक 40% हैं।

    • डोमिसाइल: उत्तराखंड नीट 2026 एडमिशन (Uttarakhand NEET 2026 admission in hindi) के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को राज्य का निवासी होना चाहिए। उम्मीदवारों को राज्य का निवासी होना चाहिए और उत्तराखंड से कक्षा 10 और 12 उत्तीर्ण किया होना चाहिए। जो उम्मीदवार राज्य के निवासी हैं, लेकिन उत्तराखंड के बाहर से कक्षा 10 और/या 12 पास कर चुके हैं वे भी पात्र हैं।

    • नॉन-डोमिसाइल: जो उम्मीदवार उत्तराखंड के निवासी नहीं हैं, लेकिन राज्य से कक्षा 10 और 12 उत्तीर्ण हैं, वे भी उत्तराखंड एमबीबीएस प्रवेश 2026 (Uttarakhand MBBS admission 2026 in hindi) के लिए पात्र हैं। ऐसे उम्मीदवारों को किसी भी तरह के आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

    • नीट कटऑफ 2026: उत्तराखंड नीट एडमिशन के माध्यम से एमबीबीएस/बीडीएस सीटों पर प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए नीट 2026 उत्तीर्ण करने की आवश्यकता होती है। केवल नीट-यूजी कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवार ही प्रवेश के लिए पात्र होंगे।


    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    नीट 2026 कट ऑफ अंक (NEET 2026 Cut Off marks in Hindi)

    नीट 2026 के लिए हर कैटेगरी के हिसाब से क्वालिफाइंग परसेंटाइल और स्कोर के रूप में कट-ऑफ नीचे दी गई है।

    श्रेणी

    कट-ऑफ परसेंटाइल

    कट-ऑफ मार्क्स

    यूआर/ईडबल्यूएस

    50वां परसेंटाइल

    715–213

    ओबीसी

    40वां परसेंटाइल

    212–177

    एससी

    40वां परसेंटाइल

    212–177

    एसटी

    40वां परसेंटाइल

    212–177

    एससी/ओबीसी - पीडबल्यूडी

    40वां परसेंटाइल

    193 - 177

    एसटी- पीडबल्यूडी

    40वां परसेंटाइल

    191 - 178


    नीट 2025 कटऑफ (NEET 2025 cutoff)

    श्रेणी

    नीट कटऑफ पर्सेंटाइल

    नीट कटऑफ अंक 2025 (NEET cut-off marks 2025)

    सामान्य

    50वां

    686 - 144

    एससी/एसटी/ओबीसी

    40वां

    143 - 113

    सामान्य-दिव्यांग

    45वां

    143 - 127

    एससी/एसटी/ओबीसी - दिव्यांग

    40वां

    126 - 113

    उत्तराखंड एमबीबीएस आवेदन पत्र 2026 (Uttarakhand MBBS application form 2026)

    पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 आवेदन पत्र (Uttarakhand MBBS 2026 application form) भरना होगा। उत्तराखंड नीट 2026 (Uttarakhand NEET 2026) के लिए आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन मोड में भरा जा सकता है। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के प्रत्येक दौर के लिए उत्तराखंड एमबीबीएस प्रवेश (Uttarakhand MBBS admission in hindi) के लिए पंजीकरण करना होगा। नीचे उत्तराखंड नीट आवेदन पत्र 2026 (Uttarakhand NEET application form 2026) भरने के चरण देखें-

    • पंजीकरण: उम्मीदवारों को hnbumuexams.com पर ऑनलाइन मोड में उत्तराखंड एमबीबीएस प्रवेश (Uttarakhand MBBS admission in hindi) के लिए पंजीकरण करना होगा।

    • उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 आवेदन पत्र में विवरण: उम्मीदवारों को व्यक्तिगत, संचार, अधिवास और शैक्षणिक विवरण भरना होगा।

    • नीट परीक्षा विवरण: छात्रों को उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 एडमिशन फार्म (application form for Uttarakhand MBBS 2026) में नीट 2026 से संबंधित विवरण जैसे रोल नंबर, अंक और पर्सेंटाइल दर्ज करना होगा।

    • दस्तावेज़ अपलोड करें: उम्मीदवारों को कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेज को अपलोड करना होगा।

    • शुल्क भुगतान: उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 आवेदन पत्र (Uttarakhand NEET 2026 application form in hindi) जमा करने के बाद, छात्रों को आवेदन शुल्क और सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। आवेदन शुल्क गैर-वापसी योग्य है जबकि सुरक्षा राशि वापसी योग्य है।

    • शुल्क भुगतान केवल नेटबैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।

    उत्तराखंड एमबीबीएस आवेदन पत्र शुल्क (Uttarakhand MBBS application form fee)

    उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग राउंड

    फीस

    राउंड I और II

    3,000/- रुपये

    मॉप-अप राउंड

    2,000/- रुपये

    उत्तराखंड एमबीबीएस प्रवेश 2026 - सुरक्षा राशि (Uttarakhand MBBS admission 2026 - Security deposit)

    संस्थान का प्रकार

    श्रेणी

    सुरक्षा राशि

    सरकारी कॉलेज

    सामान्य

    10,000/- रुपये

    एससी/एसटी/ओबीसी

    5,000/- रुपये

    प्राइवेट मेडिकल कॉलेज

    सभी श्रेणी

    1,00,000/- रुपये

    प्राइवेट डेंटल कॉलेज

    सभी श्रेणी

    10,000/- रुपये

    उत्तराखंड एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 (Uttarakhand MBBS merit list 2026)

    प्राधिकरण उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 की मेरिट सूची (merit list of Uttarakhand MBBS 2026 in hindi) ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। प्रवेश के प्रत्येक दौर के लिए एक अलग उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 मेरिट सूची (Uttarakhand MBBS 2026 merit list) जारी की जाएगी। उत्तराखंड एमबीबीएस/बीडीएस मेरिट लिस्ट नीट 2026 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। उत्तराखंड एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 (Uttarakhand MBBS 2026 merit list in hindi) में उम्मीदवार के विवरण, नीट रोल नंबर, नीट स्कोर और पर्सेंटाइल, शैक्षणिक विवरण और कॉलेज का नाम और पाठ्यक्रम का उल्लेख होगा। उत्तराखंड नीट 2026 की मेरिट सूची (Uttarakhand NEET 2026 merit list) में शामिल होने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे। उत्तराखंड एमबीबीएस/बीडीएस 2026 में प्रवेश राज्य की मेरिट सूची के आधार पर दिया जाएगा।

    उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 (Uttarakhand MBBS Counselling 2026)

    प्राधिकरण योग्य उम्मीदवारों के लिए उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 काउंसलिंग (Uttarakhand MBBS 2026 counselling in hindi) आयोजित कर रहा है। उत्तराखंड एमबीबीएस/बीडीएस काउंसलिंग (Uttarakhand MBBS/BDS counselling in hindi) के दो राउंड आयोजित किया जाएंगे और सीटें खाली होने की स्थिति में मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा। उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 काउंसलिंग (Uttarakhand MBBS 2026 counselling) के दौरान छात्रों को अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज के विकल्प बताने होंगे। उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों, सीट आरक्षण, उपलब्ध सीटों की संख्या, राज्य मेरिट रैंक और नीट 2026 स्कोर के आधार पर उत्तराखंड एमबीबीएस सीट आवंटन किया जाएगा। उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 काउंसलिंग के दौरान आवंटित सीटों वाले उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए संबंधित संस्थान को रिपोर्ट करना होगा।

    उत्तराखंड नीट 2026 कटऑफ (Uttarakhand NEET 2026 Cutoff)

    प्राधिकरण काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद नीट 2026 कटऑफ उत्तराखंड जारी करेगा। नीट कटऑफ उत्तराखंड वह अंतिम रैंक और संबंधित स्कोर है जिस पर प्रवेश दिया जाएगा। नीट कटऑफ उत्तराखंड 2026 प्रत्येक कॉलेज, पाठ्यक्रम और श्रेणी के लिए अलग से जारी किया जाएगा। उत्तराखंड नीट कटऑफ की मदद से छात्र उत्तराखंड में एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश के लिए वांछित अंक और रैंक का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    इन्हें भी देखें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: उत्तराखंड एमबीबीएस प्रवेश 2026 कौन आयोजित करेगा?
    A:

    हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (HNBUMU) नीट के अंकों के आधार पर उत्तराखंड एमबीबीएस में प्रवेश आयोजित करेगा।

    Q: उत्तराखंड एमबीबीएस/बीडीएस आवेदन पत्र कैसे भरें?
    A:

    उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में भरा जा सकता है।

    Q: उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 की काउंसलिंग कैसे होगी?
    A:

    उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

    Q: उत्तराखंड एमबीबीएस 2026 में प्रवेश के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    A:

    नीट 2026 उत्तीर्ण उम्मीदवार उत्तराखंड एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.

    Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.

    Hello, some B.Sc Nursing colleges may offer admission without NEET, but the admission process depends on the college and its eligibility rules. You can find colleges offering B.Sc Nursing admission without NEET here: https://medicine.careers360.com/articles/bsc-nursing-admission-without-neet

    Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala