Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी जीकप फार्मेसी काउंसलिंग 2026 (UP JEECUP Pharmacy Counseling 2026) : राउंड 1 आवंटन (जारी)
    • लेख
    • यूपी जीकप फार्मेसी काउंसलिंग 2026 (UP JEECUP Pharmacy Counseling 2026) : राउंड 1 आवंटन (जारी)

    यूपी जीकप फार्मेसी काउंसलिंग 2026 (UP JEECUP Pharmacy Counseling 2026) : राउंड 1 आवंटन (जारी)

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 29 Sep 2026, 05:18 PM IST

    यूपी जीकप फार्मेसी काउंसलिंग 2026 (UP JEECUP Pharmacy Counseling 2026): यूपी जीकप फार्मेसी काउंसलिंग 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) ने सत्र 2026-27 के लिए ग्रुप-ई (फार्मेसी) की काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, प्राधिकरण द्वारा जारी शेड्यूल के तहत पहला चरण (मुख्य काउंसलिंग - राउंड 1 से 3) केवल उत्तर प्रदेश के क्वालिफाइड अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्राधिकरण ने 28 सितंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जीकप फार्मेसी काउंसलिंग 2026 के प्रथम राउंड का सीट आवंटन जारी किया। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है, वे 29 सितंबर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फ्रीज/फ्लोट विकल्प का चयन कर सिक्योरिटी व काउंसलिंग शुल्क जमा कर सकते हैं। साथ ही, केवल फ्रीज विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थी 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक जनपद स्तरीय सहायता केंद्रों पर जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करा सकते हैं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी लॉगिन आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। उम्मीदवार यूपी जीकप फार्मेसी काउंसलिंग 2026 से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ें।
    यूपी जीकप फार्मेसी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. पहला चरण : मुख्य काउंसलिंग (राउंड 1 से 3) केवल उत्तर प्रदेश के क्वालिफाइड अभ्यर्थियों के लिए
    2. यूपी फार्मेसी 2026 काउंसलिंग: अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
    3. यूपी फार्मेसी काउंसलिंग 2026: अंतिम तिथियां जो चूकनी नहीं चाहिए
    यूपी जीकप फार्मेसी काउंसलिंग 2026 (UP JEECUP Pharmacy Counseling 2026) : राउंड 1 आवंटन (जारी)
    यूपी फार्मेसी काउंसलिंग 2026 (UP Pharmacy Counseling 2026) : रजिस्ट्रेशन, काउंसलिंग शेड्यूल जारी

    पहला चरण : मुख्य काउंसलिंग (राउंड 1 से 3) केवल उत्तर प्रदेश के क्वालिफाइड अभ्यर्थियों के लिए

    काउंसलिंग गतिविधि

    तिथि

    राउंड 1


    प्रथम राउंड चॉइस फिलिंग (यूपी के क्वालिफाइड अभ्यर्थी)

    25 से 27 सितंबर 2026

    प्रथम राउंड सीट आवंटन

    28 सितंबर 2026

    ऑनलाइन फ्रीज/फ्लोट विकल्प चयन एवं सिक्योरिटी + काउंसलिंग शुल्क जमा (अन्यथा आवंटित सीट निरस्त)

    29 सितंबर 2026 से 01 अक्टूबर 2026 (सायं 5:00 बजे तक)

    जनपद स्तरीय सहायता केन्द्रों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (केवल फ्रीज अभ्यर्थी)

    29 सितंबर 2026 से 01 अक्टूबर 2026 (सायं 6:00 बजे तक)

    राउंड 2


    द्वितीय राउंड चॉइस फिलिंग

    03 से 04 अक्टूबर 2026

    द्वितीय राउंड सीट आवंटन

    05 अक्टूबर 2026

    ऑनलाइन फ्रीज/फ्लोट विकल्प चयन एवं शुल्क जमा

    06 से 08 अक्टूबर 2026 (सायं 5:00 बजे तक)

    डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (केवल फ्रीज अभ्यर्थी)

    06 से 08 अक्टूबर 2026 (सायं 6:00 बजे तक)

    राउंड 3


    तृतीय राउंड चॉइस फिलिंग

    09 से 11 अक्टूबर 2026

    तृतीय राउंड सीट आवंटन

    12 अक्टूबर 2026

    सिक्योरिटी + काउंसलिंग शुल्क जमा (इस राउंड में फ्लोट विकल्प उपलब्ध नहीं)

    13 से 15 अक्टूबर 2026 (सायं 5:00 बजे तक)

    डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (केवल फ्रीज अभ्यर्थी)

    13 से 15 अक्टूबर 2026 (सायं 6:00 बजे तक)

    प्रथम से तृतीय राउंड की एडमिटेड सीट विड्रॉल

    14 2026 से 15 अक्टूबर 2026

    प्रथम से तृतीय राउंड के लिए पी0आई0 रिपोर्टिंग

    29 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026

    सत्र 2026-27 की कक्षाओं का प्रारम्भ

    15 अक्टूबर 2026

    दूसरा चरण : विशेष काउंसलिंग (राउंड 4 व 5)

    यह चरण यूपी जेईई (पॉलिटेक्निक)-2026 में सम्मिलित उन सभी अप्रवेशित अभ्यर्थियों के लिए है जिन्हें संस्था/पाठ्यक्रम आवंटित नहीं हुआ है, अथवा जो अन्य प्रदेशों के अप्रवेशित अभ्यर्थी हैं।

    काउंसलिंग गतिविधि

    तिथि

    राउंड 4


    चतुर्थ राउंड चॉइस फिलिंग (यूपी व अन्य राज्यों के क्वालिफाइड अभ्यर्थी)

    17 से 20 अक्टूबर 2026

    चतुर्थ राउंड सीट आवंटन

    21 अक्टूबर 2026

    ऑनलाइन फ्रीज/फ्लोट विकल्प चयन एवं शुल्क जमा

    22 से 24 अक्टूबर 2026 (सायं 5:00 बजे तक)

    डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (केवल फ्रीज अभ्यर्थी)

    22 से 24 अक्टूबर 2026

    राउंड 5


    पंचम राउंड चॉइस फिलिंग

    25 से 26 अक्टूबर 2026

    पंचम राउंड सीट आवंटन

    27 अक्टूबर 2026

    सिक्योरिटी + काउंसलिंग शुल्क जमा (फ्लोट विकल्प उपलब्ध नहीं)

    28 से 30 अक्टूबर 2026 (सायं 5:00 बजे तक)

    डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (केवल फ्रीज अभ्यर्थी)

    28 से 30 अक्टूबर 2026

    चतुर्थ व पंचम राउंड की एडमिटेड सीट विड्रॉल

    30 अक्टूबर 2026

    चतुर्थ व पंचम राउंड के लिए पी0आई0 रिपोर्टिंग

    22 से 30 अक्टूबर 2026

    यूपी फार्मेसी काउंसलिंग 2026: शुल्क संरचना

    मद

    धनराशि

    सीट एक्सेप्टेंस शुल्क

    ₹3000

    काउंसलिंग शुल्क

    ₹250

    कुल देय (ऑनलाइन)

    ₹3250

    यूपी फार्मेसी काउंसलिंग 2026 के तहत यह शुल्क सीट आवंटन के बाद फ्लोट अथवा फ्रीज दोनों में से किसी भी विकल्प के चयन की दशा में पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है।

    यूपी फार्मेसी काउंसलिंग 2026 (फ्रीज और फ्लोट) : प्रक्रिया में अंतर

    बिन्दु

    फ्रीज विकल्प

    फ्लोट विकल्प

    शुल्क

    ₹3250 ऑनलाइन जमा

    ₹3250 ऑनलाइन जमा

    डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    निर्धारित तिथि में जनपद के सहायता केन्द्र पर जाकर कराना अनिवार्य

    अगले राउंड में सीट अपग्रेड की प्रतीक्षा

    आगे की कार्यवाही

    सत्यापन के बाद आवंटित संस्था में रिपोर्ट कर अवशेष शुल्क जमा करने पर प्रवेश पूर्ण

    अगले राउंड के आवंटन के अनुसार प्रक्रिया

    उपलब्धता

    सभी राउंड में

    राउंड 3 और राउंड 5 में उपलब्ध नहीं

    यूपी फार्मेसी 2026 काउंसलिंग: अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

    1. लॉगिन और चॉइस फिलिंग- अभ्यर्थी लॉगिन आईडी व पासवर्ड से पोर्टल पर जाकर अधिक से अधिक संख्या में संस्था/पाठ्यक्रम के विकल्प भरें। परिषद ने सलाह दी है कि विगत वर्ष-2025 की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक का अध्ययन कर विकल्प चुनना उचित होगा। लॉगिन आईडी या पासवर्ड भूल जाने पर पोर्टल पर उपलब्ध फॉरगेट पासवर्ड से पासवर्ड रीसेट किया जा सकता है या परिषद के हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

    2. कौन पात्र है- मुख्य काउंसलिंग के तीनों चरणों में उत्तर प्रदेश राज्य के अभ्यर्थी, अथवा ऐसे अभ्यर्थी जो अन्य राज्य के मूल निवासी हैं किन्तु जिन्होंने अर्हकारी परीक्षा उत्तर प्रदेश से उत्तीर्ण की है, अथवा ऐसे केन्द्र सरकार के कर्मचारियों की सन्तानें जिनका कार्यालय उत्तर प्रदेश में स्थित है- हिस्सा ले सकेंगी।

    3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन- प्रदेश के सभी जनपदों में बने सहायता केन्द्रों पर किया जाएगा। अभ्यर्थी प्रदेश में स्थापित किसी भी सहायता केन्द्र पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रविवार को सहायता केन्द्रों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य नहीं होगा।

    4. शुल्क न जमा करने पर- सीट आवंटन के बाद शुल्क न जमा करने वाले अथवा दस्तावेज सत्यापन न कराने वाले अभ्यर्थियों की आवंटित सीट निरस्त हो जाएगी और वे काउंसलिंग के अगले चरण के लिए पात्र नहीं रहेंगे। ऐसी स्थिति में जमा किया गया सीट एक्सेप्टेंस एवं काउंसलिंग शुल्क निरस्त माना जाएगा तथा किसी भी दशा में वापस नहीं किया जाएगा। विशेष काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी को पुनः ₹3250 ऑनलाइन जमा करने होंगे।

    5. दूसरा मौका- प्रथम चरण में फ्लोट विकल्प के बाद शुल्क न जमा करने वाले, या फ्रीज विकल्प के बाद निर्धारित अवधि में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/प्रवेश शुल्क जमा न करने वाले अभ्यर्थी द्वितीय व तृतीय चरण के लिए अपात्र हो जाएंगे, किन्तु वे चतुर्थ चरण में पुनः काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। यही प्रक्रिया द्वितीय चरण पर भी लागू होगी।

    6. तृतीय व पंचम चरण की विशेष शर्त- इन राउंड में फ्रीज/फ्लोट का विकल्प नहीं मिलेगा। आवंटित सभी सीटें स्वतः फ्रीज मानी जाएंगी और अभ्यर्थी को सहायता केन्द्र पर उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन कराते हुए प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

    7. सीट विड्रॉल और रिफंड- मुख्य काउंसलिंग के प्रत्येक चरण में सीट विड्रॉल की ऑनलाइन सुविधा के अन्तर्गत सीट एक्सेप्टेंस फीस वापसी का विकल्प मिलेगा। ₹3000 की वापसी उसी बैंक खाते में की जाएगी जिसका विवरण विड्रॉल विकल्प चुनते समय दिया जाएगा; किसी अन्य बैंक खाते के विवरण पर विचार नहीं किया जाएगा और वापसी की पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।

    8. अधिक शुल्क की मांग पर शिकायत- यदि आवंटित संस्था निर्धारित शुल्क से अधिक की मांग करती है तो अभ्यर्थी प्रामाणिक साक्ष्यों के साथ सचिव, प्रवेश एवं फीस नियमन समिति, बांसमण्डी चौराहा, चारबाग, लखनऊ कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकता है। प्रकरण संज्ञान में आने पर सम्बन्धित संस्था के विरुद्ध प्रवेश क्षमता में कटौती अथवा सम्बद्धता समाप्त किए जाने तक की कार्यवाही की जाएगी।

    9. संस्था में प्रवेश के समय- अभ्यर्थी अपना औपबन्धिक पावना पत्र (Provisional Admission Letter) तथा समस्त मूल दस्तावेज (अंक पत्र, वर्ग एवं उपवर्ग सम्बन्धी प्रमाण-पत्र, आय, निवास, ईडब्ल्यूएस, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र आदि) साथ लेकर जाएं। संस्था को बिना शर्त प्रवेश देना होगा; प्रवेश न देने पर परिषद स्तर पर जांच के बाद प्रवेश दिलाने की कार्यवाही होगी।

    10. अल्पसंख्यक कोटा- अल्पसंख्यक समुदाय से सम्बन्धित छात्र/छात्राएं काउंसलिंग में सम्मिलित निजी क्षेत्र की अल्पसंख्यक संस्थाओं की विशेष अल्पसंख्यक कोटा सीटों का चयन कर सकते हैं।

    11. प्रवेश का एकमात्र माध्यम- प्रदेश की राजकीय, अनुदानित एवं निजी क्षेत्र की संस्थाओं के फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश केवल ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के माध्यम से योग्यताक्रम के अनुसार ही सम्भव होगा। प्रवेश का कोई अन्य माध्यम उपलब्ध/मान्य नहीं होगा।

    यूपी फार्मेसी काउंसलिंग 2026: अंतिम तिथियां जो चूकनी नहीं चाहिए

    कार्य

    पहला चरण (राउंड 1-3)

    दूसरा चरण (राउंड 4-5)

    संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करना

    15.10.2026, सायं 5:00 बजे तक

    30.10.2026, सायं 5:00 बजे तक

    संस्था द्वारा एनआईसी पोर्टल पर पीआई रिपोर्टिंग

    15.10.2026 तक

    30.10.2026 तक

    कक्षाओं में अनिवार्य उपस्थिति

    15.10.2026 से

    30.10.2026 से

    यूपी फार्मेसी काउंसलिंग 2026 के लिए निर्धारित तिथि तक उपस्थित न होने पर आवंटित संस्था/पाठ्यक्रम का आवंटन स्वतः निरस्त हो जाएगा, जिसका समस्त उत्तरदायित्व अभ्यर्थी का होगा। इसी प्रकार यदि संस्था द्वारा निर्धारित तिथि तक पीआई (Participating Institute) रिपोर्टिंग नहीं की जाती है, तो आवंटन स्वतः निरस्त होकर वह सीट अगले चरण के सीट मैट्रिक्स में जुड़ जाएगी और जमा की गई सीट एक्सेप्टेंस फीस वापस नहीं होगी।

    12. संस्थाओं के लिए निर्देश- सभी संस्थाएं सुनिश्चित करें कि यदि पीसीआई, नई दिल्ली से उनकी प्रवेश क्षमता में परिवर्तन होता है तो क्षमता से अधिक प्रवेश की स्थिति में उसी स्तर/प्रकार (राजकीय/अनुदानित/निजी क्षेत्र) की संस्था में सचिव, प्राविधिक शिक्षा परिषद, उप्र, लखनऊ द्वारा छात्रों को समायोजित/स्थानान्तरित किया जाएगा। इसका हलफनामा प्रवेश के समय संस्था द्वारा छात्रों से प्राप्त कर लिया जाए।