Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट 2025 की 6 महीने में तैयारी कैसे करें (How to Prepare for NEET 2025 in 6 Months)
    • लेख
    • नीट 2025 की 6 महीने में तैयारी कैसे करें (How to Prepare for NEET 2025 in 6 Months)

    नीट 2025 की 6 महीने में तैयारी कैसे करें (How to Prepare for NEET 2025 in 6 Months)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Updated on 06 Jan 2025, 03:11 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट 2025 की 6 महीने में तैयारी कैसे करें (how to crack neet in 6 months) - एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और बीएससी नर्सिंग जैसे पाठ्यक्रमों के लिए देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश, नीट यूजी आयोजित की जाती है। 6 महीने में नीट 2025 की तैयारी कैसे करें (how to prepare for NEET 2025 in 6 months), यह जानने के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़ें।

    This Story also Contains

    1. नीट 2025 की 6 महीने में तैयारी कैसे करें? (How to prepare for NEET 2025 in 6 months?)
    2. नीट 6 महीने में तैयारी की रणनीति : नीट 2025 सिलेबस को समझें (NEET 6 months preparation strategy: Understand NEET 2025 syllabus)
    3. नीट के लिए कक्षा 11 और 12 के बीच प्रश्नों का टॉपिक-वार वितरण (NEET Topic-wise Distribution of Questions Between Classes 11 and 12)
    4. नीट 6 महीने में तैयारी की रणनीति : नीट परीक्षा पैटर्न 2025 (How to prepare for NEET in 6 months: Know the exam pattern)
    5. नीट 6 महीने में तैयारी की रणनीति : नीट 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का चयन करें (6 months NEET strategy: Select best books for NEET 2025)
    6. नीट 2025 के लिए बेस्ट बुक्स (Best Books for NEET 2025)
    7. क्या मैं 6 महीने में नीट में 600 अंक प्राप्त कर सकता हूँ?
    8. 6 महीने में नीट कैसे क्रैक करें?
    9. 6 महीने में नीट की तैयारी के लिए टाइम टेबल?
    नीट 2025 की 6 महीने में तैयारी कैसे करें (How to Prepare for NEET 2025 in 6 Months)
    नीट 2025 तैयारी टिप्स

    यह प्रतिस्पर्धा वास्तव में कठिन है क्योंकि हर साल 105733 एमबीबीएस, 27,698 बीडीएस, 52,720 आयुष, और 525 पशु चिकित्सा सीटों के साथ-साथ 1,899 एम्स एमबीबीएस और 249 जिपमर सीटों पर प्रवेश के लिए 20 लाख से अधिक उम्मीदवार नीट रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते हैं। नीट 2025 में बहुत कुछ दांव पर लगे होने के कारण अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हुए कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। पिछले वर्ष के नीट टॉपर्स और विशेषज्ञों के अनुसार, उम्मीदवारों को यह पता होना चाहिए कि इससे मतलब नहीं है आप कब तैयारी की शुरुआत करते हैं बल्कि अधिक अहमियत इस बात की होती है कि आपके पास जो है वह सब तैयारी में लगा दें। तैयारी की सही रणनीति न केवल उम्मीदवारों को नीट क्वालीफाई करने में मदद कर सकती है, बल्कि मेडिकल सीट प्राप्त करने के लिए अच्छे अंक के साथ उत्तीर्ण करा सकती है। प्रस्तुत है 6 महीने में नीट 2025 की तैयारी के टिप्स (NEET 2025 preparation tips for 6 months) पर आधारित Careers360 का यह लेख जिससे आपको परीक्षा के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी।

    ये भी पढ़ें :

    नीट 2025 की 6 महीने में तैयारी कैसे करें? (How to prepare for NEET 2025 in 6 months?)

    सबसे महत्वपूर्ण तैयारी टिप का उद्देश्य मन में यह भाव लाना है कि नीट 2025 को क्रैक करने के लिए पूरी तैयारी के साथ मन को शांत करना भी जरूरी है। इसलिए यह समझना बहुत आवश्यक है कि नीट की तैयारी में खुद को इस तरह से न झोंकें कि जीवन परेशानियों से घिर जाए। हाँ, आपने सही पढ़ा। उम्मीदवारों को परीक्षा की प्रतिस्पर्धी प्रकृति से दूर रहना चाहिए। डॉक्टर बनने के लिए आप जो करना चाहते हैं, उसके लिए एक लक्ष्य निर्धारित करना शुरू करें। यह कोशिश अंततः आपको सफलता की ओर ले जाएगी। यदि आप किसी ऐसी चीज पर काम कर रहे हैं जो आप वास्तव में करना चाहते हैं, तो आपकी इस काम को लेकर चिंता आपका कभी भी भला नहीं कर सकती, केवल एमबीबीएस करने का सपना ही आपको इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    "आप जहां हैं वहीं से शुरू करें। आपके पास जो है उसका उपयोग करें। आपसे जो संभव हो वह करें।" नीट परीक्षा की तैयारी में लगे सभी उम्मीदवारों के लिए ये सबसे सटीक बात कही गई है।

    सफलता पाने के लिए 6 महीने में नीट 2025 की तैयारी के टिप्स (NEET 2025 preparation tips for 6 months) आप इस लेख से प्राप्त कर सकते हैं। इसमें नीट टॉपर्स और विशेषज्ञों की राय भी शामिल है। रणनीति उम्मीदवारों को एक अच्छी शुरुआत प्रदान कर देगी, इस प्रक्रिया में उम्मीदवार अपना स्वयं का शेड्यूल तैयार करने में सक्षम हो सकेंगे,और अंत में नीट की तैयारी के लिए मिले 6 महीने के समय का उपयोग करने के लिए जोर लगा सकेंगे।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    नीट 6 महीने में तैयारी की रणनीति : नीट 2025 सिलेबस को समझें (NEET 6 months preparation strategy: Understand NEET 2025 syllabus)

    इस बिंदु पर, उम्मीदवारों को नीट सिलेबस से पूरी तरह अवगत होना चाहिए। यह आनन-फानन में कुछ करने का समय नहीं है। मेडिकल उम्मीदवारों को प्रत्येक टॉपिक को विभाजित कर लेना चाहिए और प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक्स और अध्याय वार वेटेज को जान लेना चाहिए। यह ज्ञात तथ्य है कि उम्मीदवारों को एनसीईआरटी की पुस्तकों से अवगत होना चाहिए, साथ ही अन्य बोर्डों के सिलेबस से भी परिचित होना उनके लिए उपयोगी होगा क्योंकि विभिन्न राज्यों और एनसीईआरटी सिलेबस की कक्षा 11 और 12 के पाठ्यक्रम की समीक्षा के बाद नीट सिलेबस को संकलित किया जाता है। सामान्य टॉपिक्स की एक सूची बना लें और उन टॉपिक्स पर ध्यान केंद्रित करें जो एनसीईआरटी में शामिल नहीं हैं। उम्मीदवार महत्वपूर्ण टॉपिक्स को जानने के लिए नीट प्रश्न पत्र में आए सवालों की टॉपिकवार संख्या पता कर सकते हैं। इससे उन्हें पता रहेगा कि किन टॉपिक्स पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

    नीट के लिए कक्षा 11 और 12 के बीच प्रश्नों का टॉपिक-वार वितरण (NEET Topic-wise Distribution of Questions Between Classes 11 and 12)

    उम्मीदवार नीचे से प्रश्नों के विषय और टॉपिक-वाइज वितरण की जांच कर सकते हैं।

    नीट बायोलॉजी 2025 : वनस्पति विज्ञान से अध्याय वार प्रश्न (NEET Biology 2025 : Chapterwise questions from Botany)

    कक्षा

    नीट 2025 के लिए वनस्पति विज्ञान के महत्वपूर्ण अध्याय

    कुल

    बारहवीं

    मानव कल्याण में जीव विज्ञान

    1

    ग्यारहवीं

    कोशिका और कोशिका चक्र

    5

    ग्यारहवीं

    जीवन की विविधता

    5

    बारहवीं

    परिस्थितिकी

    6

    बारहवीं

    आनुवंशिकी

    6

    ग्यारहवीं

    पादप कार्यिकी

    8

    बारहवीं

    प्रजनन और यौन प्रजनन

    4

    ग्यारहवीं

    पादप संरचना

    5

    बारहवीं

    पशुपालन और जैव प्रौद्योगिकी

    7

    बारहवीं

    विकास: सिद्धांत और साक्ष्य

    1

    ग्यारहवीं

    जैविक अणु

    2

    कुल

    50

    नीट बायोलॉजी 2025 : जूलॉजी से अध्याय वार प्रश्न (NEET Biology 2025 : Chapterwise questions from Zoology)

    कक्षा

    नीट 2025 के लिए जूलॉजी के महत्वपूर्ण अध्याय

    कुल

    बारहवीं

    मानव कल्याण में जीव विज्ञान

    2

    ग्यारहवीं

    कोशिका संरचना और कार्य

    4

    ग्यारहवीं

    जीवन की विविधता

    0

    बारहवीं

    परिस्थितिकी

    3

    बारहवीं

    आनुवंशिकी

    5

    ग्यारहवीं

    पादप कार्यिकी

    0

    बारहवीं

    प्रजनन और यौन प्रजनन

    0

    ग्यारहवीं

    पादप संरचना

    0

    ग्यारहवीं

    जीव जगत

    5

    बारहवीं

    पशुपालन और जैव प्रौद्योगिकी

    6

    बारहवीं

    विकास

    1

    बारहवीं

    मानव स्वास्थ्य और रोग

    1

    ग्यारहवीं

    मानव मनोविज्ञान

    10

    बारहवीं

    मानव प्रजनन और प्रजनन स्वास्थ्य

    6

    ग्यारहवीं

    जैविक अणु

    3

    ग्यारहवीं

    जीव संरचना

    4

    कुल

    50

    नीट केमिस्ट्री 2025 : महत्वपूर्ण अध्याय (NEET chemistry 2025 : Important chapters)

    कक्षा

    अनुभाग का नाम

    कुल

    ग्यारहवीं

    कार्बनिक रसायन विज्ञान

    6

    बारहवीं

    कार्बनिक रसायन विज्ञान

    11

    ग्यारहवीं

    अकार्बनिक रसायन विज्ञान

    8

    बारहवीं

    अकार्बनिक रसायन विज्ञान

    11

    ग्यारहवीं

    भौतिक रसायन

    6

    बारहवीं

    भौतिक रसायन

    8

    कुल

    50

    नीट 2025 फिजिक्स : अध्याय वार सवालों की संख्या (NEET 2025 Physics: Chapter-wise number of questions)

    कक्षा

    अध्याय का नाम

    कुल

    बारहवीं

    विद्युत

    10

    ग्यारहवीं

    ऊष्मा और ऊष्मप्रवैगिकी

    2

    बारहवीं

    चुंबकत्व

    10

    ग्यारहवीं

    यांत्रिकी

    16

    बारहवीं

    आधुनिक भौतिकी

    8

    बारहवीं

    प्रकाशिकी

    4

    ग्यारहवीं

    तरंग

    0

    कुल

    50

    नीट 6 महीने में तैयारी की रणनीति : नीट परीक्षा पैटर्न 2025 (How to prepare for NEET in 6 months: Know the exam pattern)

    6 महीने में नीट 2025 की तैयारी (prepare for NEET 2025 in 6 months) शुरू करने से पहले, उम्मीदवारों को नीट 2025 परीक्षा पैटर्न (NEET exam pattern 2025 in hindi) की जानकारी जरूर होनी चाहिए। नीट 2025 परीक्षा पैटर्न (NEET 2025 Exam Pattern) के अनुसार, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए जिनके बारे में वे आश्वस्त हैं। उम्मीदवार तदनुसार अपनी रणनीति तैयार करने के लिए नीट 2025 परीक्षा पैटर्न (NEET 2025 exam pattern) की त्वरित समीक्षा कर सकते हैं।

    अन्य महत्वपूर्ण लेख :

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    नीट 2025 परीक्षा पैटर्न (NEET 2025 Exam Pattern)

    नीट 2025 शीर्षक

    नीट 2025 विवरण

    नीट 2025 परीक्षा तिथि

    मई, 2025

    भाषाओं की कुल संख्या

    13

    प्रश्नों की संख्या

    NEET 2025 परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 200 है, लेकिन उम्मीदवारों को केवल 180 प्रश्नों का प्रयास करना है।

    भौतिकी से नीट प्रश्नों की कुल संख्या

    35 + 15 प्रश्न

    रसायन विज्ञान से नीट 2025 प्रश्नों की कुल संख्या

    35 + 15 प्रश्न

    जीव विज्ञान से नीट प्रश्नों की कुल संख्या

    (बॉटनी- 35 + 15, जूलॉजी- 35 + 15) प्रश्न

    नीट 2025 में प्रश्नों के प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू)

    नीट से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण लेख :

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    Max Institute of Allied and Paramedical Education (MIAPE)

    Get Started With Your Healthcare Career. 2026 Admissions open.

