Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमसीसी नीट पीजी 2026 काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (17 नवंबर): डायरेक्ट डउनलोड लिंक
    • लेख
    • एमसीसी नीट पीजी 2026 काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (17 नवंबर): डायरेक्ट डउनलोड लिंक

    एमसीसी नीट पीजी 2026 काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (17 नवंबर): डायरेक्ट डउनलोड लिंक

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Himanshu PriyadarshiUpdated on 17 Nov 2026, 10:16 AM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी), 17 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगी। उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची होगी। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और 18 से 24 नवंबर, 2026 के बीच संबंधित संस्थानों में रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। एमसीसी नीट पीजी 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस पेज पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. नीट पीजी 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट
    2. एमसीसी नीट पीजी 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक कहां मिलेगा?
    3. नीट पीजी 2026 काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की तारीख
    4. एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
    5. एमसीसी काउंसलिंग 2026 नीट पीजी राउंड 2 कॉलेज अलॉटमेंट पीडीएफ: दी गई जानकारी
    6. एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट: रिजल्ट के बाद क्या करें?
    7. नीट पीजी 2026 राउंड 2 के बाद उम्मीदवारों को कौन सा विकल्प चुनना चाहिए?
    8. नीट पीजी 2026 राउंड 2 रिपोर्टिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज़
    एमसीसी नीट पीजी 2026 काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (17 नवंबर): डायरेक्ट डउनलोड लिंक
    एमसीसी नीट पीजी 2026 काउंसलिंग राउंड 2

    नीट पीजी 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट

    नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवारों को उनकी पसंद और उपलब्ध सीटों के आधार पर सीटें आवंटित की गई हैं। एमसीसी नीट पीजी 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट पीडीएफ में जिन अभ्यर्थियों का नाम शामिल है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित संस्थानों में रिपोर्ट करके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं होने वाले उम्मीदवारों के पास आगामी काउंसलिंग राउंड में सीट अपग्रेड कराने का विकल्प भी रहेगा। नीट पीजी 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट पीडीएफ डाउनलोड लिंक, रिपोर्टिंग शेड्यूल, एडमिशन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारियों के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    एमसीसी नीट पीजी 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक कहां मिलेगा?

    एमसीसी द्वारा नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद, उसे चेक और डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऊपर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर 'पीजी मेडिकल काउंसलिंग' सेक्शन के माध्यम से भी अपना राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    Amity University, Noida

    India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary

    नीट पीजी 2026 काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की तारीख

    मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी ऑल इंडिया काउंसलिंग 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल में राउंड 2 सीट अलॉटमेंट और उसके बाद की प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दी गई तालिका में नीट पीजी 2026 राउंड 2 की रिपोर्टिंग तारीखों और अन्य निर्धारित समय-सीमाओं की जानकारी ध्यानपूर्वक चेक कर लें।

    NEET PG 2026 College Predictor
    Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
    Try Now

    नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी होने की तिथि

    कार्यक्रम 

    तिथि 

    अस्थायी (प्रोविजनल) सीट आवंटन

    16 नवंबर, 2026

    अंतिम (फाइनल) सीट आवंटन परिणाम

    17 नवंबर, 2026

    रिपोर्टिंग और जॉइनिंग

    18 से 24 नवंबर, 2026

    एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीट पीजी 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

    • सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध 'पीजी मेडिकल काउंसलिंग' सेक्शन पर क्लिक करें।

    • अब 'लेटेस्ट अपडेट्स' या 'रिजल्ट' सेक्शन में नीट पीजी 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के लिंक को चुनें।

    • इसके बाद सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    • पीडीएफ में सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करके अपना नीट पीजी 2026 ऑल इंडिया रैंक या रोल नंबर दर्ज करें।

    • स्क्रीन पर अपना आवंटित संस्थान, कोर्स, कोटा और कैटेगरी चेक करें।

    • भविष्य में इस्तेमाल के लिए नीट पीजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके अपने डिवाइस में सेव कर लें।

    NEET PG Counseling Guidance

    End-to-End NEET PG Admission Guidance | One-to-One Counselling | College Predictors | Regular Updates | E-books

    Parul University, Ahmedabad Campus

    Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines

    एमसीसी काउंसलिंग 2026 नीट पीजी राउंड 2 कॉलेज अलॉटमेंट पीडीएफ: दी गई जानकारी

    एमसीसी नीट पीजी 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट परिणाम में निम्नलिखित विवरण शामिल हो सकते हैं:

    • उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंक

    • नीट पीजी रोल नंबर

    • अलॉट किया गया कोटा

    • अलॉट किया गया संस्थान

    • अलॉट किया गया कोर्स या स्पेशलिटी

    • अलॉट की गई कैटेगरी

    • उम्मीदवार की कैटेगरी

    • सीट अलॉटमेंट की स्थिति

    एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट: रिजल्ट के बाद क्या करें?

    एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद, सीट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले आवंटित कॉलेज, कोर्स, कोटा और कैटेगरी की जानकारी ध्यानपूर्वक जांचनी चाहिए। इसके बाद, उन्हें अपना राउंड 2 सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग से संबंधित निर्देशों और एडमिशन गाइडलाइंस को अच्छी तरह पढ़ लेना चाहिए। साथ ही, प्रवेश के समय आवश्यक सभी मूल दस्तावेजों और उनकी फोटोकॉपी पहले से तैयार रखनी चाहिए।

    अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवंटित संस्थान में पहुंचकर रिपोर्टिंग करनी होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, एडमिशन से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं और संस्थान के निर्देशानुसार प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के लिए जॉइनिंग, सीट से इस्तीफा देने और अगले काउंसलिंग राउंड में शामिल होने से संबंधित एमसीसी के आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करना भी जरूरी है।

    नीट पीजी 2026 राउंड 2 के बाद उम्मीदवारों को कौन सा विकल्प चुनना चाहिए?

    उम्मीदवारों को अपनी पसंद और एमसीसी काउंसलिंग के आधिकारिक दिशा-निर्देशों के आधार पर विकल्प चुनना चाहिए।

    • 'फ्रीज' चुनें: यदि आप आवंटित कॉलेज और स्पेशलिटी से संतुष्ट हैं और अपग्रेड नहीं चाहते हैं।

    • 'फ्लोट' चुनें: यदि आप किसी बेहतर कॉलेज या स्पेशलिटी में रुचि रखते हैं, और साथ ही मौजूदा आवंटन को भी बनाए रखना चाहते हैं (लागू नियमों के अनुसार)।

    नीट पीजी 2026 राउंड 2 रिपोर्टिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज़

    एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के ज़रिए सीट पाने वाले उम्मीदवारों को आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करते समय, ज़रूरी मूल दस्तावेज़ (ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स) और उनकी फोटोकॉपी साथ ले जानी चाहिए।

    • नीट पीजी 2026 सीट अलॉटमेंट लेटर

    • एमसीसी नीट पीजी एडमिट कार्ड

    • नीट पीजी 2026 स्कोरकार्ड या रैंक लेटर

    • एमबीबीएस डिग्री सर्टिफिकेट या प्रोविज़नल डिग्री सर्टिफिकेट

    • आवश्यक प्रोफेशनल परीक्षाओं की एमबीबीएस मार्कशीट

    • इंटर्नशिप पूरी होने का सर्टिफिकेट

    • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी या प्रोविज़नल मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

    • 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट या जन्म तिथि दर्शाने वाला कोई अन्य दस्तावेज़

    • मान्य फोटो पहचान पत्र

    • पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो

    • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

    • पीडबल्यूडी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

    • एमसीसी या आवंटित संस्थान द्वारा बताए गए अन्य सर्टिफिकेट या दस्तावेज़

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET PG

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET PG ?

    Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off

    Dear Student, with a NEET PG rank of 8,571, you can explore DNB Pediatrics options through the relevant counselling process. If Bangalore is your preferred location, it would be useful to compare the available hospitals on factors such as patient load, paediatric case exposure, teaching environment, stipend, bond conditions and