Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 (CG PPHT ENTRANCE EXAM 2026) - एडमिट कार्ड (जारी), परीक्षा तिथि जानें
    • लेख
    • सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 (CG PPHT ENTRANCE EXAM 2026) - एडमिट कार्ड (जारी), परीक्षा तिथि जानें

    सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 (CG PPHT ENTRANCE EXAM 2026) - एडमिट कार्ड (जारी), परीक्षा तिथि जानें

    Nitin SaxenaUpdated on 03 Jul 2026, 02:28 PM IST

    सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026- छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (सीजीएसएसबी), रायपुर (छत्तीसगढ़ व्यापम) द्वारा प्री बी फार्मेसी और प्री डी फार्मेसी एंट्रेंस एग्जाम 2026 (सीजी पीपीएचटी 2026) की फाइनल आंसर की और परीक्षा रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। प्राधिकरण ने सीजी पीपीएचटी 2026 की फाइनल आंसर की और परीक्षा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी किया है। सीजी पीपीएचटी 2026 परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की गई थी। प्राधिकरण द्वारा मॉडल उत्तरों पर प्राप्त दावा-आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों से निराकरण कराने के बाद, 3 जुलाई 2026 को अंतिम परिणाम जारी किया गया है। उम्मीदवार अपने परिणाम सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रोफाइल में लॉगिन करके देख सकते हैं।
    1783068959558

    This Story also Contains

    1. सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 - अवलोकन (CG PPHT Entrance Exam 2026 – Overview in hindi)
    2. सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा क्या है? (What is CG PPHT Entrance Exam? In hindi)
    3. सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026पात्रता मानदंड (CG PPHT Entrance Exam 2026Eligibility Criteria in hindi)
    4. सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 आवेदन कैसे करें? (How to Apply for CG PPHT Entrance Exam 2026? In hindi)
    5. सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 परीक्षा पैटर्न (CG PPHT Entrance Exam 2026 Exam Pattern in hindi)
    6. सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड (CG PPHT Entrance Exam 2026 Admit Card in hindi)
    7. सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 रिजल्ट (CG PPHT Entrance Exam 2026 Result in hindi)
    सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 (CG PPHT ENTRANCE EXAM 2026) - एडमिट कार्ड (जारी), परीक्षा तिथि जानें
    सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा सीजी पीपीएचटी मॉडल आंसर की जारी की थी। उम्मीदवार 17 जून तक 50 रुपये शुल्क का भुगतान करके सीजी पीपीएचटी मॉडल आंसर की को चुनौती दे सकते थे। चुनौतियों पर विचार करने के बाद अब प्राधिकरण द्वारा सीजी पीपीएचटी का रिजल्ट जारी किया गया है।
    सीजी पीपीएचटी आंसर की चेक करें
    सीजी पीपीएचटी मॉडल आंसर की सूचना देखें-
    1781246513551

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन मोड में सीजी पीपीएचटी एडमिट कार्ड 14 मई को जारी कर दिया गया। सफलतापूर्वक पंजीकरण पूरा करने वाले उम्मीदवारों को सीजी पीपीएचटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का विकल्प दिया गया था। सीजी पीपीएचटी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद एक लिंक यहां प्रदान किया गया। इसके बाद प्राधिकरण द्वारा सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 मई को किया गया।
    सीजी पीपीएचटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

    इससे पहले छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 6 मार्च को सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से अंतिम तिथि यानि 6 अप्रैल तक सीजी पीपीएचटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन कर सकते थे। सीजी पीपीएचटी 2026 प्रवेश परीक्षा के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के नीचे दिया गया लेख पूरा पढ़ें।

    सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 - अवलोकन (CG PPHT Entrance Exam 2026 – Overview in hindi)

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का नाम

    सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026

    संचालन निकाय

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    सामान्य- 200 रुपये

    ओबीसी- 150 रुपये

    आरक्षित- 100 रुपये

    सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा क्या है? (What is CG PPHT Entrance Exam? In hindi)

    सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य में बैचलर ऑफ फॉर्मेसी (बीफॉर्मेसी) और डिप्लोमा फॉर्मेसी (डीफॉर्मेसी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। उम्मीदवार सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न बीफॉर्मेसी और डीफॉर्मेसी कॉलेजों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

    सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026- महत्वपूर्ण तिथियां (CG PPHT Entrance Exam 2026 – Important Dates in hindi)

    उम्मीदवार सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां जानने के लिए नीचे दी गई तालिका का संदर्भ ले सकते हैं।

    कार्यक्रम

    तिथियां

    आवेदन शुरू

    6 मार्च, 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    6 अप्रैल, 2026 (शाम 5 बजे तक)

    त्रुटि सुधार

    7 अप्रैल से 9 अप्रैल, 2026 (शाम 5 बजे तक)

    परीक्षा की तिथि

    21 मई, 2026

    परीक्षा का समय

    सुबह 10:00 बजे से 1:15 बजे तक

    प्रवेश पत्र जारी

    14 मई, 2026

    परीक्षा केंद्र

    33 जिला मुख्यालय

    सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026पात्रता मानदंड (CG PPHT Entrance Exam 2026Eligibility Criteria in hindi)

    • चार वर्षीय बीफार्मेसी डिग्री पाठ्यक्रम - कक्षा 12वीं की परीक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन एवं गणित/ जैवप्रौद्योगिकी/ बायोलॉजी विषय के साथ उत्तीर्ण हो। बीफार्मेसी में प्रवेश के लिए कक्षा 12वीं में एक विषय अंग्रेजी होना अनिवार्य है।

    • द्विवर्षीय डिप्लोमा फार्मेसी पाठ्यक्रम - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन एवं गणित/ जैवप्रौद्योगिकी/ बायोलॉजी विषय के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा पास हो।

    • बैचलर आफ फॉर्मेसी (लेटरल एण्ट्री द्वितीय वर्ष) - मान्यता प्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय/ संस्था से फार्मेसी में द्विवर्षीय फार्मेसी डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं।

    • पास प्रतिशत - अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने कम से कम 45 प्रतिशत अंक एवं छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा दिव्यांग उम्मीदवारों ने 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया हो।

    सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 आवेदन कैसे करें? (How to Apply for CG PPHT Entrance Exam 2026? In hindi)

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरण का अनुसरण करके सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन भर सकते हैं:

    • आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर, ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ टैब पर क्लिक करें।

    • फिर, ‘सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा’ पर जाएं और ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करें।

    • सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करें

    • सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा के लिए फीस जमा करें।

    • सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा फॉर्म सबमिट करें तथा

    • सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा फॉर्म का प्रिंट भविष्य के संदर्भ के लिए संभाल के रखें।

    सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 परीक्षा पैटर्न (CG PPHT Entrance Exam 2026 Exam Pattern in hindi)

    सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे। जिसके लिए उम्मीदवारों को 200 अंक प्रदान किए जाएंगे।

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    कुल अंक

    भौतिक विज्ञान

    50

    50

    रसायन विज्ञान

    50

    50

    गणित

    50

    50

    जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान भाग 1)

    25

    25

    जीव विज्ञान (प्राणी विज्ञान भाग 1)

    25

    25

    सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड (CG PPHT Entrance Exam 2026 Admit Card in hindi)

    सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड प्राधिकरण द्वारा 14 मई को किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

    सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 रिजल्ट (CG PPHT Entrance Exam 2026 Result in hindi)

    सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के बाद जारी किया जाएगा। हालांकि प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में सीजी पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा रिजल्ट की तारीख के बारे में घोषणा नहीं की गई है।

    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    19 Jun'26 - 15 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    JCECE Paramedical Exam Application Date

    30 Jun'26 - 15 Jul'26 (Online)