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    नीट 6 महीने में तैयारी की रणनीति : नीट 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का चयन करें (6 months NEET strategy: Select best books for NEET 2025)

    6 महीने में नीट की तैयारी के लिए कोई भी कई किताबों से अध्ययन कर सकता है, लेकिन सही सामग्री का चयन करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। यह बिना कहे ही मान्य है कि उम्मीदवारों को कक्षा 11 और 12 की एनसीईआरटी की किताबों से तैयारी करनी चाहिए क्योंकि नीट 2025 का प्रश्न पत्र उसी पाठ्यक्रम से तैयार किया जाएगा।

    पिछले वर्ष के टॉपर्स के अनुसार, 6 महीने में नीट 2025 के फिजिक्स सेक्शन की तैयारी करने के लिए, परीक्षा को पास करने के इच्छुक उम्मीदवारों को विभिन्न पुस्तकों से अधिक से अधिक न्यूमेरिकल हल करने होंगे। केमिस्ट्री सेक्शन के लिए, तीनों सेक्शन- फिजिकल, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक के लिए दृष्टिकोण अलग-अलग होना चाहिए। फिजिकल केमिस्ट्री में न्यूमेरिकल होता है ,जबकि ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक सेक्शन में सैद्धांतिक हिस्सा शामिल है। 6 महीने में नीट के जीव विज्ञान खंड की तैयारी के लिए, उम्मीदवार अन्य प्रतियोगी पुस्तकों को आजमा सकते हैं और वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं।

    नीट 2018 के एआईआर 3 प्राप्त करने वाले हिमांशु शर्मा के अनुसार, “नीट के लिए मैंने एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया, महत्वपूर्ण पंक्तियों को रेखांकित किया और महत्वपूर्ण अवधारणाओं को समझा। यदि मुझे किसी भी अवधारणा पर संदेह होता, तो मैं अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए अन्य विदेशी पुस्तकों और इंजीनियरिंग की पुस्तकों की ओर रुख करता था।"

    उम्मीदवार 6 महीने में नीट 2025 की बेहतर तैयारी के लिए कक्षा 11 और 12 की एनसीईआरटी किताबों के अलावा किताबों की सूची यहां देख सकते हैं।

    नीट 2025 के लिए बेस्ट बुक्स (Best Books for NEET 2025)

    उम्मीदवार 6 महीने में नीट 2025 की बेहतर तैयारी करने के लिए कक्षा 11 और 12 की NCERT पुस्तकों के अलावा कुछ पुस्तकों की सूची यहां देख सकते हैं।

    6 महीने में नीट फिजिक्स की तैयारी के लिए पुस्तकें (Books to prepare for NEET Physics in 6 months)

    6 महीने में नीट केमिस्ट्री की तैयारी के लिए बुक्स (Books to prepare for NEET Chemistry in 6 months)

    6 महीने में नीट बायोलॉजी की तैयारी के लिए बुक्स (Books to prepare for NEET Biology in 6 months )

    1. कॉन्सेप्ट्स ऑफ फिजिक्स- एचसी वर्मा

    2. ऑब्जेक्टिव फिजिक्स- डीसी पांडे

    3. फंडामेंटल्स ऑफ फिजिक्स- हैलिडे, रेसनिक और वॉकर

    4. फंडामेंटल्स ऑफ फिजिक्स- प्रदीप

    5. प्रॉबलम्स इन जनरल फिजिक्स- आईई इरोदोव


    1. फिजिकल केमिस्ट्री- ओपी टंडन

    2. एबीसी ऑफ केमिस्ट्री फॉर क्लासेज 11 ऐंड 12- मॉडर्न

    3. कंसाइज इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री- जेडी ली

    4. दिनेश केमिस्ट्री गाइड

    5. प्रैक्टिस बुक्सः वीके जायसवाल (इनऑर्गेनिक), एमएस चौहान (ऑर्गेनिक) और एन. अवस्थी (फिजिकल)


    1. बायोलॉजी वॉल्यूम 1 और 2- ट्रूमैन

    2. ऑब्जेक्टिव बायोलॉजी- दिनेश

    3. ऑब्जेक्टिव बॉटनी- अंसारी

    4. प्रदीप गाइड- बायोलॉजी

    5. जीआर बाठला पब्लिकेशन-बायोलॉजी

    नीट 6 महीने में तैयारी की रणनीति : एक प्रभावी टाइम टेबल तैयार करें (How to prepare for NEET 2025 in 6 months: Formulate an effective study timetable)

    नीट 2025 की तैयारी रणनीति (preparation strategy for NEET 2025) का एक और महत्वपूर्ण पहलू प्रभावी अध्ययन योजना है। जैसा कि कहा जाता है, "हर मिनट का ध्यान रखें, पूरे समय का सदुपयोग स्वतः हो जाएगा।" छोटे लक्ष्य बनाएं और धीरे-धीरे सब कुछ समझ आने लगेगा। 6 महीने में नीट 2025 की तैयारी (prepare for NEET 2025 in 6 months) के लिए समय सारिणी तैयार करते समय नीचे दिए गए बिंदुओं पर ध्यान दें -

    • उम्मीदवार प्रत्येक खंड के लिए समय विभाजित कर सकते हैं और हर दिन के लिए एक लक्ष्य रख सकते हैं।

    • 6 महीने में नीट 2025 की तैयारी के लिए अध्ययन समय सारिणी में किसी टॉपिक को पूरा करने, मॉक टेस्ट अभ्यास और गलतियों के विश्लेषण को भी जगह मिली होनी चाहिए।

    • बहुत बड़े लक्ष्य न बनाएं, बल्कि ऐसे लक्ष्य बनाएं जो वास्तविक लगें और आपको प्रत्येक विषय को ध्यान से समझने का समय दें।

    • उन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं और सूत्रों को नोट करें जिन्हें दिन में कवर किया गया हो।

    • समय सारिणी में बीच-बीच में मनोरंजक गतिविधियों के लिए छोटे ब्रेक भी रखे जाने चाहिए।

    • तरोताजा रहने और अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझने के लिए हर दिन कम से कम छह घंटे की नींद लेना भी आवश्यक है।

    पढ़ना, दोहराना और विश्लेषण करना : नीट 6 महीने की योजना (Study, revise, and analyze: NEET 6 months strategy)

    विशेषज्ञों के अनुसार, उम्मीदवारों द्वारा नीट पाठ्यक्रम 2025 (NEET Syllabus 2025 in hindi) को पूरा कर लेने की प्रतीक्षा करने और फिर नीट 2025 मॉक टेस्ट (NEET 2025 Mock Test) का अभ्यास करना, सबसे अच्छा तरीका नहीं है। बुनियादी अवधारणाओं को जानना महत्वपूर्ण है, लेकिन प्रश्न पत्र में आने वाले प्रश्नों के स्तर को जानना भी महत्वपूर्ण है। नीट के उम्मीदवारों को अध्ययन करना चाहिए, मॉक टेस्ट का अभ्यास करना चाहिए और होने वाली गलतियों का विश्लेषण करना चाहिए, यह सभी काम साथ-साथ किए जाने चाहिए। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों और मॉक टेस्ट का अभ्यास नीट 2025 के लिए तय समय सीमा में करने से वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हल करने में उम्मीदवारों को मदद मिलेगी और वे जिन टॉपिक्स से प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं, उनको जान लेते हैं और तीन घंटे में पेपर हल करने के आदी हो जाते हैं। इससे पहले से ही उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन का अनुभव रहेगा।

    टीआईएमई के अकादमिक प्रमुख आनंद नागराजन कहते हैं, "एक बार पढ़ लेने के बाद उल्टी दिशा में काम करना शुरू करें और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों और नीट के मॉक टेस्ट को हल करें। यदि कहीं सैद्धांतिक पहलू पर पकड़ कमजोर लग रही हो, तो संबंधित सिद्धांतों को साथ में पढ़ते चलें। नीट 2025 परीक्षा पैटर्न और सिलेबस पर आधारित पिछले वर्षों के कम से कम 12 पेपर और मेडिकल एंट्रेंस के कुछ मॉक टेस्ट हल करें।”

    सकारात्मक बने रहें

    इस पूरी यात्रा में कड़ी मेहनत, दृढ़ता, खूब पढ़ने, सीखने और कई त्याग करने की जरूरत होगी। पूरी प्रक्रिया के दौरान आशावादी बने रहना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि नीट 2025 का सिलेबस बहुत विशाल है और यह शुरुआत में मुश्किल लग सकता है। रटने से मदद नहीं मिलेगी क्योंकि पढ़ने को बहुत अधिक है लेकिन टॉपिक्स को समझने से उम्मीदवारों का आत्मविश्वास बढ़ेगा क्योंकि एक अवधारणा अच्छी समझ से अगले टॉपिक को समझने में मदद मिलेगी। पोषक आहार लें और एकाग्र बने रहें।

    जैसा कि एआईआर 3 लाने वाले हिमांशु धामीजा ने भावी प्रतिभागियों के लिए अपने संदेश में कहा, “पढ़ाई के साथ-साथ खुश रहना भी महत्वपूर्ण है। अपने पर अधिक दबाव न डालें और अपनी निर्धारित अध्ययन दिनचर्या का पालन करें।”

    अन्य उपयोगी लिंक

    क्या मैं 6 महीने में नीट में 600 अंक प्राप्त कर सकता हूँ?

    सिर्फ 6 महीनों में नीट में 600 अंक हासिल करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन अगर कोई समर्पित है और लगातार प्रयास करने को तैयार है तो यह असंभव नहीं है। नीट परीक्षा अत्यधिक प्रतिस्पर्धी है और इसमें 11वीं और 12वीं कक्षा के जीव विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान पाठ्यक्रम से लेकर विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं जो उम्मीदवारों को उनकी तैयारी में मदद करेंगे:

    • एक अध्ययन योजना बनाएं

    • सिलेबस को समझें

    • अच्छे अध्ययन सामग्री से पढ़ाई करें

    • समय का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करें

    • नियमित अभ्यास करें

    • कॉन्सेप्ट पर ध्यान दें

    • संदेह स्पष्ट करें

    • स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखें

    • सकारात्मक बने रहें

    6 महीने में नीट कैसे क्रैक करें?

    केवल 6 महीनों में नीट को क्रैक करना एक कठिन कार्य है, लेकिन सही रणनीति, समर्पण और लगातार प्रयास के साथ इसे हासिल किया जा सकता है। इस सीमित समय सीमा में प्रभावी ढंग से तैयारी करने में आपकी सहायता के लिए चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका नीचे दी गई है:

    • सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझें

    • एक यथार्थवादी अध्ययन कार्यक्रम बनाएं

    • एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें

    • नियमित अभ्यास करें

    • अवधारणाओं को समझें

    • व्यवस्थित ढंग से रिवीजन करें

    • स्पष्टता रखें

    • स्वस्थ रहें

    • ओवरलोडिंग से बचें

    6 महीने में नीट की तैयारी के लिए टाइम टेबल?

    नीट की तैयारी के लिए एक व्यक्तिगत अध्ययन समय सारिणी बनाना शक्तियों, कमजोरियों और प्रत्येक दिन समर्पित किए जाने वाले समय पर निर्भर करता है। यहां एक सरल अध्ययन समय सारिणी है जिसे उम्मीदवार अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपना सकते हैं।

    महीना 1-2: फाउंडेशन और बेसिक कॉन्सेप्ट

    • सुबह (8:00 बजे से- 11:00 बजे तक): भौतिकी

    • दोपहर (12:00 बजे से - 2:00 बजे तक): रसायन विज्ञान

    • शाम (3:00 बजे से - 6:00 बजे तक): जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी शास्त्र वैकल्पिक दिन)

    माह 3-4: गहन अध्ययन और अभ्यास

    • सुबह (8:00 बजे से - 11:00 बजे तक): भौतिकी

    • दोपहर (12:00 बजे से - 2:00 बजे तक): रसायन विज्ञान

    • शाम (3:00 बजे से - 6:00 बजे तक): जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी शास्त्र वैकल्पिक दिन)

    महीना 5: रिवीजन और मॉक टेस्ट

    • सुबह (8:00 बजे से - 11:00 बजे तक): मॉक टेस्ट

    • दोपहर (12:00 बजे से - 2:00 बजे तक): मॉक टेस्ट विश्लेषण से कमजोर विषयों को संशोधित करें

    • शाम (3:00 बजे से - 6:00 बजे तक): प्रश्नों का अभ्यास करें और दोहराएँ

    महीना 6: फाइनल रिवीजन और प्रैक्टिस

    • सुबह (8:00 बजे से- 11:00 बजे तक): सभी विषयों का अंतिम पुनरीक्षण

    • दोपहर (12:00 बजे से - 2:00 बजे तक): पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करना

    • शाम (3:00 बजे से - 6:00 बजे तक): अंतिम अभ्यास, संशोधित सूत्र, और मुख्य अवधारणा

    अन्य उपयोगी लिंक

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    क्या मैं 6 महीने में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर सकता हूँ? (can i crack neet in 6 months)

    जी हाँ! आप छ: महीने में नीट परीक्षा पास कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। यदि आप 6 महीने में नीट परीक्षा पास करना चाहते हैं तो आपको 6 महीने पूरी तरह से नीट परीक्षा को ही देने होंगे। इसमें कोई दो राय नहीं है कि नीट परीक्षा देश की सबसे कठिनतम परीक्षाओं में से एक है। परंतु छात्र यदि दृढ़ निश्चय करें तो वें इस परीक्षा की तैयारी 6 महीने में पूरी कर सकते हैं।

    6 महीने में नीट परीक्षा कैसे पास करें (how to crack neet in 6 months)?

    6 महीने में नीट परीक्षा पास करना कठिन है, परंतु छात्र यदि सही योजना का उपयोग करें तो वें निश्चित रूप से परीक्षा में सफल हो सकते है। सबसे पहले छात्रों को अपने दिमाग को इसके लिए तैयार करना होगा तथा शांत रखना होगा यदि दिमाग शांत नहीं होगा तो परीक्षा उत्तीर्ण करना मुश्किल हो जाएगा। इसके पश्चात छात्रों को नीट परीक्षा के सिलेबस का पता होना चाहिए। छात्रों को नीट में आने वाले अध्यायों की एक सूची तैयारी करनी चाहिए तथा एक-एक विषय की तैयारी करनी चाहिए। सबसे अधिक वेटेज वाले विषय को पहले तैयार करे। छोटे- छोटे नोट्स बनाए ताकि आपको रिविज़न करने में आसानी हो। रिविज़न इस तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। जब छात्र एक विषय को तैयार करता है तो उसे साथ के साथ उसके नोट्स बना लेने चाहिए और फिर उन नोट्स को बार बार रिविज़न करना चाहिए। इससे छात्रों को बार बार एक ही अध्याय को पढ़ने की जरूरत नहीं होगी। अपने दैनिक लक्ष्य निर्धारित करें तथा उन्हें पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करें। चाहे कुछ भी हो आपके दैनिक लक्ष्य पूरे होने चाहिए। इसके बाद अभ्यास सबसे जरूरी है। यदि आप अभ्यास करते है तो निश्चित रूप से आपको आपके कमजोर विषयों और परीक्षा पैटर्न के बारे में पता चलेगा। इससे आपको यह लाभ होगा कि समय रहते अपने कमजोर विषयों को मजबूत कर पाएंगे। यदि छात्र इस तरह की रणनीति बनाते है तो वें निश्चित रूप से 6 महीने के भीतर नीट परीक्षा को पास करने में सफल होंगे।

    6 महीने में नीट की तैयारी के लिए टाइम टेबल (time table for neet preparation in 6 months) कैसे बनाए?

    छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार ही नीट के लिए टाइम-टेबल बनाना चाहिए। छात्रों को चाहिए कि वें अपना अधिक से अधिक समय अपनी तैयारी को दें। चुंकी परीक्षा में केवल 6 महीने ही बचे है, तो छात्रों को पूरी तरह से तैयारी में जुट जाना चाहिए। कोशिश कीजिये की सुबह जल्दी उठे। क्योंकि सुबह हमारा दिमाग बिल्कुल फ्रेश होता है। ऐसे समय में पढ़ाई करने से छात्रों को जल्दी याद होता है और कान्सैप्ट जल्दी ही छात्रों के दिमाग में बैठ जाते है। इसलिए हमारे बड़े हमें सुबह उठ कर पढ़ने के लिए कहते है। इसके साथ को हर विषय के लिए पढ़ाई के घंटों का निर्धारण करना होगा। यानि हर विषय को कितना समय देना है, यह आपको पहले से ही निर्धारित करना होगा। आपके टाइम टेबल के अनुसार ही आपकी दिनचर्या चलनी चाहिए। यदि आप अपने टाइम टेबल के प्रति ईमानदार रहते है, आप जल्द ही अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत कर लेंगे। यदि छात्र इस तरह से टाइम टेबल बनाएँगे तो यह उनके लिए बेस्ट टाइम टेबल(best timetable for neet aspirant) होगा।

    जीरो लेवल से 6 महीने में नीट परीक्षा कैसे पास करें (how to crack neet in 6 months from zero level)?

    नीट परीक्षा की न्यूनतम योग्यता मानदंड विज्ञान स्ट्रीम से 12 कक्षा में उत्तीर्ण होना है। यदि छात्र नीट पास करने का सपना देखते है तो उन्हे साइंस स्ट्रीम से होना जरूरी है। इसका अर्थ यह कि उन्होंनें 11 वीं तथा 12 वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई की है। नीट परीक्षा में 11वीं तथा 12 वीं का सिलेबस आधार है। छात्रों को सबसे पहले अपने 11 वीं तथा 12 वीं के सिलेबस को मजबूत करना चाहिए। नीट परीक्षा में आने वाले अध्यायों की सूची तैयार करनी चाहिए तथा उसके अनुसार ही एक- एक कर विषयों को समाप्त और मजबूत करते हुए आगे बढ्न चाहिए। इसके साथ ही छात्रों को पिछलें वर्ष के प्रश्न- पत्रों को भी देखना चाहिए। इससे उन्हें परीक्षा में विषयों के वेटेज के बारे में पता चलेगा और वह महत्वपूर्ण विषयों पर अधिक ध्यान केंद्रित करके परीक्षा में सफल हो सकते है।

    नीट का सिलेबस 6 महीने में कैसे पूरा करें? (how to complete neet syllabus in 6 months)

    नीट सिलेबस को 6 महीने में समाप्त करना बेहद कठिन है। जब छात्रों के पास कम समय होता है तो उन्हें कठिन परिश्रम के साथ-साथ स्मार्ट वर्क भी करना होता है। ऐसे में सबसे पहले छात्रों को पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्र देखें। इससे आपको महत्वपूर्ण विषयों तथा परीक्षा के ट्रेंड के बारे में पता चल जाएगा। छात्रों को इसके अनुसार ही अपनी परीक्षा की तैयारी करनी होगी। सबसे महत्वपूर्ण विषयों को सबसे पहले मजबूत करना होगा तथा अधिक से अधिक मॉक टेस्ट का अभ्यास करना होगा। छात्र जब प्रश्नों के उत्तर को विस्तार से पढ़ेंगे, इससे भी उनका काफी कान्सैप्ट क्लियर हो जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: नीट 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का चयन कैसे करें?
    A:

    नीट की तैयारी के लिए पुस्तकों की कोई कमी नहीं है लेकिन सही सामग्री का चयन करना चुनौतीपूर्ण होता है। चूंकि NCERT की किताबें सूचना का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत हैं इसलिए यह कहने की जरूरत नहीं है कि उम्मीदवारों को कक्षा 11 और 12 के लिए NCERT की किताबों से तैयारी करनी चाहिए। संदर्भ के लिए अन्य पुस्तकों की जानकारी लेख में दी गई है। 

    Q: नीट 2025 के लिए प्रभावी टाइम टेबल कैसे तैयार करें?
    A:

    नीट 2025 की तैयारी रणनीति का महत्वपूर्ण पहलू प्रभावी अध्ययन योजना है। कहा जाता है, "हर मिनट का ध्यान रखें, पूरे समय का सदुपयोग स्वतः हो जाएगा।" छोटे लक्ष्य बनाएं और धीरे-धीरे सब कुछ समझ आने लगेगा। 6 महीने में नीट 2025 की तैयारी के लिए समय सारिणी तैयार करते समय नीचे दिए गए बिंदुओं पर ध्यान दें-

    • उम्मीदवार प्रत्येक खंड के लिए समय विभाजित करें और हर दिन के लिए लक्ष्य रखें।

    • 6 महीने में नीट 2025 की तैयारी के लिए अध्ययन समय सारिणी में किसी टॉपिक को पूरा करने, मॉक टेस्ट अभ्यास और गलतियों के विश्लेषण को भी जगह दें।

    • बहुत बड़े लक्ष्य न बनाएं, बल्कि ऐसे लक्ष्य बनाएं जो वास्तविक लगें और आपको प्रत्येक विषय को समझने का समय दें।

    Q: नीट की तैयारी के लिए कैसे पढ़ना चाहिए?
    A:

    विशेषज्ञों के अनुसार, नीट पाठ्यक्रम 2025 को पूरा करने के बाद नीट 2025 मॉक टेस्ट का अभ्यास करना, नीट की तैयारी का सबसे अच्छा तरीका नहीं है। बुनियादी अवधारणाओं को जानना महत्वपूर्ण है लेकिन प्रश्न पत्र में आने वाले प्रश्नों के स्तर को जानना भी महत्वपूर्ण है। नीट के उम्मीदवारों को अध्ययन करना चाहिए, मॉक टेस्ट का अभ्यास करना चाहिए और होने वाली गलतियों का विश्लेषण करना चाहिए, यह सभी काम साथ-साथ किए जाने चाहिए। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों और मॉक टेस्ट का अभ्यास नीट 2025 के लिए तय समय सीमा में करने से वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हल करने में उम्मीदवारों को मदद मिलेगी और वे जिन टॉपिक्स से प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं उनको जान लेते हैं और तीन घंटे में पेपर हल करने के आदी हो जाते हैं। इससे पहले से ही उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन का अनुभव रहेगा।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    SSUHS ANM Exam Application Date

    15 Sep'26 - 5 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello Student,

    Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.

    In details

    Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support

    Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off