Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट 2024 टॉपर साक्षात्कार एआईआर 1 तैजस (NEET 2024 Topper Interview Divyansh AIR 1)
    • लेख
    • नीट 2024 टॉपर साक्षात्कार एआईआर 1 तैजस (NEET 2024 Topper Interview Divyansh AIR 1)

    नीट 2024 टॉपर साक्षात्कार एआईआर 1 तैजस (NEET 2024 Topper Interview Divyansh AIR 1)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 05 Jun 2024, 01:00 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने आधिकारिक तारीख से दस दिन पहले 4 जून को NEET UG 2024 के परिणाम घोषित किए। नतीजों की घोषणा के साथ एनटीए ने नीट 2024 टॉपर्स की पूरी सूची भी साझा की है।

    नीट 2024 टॉपर साक्षात्कार एआईआर 1 तैजस (NEET 2024 Topper Interview Divyansh AIR 1)
    नीट 2024 टॉपर साक्षात्कार एआईआर 1 तैजस

    उन प्रतिभाशाली उम्मीदवारों में से एक तैजस सिंह हैं, जिन्होंने 720/720 स्कोर करके AIR 1 (ऑल इंडिया रैंक 1) हासिल किया।

    कॅरियर्स360 के साथ बातचीत में, तैजस ने नीट में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए तैयारी टिप्स साझा किए जिससे उन्हें NEET 2024 में पूर्ण अंक प्राप्त करने में मदद मिली। साथ ही, इस 17 वर्षीय NEET टॉपर ने चिकित्सा को करियर के रूप में चुनने के पीछे अपनी प्रेरणा साझा की। नीचे AIR 1, तैजस सिंह का पूरा NEET 2024 टॉपर साक्षात्कार पढ़ें।

    नीट टॉपर 2024 साक्षात्कार AIR 1, तैजस सिंह

    कॅरियर्स360: आपके नीट 2024 परिणामों पर बधाई! इस उपलब्धि पर आप क्या कहना चाहेंगे?

    तैजस: मैं रोमांचित हूं कि मैंने नीट में सफलता हासिल की। जब मैंने नीट उत्तर कुंजी (NEET answer key) की जांच की तो अपने नंबर देख मैं आश्चर्यचकित हो गया। खुशी और रोमांच का यह एहसास अभी तक खत्म नहीं हुआ है।

    कॅरियर्स360: हमें अपने बारे में कुछ बताएं। आपने अपनी स्कूली शिक्षा कहां से पूरी की। आपके परिवार के बारे में भी बताएं?

    तैजस: मैंने अपनी स्कूली शिक्षा कक्षा 10 तक मोहाली में यादविन्द्रा पब्लिक स्कूल, मोहाली से और कक्षा 10+2 गुरु नानक पब्लिक स्कूल, सेक्टर 36-डी, चंडीगढ़ से की। चिकित्सा को कॅरियर के रूप में अपनाने की प्रेरणा मुझे मेरे माता-पिता से मिली, क्योंकि वे दोनों डॉक्टर हैं। मेरी एक बड़ी बहन है जो बीबीए कर रही है।

    कॅरियर्स360: आपको चिकित्सा को कॅरियर के रूप में चुनने के लिए किसने प्रेरित किया? आपने डॉक्टर बनने का निर्णय कब लिया?

    तैजस: जैसा कि मैंने कहा कि मेरे माता-पिता मेरी प्रेरणा रहे हैं। कक्षा 10 में, मैंने मेडिकल को एक स्ट्रीम के रूप में लेने का फैसला किया और गंभीरता के साथ इस पर तैयारी शुरू कर दी। आज परिणाम सबके सामने है।

    कॅरियर्स360: क्या यह आपका पहला प्रयास है?

    तैजस: हां, यह मेरा पहला प्रयास था।

    कॅरियर्स360: आपने स्व-अध्ययन को कितना समय दिया?

    तैजस: सबसे पहले, मैंने दिन-वार नीट अध्ययन योजना (NEET study plan) तैयार करने का निर्णय लिया। साथ ही, मैंने प्रत्येक अनुभाग को जो समय देना था उसे विभाजित कर दिया। मैंने खुद पर कभी दबाव नहीं डाला।

    कॅरियर्स360: आपके अनुसार कोचिंग या स्व-अध्ययन में क्या बेहतर है?

    तैजस: सबसे पहले कोचिंग आती है, क्योंकि वहां आपको तैयारी के लिए उचित दिशा मिलती है। क्योंकि, आप नीट की तैयारी बिना किसी योजना अकेले नहीं कर सकते। लेकिन हां, यह भी महत्वपूर्ण है कि आप प्रतिदिन पढ़े गए विषयों को कितनी अच्छी तरह दोहराते हैं।

    कॅरियर्स360: नीट यूजी की तैयारी शुरुआती दिनों से लेकर परीक्षा से ठीक एक महीने पहले तक कैसे अलग थी?

    तैजस: शुरुआत में मैं अपनी तैयारी को लेकर बेहद शांत था, हालांकि, बोर्ड परीक्षा के बाद मुझे थोड़ा तनाव महसूस हुआ। इसलिए मैंने पिछले महीने पढ़ाई को अधिक समय देना शुरू कर दिया।

    कॅरियर्स360: आपकी परीक्षा के दिन की रणनीति क्या थी? आपके अनुसार सबसे कठिन और सबसे आसान अनुभाग कौन सा था?

    तैजस: मेरी परीक्षा के दिन की रणनीति थी कि मुझे शांत रहना है और परीक्षा के तनाव को अपने दिमाग पर हावी नहीं होने देना है। साथ ही परीक्षा में प्रश्नों को लेकर रणनीति बनाई कि जो मुझे आसान लगते हैं, उसे पहले हल करना है और अंत में कठिन प्रश्नों पर समय देना है। मैंने शुरुआत में जूलॉजी को हल किया। मुझे नीट 2024 प्रश्नपत्र में बॉटनी के साथ-साथ भौतिकी के सेक्शन बी कठिन लगे।

    कॅरियर्स360: मेडिकल की पढ़ाई के लिए आपका ड्रीम कॉलेज कौन सा है? आपकी किस विशेषज्ञता में रुचि होगी?

    तैजस: एम्स, नई दिल्ली मेरा सपनों का कॉलेज है। मैं या तो हृदय रोग विशेषज्ञ बनना चाहता हूं या रेडियोलॉजिस्ट, हालांकि, मैं अपना एमबीबीएस पूरा करने के बाद निर्णय लूंगा।

    कॅरियर्स360: आप अपनी सफल नीट टॉपर यात्रा का श्रेय किसे देते हैं?

    तैजस: मैं अपनी सफलता अपने माता-पिता, अपने पूरे परिवार और अपने शिक्षकों को समर्पित करना चाहता हूं।

    कॅरियर्स360: आप भविष्य के नीट उम्मीदवारों को तैयारी, दृष्टिकोण आदि के संदर्भ में क्या सुझाव देंगे?

    तैजस: भावी एनईईटी उम्मीदवारों के लिए मेरा संदेश है कि वे पूरी तरह से एनसीईआरटी और स्कूल में क्या पढ़ रहे हैं, उस पर ध्यान केंद्रित करें। नीट परीक्षा के सभी अनुभाग अधिकतर एनसीईआरटी पर आधारित होते हैं।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot
    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Students,

    For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
    https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution