Careers360 Logo
ask-icon
share
    एफएमजीई 2026 (FMGE 2026 in Hindi) - आवेदन (शुरू), तिथियां देखें
    • लेख
    • एफएमजीई 2026 (FMGE 2026 in Hindi) - आवेदन (शुरू), तिथियां देखें

    एफएमजीई 2026 (FMGE 2026 in Hindi) - आवेदन (शुरू), तिथियां देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 21 Apr 2026, 04:03 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एफएमजीई 2026 (FMGE 2026 in Hindi) : नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्ज़ामिनेशन्स (एनबीई) ने एफ़एमजीई 2026 जून सत्र का आवेदन फ़ॉर्म जारी कर दिया है। एफ़एमजीई जून 2026 का आवेदन फ़ॉर्म आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार 21 अप्रैल से 11 मई, 2026 तक एफ़एमजीई 2026 जून के लिए पंजीकरण कर सकते हैं और आवेदन पत्र भर सकते हैं। एफ़एमजीई जून 2026 का आवेदन फ़ॉर्म भरने के लिए सीधा लिंक यहाँ दिया गया है।
    एफ़एमजीई जून 2026 का आवेदन फ़ॉर्म यहाँ भरें।

    This Story also Contains

    1. एफएमजीई का फुल फॉर्म (fMGE full form in hindi)
    2. एफएमजीई 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां (FMGE 2026 Important dates in hindi): जून सत्र
    3. एफएमजीई आवेदन पत्र 2026 (FMGE Application Form 2026 in hindi)
    4. एफ़एमजीई आवेदन में गलतियों से बचने के लिए सुझाव
    5. एफएमजीई 2026 परीक्षा केंद्र में ले जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज
    6. एफएमजीई 2026 परीक्षा पैटर्न (FMGE 2026 exam pattern in Hindi)
    7. एफएमजीई 2026 सिलेबस और अंक वितरण (FMGE 2026 syllabus and marking scheme)
    8. एफएमजीई प्रैक्टिस टेस्ट 2026 (FMGE practice test 2026 in hindi)
    9. एफएमजीई परीक्षा केंद्र 2026 (FMGE exam centers 2026)
    10. एफएमजीई क्वालिफाइंग मार्क्स 2026 (जून सेशन)
    11. एफएमजीई परिणाम 2026 (FMGE result 2026 in hindi)
    12. एनबीई एफएमजीई रिजल्ट 2026 के बाद एफएमजीई 2026 पास सर्टिफिकेट जारी करना
    एफएमजीई 2026 (FMGE 2026 in Hindi) - आवेदन (शुरू), तिथियां देखें
    फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन FMGE

    एफएमजीई परीक्षा का पेपर दो भागों में दिया जाता है। प्रत्येक भाग में 150 प्रश्न होते हैं जिन्हें आगे 50-50 अंक के तीन खंडों A, B और C में विभाजित किया जाता है। प्रत्येक सेक्शन के लिए 50 मिनट का सेक्शनल समय दिया गया है। जब तक किसी विशेष सेक्शन का सेक्शनल समय समाप्त नहीं हो जाता, अभ्यर्थी दूसरे सेक्शन में नहीं जा सकते। प्रत्येक सही उत्तर के लिए + 1 अंक दिया जाएगा, जबकि FMGE 2026 परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

    एफएमजीई 2026 परीक्षा तिथियों के बारे में जागरूक होने से स्नातक उम्मीदवारों को सूचना बुलेटिन एफएमजीई पंजीकरण फॉर्म, सुधार विंडो, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, परिणाम और उत्तीर्ण प्रमाण पत्र जारी होने जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में अपडेट रहने में मदद मिलती है। एफएमजीई 2026 आवेदन तिथि, अधिसूचना, पात्रता, एग्जाम शेड्यूल, रिजल्ट समेत तमाम जानकारियों के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

    Pursue MD/MS in UK

    Want to study abroad? Plan your Journey

    Pursue MD/MS in Germany

    Want to study abroad? Plan your Journey

    एफएमजीई का फुल फॉर्म (fMGE full form in hindi)

    चिकित्सा शिक्षा से जुड़ा एक टर्म है एफएमजीई (FMGE), विदेश से मेडिकल कोर्स करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहद अहम परीक्षा है। आइए जानते हैं कि एफएमजीई का फुल फॉर्म (fmge full form in hindi) क्या होता है। FMGE का फुल फॉर्म Foreign Medical Graduate Examination (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन) है, जैसा कि नाम से ही पता लगता है यह विदेश से चिकित्सा कोर्स की पढ़ाई करने वालों के लिए एक अनिवार्य टेस्ट है। एफएमजीई में सफलता पाए बिना उम्मीदवार भारत में मेडिकल प्रैक्टिस नहीं कर सकते हैं। एफएमजीई के लिए कितने प्रयास (how many attempts for fmge) किए जा सकते हैं, यह प्रश्न भी कई बार पूछा जाता है। एफएमजीई में सफल होने के लिए उम्मीदवार द्वारा किए जाने वाले प्रयासों की संख्या की कोई सीमा नहीं तय की गई है। चूंकि, एफएमजीई एक योग्यता परीक्षा है, एसलिए एक बार जब उम्मीदवार एफएमजीई उत्तीर्ण कर लेता है, तो वह दोबारा एफएमजीई देने के लिए पात्र नहीं होगा।

    FMGE Preparation Tips
    Ebook contains the best strategies for FMGE preparation tips.
    Check Now

    एफएमजीई 2026 - ओवरव्यू (FMGE 2026 - Overview in hindi)

    शीर्षक

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन

    प्रसिद्ध नाम

    एफएमजीई (FMGE)

    संचालक

    नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन (NBE)

    परीक्षा का स्तर

    नेशनल

    स्क्रीनिंग टेस्ट की श्रेणी

    पोस्ट-ग्रेजुएट (PG)

    सेशन

    अर्धवार्षिक - जून और दिसंबर

    प्रश्नों की संख्या

    300

    प्रश्नों के प्रकार

    ऑब्जेक्टिव

    परीक्षा का मोड

    कंप्यूटर आधारित टेस्ट

    परीक्षा अवधि

    5 घंटे

    पाठ्यक्रम

    MBBS पाठ्यक्रम पर आधारित

    परीक्षा का उद्देश्य

    मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) या राज्य मेडिकल काउंसिल से भारतीय नागरिक या ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) को एक प्रोविजनल या स्थायी पंजीकरण जारी करने के लिए पात्रता प्रदान करना

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    एफएमजीई 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां (FMGE 2026 Important dates in hindi): जून सत्र

    सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर नज़र रखने के लिए नीचे एफएमजीई एग्जाम डेट 2026 (fmge exam date 2026) की जाच नीचे तालिका से की जा सकती है।

    एफएमजीई डेट 2026 (FMGE date 2026)

    कार्यक्रम

    एफएमजीई तिथि

    ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि

    21 अप्रैल, 2026

    आवेदन करने की अंतिम तिथि

    11 मई, 2026

    सुधार सुविधा

    16 से 18 मई, 2026

    फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के निशान को संपादित करने की अंतिम तिथि

    21 मई से 10 जून, 2026

    सिटी इंटिमेशन स्लिप

    सूचित किया जाएगा

    एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    परीक्षा की तिथि

    28 जून, 2026

    परिणाम की घोषणा

    28 जुलाई 2026 तक

    एफएमजीई स्कोर कार्ड की उपलब्धता

    सूचित किया जाएगा

    एफएमजीई पात्रता मानदंड 2026 (FMGE eligibility criteria 2026 in hindi)

    आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को विस्तृत एफएमजीई पात्रता मानदंड 2026 को अच्छे से जानना होगा। केवल एफएमजीई 2026 पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही एफएमजीई स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। यदि कोई अभ्यर्थी किसी भी स्तर पर अयोग्य पाया जाता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। नीचे एफएमजीई 2026 की मूल पात्रता की जांच करें।

    राष्ट्रीयता: भारतीय और प्रवासी भारतीय नागरिक (OCI) एफएमजीई 2026 जून सत्र के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

    शैक्षिक योग्यता: विदेशी मेडिकल स्नातकों की चिकित्सा डिग्री की पुष्टि संबंधित भारतीय दूतावास द्वारा की जानी चाहिए। अभ्यर्थियों को NEET UG उत्तीर्ण होना चाहिए।

    दस्तावेज़: उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिक चिकित्सा योग्यता का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। जो लोग निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करने में विफल रहते हैं, उन्हें एफएमजीई 2026 के लिए पात्र नहीं माना जाता है।

    पात्रता प्रमाण पत्र: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग या भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र हो। 15 मार्च, 2003 से पहले विदेशी चिकित्सा संस्थान में प्रवेश लेने वाले निवासी या प्रवासी भारतीयों से यह वांछित नहीं है।

    न्यूनतम अंक: एनएमसी या एसएमसी से एक प्रोविजनल या स्थायी पंजीकरण प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को एफएमजीई योग्यता अंक 2026 सुरक्षित करने की आवश्यकता है। एफएमजीई 2026 सत्र में अर्हता प्राप्त करने के लिए 300 में से कम से कम 150 अंक प्राप्त करने होंगे।

    छूट: न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका के मेडिकल स्नातकों को एफएमजीई 2026 परीक्षा में बैठने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि ऐसे उम्मीदवारों को पहले से ही भारत में मेडिकल प्रैक्टिस करने के लिए मान्यता प्राप्त है।

    एफएमजीई आवेदन पत्र 2026 (FMGE Application Form 2026 in hindi)

    एफएमजीई 2026 एप्लीकेशन फॉर्म जून सत्र ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। एफएमजीई 2026 जून सत्र के लिए पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंडों को अच्छे से जान लेना चाहिएा। एफएमजीई 2026 आवेदन पत्र को भरने की अंतिम तिथि की घोषणा अधिसूचना के साथ की जाती है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए एफएमजीई पंजीकरण 2026 को पूरा करना अनिवार्य है। इसके अलावा, अपूर्ण भुगतान, दस्तावेजों या गलत जानकारी वाले एफएमजीई 2026 आवेदन पत्र को प्राधिकरण द्वारा अस्वीकार कर दिया जाता है। नीचे दिए गए एफएमजीई आवेदन पत्र को भरने के लिए चरणों की जांच करें।

    एफएमजीई 2026 आवेदन पत्र भरने के चरण

    क्र.स..

    एफएमजीई आवेदन पत्र भरने के चरण

    1

    एफएमजीई पंजीकरण

    2

    लॉगइन क्रेडेंशियल जारी करना

    3

    आवेदन पत्र भरना

    4

    आवेदन शुल्क का भुगतान करना

    5

    पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंट आउट लेना

    2026 एफएमजीई आवेदन पत्र कैसे भरें?

    • चरण 1: ऊपर उपलब्ध एफएमजीई 2026 आवेदन पत्र लिंक पर क्लिक करें

    • चरण 2: संपर्क विवरण जैसे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण करें

    • चरण 3: लॉगइन क्रेडेंशियल जेनरेट किए जाएंगे और पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे

    • चरण 4: आवेदन पत्र भरने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें

    • चरण 5: पंजीकरण के दौरान व्यक्तिगत, योग्यता और कम्यूनिकेशन विवरण जमा करें

    • चरण 6: परीक्षा शहरों में से एफएमजीई 2026 परीक्षा के लिए शहर की पसंद चुनें

    • चरण 7: फिर, एफएमजीई आवेदन पत्र में पासपोर्ट आकार की तस्वीर, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे के निशान की स्कैन की गई छवियों को अपलोड करें।

    • चरण 8: घोषणा से सहमत हों और भरे हुए सभी विवरण जमा करें

    • चरण 9: क्रेडिट / डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन मोड में बताई गई फीस (6195 रुपये + टैक्स) को आवेदन पत्र शुल्क के रूप में भुगतान करें।

    • चरण 10: स्क्रीन पर पुष्टिकरण पृष्ठ दिखाई देगा। उल्लिखित सभी विवरणों को सत्यापित करें और जून सत्र की एफएमजीई 2026 परीक्षा के पुष्टिकरण पृष्ठ के कई प्रिंट आउट लें।

    Pursue MD/MS in Canada

    Want to study abroad? Plan your Journey

    SRM University, Chennai Health Sciences PG 2026

    NAAC A++ Accredited | Ranked #11 by NIRF 2025

    एफएमजीई आवेदन पत्र दस्तावेज अपलोड करने के विनिर्देश

    दस्तावेज

    विशेष विवरण

    आकार

    फॉर्मेट

    डाइमेंशन

    रेजोल्यूशन

    पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ

    80 Kb से कम

    .JPG/.JPEG

    35 mm X 45 mm

    200 dpi

    हस्ताक्षर

    20-100 Kb

    .JPG/.JPEG

    3.5 cm X 1.5 cm

    200 dpi

    बाएं हाथ के अंगूठे का निशान

    80kb से कम

    .JPG/.JPEG

    1.5 cm X 3.5 cm

    200 dpi

    एफ़एमजीई आवेदन में गलतियों से बचने के लिए सुझाव

    एफएमजीई ईसी (एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट) के लिए आवेदन करने के लिए पोर्टल खोलने से एक दिन पहले, पिछले वर्षों में उम्मीदवारों द्वारा आवेदन के समय की गई कुछ सामान्य गलतियों को देखते हुए एनएमसी ने एक सलाह जारी की जिसमें आवेदकों के लिए प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करते समय गलतियों से बचने के उपाय सुझाए गए। आयोग के अनुसार :

    • आवेदन उम्मीदवार द्वारा स्वयं भरे जाने चाहिए और आदर्श रूप से पात्रता प्रमाण (ईसी) के लिए आवेदन करने के लिए प्रॉक्सी से बचना चाहिए।
    • उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे ईसी के लिए आवेदन भरने से पहले अपने दस्तावेज संभाल कर रखें; यह बेहतर होगा यदि की जाने वाली प्रविष्टियों को मूल दस्तावेजों में प्रविष्टियों के साथ सत्यापित किया जाए।
    • उम्मीदवारों को अपना सक्रिय मोबाइल नंबर प्रदान करना चाहिए ताकि सुधार में किसी भी देरी से बचने के लिए अलर्ट या कमियां सीधे उन तक पहुंच सकें। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि एक बार कमी बताने के बाद संबंधित उम्मीदवार द्वारा अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जितनी जल्दी हो सके कमी को ठीक किया जाना चाहिए।
    • उम्मीदवार ईमानदारी से प्रविष्टियों की जांच करें और आवेदनों की त्वरित अनुमोदन सुनिश्चित करने के लिए मूल दस्तावेजों में विवरण के अनुरूप प्रविष्टी होना सुनिश्चित करें।
    • एनएमसी ने आगे कहा, “उपरोक्त कदम केवल सुझावात्मक हैं, संपूर्ण नहीं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे पात्रता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन जमा करने से पहले उचित परिश्रम करें और सुनिश्चित करें कि दिए गए मोबाइल नंबर सक्रिय रहें।

    एफएमजीई एडमिट कार्ड 2026 (FMGE admit card 2026 in hindi)

    एनबीई जून सत्र के लिए एफएमजीई 2026 एडमिट कार्ड nbe.edu.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर एफएमजीई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एनबीई एफएमजीई एडमिट कार्ड 2026 को यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर डाउनलोड किया जा सकेगा। केवल सफलतापूर्वक पंजीकृत उम्मीदवार ही एफएमजीई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एफएमजीई 2026 हॉल टिकट केवल उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाता है, जिनके आवेदन पत्र NBE द्वारा स्वीकार किए गए जाते हैं।

    एफएमजीई हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को हॉल टिकट में दिए गए स्थान पर एक पासपोर्ट आकार की तस्वीर संलग्न करनी होती है। एफएमजीई 2026 जून सत्र एडमिट कार्ड में उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा के दिन का कार्यक्रम, एफएमजीई परीक्षा समय (fmge exam timing), पालन किए जाने वाले निर्देश और अन्य विवरण शामिल होंगे। परीक्षा के दिन एफएमजीई हॉल टिकट 2026 ले जाना अनिवार्य है।

    एफएमजीई एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    • ऊपर दिए गए 'download FMGE 2026 admit card of June session' लिंक पर क्लिक करें

    • यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें

    • एफएमजीई 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

    • एफएमजीई एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी विवरणों को सत्यापित करें

    • एफएमजीई हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें

    एफएमजीई 2026 परीक्षा केंद्र में ले जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज

    एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को निम्नलिखित में से कोई एक आईडी प्रूफ आवंटित एफएमजीई परीक्षा केंद्र 2026 में अनिवार्य रूप से ले जाना होगा।

    • पैन कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • पासपोर्ट

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    • आधार कार्ड (फोटो के साथ)

    एफएमजीई 2026 परीक्षा पैटर्न (FMGE 2026 exam pattern in Hindi)

    मेडिकल स्क्रीनिंग टेस्ट की तैयारी करने से पहले, उम्मीदवारों को एफएमजीई 2026 परीक्षा पैटर्न से परिचित होना चाहिए। एफएमजीई पेपर पैटर्न 2026, प्रश्नों की प्रकृति, अनुभागों की संख्या, परीक्षा की अवधि और अन्य विवरण जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    एफएमजीई परीक्षा पैटर्न

    विवरण

    ब्योरा

    परीक्षा का मोड

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Computer based exam)

    सत्रों की संख्या

    भाग ए और भाग बी (दोनों एक ही सत्र में आयोजित)

    परीक्षा की अवधि

    300 मिनट

    भाग A - 150 मिनट

    भाग B - 150 मिनट

    प्रश्नों के प्रकार

    बहु विकल्पीय प्रश्न (Multiple choice questions)

    प्रश्नों की कुल संख्या

    300

    परीक्षा लिखने की भाषा

    English

    अंकन योजना

    +1 अंक प्रत्येक सही उत्तर के लिए दिए जाएंगे

    नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी

    पाठ्यक्रम

    एमबीबीएस पाठ्यक्रम

    एफएमजीई 2026 सिलेबस और अंक वितरण (FMGE 2026 syllabus and marking scheme)

    उम्मीदवारों के लिए एमबीबीएस पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किए गए एफएमजीई पाठ्यक्रम को पढ़ना अनिवार्य है। बीते वर्ष के अनुसार, नीचे विषयवार एफएमजीई पाठ्यक्रम और वे वेटेज हैं जो मेडिकल स्क्रीनिंग टेस्ट में होते हैं।

    प्री और पैरा-क्लिनिकल विषय

    विषय

    एफएमजीई परीक्षा 2026 में अंकों का वेटेज

    शरीर-रचना (Anatomy)

    17

    शरीर क्रिया विज्ञान (Physiology)

    17

    जीव रसायन (Biochemistry)

    17

    पैथोलॉजी (Pathology)

    13

    माइक्रोबायोलॉजी (Microbiology)

    13

    फार्माकोलॉजी (Pharmacology)

    13

    न्यायिक विज्ञान (Forensic Medicine)

    10

    कुल

    100

    क्लीनिकल विषय

    विषय

    एफएमजीई परीक्षा 2026 में अंकों का वेटेज

    चिकित्सा और संबद्ध विषय (Medicine and allied subjects)

    औषधि (Medicine)

    33

    मनोचिकित्सा (Psychiatry)

    5

    त्वचाविज्ञान एवं एसटीडी (Dermatology & STD)

    5

    रेडियोथेरेपी (Radiotherapy)

    5

    सामान्य सर्जरी और संबद्ध विषय (General surgery & Allied Subjects)

    सामान्य सर्जरी (General surgery)

    32

    एनेस्थिसियोलॉजी (Anesthesiology)

    5

    हड्डी रोग (Orthopedics)

    5

    रेडियोडायगनोसिस (Radiodiagnosis)

    5

    बालचिकित्सा (Pediatrics)

    15

    नेत्र विज्ञान (Ophthalmology)

    15

    ओटोरहिनोलारिंजोलॉजी (Otorhinolaryngology)

    15

    प्रसूति एवं स्त्री रोग (Obstetrics and gynaecology)

    30

    सामुदायिक चिकित्सा (community medicine)

    30

    कुल

    200

    एफएमजीई प्रैक्टिस टेस्ट 2026 (FMGE practice test 2026 in hindi)

    NBE एफएमजीई 2026 के लिए nbe.edu.in पर मॉक टेस्ट जारी करेगी। एफएमजीई डेमो टेस्ट 2026 की मदद से, उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न, पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार, कठिनाई स्तर, विषय को दिए गए वेटेज से परिचित हो सकते हैं। नीचे दिए गए एफएमजीई 2026 मॉक टेस्ट के चरणों की जांच करें।

    एफएमजीई मॉक टेस्ट 2026 कैसे दें?

    • ऊपर दिए गए एफएमजीई 2026 मॉक टेस्ट के लिंक पर क्लिक करें

    • एफएमजीई अभ्यास परीक्षा तैयारी के लिए है, इसलिए, इसे डिफ़ॉल्ट रूप से लॉग इन किया सुविधा दी जाती है

    • स्क्रीन पर प्रदर्शित एफएमजीई 2026 अभ्यास परीक्षण के लिए निर्देश पढ़ें

    • 'I am ready to begin' विकल्प पर क्लिक करें और एफएमजीई मॉक टेस्ट शुरू करें

    • चार उत्तर विकल्पों वाला प्रत्येक प्रश्न एफएमजीई डेमो टेस्ट में दिखाई देगा

    • सही उत्तर चुनें और सेव एंड नेक्स्ट पर क्लिक करें

    एफएमजीई परीक्षा केंद्र 2026 (FMGE exam centers 2026)

    NBE द्वारा एफएमजीई परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाती है। एफएमजीई 2026 परीक्षा केंद्र उन शहरों की सूची है जिनमें परीक्षा आयोजित की जानी होती है। उम्मीदवारों को उनके एफएमजीई परीक्षा केंद्र के बारे में उनके हॉल टिकट के माध्यम से सूचित किया जाता है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपनी पसंद का एफएमजीई 2026 परीक्षा केंद्र का चुनाव करना होता है। उम्मीदवार यहां संभावित एफएमजीई परीक्षा केंद्र शहरों की जांच कर सकते हैं।

    एफएमजीई परीक्षा केंद्र

    क्र.सं.राज्यशहर
    1आंध्र प्रदेशगुंटूर
    2आंध्र प्रदेशकर्नूल
    3आंध्र प्रदेशनेल्लोर
    4आंध्र प्रदेशतिरुपति
    5आंध्र प्रदेशविजयवाड़ा
    6आंध्र प्रदेशविशाखापट्टनम
    7आंध्र प्रदेशविजयनगरम
    8अरुणाचल प्रदेशईटानगर / नाहरलागुन
    9असमगुवाहाटी
    10बिहारमुजफ्फरपुर
    11बिहारपटना
    12छत्तीसगढ़रायपुर
    13दिल्लीनई दिल्ली
    14गोवापणजी
    15गुजरातअहमदाबाद
    16गुजरातमेहसाणा
    17गुजरातराजकोट
    18गुजरातसूरत
    19हरियाणाअंबाला
    20हरियाणाफरीदाबाद
    21हिमाचल प्रदेशहमीरपुर
    22जम्मू और कश्मीरजम्मू
    23कर्नाटकबेंगलुरु
    24कर्नाटकमैंगलुरु
    25कर्नाटकमैसूरु
    26कर्नाटकशिवमोग्गा
    27कर्नाटकउडुपी
    28केरलएर्नाकुलम
    29केरलकन्नूर
    30केरलकोल्लम
    31केरलकोट्टायम
    32केरलकोझिकोड
    33केरलत्रिशूर
    34मध्य प्रदेशभोपाल
    35महाराष्ट्रअमरावती
    36महाराष्ट्रछत्रपति संभाजीनगर
    37महाराष्ट्रकोल्हापुर
    38महाराष्ट्रमुंबई
    39महाराष्ट्रनागपुर
    40महाराष्ट्रनांदेड़
    41महाराष्ट्रपुणे
    42मणिपुरइम्फाल
    43मेघालयशिलांग
    44मिजोरमआइजोल
    45नागालैंडकोहिमा
    46ओडिशाभुवनेश्वर
    47पुडुचेरीपुडुचेरी
    48पंजाबभटिंडा
    49पंजाबपटियाला
    50राजस्थानबीकानेर
    51राजस्थानजयपुर
    52राजस्थानजोधपुर
    53राजस्थानसीकर
    54राजस्थानउदयपुर
    55सिक्किमगंगटोक
    56तमिलनाडुचेन्नई
    57तमिलनाडुकोयंबटूर
    58तमिलनाडुमदुरै
    59तमिलनाडुसेलम
    60तमिलनाडुतिरुचिरापल्ली
    61तमिलनाडुतिरुनेलवेली
    62तमिलनाडुवेल्लोर
    63तेलंगानाहैदराबाद
    64त्रिपुराअगरतला
    65उत्तर प्रदेशआगरा
    66उत्तर प्रदेशअलीगढ़
    67उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
    68उत्तर प्रदेशकानपुर
    69उत्तर प्रदेशमेरठ
    70उत्तर प्रदेशमुरादाबाद
    71उत्तर प्रदेशनोएडा
    72उत्तर प्रदेशप्रयागराज
    73उत्तर प्रदेशवाराणसी
    74उत्तराखंडहल्द्वानी
    75पश्चिम बंगालकोलकाता

    एफएमजीई क्वालिफाइंग मार्क्स 2026 (जून सेशन)

    एफएमजीई 2026 जून सत्र की परीक्षा के बाद क्वालिफाइंग मार्क्स जारी होगा। एफएमजीई स्कोरकार्ड यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद उपलब्ध होगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को एफएमजीई परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। एफएमजीई परीक्षा में 50% अंक 300 में से 150 अंकों के बराबर है। क्वालीफाइंग अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार एनएमसी या एसएमसी से प्रोविजनल या स्थायी पंजीकरण प्राप्त करने के पात्र होंगे।

    एफएमजीई परिणाम 2026 (FMGE result 2026 in hindi)

    जून सत्र के लिए एफएमजीई 2026 परिणाम nbe.edu.in पर जारी किया जाएगा। एफएमजीई 2026 परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा। एफएमजीई परिणाम पीडीएफ 2026 को डाउनलोड करने का लिंक इस पेज पर उपलब्ध कराया जाएगा। एफएमजीई परिणाम में उम्मीदवारों के रोल नंबर, स्कोर किए गए अंक (300 में से), और योग्यता की स्थिति का उल्लेख होता है। परिणाम घोषित होने के बाद, NBE एफएमजीई स्कोरकार्ड 2026 भी जारी करेगा। योग्य उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण का उपयोग करके एफएमजीई 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

    एफएमजीई रिजल्ट कैसे चेक करें?

    • इस पेज पर दिए गए 'Download FMGE June 2026 result' लिंक पर क्लिक करें

    • एफएमजीई रिजल्ट PDF 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

    • एफएमजीई 2026 रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवारों के विवरण और योग्यता की स्थिति का उल्लेख होगा

    • एफएमजीई 2026 रिजल्ट में उल्लिखित विवरणों को ध्यान से देखें

    • एफएमजीई 2026 परिणाम का प्रिंट आउट लें

    एनबीई एफएमजीई रिजल्ट 2026 के बाद एफएमजीई 2026 पास सर्टिफिकेट जारी करना

    भारत में चिकित्सा का अभ्यास करने या उच्च चिकित्सा अध्ययन करने के लिए, उम्मीदवारों को राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद या राज्य चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। केवल एफएमजीई योग्य उम्मीदवारों को देश में अध्ययन या चिकित्सा का अभ्यास करने के लिए एक प्रोविजनल या स्थायी पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। एफएमजीई मेडिकल स्क्रीनिंग टेस्ट क्लियर करने के बाद, उम्मीदवारों को एफएमजीई 2026 पास सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। एनबीई एफएमजीई 2026 जून सत्र के पास प्रमाण पत्र जारी करने के लिए नोटिस जारी करेगा। उम्मीदवारों को एफएमजीई पास प्रमाण पत्र लेने के लिए NBE द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित स्थान पर रिपोर्ट करना होगा।

    एफएमजीई पास प्रमाणपत्र रिपोर्टिंग पता:

    राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, (National Board of Examinations)

    पीएसपी क्षेत्र, सेक्टर-9, द्वारका कार्यालय,

    नई दिल्ली - 110075

    कोई सवाल होने पर एनबीईएमएस कैंडिडेट केयर सपोर्ट- 022 – 61087595 पर फोन किया जा सकता है या fmgehelpdesk@natboard.edu.in पर मेल करने कर सकते हैं। एनबीईएमएस संचार वेब पोर्टल पर लिखने का भी विकल्प चुना जा सकता है।


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एफएमजीई जून 2026 कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    NBE द्वारा एफएमजीई जून सत्र परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। 

    Q: क्या मैं किसी भी तरह से प्रवेश के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट छोड़ सकता हूं?
    A:

    कुछ देशों को छोड़कर, अन्य सभी देशों के विदेशी मेडिकल स्नातकों को भारत में अध्ययन करने के लिए एफएमजीई स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा।

    Q: एनबीई एफएमजीई आवेदन पत्र 2026 कब जारी किया जाएगा?
    A:

    एफएमजीई जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू कर दी गई है। 

    Q: एफएमजीई प्रैक्टिस टेस्ट क्या है?
    A:

    एफएमजीई का प्रैक्टिस टेस्ट अधिकारियों द्वारा जारी किया गया एक मॉक टेस्ट है, जो उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और संरचना से परिचित कराने में मदद करता है।

    Q: अगर मैं एफएमजीई जून आवेदन पत्र भरने से चूक जाता हूं, तो क्या मैं बाद के सत्र के लिए उपस्थित हो सकता हूं?
    A:

    हां, एफएमजीई जून आवेदन पत्र नहीं भर पाए तो उम्मीदवार अगले सत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    Q: क्या मैं परीक्षा में प्रश्नों को स्क्रॉल कर सकता हूं?
    A:

    उम्मीदवारों को केवल एक विशेष खंड के प्रश्नों को स्क्रॉल करने की अनुमति होगी। अनुभागों में परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।

    Q: मैं आवेदन पत्र में किन विवरणों को संपादित कर सकता हूं?
    A:

    उम्मीदवार नाम, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, परीक्षण शहर, राष्ट्रीयता को छोड़कर सभी विवरणों को संपादित कर सकते हैं। अधिक विवरण के लिए आलेख में दी गई सूचना विवरणिका देखें। 

    Q: एफएमजीई परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं?
    A:

    एफएमजीई परीक्षा में एमबीबीएस पाठ्यक्रम पर आधारित 300 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं।

    Q: मैं अपना एफएमजीई परिणाम कैसे देख सकता हूं?
    A:

    जून सत्र के लिए एफएमजीई 2026 रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। 

    Q: एफएमजीई 2026 परीक्षा पास करने के लिए अर्हक अंक क्या हैं?
    A:

    एफएमजीई जून 2026 परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को 300 में से कम से कम 150 अंक प्राप्त करने होंगे।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Upcoming Dates
    FMGE Application Correction Date

    16 May'26 - 18 May'26 (Online)

    Upcoming Dates
    AIIMS MSc Nursing Application Correction Date

    17 May'26 - 19 May'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Biomolecules Structure Function in Health and Disease
    Via All India Institute of Medical Sciences New Delhi
    Economic Evaluation for Health Technology Assessment
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Industrial Biotechnology
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Maternal Infant Young Child Nutrition
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Coursera
     355 courses
    Futurelearn
     310 courses
    Edx
     233 courses
    Udemy
     191 courses
    Explore Top Universities Across Globe
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    University of Wisconsin, Madison
    329 Union South 1308 W. Dayton Street Madison, WI 53715-1149
    University of Alberta, Edmonton
    116 St. and 85 Ave., Edmonton, Alberta, Canada T6G 2R3
    Keele University, Newcastle
    Staffordshire, UK, ST5 5BG

    Questions related to FMGE

    On Question asked by student community

    Have a question related to FMGE ?

    Hi, Sasi Rekha,

    Yes, you can change your name when you apply for the FMGE exam next time. But you should make sure that the name you entered matches your supporting documents. To know more about the FMGE exam - Click here | For FMGE application process - Click here

    The exam authority does not release the official question paper. However you can check the memory-based question papers of previous year here: https://medicine.careers360.com/articles/fmge-question-paper

    Dear Student,

    You can check your rank in FMGE online at natboard.edu.in. The National Board of Examinations (NBE) has announced the FMGE 2026 result.

    Please check FMGE January 2026 Topper List: Rank & Marks Obtained

    The result of the FMGE exam January session 2026 has declared on January 29, 2026. For more details about the FMGE exam and result i am providing the link to Careers360.