Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 (Uttarakhand BSc Nursing 2026) - राउंड 3 सीट आवंटन 8 अक्टूबर
    • लेख
    • उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 (Uttarakhand BSc Nursing 2026) - राउंड 3 सीट आवंटन 8 अक्टूबर

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 (Uttarakhand BSc Nursing 2026) - राउंड 3 सीट आवंटन 8 अक्टूबर

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 09 Oct 2026, 05:22 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी, देहरादून द्वारा उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जा रहा है। काउंसलिंग से संबंधित सभी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर जारी किए जा रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट 9 अक्टूबर 2026 को घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 के राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर पीडीएफ़ फ़ॉर्मेट में जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को राउंड 3 में सीट अलॉट हुई है, उन्हें अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और 14 अक्टूबर 2026 तक अलॉट किए गए संस्थान में शामिल होना होगा।

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग राउंड 3 शेड्यूल

    This Story also Contains

    1. उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग की मुख्य बातें (Uttarakhand BSc Nursing Highlights)
    2. उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 की तारीख (Uttarakhand BSc Nursing Entrance Exam 2026 Date)
    3. उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग पात्रता मानदंड (Uttarakhand BSc Pursing Eligibility Criteria)
    4. उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 आवेदन प्रक्रिया (Uttarakhand BSc Nursing 2026 Application Process)
    5. उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा केंद्र (Uttarakhand BSc Nursing 2026 exam centres)
    6. उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड (Uttarakhand BSc Nursing Admit Card)
    7. एग्जाम सेंटर पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Documents required at Exam Centre)
    8. उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग परीक्षा पैटर्न (Uttarakhand BSc Nursing Exam Pattern)
    9. उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 (Uttarakhand BSc Nursing Result 2026)
    10. उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग और एडमिशन (Uttarakhand BSc Nursing Counselling and Admission)
    11. वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents required for verification)
    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 (Uttarakhand BSc Nursing 2026) - राउंड 3 सीट आवंटन 8 अक्टूबर
    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026

    इवेंट्स

    डेट्स

    राउंड 3 रजिस्ट्रेशन

    29 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2026

    विकल्प भरना

    29 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2026

    सीट आवंटन का परिणाम

    9 अक्टूबर, 2026

    रिपोर्टिंग/जॉइनिंग

    14 अक्टूबर, 2026 तक


    इससे पहले उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 3 सितंबर 2026 को घोषित कर दिया गया। उम्मीदवार राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते थे।
    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट पीडीएफ लिंक

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 का रिज़ल्ट ऑनलाइन मोड में घोषित किया गया। उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 का रिज़ल्ट पीडीएफ़ फ़ॉर्मेट में जारी किया गया, जिसमें छात्रों के मार्क्स, क्वालिफ़ाइंग स्टेटस और ओवरऑल रैंक की जानकारी दी गई। छात्र आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर जाकर उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 का रिज़ल्ट देख सकते हैं। उत्तराखंड नर्सिंग एंट्रेंस एग्ज़ाम 2026 का रिज़ल्ट देखने के लिए सीधा लिंक यहां दिया गया है।
    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 रिज़ल्ट पीडीएफ़

    हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी (एचएनबीयूएमयू), देहरादून ने 13 जून, 2026 को उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्ज़ाम 2026 आयोजित किया। उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 एग्ज़ाम के ज़रिए उत्तराखंड के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन दिया जाएगा। अथॉरिटी ने उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 एग्ज़ाम की प्रोविज़नल आंसर की जारी कर दी थी। उम्मीदवार 25 जून, 2026 तक उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग आंसर की 2026 को चुनौती दे सकते थे।

    इससे पहले एचएनबीयूएमयू ने 10 जून, 2026 को उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का लिंक एक्टिवेट कर दिया था। बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम के लिए एचएनबीयूएमयू एडमिट कार्ड 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट hnbumu.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। एचएनबीयूएमयू बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है। कैंडिडेट्स को एचएनबी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालनी होगी।
    एचएनबी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग परीक्षा, राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे और परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, संबंधित प्राधिकरण द्वारा उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग परीक्षा के परिणाम ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग की काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग की मुख्य बातें (Uttarakhand BSc Nursing Highlights)

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग परीक्षा, राज्य के बीएससी नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा की तारीख, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी ब्रोशर के साथ घोषित की जाएगी। यहां उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग परीक्षा की कुछ मुख्य बातें दी गई हैं।

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग का अवलोकन (Uttarakhand BSc Nursing Overview)

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग परीक्षा

    आयोजित करने वाली संस्था

    एचएनबी उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी

    आधिकारिक वेबसाइट

    hnbumu.ac.in

    परीक्षा आवृत्ति

    वर्ष में एक बार

    आवेदन शुल्क

    सामान्य और ओबीसी - ₹2,000, एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस - ₹1,500

