Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) : एमसीसी काउंसलिंग शेड्यूल देखें, राउंड 3 रजिस्ट्रेशन (शुरू)
    • लेख
    • नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) : एमसीसी काउंसलिंग शेड्यूल देखें, राउंड 3 रजिस्ट्रेशन (शुरू)

    नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) : एमसीसी काउंसलिंग शेड्यूल देखें, राउंड 3 रजिस्ट्रेशन (शुरू)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 23 Sep 2026, 10:32 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट 2026 (NEET 2026 in hindi) - एमसीसी द्वारा 15% ऑल इंडिया कोटा और 100% डीम्ड/सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, एम्स, जिपमर तथा एएफएमसी में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों की सीटों पर प्रवेश के लिए नीट यूजी 2026 काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एमसीसी ने 22 सितंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग 23 से 28 सितंबर, 2026 तक की जा सकेगी। एमसीसी 23 सितंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट मैट्रिक्स जारी करेगी। नीट 2026 काउंसलिंग के तीसरे राउंड में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी पसंद भरने से पहले एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए उपलब्ध सीटें देख सकते हैं।
    नीट यूजी 2026 काउंसलिंग राउंड 3 रजिस्ट्रेशन लिंक!

    This Story also Contains

    1. एमसीसी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग डेट्स (MCC NEET UG 2026 Counselling Dates in hindi)
    2. नीट 2026 परीक्षा तिथि (NEET 2026 exam date in hindi)
    3. नीट 2026 आवेदन पत्र (NEET 2026 application form in hindi)
    4. नीट 2026 आवेदन पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents required for NEET 2026 application form in hindi)
    5. नीट 2026 पात्रता मानदंड (NEET 2026 eligibility criteria hindi)
    6. नीट 2026 एडमिट कार्ड (NEET 2026 admit card in hindi)
    7. नीट 2026 परीक्षा पैटर्न (NEET 2026 exam pattern in hindi)
    8. नीट 2026 सिलेबस (NEET 2026 Syllabus in hindi)
    9. नीट 2026 आंसर की (NEET 2026 Answer key in hindi)
    10. नीट 2026 रिजल्ट (NEET 2026 Result in hindi)
    11. नीट कटऑफ (NEET Cutoff)
    12. नीट 2026 काउंसलिंग (NEET 2026 counselling in hindi)
    नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) : एमसीसी काउंसलिंग शेड्यूल देखें, राउंड 3 रजिस्ट्रेशन (शुरू)
    NEET 2026 in hindi

    इससे पहले अथॉरिटी ने नीट 2026 की राउंड 3 और स्ट्रे राउंड काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा की। प्राधिकरण द्वारा 12 सितंबर 2026 को एमसीसी नीट 2026 राउंड 2 का फ़ाइनल सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया गया।
    एमसीसी नीट 2026 राउंड 2 का फ़ाइनल अलॉटमेंट जारी: यहां से डाउनलोड करें!
    एमसीसी नीट 2026 राउंड 2 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट पीडीएफ लिंक

    इससे पहले प्राधिकरण ने 8 सितंबर को नीट 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो समाप्त कर दी। एमसीसी ने नीट 2026 काउंसलिंग के राउंड 2 का सीट मैट्रिक्स जारी किया। नीट यूजी 2026 काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
    नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 1 रिजल्ट पीडीएफ

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    एमसीसी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग डेट्स (MCC NEET UG 2026 Counselling Dates in hindi)

    एमसीसी नीट काउंसलिंग 2026 की तारीखों की घोषणा mcc.nic.in पर की गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में नीट 2026 काउंसलिंग से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं।

    कार्यक्रम

    तिथि

    नीट यूजी काउंसलिंग 2026 – राउंड 1


    नीट काउंसलिंग 2026 पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान

    5 अगस्त से 15 अगस्त 2026

    चॉइस फिलिंग / चॉइस लॉकिंग

    6 अगस्त से 18 अगस्त 2026

    सीट आवंटन की प्रक्रिया

    19 से 20 अगस्त 2026

    राउंड 1 का अस्थायी (प्रोविजनल) परिणाम

    20 अगस्त 2026

    राउंड 1 संशोधित शेड्यूल

    24 अगस्त 2026

    रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग

    31 अगस्त तक

    नीट यूजी काउंसलिंग 2026 – राउंड 2


    राउंड 2 पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान

    3 से 8 सितंबर, 2026

    राउंड 2 चॉइस फिलिंग / चॉइस लॉकिंग

    3 से 9 सितंबर, 2026

    सीट आवंटन की प्रक्रिया

    9 से 10 सितंबर, 2026

    राउंड 2 का परिणाम

    12 सितंबर 2026

    रिपोर्टिंग

    12 से 18 सितंबर, 2026

    नीट यूजी काउंसलिंग 2026 – राउंड 3


    राउंड 3 पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान

    22 से 27 सितंबर, 2026

    राउंड 3 चॉइस फिलिंग / चॉइस लॉकिंग

    23 से 28 सितंबर, 2026

    सीट आवंटन की प्रक्रिया

    28 से 29 सितंबर, 2026

    राउंड 3 का परिणाम

    30 सितंबर, 2026

    आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग

    1 से 9 अक्टूबर, 2026

    स्ट्रे वैकेंसी राउंड (राउंड 4)


    पंजीकरण

    12 से 14 अक्टूबर, 2026

    चॉइस फिलिंग

    12 से 15 अक्टूबर, 2026

    स्ट्रे वैकेंसी राउंड (अंतिम) का परिणाम

    17 अक्टूबर, 2026

    रिपोर्टिंग एवं प्रवेश

    19 से 26 अक्टूबर, 2026

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी 2026 के रिजल्ट घोषित होने के बाद एक बेहद महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी की गई थी। एनटीए के संज्ञान में आया था कि कई उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों द्वारा परिणाम के पुनर्मूल्यांकन के लिए कथित रूप से "सही" दिखने वाली नकली, डिजिटल रूप से बदली गई या एआई-जनरेटेड ओएमआर आंसर शीट और स्कोर कार्ड भेजे जा रहे हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि जांच में ये सभी दस्तावेज पूरी तरह से जाली (Fabricated) पाए गए हैं। एनटीए ने सख्त चेतावनी दी कि ऐसे फर्जी दस्तावेजों का निर्माण, उपयोग या प्रसार करना सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024, भारतीय न्याय संहिता, 2023 और आईटी एक्ट, 2000 के तहत एक गंभीर संज्ञेय अपराध है, जिसके लिए उम्मीदवारी रद्द होने के साथ-साथ भारी जुर्माना और जेल की सजा भी हो सकती है।
    1784527607289

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए द्वारा री नीट 2026 रिजल्ट 16 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। एनटीए ने फाइनल री नीट आंसर की जारी करने के कुछ ही समय बाद नीट री-एग्जाम रिजल्ट जारी की घोषणा कर दी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से री नीट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के अनुसार, लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने री-नीट में भाग लिया इनमें से 11.21 लाख क्वालीफाई करने में सफल रहे। उम्मीदवारों को ऑफिशियल री नीट 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। री नीट रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक इस लेख में भी प्रदान किया गया है। री नीट 2026 परीक्षा का आयोजन 21 जून को सफलतापूर्वक किया।
    री नीट रिजल्ट 2026 चेक करें | री नीट फाइनल आंसर की चेक करें

    री नीट 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई और प्राधिकरण ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड के रूप में नीट रिजल्ट घोषित कर दिया। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर नीट 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

    नीट 2026 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

    • नीट परिणाम 2026 (NEET result 2026) के लिए (घोषणा होने पर) neet.nta.nic.in पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

    • एनईईटी रोल नंबर (जैसा कि प्रवेश पत्र पर दिया गया है) और जन्मतिथि dd/mm/yyyy प्रारूप में दर्ज करें

    • नीट 2026 स्कोरकार्ड प्रदर्शित किया जाएगा

    • इसे डाउनलोड करें और सटीकता के लिए विवरण जांचें

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    Max Institute of Allied and Paramedical Education (MIAPE)

    Get Started With Your Healthcare Career. 2026 Admissions open.

    प्राधिकरण ने 13 जुलाई, 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर री नीट यूजी 2026 की ओएमआर शीट और रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स जारी किए थे। उम्मीदवार अब अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन कर सकते हैं और अपनी स्कैन की हुई ओएमआर आंसर शीट डाउनलोड करके अपने जवाबों की जांच कर सकते थे। जिन छात्रों को नीट ओएमआर शीट 2026 के जवाबों में कोई गड़बड़ी लगती है, वे प्रति प्रश्न ₹200 की नॉन-रिफंडेबल फीस देकर 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन चुनौती दे सकते थे।
    री-नीट ओएमआर रिस्पॉन्स शीट 2026 यहाँ डाउनलोड करें
    ये भी पढ़ें: नीट रिजल्ट। नीट ऑफिशियल आंसर की 2026 | नीट सिलेबस 2026

    री नीट 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई और प्राधिकरण अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड के रूप में नीट रिजल्ट घोषित करता है। परिणाम घोषित होने के बाद, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) एआईक्यू की 15% सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगी। राज्य कोटे की 85% सीटों के लिए काउंसलिंग राज्य सरकार द्वारा अधिकृत जिम्मेदार राज्य निकायों द्वारा आयोजित की जाएगी। नीट 2026 परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    नीट 2026 परीक्षा तिथि (NEET 2026 exam date in hindi)

    नीट 2026 की परीक्षा तिथि की घोषणा एनटीए द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी गई है। नीट 2026 (NEET 2026 in hindi) का पूरा शेड्यूल नीचे दी गई तालिका में अपडेट किया गया है।

    नीट 2026 एग्जाम शेड्यूल

    इवेंटडेट

    नीट 2026 अधिसूचना

    8 फरवरी 2026

    नीट 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख

    8 फरवरी 2026

    नीट 2026 पंजीकरण की अंतिम तारीख

    8 मार्च 2026

    11 मार्च 2026

    नीट 2026 सुधार विंडो

    10 से 12 मार्च, 2026

    12 से 14 मार्च 2026

    नीट 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप

    12 अप्रैल 2026

    नीट 2026 एडमिट कार्ड

    रीनीट 2026 एडमिट कार्ड

    26 अप्रैल 2026

    14 जून 2026 तक

    नीट 2026 प्रवेश परीक्षा

    3 मई 2026

    री-नीट 2026 परीक्षा

    21 जून 2026

    नीट 2026 रिजल्ट

    16 जुलाई 2026

    एमसीसी द्वारा नीट 2026 काउंसलिंग शुरू होने की तारीख

    5 अगस्त 2026

    एनईईटी 2026 हाइलाइट्स (NEET 2026 highlights in hindi)

    जो उम्मीदवार नीट 2026 परीक्षा देने में रुचि रखते हैं, उन्हें इस प्रवेश परीक्षा के बारे में कुछ बुनियादी विवरण जानना चाहिए। छात्रों की सुविधा के लिए, नीचे नीट 2026 परीक्षा (NEET 2026 exam in hindi) का अवलोकन दिया गया है।

    नीट 2026 अवलोकन (NEET 2026 overview in hindi)

    विवरणसूचना

    परीक्षा का पूरा नाम

    राष्ट्रीय पात्रता सह पात्रता परीक्षा (नीट 2026)

    संक्षिप्त परीक्षा का नाम

    एनईईटी 2026

    परीक्षा संचालक का नाम

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)

    आधिकारिक वेबसाइट

    neet.nta.nic.in
    nta.ac.in

    वर्ष में कितनी बार आयोजित की जाती है

    वर्ष में एक बार

    परीक्षा का तरीका

    ऑफ़लाइन (पेन और पेपर आधारित)

    नीट 2026 आवेदन फॉर्म शुल्क

    1700 रुपये

    प्रस्तावित पाठ्यक्रम

    एमबीबीएस, आयुष, बीडीएस, बी.वी.एससी

    न्यूनतम पात्रता

    भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ 10 + 2 कक्षा पास होना चाहिए

    ये भी पढ़ें :

    नीट 2026 आवेदन पत्र (NEET 2026 application form in hindi)

    नीट 2026 के लिए आवेदन पत्र केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है। केवल पात्र उम्मीदवार ही नीट 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं। नीट आवेदन पत्र भरते समय निम्नलिखित बुनियादी चरणों का पालन करना चाहिए -

    • नीट 2026 के लिए बेसिक रजिस्ट्रेशन - आवेदकों को नीट 2026 के लिए पंजीकरण करते समय खुद को पंजीकृत करना होगा और एक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर प्रदान करना होगा। नीट 2026 आवेदन संख्या और पासवर्ड पंजीकृत ईमेल पते और मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा, जिसका उपयोग बाद में नीट 2026 के सभी चरणों में किया जाएगा।

    • नीट 2026 आवेदन पत्र भरना - उम्मीदवारों को NEET 2026 आवेदन पत्र को ध्यान से भरना होगा, आवेदन पत्र में पूछे गए सभी विवरणों का उल्लेख करना होगा। इन विवरणों में व्यक्तिगत विवरण, उम्मीदवार का पता, शैक्षिक योग्यता आदि शामिल हैं।

    • इमेज अपलोड करना - इसके बाद आवेदकों को निर्धारित प्रारूप में सभी प्रासंगिक इमेज, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दस्तावेज़ केवल jpg या jpeg प्रारूप में अपलोड किए जाएंगे।

    • नीट 2026 आवेदन शुल्क भुगतान - एक बार सभी प्रासंगिक दस्तावेज सफलतापूर्वक अपलोड हो जाने के बाद, उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में नीट 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

    • नीट पुष्टिकरण पेज की कॉपी- नीट 2026 आवेदन शुल्क भुगतान के सफल समापन पर, छात्र पुष्टिकरण पेज की कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे। यह नीट आवेदन पत्र पुष्टिकरण पेज कॉपी सफल शुल्क भुगतान के प्रमाण के रूप में कार्य करती है, और यह बहुत महत्वपूर्ण है और बाद में परीक्षा के विभिन्न चरणों में इसका उपयोग किया जाता है।

    • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना - नीट आवेदन पर भरने का अंतिम है कि छात्र विधिवत भरे हुए नीट 2026 आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अपने पास रखें। आवेदन पत्र की इस कॉपी का उपयोग बाद में नीट 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान किया जा सकता है

    नीट 2026 आवेदन पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents required for NEET 2026 application form in hindi)

    नीट 2026 के आवेदन पत्र भरने के लिए कुछ निश्चित दस्तावेजों और अन्य विवरणों की आवश्यकता होती है। छात्रों को नीट 2026 आवेदन पत्र भरने से पहले इन दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियों के साथ तैयार रहना चाहिए -

    • वैध पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट

    • आवेदक की पासपोर्ट आकार की स्कैन की गई इमेज

    • आवेदक का स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर

    नोट - उपर्युक्त दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपी के अलावा, छात्रों को अपनी शैक्षिक योग्यता का विवरण, एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ तैयार रहना चाहिए।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    नीट 2026 पात्रता मानदंड (NEET 2026 eligibility criteria hindi)

    नीट परीक्षा के माध्यम से प्रवेश के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को NTA द्वारा निर्धारित कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। ये पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं-

    • अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर 2026 तक 17 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए

    • अभ्यर्थी को भारतीय नागरिक, नॉन रेजीडेंट ऑफ इंडिया, विदेशी नागरिक होना चाहिए

    • छात्र को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें मुख्य विषय भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान शामिल हों।

    • अभ्यर्थी को भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान में कुल 50% अंक प्राप्त करने होंगे।

    नीट 2026 एडमिट कार्ड (NEET 2026 admit card in hindi)

    नीट 2026 एडमिट कार्ड केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। अभ्यर्थियों को अपने नीट आवेदन संख्या, सुरक्षा पिन और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा और अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। नीट एडमिट कार्ड 2026 का परीक्षा में ले जाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके बिना छात्रों को परीक्षा केंद्रों में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    नीट एडमिट कार्ड 2026 में उल्लिखित विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार के पिता और माता का नाम

    • उम्मीदवार का नीट 2026 रोल नंबर

    • नीट 2026 परीक्षा केंद्र विवरण

    • उम्मीदवार की नीट 2026 आवेदन संख्या

    • अभ्यर्थी की श्रेणी एवं लिंग

    • नीट 2026 के लिए क्यूआर कोड

    नीट 2026 परीक्षा पैटर्न (NEET 2026 exam pattern in hindi)

    नीट परीक्षा देने से पहले, आवेदकों को नीट परीक्षा पैटर्न से परिचित होना चाहिए। नीट परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तृत जानकारी, जिसमें प्रश्नों की लंबाई, संख्या और वेटेज, साथ ही इसकी अंकन योजना शामिल है, नीचे दी गई तालिका में पाई जा सकती है।

    नीट परीक्षा पैटर्न

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन

    परीक्षा की अवधि

    3 घंटे

    प्रश्नों की कुल संख्या

    180

    कुल अंक

    720 अंक

    अनुभाग

    3 अनुभाग - भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान

    भौतिक विज्ञान

    प्रश्नों की संख्या

    45 प्रश्न

    अनुभागीय अंक

    180 अंक

    रसायन विज्ञान

    प्रश्नों की संख्या

    45 प्रश्न

    अनुभागीय अंक

    180 अंक

    जीवविज्ञान

    प्रश्नों की संख्या

    90 प्रश्न

    अनुभागीय अंक

    360 अंक

    नीट अंकन योजना

    • सही उत्तर के लिए +4 अंक

    • गलत उत्तर के लिए -1 अंक

    • बिना प्रयास किये उत्तर के लिए 0 अंक

    नीट 2026 सिलेबस (NEET 2026 Syllabus in hindi)

    राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी), एक स्वतंत्र सरकारी एजेंसी, नीट यूजी सिलेबस को डिजाइन करने के लिए जिम्मेदार प्राधिकारी है। नीट यूजी सिलेबस की व्यापक समझ प्राप्त करना सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक है। कक्षा 11 और 12 से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान सहित विषयों का एक पूरा सेट नीट सिलेबस 2026 में शामिल है।

    नीट 2026 आंसर की (NEET 2026 Answer key in hindi)

    नीट 2026 परीक्षा के समापन के बाद, एनटीए आधिकारिक आंसर की जारी करेगा। एनटीए द्वारा जारी की गई नीट एग्जाम आंसर की का उपयोग करके, उम्मीदवार अपने संभावित नीट 2026 स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। जो उम्मीदवार प्रश्नों को चुनौती देना चाहते हैं, उनके लिए 200 रुपये की गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क लागू होगा। नीट यूजी फ़ाइनल आंसर की परिणाम घोषित होने से कुछ घंटे पहले जारी की जाती है। उम्मीदवार किसी भी परिस्थिति में एनटीए नीट 2026 फ़ाइनल आंसर की को चुनौती नहीं दे सकेंगे।

    नीट 2026 रिजल्ट (NEET 2026 Result in hindi)

    एनटीए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड के रूप में नीट परीक्षा रिजल्ट जारी करेगा। नीट 2026 स्कोरकार्ड में प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों के स्कोर, उनकी एआईआर, श्रेणी के बारे में जानकारी होगी। इसके अतिरिक्त, स्कोरकार्ड में सामान्य, एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग नीट कटऑफ स्कोर भी शामिल होंगे।

    नीट कटऑफ (NEET Cutoff)

    श्रेणी-वार नीट यूजी कटऑफ परसेंटाइल नीचे दी गई तालिका में दिया गया है। परिणाम की घोषणा के बाद नीट 2026 कटऑफ स्कोर यहां अपडेट किए जाएंगे।

    नीट कटऑफ: श्रेणीवार (NEET cutoff: Category-wise)

    श्रेणी

    नीट कट-ऑफ परसेंटाइल

    नीट कट-ऑफ 2026 स्कोर

    अनारक्षित

    50वां परसेंटाइल

    सूचित किया जाएगा

    एससी/एसटी/ओबीसी

    40वां परसेंटाइल

    सूचित किया जाएगा

    अनारक्षित-पीएच

    45वां परसेंटाइल

    सूचित किया जाएगा

    एससी/एसटी/ओबीसी-पीएच

    40वां परसेंटाइल

    सूचित किया जाएगा

    नीट 2026 काउंसलिंग (NEET 2026 counselling in hindi)

    मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) सरकारी कॉलेजों में सभी एआईक्यू सीटों के 15% और डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालयों, ईएसआईसी/एएफएमसी, एम्स और जेआईपीएमईआर के लिए 100% सीटों के लिए नीट 2026 स्कोर के आधार पर नीट यूजी काउंसलिंग आयोजित करेगी। राज्य काउंसलिंग अधिकारी NEET 2026 की शेष 85% राज्य कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेंगे।

    नीट एआईक्यू काउंसलिंग 2026 प्रक्रिया में चार राउंड शामिल होंगे - राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड। उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विकल्पों, उनकी नीट 2026 रैंक, मेरिट सूची और सीटों की उपलब्धता के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी। नीट यूजी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना, पंजीकरण शुल्क का भुगतान और सीट आवंटन शामिल होगा। नीट 2026 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले आवेदक काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। एआईक्यू में नीट 2026 काउंसलिंग में दूसरे राउंड के बाद खाली सीटें संबंधित राज्यों को वापस कर दी जाएंगी और वहां राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण के माध्यम से भरी जाएंगी।

    नीट काउंसलिंग 2026 के लिए एआईक्यू में निम्नलिखित शामिल हैं:

    • राज्यों की 15% एमबीबीएस/बीडीएस सीटें

    • बीएचयू की 100% एमबीबीएस/बीडीएस सीटें

    • पूरे भारत में एम्स की 100% एमबीबीएस सीटें

    • JIPMER का अखिल भारतीय कोटा (पुडुचेरी/ कराईकल)

    • एएमयू/डीयू/वीएमएमसी/एबीवीआईएमएस की अखिल भारतीय कोटा सीटें

    • दंत चिकित्सा संकाय की अखिल भारतीय कोटा सीटें (जामिया मिलिया इस्लामिया)

    • ईएसआईसी की अखिल भारतीय कोटा सीटें

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    SSUHS ANM Exam Application Date

    15 Sep'26 - 5 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support

    Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off

    Dear Student, with a NEET PG rank of 2,38,639, your options will depend on your category, state, preferred speciality, counselling quota and budget. Government, private and DNB options can have very different closing ranks. Share these details and I can help you identify realistic options rather than giving you a

    Hello, with a NEET PG 2026 AIR of 57,213, the available branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred type of college. You can check possible branches and colleges based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor

    Hello, with a NEET PG AIR of 19,953, the chances for MD General Medicine, MD Dermatology and MD Paediatrics will depend on your category, state quota, counselling round and college type. You can explore possible Government, DNB and private college options across Kerala, Karnataka, Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, Maharashtra