Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (CG Post Basic BSc Nursing Exam)- रिजल्ट (जारी)
    • लेख
    • सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (CG Post Basic BSc Nursing Exam)- रिजल्ट (जारी)

    सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (CG Post Basic BSc Nursing Exam)- रिजल्ट (जारी)

    Nitin SaxenaUpdated on 25 Jun 2026, 04:54 PM IST

    सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 तथा फ़ाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और आंसर की देख सकते है। इससे पहले प्राधिकरण द्वारा 12 जून को सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग 2026 मॉडल आंसर की जारी कर दी गई थी। उम्मीदवार 17 जून तक मॉडल आंसर की को चुनौती दे सकते थे। उम्मीदवारों को सीजी पोस्ट बेसिक आंसर की को चुनौती देने के लिए 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। प्राधिकरण द्वारा 21 मई को सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
    सीजी पोस्ट बेसिक रिजल्ट चेक करें
    सीजी पोस्ट बेसिक रिजल्ट सूचना देखें-

    1782386432038

    सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (CG Post Basic BSc Nursing Exam)- रिजल्ट (जारी)
    सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग 2026 का एडमिट कार्ड 14 मई, 2026 को जारी किया गया। छत्तीसगढ़ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई थी कि वे अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड का प्रयोग करें। सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक इस लेख में प्रदान किया गया।
    सीजी पोस्ट बेसिक एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

    इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, रायपुर (सीजी व्यापम) ने 11 अप्रैल, 2026 को vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन मोड में सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एडिट विंडो खोली थी। छत्तीसगढ़ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग 2026 करेक्शन विंडो केवल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध थी। सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एडिट विंडो 2026 की अंतिम तिथि 13 अप्रैल, 2026 थी।

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा सीजी पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 आवेदन 12 मार्च को जारी कर दिए गए थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in के माध्यम से 10 अप्रैल तक सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते थे।

    सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा हाइलाइट्स (CG Post Basic B.Sc Nursing Entrance Exam Highlights)

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का नाम

    सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश

    संचालन निकाय

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    सामान्य- 200 रुपये

    ओबीसी- 150 रुपये

    आरक्षित- 100 रुपये

    प्रश्नों की संख्या

    100 प्रश्न

    सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा महत्वपूर्ण तिथियां (CG Post Basic B.Sc Nursing Entrance Exam Important Dates)

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से सीजी पोस्ट बेसिक परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में अपडेट प्राप्त कर सकते हैं-

    कार्यक्रम

    तिथियां

    ऑनलाइन आवेदन शुरू

    12 मार्च, 2026

    आवेदन की आखिरी तिथि

    10 अप्रैल, 2026 (शाम 5 बजे तक)

    करेक्शन विंडो

    11 से 13 अप्रैल, 2026 (शाम 5 बजे तक)

    परीक्षा की तिथि

    21 मई, 2026

    परीक्षा समय

    सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

    एडमिट कार्ड

    14 मई, 2026

    परीक्षा केंद्र

    रायपुर

    रिजल्ट25 जून 2026

    सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा पात्रता मानदंड (CG Post Basic B.Sc Nursing Entrance Exam Eligibility Criteria in hindi)

    सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आवेदन भरने से पहले उम्मीदवारों को सीजी पोस्ट बेसिक पात्रता मानदंड की जांच जरूर करनी चाहिए-

    • अनारक्षित वर्ग हेतु ऐसे विद्यार्थी जिन्होने विज्ञान वर्ग में 12वीं (10+2) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो और साथ ही भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान में मिलाकर कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों और अंग्रेजी में अलग से उत्तीर्ण हो।

    • आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग) के विद्यार्थी जिन्होने विज्ञान वर्ग में 12वीं (10+2) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो और साथ ही भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान में मिलाकर कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों और अंग्रेजी में अलग से उत्तीर्ण हो।

    • सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम आयु 17 वर्ष होगी। अनुसार)। न्यूनतम आयु की गणना प्रवेश वर्ष के 31 दिसम्बर से किया जावेगा।

    • सभी वर्ग के लिये कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं होगी।

    सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए कैसे आवेदन करें (How to Apply for CG Post Basic B.Sc Nursing Entrance Exam)

    • सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर, ‘सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा’ लिंक पर क्लिक करें।

    • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।

    • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।

    • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा पैटर्न (CG Post Basic B.Sc Nursing Entrance Exam Pattern in hindi)

    सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। जिसमें प्रत्येक प्रश के लिए 1 अंक दिया जाएगा तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए शून्य अंक दिया जाएगा। किसी भी अनुत्तरित प्रश्न के लिए शून्य अंक दिया जाएगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा। सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:

    विषय

    प्रश्न

    अंक

    नर्सिंग अभिक्षमता

    20 प्रश्न

    20 अंक

    भौतिक विज्ञान

    20 प्रश्न

    20 अंक

    रसायन विज्ञान

    20 प्रश्न

    20 अंक

    जीव विज्ञान

    20 प्रश्न

    20 अंक

    अंग्रेजी

    20 प्रश्न

    20 अंक

    सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड (CG Post Basic B.Sc Nursing Entrance Exam Admit Card)

    सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड प्राधिकरण द्वारा 14 मई को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 रिजल्ट (CG Post Basic B.Sc Nursing Entrance Exam 2026 Result in hindi)

    सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के बाद जारी कर दिया गया है।

    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    19 Jun'26 - 15 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    JCECE Paramedical Exam Application Date

    30 Jun'26 - 15 Jul'26 (Online)