    परीक्षा प्रारूप

    बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे

    कुल प्रश्नों की संख्या

    100

    प्रवेश परीक्षा का माध्यम

    अंग्रेजी और हिंदी

    नेगेटिव मार्किंग

    कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    काउंसलिंग का माध्यम

    ऑनलाइन

    आयु सीमा

    न्यूनतम - 17 वर्ष, अधिकतम - 35 वर्ष

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 की तारीख (Uttarakhand BSc Nursing Entrance Exam 2026 Date)

    उम्मीदवारों को नवीनतम घटनाओं से अवगत रखने में सहायता के लिए, उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 की सभी महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई हैं।

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 की तारीखें (Uttarakhand BSc Nursing 2026 Dates)

    कार्यक्रम

    तारीख

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 आवेदन फॉर्म जारी होने की तिथि

    15 मई 2026

    आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

    5 जून 2026

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    8 जून 2026

    10 जून 2026

    परीक्षा तिथि

    13 जून 2026

    परिणाम घोषणा

    19 जुलाई 2026

    काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू

    7 अगस्त 2026

    सीट आवंटन प्रथम चरण

    14 अगस्त 2026

    आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग

    19 अगस्त 2026

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग पात्रता मानदंड (Uttarakhand BSc Pursing Eligibility Criteria)

    • उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्राधिकरण द्वारा निर्धारित कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। ये पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं -

    • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

    • उम्मीदवार की आयु 31 दिसंबर, 2026 तक कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है।

    • छात्र ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (बारहवीं) कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों में (जिसमें अंग्रेजी एक मुख्य या अतिरिक्त विषय हो) न्यूनतम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 आवेदन प्रक्रिया (Uttarakhand BSc Nursing 2026 Application Process)

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग आवेदन फॉर्म भरने के चरण इस प्रकार हैं -

    • आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर जाएं और रजिस्टर करने के लिए “क्लिक हेयर टू रजिस्टर” बटन पर क्लिक करें।

    • मांगी गई जानकारी भरें - उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और एक वैध ईमेल आईडी।

    • “सेंड ओटीपी” पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर छह अंकों का एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी डालें और “सबमिट” बटन पर क्लिक करें। एक पॉप-अप विंडो दिखाई देगी; “रजिस्टर” बटन पर क्लिक करें।

    • “सिलेक्ट कोर्स” सेक्शन में ड्रॉप-डाउन मेनू से “बीएससी नर्सिंग” चुनें और “अप्लाई” पर क्लिक करें। आपको रजिस्ट्रेशन पेज पर भेज दिया जाएगा।

    • मांगी गई सभी निजी जानकारी भरें, जैसे माता-पिता का नाम, लिंग, वैवाहिक स्थिति, राष्ट्रीयता, मूल निवास, श्रेणी, आईडी प्रमाण, आईडी प्रमाण संख्या, पत्राचार और स्थायी पता, आदि।

    • परीक्षा केंद्रों के लिए तीन विकल्प चुनें।

    • योग्यता का विवरण और अर्हक परीक्षा में प्राप्त अंक डालें।

    • एक हाल की तस्वीर, उम्मीदवार के हस्ताक्षर और सभी संबंधित दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

    • सभी दस्तावेज अपलोड हो जाने के बाद, “प्रिव्यू” बटन पर क्लिक करें और जांचें कि क्या सभी विवरण सही हैं या नहीं। यदि कोई गलती हुई है, तो “एडिट” बटन पर क्लिक करें और गलतियों को सुधारें। सभी सुधार हो जाने के बाद, “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

    • “प्रोसीड टू पेमेंट” पर क्लिक करें और उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 के विधिवत भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    नोट: उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग के आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद, यदि कोई छात्र कोई बदलाव करना चाहता है, तो उसे अपने आवेदन पत्र में किसी भी सुधार के लिए 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा केंद्र (Uttarakhand BSc Nursing 2026 exam centres)

    उत्तराखंड BSc नर्सिंग परीक्षा 2026 उत्तराखंड राज्य के निम्नलिखित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी -

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग परीक्षा केंद्र एवं कोड (Uttarakhand BSc nursing exam centres with code)

    परीक्षा केंद्र का नाम

    केंद्र कोड

    देहरादून

    1

    पौड़ी गढ़वाल

    2

    न्यू टिहरी

    3

    चमोली

    4

    हरिद्वार

    5

    नैनीताल

    6

    पिथौरागढ़

    7

    अल्मोड़ा

    8

    उत्तरकाशी

    9

    चंपावत

    10

    उधम सिंह नगर

    11

    बागेश्वर

    12

    रुद्रप्रयाग

    13


    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड (Uttarakhand BSc Nursing Admit Card)

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स (लॉगिन जानकारी) का उपयोग करके इसे डाउनलोड करना होगा। परीक्षा केंद्र पर उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है, तभी आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी। छात्रों को उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 की काउंसलिंग पूरी होने तक अपना एडमिट कार्ड सुरक्षित रखना चाहिए।

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How to download Uttarakhand BSc nursing admit card?)

    • एडमिट कार्ड उपलब्ध होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in खोलें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

    • उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग का एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय मिले लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।

    • एडमिट कार्ड दिखने पर, उसे अच्छी तरह से चेक करें और डाउनलोड कर लें।

    • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें।

    Build a Career in Paramedical Science
    Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
    Check Now

    एग्जाम सेंटर पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Documents required at Exam Centre)

    • उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 की कॉपी

    • आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ पासपोर्ट/ वोटर आईडी या सरकार द्वारा जारी किसी भी वैलिड आईडी की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी

    • संबंधित अथॉरिटी द्वारा जारी पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग परीक्षा पैटर्न (Uttarakhand BSc Nursing Exam Pattern)

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न के बारे में पता होना चाहिए, ताकि उन्हें प्रवेश परीक्षा के स्वरूप का अंदाजा लग सके।

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग पेपर पैटर्न (Uttarakhand BSc Nursing Paper pattern)

    विशेषताएँ

    विवरण

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    परीक्षा की अवधि

    2 घंटे

    कुल प्रश्नों की संख्या

    100

    कुल अंक

    100

    पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर

    10 + 2

    प्रश्नों का प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

    सही उत्तर के लिए अंक

    1 अंक

    गलत उत्तर के लिए अंक

    0 अंक

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होते हैं। सवालों का लेवल 10+2 लेवल का होता है, और सवाल पांच सेक्शन से पूछे जाते हैं। हर सेक्शन से 20 सवाल पूछे जाते हैं। ये सेक्शन हैं - फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इंग्लिश और नर्सिंग एप्टीट्यूड। हर सवाल के जवाब के लिए चार ऑप्शन होते हैं, जिनमें से सिर्फ एक सही होता है। हर सही जवाब के लिए +1 नंबर मिलता है, और गलत जवाब या बिना हल किए गए सवालों के लिए 0 नंबर मिलता है। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 (Uttarakhand BSc Nursing Result 2026)

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर स्कोरकार्ड के रूप में घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग परीक्षा दी है, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करके अपना उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग रिजल्ट कैसे चेक करें? (How to Check Uttarakhand BSc nursing result?)

    • ऑफिशियल वेबसाइट hnbumu.ac.in पर जाएं।
    • रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

    • मांगी गई डिटेल्स डालकर लॉग इन करें।

    • सक्सेसफुली लॉग इन करने के बाद, रिजल्ट स्कोरकार्ड के रूप में दिखेगा।

    • आगे के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट ले लें।

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग और एडमिशन (Uttarakhand BSc Nursing Counselling and Admission)

    रिजल्ट घोषित होने के बाद, उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में की जाएगी। अथॉरिटी उन उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी करती है जो उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग के लिए क्वालिफाई हुए हैं। मेरिट लिस्ट उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।

    प्राधिकरण अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 का ऑनलाइन काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा। प्राधिकरण उत्तराखंड में भाग लेने वाले सभी बीएससी नर्सिंग कॉलेजों की सीट मैट्रिक्स भी जारी करेगी। अथॉरिटी उत्तराखंड में बीएससी नर्सिंग सरकारी कॉलेजों की फीस जारी करती है। काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।

    वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents required for verification)

    उत्तराखंड बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उम्मीदवारों को अपने-अपने अलॉट किए गए कॉलेजों में दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा। दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है -

    1. जन्म प्रमाण पत्र / 10वीं कक्षा की मार्कशीट / प्रमाण पत्र

    2. 12वीं कक्षा की मार्कशीट (सीनियर स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा) या उसके समकक्ष परीक्षा की मार्कशीट

    3. फोटो आईडी की कॉपी (ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड / वोटर आईडी / सरकारी या पीएसयू कार्ड / स्कूल आईडी कार्ड / 12वीं कक्षा की परीक्षा का एडमिट कार्ड / आधार कार्ड)

    4. 4 पासपोर्ट साइज की फोटो - वही जो आवेदन पत्र पर लगाई गई थी और जिसे अपलोड भी किया गया था

    5. उत्तराखंड राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट), यदि लागू हो

    6. जाति प्रमाण पत्र, उप-श्रेणी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

    7. पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

    8. ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

    9. माइग्रेशन प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSUHS ANM Exam Admit Card Date

    7 Oct'26 - 11 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe