Careers360 Logo
ask-icon
share
    हरियाणा बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (जारी): डायरेक्ट डाउनलोड लिंक देखें
    • लेख
    • हरियाणा बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (जारी): डायरेक्ट डाउनलोड लिंक देखें

    हरियाणा बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (जारी): डायरेक्ट डाउनलोड लिंक देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Himanshu PriyadarshiUpdated on 24 Sep 2026, 12:35 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक ने 24 सितंबर 2026 को हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 में सीट आवंटित होने वाले उम्मीदवारों को संबंधित आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने का सीधा लिंक यहां उपलब्ध कराया गया है।

    This Story also Contains

    1. हरियाणा बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: मुख्य बिंदु
    2. हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 काउंसलिंग राउंड 1 रिजल्ट डेट
    3. हरियाणा बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 राउंड 1 रिज़ल्ट: ऐसे चेक करें
    4. हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 राउंड 1 अलॉटमेंट रिज़ल्ट में दी गई जानकारी
    5. हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 काउंसलिंग राउंड 1 रिजल्ट जारी होने के बाद क्या करें?
    6. हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 राउंड 1 रिज़ल्ट: रिपोर्टिंग के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स
    हरियाणा बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (जारी): डायरेक्ट डाउनलोड लिंक देखें
    हरियाणा बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026

    हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट

    हरियाणा बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग के राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाता है। इसमें उम्मीदवार का रोल नंबर, आवंटित पाठ्यक्रम, श्रेणी सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण दिए होते हैं। राउंड 1 में सीट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ट्यूशन फीस जमा करने के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। हरियाणा बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 रिजल्ट की तारीख, रिपोर्टिंग डेट, आवश्यक दस्तावेज और अन्य जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    हरियाणा बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: मुख्य बिंदु

    विवरण

    जानकारी

    काउंसलिंग का नाम

    हरियाणा बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026

    संचालक प्राधिकरण

    पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक

    काउंसलिंग राउंड

    राउंड 1

    परिणाम घोषणा का माध्यम

    ऑनलाइन

    प्रारूप (फ़ॉर्मेट)

    पीडीएफ (PDF)

    आधिकारिक वेबसाइट

    uhsrcetadmissions.in

    हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 काउंसलिंग राउंड 1 रिजल्ट डेट

    उम्मीदवारों को हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 रिजल्ट की तारीख की जानकारी होना जरूरी है, ताकि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकें। हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 राउंड 1 रिजल्ट की तारीख नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है।

    हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट तिथि

    कार्यक्रम

    तिथियां

    सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

    24 सितंबर 2026

    ट्यूशन फीस जमा करना

    जल्द घोषित की जाएगी

    दस्तावेजों का सत्यापन

    जल्द घोषित की जाएगी

    रिपोर्टिंग

    जल्द घोषित की जाएगी

    हरियाणा बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 राउंड 1 रिज़ल्ट: ऐसे चेक करें

    ऑफिशियल वेबसाइट से हरियाणा बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग राउंड 1 अलॉटमेंट बीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

    • ऑफिशियल वेबसाइट uhsrcetadmissions.in पर जाएं।

    • होमपेज पर, ‘नोटिफिकेशंस’ टैब पर क्लिक करें।

    • इसके बाद ‘राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट बीएससी नर्सिंग 2026 काउंसलिंग’ पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 राउंड 1 रिज़ल्ट पीडीएफ खुल जाएगा।

    • ‘Ctrl+F’ का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर सर्च करें और अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट को चेक करें।

    • भविष्य के लिए हरियाणा बीएससी नर्सिंग राउंड 1 रिज़ल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

    हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 राउंड 1 अलॉटमेंट रिज़ल्ट में दी गई जानकारी

    हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट में ये जानकारी दी गई है:

    • सीईटी 2026 रोल नंबर

    • सीईटी 2026 स्कोर

    • जन्म तिथि

    • उम्मीदवार का नाम

    • अलॉट की गई कैटेगरी

    • अलॉट किया गया कोर्स

    • अलॉट किया गया इंस्टिट्यूट

    हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 काउंसलिंग राउंड 1 रिजल्ट जारी होने के बाद क्या करें?

    हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 में सीट आवंटित होने वाले उम्मीदवारों को अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

    चरण 1: प्रोविजनल ट्यूशन फीस जमा करें

    राउंड 1 में बीएससी नर्सिंग की सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग एडमिशन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रोविजनल ट्यूशन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। उम्मीदवारों को तय समय-सीमा के भीतर फीस का भुगतान करना जरूरी है, ताकि वे आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए पात्र बने रहें। आवश्यक फीस सफलतापूर्वक जमा करने वाले उम्मीदवारों को ही दस्तावेज सत्यापन के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।

    चरण 2: दस्तावेज सत्यापन पूरा करें

    प्रोविजनल ट्यूशन फीस जमा करने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज और आवश्यक प्रमाणपत्र तैयार रखने चाहिए। यह भी सुनिश्चित करें कि रजिस्ट्रेशन के दौरान दी गई जानकारी मूल दस्तावेजों में दर्ज विवरण से मेल खाती हो। जानकारी में किसी तरह की विसंगति या गलत दस्तावेज जमा करने से प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

    चरण 3: आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करें

    दस्तावेज सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करके प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। कॉलेज में रिपोर्ट करते समय उम्मीदवारों को आवश्यक मूल दस्तावेज, प्रवेश से संबंधित कागजात और फीस भुगतान का प्रमाण साथ लेकर जाना चाहिए।

    हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 राउंड 1 रिज़ल्ट: रिपोर्टिंग के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स

    • 10वीं और 12वीं क्लास का सर्टिफ़िकेट और मार्कशीट

    • 3 पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो

    • चरित्र प्रमाण पत्र

    • निवासी प्रमाण पत्र

    • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)

    • आय प्रमाण पत्र (ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए)

    • पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)

    • हरियाणा बीएससी नर्सिंग एप्लीकेशन फ़ॉर्म का प्रिंट आउट

    • सीईटी 2026 स्कोरकार्ड

    • अथॉरिटी द्वारा बताए गए अन्य सर्टिफ़िकेट