SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
एमपी पीएनएसटी आंसर की 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन मोड में एमपी पीएनएसटी 2026 का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। एमपी पीएनएसटी 2026 रिज़ल्ट 7 अगस्त 2026 को स्कोरकार्ड फ़ॉर्मेट में घोषित किया गया है। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके एमपी पीएनएसटी 2026 का रिज़ल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी पीएनएसटी 2026 रिज़ल्ट के साथ, अथॉरिटी पीएनएसटी परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करती है। एमपी पीएनएसटी 2026 रिज़ल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है।
एमपी पीएनएसटी 2026 रिज़ल्ट यहां डाउनलोड करें
This Story also Contains
इससे पहले प्राधिकरण ने मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा (एमपी पीएनएसटी) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एमपी पीएनएसटी आंसर की 14 जुलाई को जारी की थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से एमपी पीएनएसटी 2026 आंसर की चेक कर सकते थे। एमपी बीएससी नर्सिंग आंसर की में विसंगति मिलने पर 14 जुलाई से 17 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कर सकते थे। 10 से 13 जुलाई तक एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा आयोजित की गई थी।
परीक्षा के बाद एमपीईएसबी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी पीएनएसटी प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी कर दी है। उम्मीदवार एमपी पीएनएसटी आधिकारिक आंसर की 2026 डाउनलोड कर निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद एमपीईएसबी अंतिम उत्तर कुंजी (फाइनल आंसर की) जारी करेगा।
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
प्राधिकरण द्वारा 10 से 13 जुलाई 2026 को राज्य के नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा (एमपी पीएनएसटी 2026) आयोजित की। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पहले ही जारी किए जा चुके थे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
नीचे दी गई तालिका में एमपी पीएनएसटी 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं।
विवरण | महत्वपूर्ण तिथियां |
एमपी पीएनएसटी 2026 पंजीकरण शुरू | 9 जून 2026 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 23 जून 2026 |
आवेदन पत्र संशोधन सुविधा प्रारंभ | 9 जून 2026 |
आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि | 28 जून 2026 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 3 जुलाई 2026 |
एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा तिथि | 10 से 13 जुलाई 2026 |
| एमपी पीएनएसटी आंसर की | 14 जुलाई 2026 |
परिणाम जारी होने की तिथि | 7 अगस्त 2026 |
एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा तथा कोई नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) नहीं होगी।
विवरण | जानकारी |
परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन |
परीक्षा अवधि | 2 घंटे |
कुल प्रश्न | 100 |
प्रश्नों का प्रकार | बहुविकल्पीय |
प्रश्नों का स्तर | कक्षा 12 |
विषय | भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं अंग्रेज़ी |
प्रश्नपत्र की भाषा | हिंदी एवं अंग्रेज़ी |
अंकन योजना | प्रत्येक सही उत्तर पर +1 अंक, कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं |
एमपीईएसबी, एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी करेगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन कर परिणाम देख सकेंगे। परीक्षा में सफल घोषित होने के लिए निर्धारित न्यूनतम क्वालिफाइंग कट-ऑफ प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
श्रेणी | क्वालिफाइंग कट-ऑफ |
अनारक्षित (UR) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 50वां परसेंटाइल |
सामान्य वर्ग (दिव्यांग) | 45वां परसेंटाइल |
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 40वां परसेंटाइल |
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll