Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट 2027 में क्या बदलाव होंगे? - ऑनलाइन या ऑफलाइन होगा?
    • लेख
    • नीट 2027 में क्या बदलाव होंगे? - ऑनलाइन या ऑफलाइन होगा?

    नीट 2027 में क्या बदलाव होंगे? - ऑनलाइन या ऑफलाइन होगा?

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 26 Nov 2026, 10:32 AM IST
    Trusted Source Image

    देश में मेडिकल एग्जाम की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों के मन में एक ही सवाल है: क्या नीट यूजी 2027 में भी कलम-कागज़ वाली परीक्षा ही होगी, या कंप्यूटर स्क्रीन पर परीक्षा देनी पड़ेगी? ताज़ा रिपोर्टों के संकेत हैं कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की राह में अभी इंतज़ार लंबा हो सकता है। उम्मीदवार Careers360 के इस आर्टिकल में नीट यूजी 2027 परीक्षा मोड से जुड़े सवालों के जवाब हासिल कर सकते हैं।
    ये भी पढ़ें- नीट 2027 के लिए कितने दिन बचे हैं? । नीट 2027 सिलेबस: विषय-वार चैप्टर और महत्वपूर्ण टॉपिक । नीट 2027 की 6 महीने में तैयारी कैसे करें?

    This Story also Contains

    1. नीट 2027 परीक्षा मोड: पेन-पेपर मोड की संभावना सबसे प्रबल
    2. नीट यूजी 2027: हाईलाइट
    3. नीट यूजी 2027 परीक्षा: ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन?
    4. पेन-पेपर में ही क्यों रह सकती है नीट 2027?- जानें तीन बड़े कारण
    5. क्या नीट 2027 में आएगा हाइब्रिड फॉर्मेट?
    6. नीट परीक्षा का मोड कब तय होगा?
    नीट 2027 में क्या बदलाव होंगे? - ऑनलाइन या ऑफलाइन होगा?
    नीट 2027 में क्या बदलाव होंगे? - ऑनलाइन या ऑफलाइन होगा?

    नीट 2027 परीक्षा मोड: पेन-पेपर मोड की संभावना सबसे प्रबल

    हालिया रिपोर्टों के अनुसार, नीट 2027 परीक्षा पारंपरिक पेन-पेपर (ऑफलाइन) मोड में ही आयोजित हो सकती है। उम्मीद थी कि 2027 से यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, लेकिन परीक्षा सुधारों पर बनी नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स का कार्यकाल जनवरी 2027 तक बढ़ा दिया गया है। इससे यह बदलाव आगे खिसक सकता है। यह पैनल मौजूदा परीक्षा प्रणाली की समीक्षा कर रहा है और नीट यूजी परीक्षा को ऑनलाइन मोड में ले जाने की सिफारिशें सौंपने से पहले राज्य सरकारों व अन्य हितधारकों से सलाह-मशविरा कर रहा है।

    कार्यकाल बढ़ने के बाद अब संभावना यही है कि नीट यूजी 2027 पुराने ऑफलाइन तरीके से ही होगी और सीबीटी मोड 2028 से लागू किया जा सकता है। गौरतलब है कि एमबीबीएस, बीडीएस तथा अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) करती है।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    नीट यूजी 2027: हाईलाइट

    बिंदु

    ताज़ा स्थिति

    ​नीट 2027 का परीक्षा मोड

    पेन-पेपर ऑफलाइन (संभावित)

    परीक्षा आयोजक

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)

    प्रस्तावित मोड

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)

    सीबीटी में बदलाव की संभावित अवधि

    2028 या उसके बाद

    ध्यान दें: एनटीए ने नीट यूजी 2027 के परीक्षा मोड की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्टों और जारी समीक्षा प्रक्रिया को देखते हुए फिलहाल ऑफलाइन मोड की संभावना सबसे अधिक है।

    नीट यूजी 2027 परीक्षा: ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन?

    सरकार परीक्षा प्रणाली की समीक्षा कर रही है, इसलिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की ओर बढ़ने का प्रस्ताव टल सकता है। पहले केंद्र की ओर से संकेत मिले थे कि नीट यूजी 2027 से सीबीटी मोड में होगी। मगर सुधार की प्रक्रिया में कई चुनौतियां सामने आई हैं। इनमें विद्यार्थियों की कंप्यूटर तक पहुंच, परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता और भारी संख्या में अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराने की कठिनाई शामिल हैं।

    पेन-पेपर में ही क्यों रह सकती है नीट 2027?- जानें तीन बड़े कारण

    1. नीलेकणि टास्क फोर्स को मिला अतिरिक्त समय

    केंद्र ने परीक्षा सुधारों पर गठित उच्च-स्तरीय टास्क फोर्स (एचपीटीएफ) का कार्यकाल अक्टूबर 2026 की पूर्व-निर्धारित तिथि से बढ़ाकर 27 जनवरी 2027 कर दिया है। छह सदस्यीय इस टास्क फोर्स का गठन जुलाई 2026 में परीक्षा सुरक्षा को लेकर उठी चिंताओं और नीट यूजी 2026 पेपर लीक विवाद के बाद किया गया था।

    पैनल को छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों, विषय विशेषज्ञों और परीक्षा आयोजक संस्थाओं से 50,000 से अधिक सुझाव मिल चुके हैं। बढ़े हुए समय में पैनल हितधारकों से परामर्श पूरा कर अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप दे सकेगा।

    2. सीबीटी के बुनियादी ढांचे पर सवाल

    नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में गिनी जाती है, जिसमें पूरे देश से विद्यार्थी बैठते हैं। इसे कंप्यूटर आधारित मोड में कराने के लिए पर्याप्त संख्या में सीबीटी परीक्षा केंद्र, स्थिर इंटरनेट कनेक्शन और तकनीकी सहायता चाहिए। बदलाव का फैसला लेने से पहले इन सुविधाओं की उपलब्धता सबसे अहम कारकों में है।

    3. दक्षिणी राज्यों की आपत्ति

    नीट यूजी में प्रस्तावित बदलावों का कुछ दक्षिणी राज्यों, खासकर तमिलनाडु और केरल ने भी विरोध किया है। इन राज्यों ने विद्यार्थियों की कंप्यूटर तक पहुंच, स्कूली शिक्षा प्रणालियों के अंतर और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों की डिजिटल पहुंच को लेकर चिंता जताई है। ये मुद्दे पूरी तरह कंप्यूटर आधारित नीट यूजी की ओर बढ़ने में देरी की वजह बन सकते हैं।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    क्या नीट 2027 में आएगा हाइब्रिड फॉर्मेट?

    नीट यूजी 2027 के लिए हाइब्रिड परीक्षा प्रारूप पर भी विचार चल रहा है। प्रस्तावित व्यवस्था में अभ्यर्थियों को पेन-पेपर या कंप्यूटर आधारित, दोनों में से किसी भी मोड में परीक्षा देने का विकल्प मिल सकता है। सीबीटी परीक्षा कई शिफ्टों में हो सकती है, जबकि ऑफलाइन परीक्षा भी उसके साथ जारी रह सकती है। हालांकि एनटीए ने अभी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है कि नीट यूजी 2027 ऑफलाइन, ऑनलाइन या हाइब्रिड, किस मोड में होगी।

    तीनों परीक्षा मोड: कौन कहां खड़ा है?

    परीक्षा मोड

    कैसे होगी परीक्षा

    नीट 2027 के लिए स्थिति

    ऑफलाइन (पेन-पेपर)

    अभ्यर्थी पेन से OMR शीट पर उत्तर अंकित करते हैं

    जारी रहने की संभावना

    ऑनलाइन (सीबीटी)

    अभ्यर्थी कंप्यूटर पर प्रश्नों के उत्तर देते हैं

    पूर्ण बदलाव में देरी संभव

    हाइब्रिड

    अभ्यर्थियों को ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों विकल्प मिल सकते हैं

    विचाराधीन

    नीट परीक्षा का मोड कब तय होगा?

    उम्मीद है कि नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स के अंतिम सिफारिशें सौंपने के बाद फरवरी 2027 तक नीट परीक्षा मोड की तस्वीर साफ हो जाएगी। बीते चार वर्षों से एनटीए फरवरी महीने में ही नीट यूजी की आधिकारिक अधिसूचना जारी करती आ रही है। नीट 2027 की अधिसूचना भी फरवरी 2027 में आने की संभावना है, जिसके साथ परीक्षा मोड की पुष्टि हो जाएगी। इसी अधिसूचना के साथ एनटीए परीक्षा की तिथि भी घोषित करेगी।

    समय-रेखा: आगे क्या होगा?

    पड़ाव

    समय

    टास्क फोर्स का गठन

    जुलाई 2026

    पूर्व-निर्धारित कार्यकाल की समाप्ति

    अक्टूबर 2026

    बढ़ा हुआ कार्यकाल (नई समय-सीमा)

    27 जनवरी 2027

    मोड की तस्वीर साफ होने और अधिसूचना की संभावना

    फरवरी 2027

    सीबीटी लागू होने की संभावित अवधि

    2028 या उसके बाद

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Nov'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    1 Nov'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hi Sahana

    You can download NEET Previous Year Question Papers with answer keys and detailed solutions from Careers360. The papers include Physics, Chemistry and Biology.

    https://medicine.careers360.com/articles/neet-question-paper

    https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution

    Hello Students,

    For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
    https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution