SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
नीट परीक्षा के दिन होने वाली गलतियां जिनसे बचना चाहिए (NEET Mistakes one must avoid on the exam day in Hindi) - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (National Eligibility Cum Entrance Test- NEET) यानी नीट परीक्षा 4 मई को आयोजित हो रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को न केवल नीट की तैयारी के दौरान बल्कि नीट पेपर देते समय भी किसी संभावित गलती से बचने के लिए नीट 2025 के दौरान बेहद सावधान रहने की जरूरत होती है। हालांकि, कुछ नीट परीक्षा के समय होने वाली सामान्य गलतियां हैं जो उम्मीदवार दबाव के कारण परीक्षा के दौरान कर देते हैं।
नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें | नीट एग्जाम डे गाइडलाइन जानें
नीट उन उम्मीदवारों के लिए प्रवेश द्वार की तरह है जो भारत के शीर्ष मेडिकल और डेंटल कॉलेजों से मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं। प्रतिष्ठित होने के कारण नीट परीक्षा के लिए हमेशा कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है। उम्मीदवारों को नीट में सफलता पाने के लिए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कहीं कोई कसर न रह जाए।
नीट प्रश्न पत्र 2025 | नीट आंसर की देखें
विशेषज्ञ और भौतिक विज्ञान के वरिष्ठ व्याख्याता प्रो. रवींद्र कुमार कोंडामुडी के अनुसार, "उम्मीदवार अपने उत्तरों की पुष्टि करने के लिए पुनर्गणना नहीं करते है और महत्वपूर्ण अंक गँवा देते हैं।" अग्रणी संस्थानों में शामिल श्री चैतन्य, करियर पॉइंट के विशेषज्ञों के पिछले वर्ष के इनपुट बताते हैं कि छात्रों को नीट परीक्षा के दिन गलतियों से बचने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें – भारत के डेंटल कॉलेजों की सूची
इस लेख में ऐसी ही गलतियों और नीट प्रवेश परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए उम्मीदवार उनसे कैसे बच सकते हैं इस बारे में जानकारी दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीट 2025 परीक्षा के दिन होने वाली गलतियाँ जिनसे बचना चाहिए उनके बारे में जानकारी पाने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
इन्हें भी देखें
परीक्षा की शुरुआत में उम्मीदवारों द्वारा की जाने वाली सबसे आम गलतियों में से यह एक है। प्रत्येक प्रश्न और यहाँ तक कि सभी निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ना चाहिए। भले ऐसा लगता हो कि इसे नजरअंदाज किया जा सकता है, लेकिन इस गलती के चलते परीक्षा में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उम्मीदवारों को परीक्षा में किए जाने वाले नकारात्मक अंकन, ओएमआर शीट भरने के सही चरणों के साथ-साथ परीक्षा के निर्देशों में बताए गए सामान्य नियमों से अवगत रहना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए।
श्री चैतन्य के नीट लेक्चरर प्रो. रवींद्र कुमार कोंडामुडी ने कहा, "कई उम्मीदवार पेपर या प्रश्न को अच्छी तरह से नहीं पढ़ते हैं और यहीं उनसे गलती हो जाती है। उम्मीदवारों को पेपर हल करने से पहले प्रश्नों को हमेशा ठीक से पढ़ना ध्यान रखना चाहिए।"
इन्हें भी पढ़ें
नीट 2025 परीक्षा की तैयारी करते समय, अधिकांश उम्मीदवार समय प्रबंधन का अभ्यास करना भूल जाते हैं जबकि नीट 2025 परीक्षा में इसका कड़ाई से पालन किया जाता है। यही आकर उनसे दिग्भ्रमित हो जाते और समय पर पेपर पूरा नहीं कर पाते हैं। उम्मीदवारों को भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) तीनों के लिए समय सीमा निर्धारित करनी चाहिए और उसी समय सीमा में सभी प्रश्नों को पूरा करने कोशिश करनी चाहिए, इस तरह बिना घबराए सवालों का जवाब देने की गति में सुधार किया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें-
कई उम्मीदवार नीट प्रश्न पत्र को जल्दी-जल्दी खत्म करने की कोशिश करते हैं और परिणामस्वरूप, उत्तर देने की हड़बड़ी करते हैं, जिससे गलती हो जाती है। उत्तर में सटीकता की कमी से उम्मीदवारों का नीट 2025 में बेहद कम स्कोर रह सकता है। उम्मीदवारों को समय सीमा का ध्यान रखते हुए अपने मन को शांत कर हर प्रश्न का उत्तर देने की आवश्यकता होती है।
नीट 2025 के दौरान उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे परीक्षा के अंत में या प्रश्न हल करने के ठीक बाद अपने उत्तरों को चेक करें। समय प्रबंधन का भी उम्मीदवारों को ध्यान में रखना चाहिए। कभी-कभी जल्दबाजी में जो कैलकुलेशन की होती है, वह गलत हो सकती है, इसलिए सटीकता बनाए रखने के लिए, आपने जो उत्तर दिया है उसे फिर से जांचना महत्वपूर्ण होता है।
इन्हें भी देखें
कभी कभी उम्मीदवार अति-आत्मविश्वास के चलते खतरनाक स्थिति में पहुँच जाते हैं और यह ऊपर बताए गए बिंदुओं से भी संबंधित हो सकती है। अति आत्मविश्वास के कारण संभव है कि उम्मीदवार परीक्षा निर्देशों को न पढ़ें, उत्तर की ठीक से जांच न करें और प्रश्न का उत्तर देने की अपनी गति का सही अनुमान न लगा पाएँ। याद रहे कि अति आत्मविश्वास से अधिक अंकों का नुकसान हो सकता है। उम्मीदवारों को अपनी मेहनत और प्रयास पर भरोसा होना चाहिए, लेकिन अति-आत्मविश्वास बिल्कुल भी सही नहीं है।
अन्य उपयोगी लिंक
सभी नीट उम्मीदवार परीक्षा में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। इसके लिए उनको नीट के दौरान होने वाली छोटी-छोटी गलतियों को कैसे कम करें (how to reduce silly mistakes in neet), नीट तैयारी के समय होने वाली गलितियों से बचाव (mistakes to avoid during neet preparation) और नीट में छोटी-छोटी गलतियों को करने से कैसे बचें (how to avoid silly mistakes in neet) इनकी जानकारी होनी चाहिए। नीट परीक्षा के दिन होने वाली गलतियों से बचने के लिए इस लेख में दिए गए टिप्स का पूरा लाभ लें और नीट में बेहतर प्रदर्शन करें।
ये भी पढ़ें :
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
नीट परीक्षा में कुछ चीजों को लेकर जाना बेहद महत्वपूर्ण होता है। नीट परीक्षा के दिन इनके बिना आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति भी हो सकता है न दी जाए। इसलिए घर नीट परीक्षा में ले जाने वाली महत्वपूर्ण चीजों (important things to carry in neet exam) को लेकर चलें। अंतिम समय के लिए कोई भी कार्य बचाकर न रखें। नीट परीक्षा के दिन ले जाई जानी वाली अहम चीजों (important things to carry in neet exam) को एक दिन पहले ही व्यवस्थित कर लें। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे।
नीट एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
पासपोर्ट आकार का फोटो (नीट आवेदन पत्र पर अपलोड किया जाने वाला)
एक वैध आईडी प्रमाण
PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
इसके अलावा यदि परीक्षा ऑफलाइन मोड आयोजित की जा रही है तो ओएमआर शीट में उत्तर दर्ज करने के लिए एडमिट कार्ड में दिए परीक्षा के दिशानिर्देश के अनुसार काले या नीले स्याही वाले बॉल पॉइंट पेन की भी जरूरत होगी, संभव है कि इस आवश्यकता को सेंटर द्वारा ही पूरा किया जाए। नीट एडमिट कार्ड में इस संबंध में दिए निर्देश को ध्यान से पढ़ें।
अन्य उपयोगी लिंक
Frequently Asked Questions (FAQs)
नहीं, उम्मीदवारों को अपने नीट प्रवेश पत्र के अलावा कुछ भी ले जाने की अनुमति नहीं होती।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उम्मीदवार को मिले अंकों में से 1 अंक काटा जाएगा।
हां, एनसीईआरटी किताबें नीट के लिए सबसे अच्छी अध्ययन सामग्री मानी जाती हैं।
नीट सिलेबस कक्षा 11 और 12 सिलेबस पर आधारित होता है।
नीट 2025 प्रवेश परीक्षा की गति सुधारने के लिए अधिक से अधिक नीट मॉक टेस्ट देने का अभ्यास करें।
On Question asked by student community
Hello Suma,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Bhanuday,
Here are the links you requested. I hope you find them helpful.
Hello Savi
Please check the link below:
Hope it helps.
Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.
Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll