Careers360 Logo
ask-icon
share
    एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 परीक्षा (AMRU HP Paramedical 2026 Exam): काउंसलिंग शेड्यूल देखें
    • लेख
    • एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 परीक्षा (AMRU HP Paramedical 2026 Exam): काउंसलिंग शेड्यूल देखें

    एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 परीक्षा (AMRU HP Paramedical 2026 Exam): काउंसलिंग शेड्यूल देखें

    Nitin SaxenaUpdated on 22 Sep 2026, 04:49 PM IST

    अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू), हिमाचल प्रदेश ने 22 सितंबर को amruhp.ac.in पर एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट की गई है, उन्हें 23 से 24 सितंबर, 2026 के बीच अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 राउंड 2 के फ़ाइनल सीट अलॉटमेंट पीडीएफ़ का डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है।
    एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 काउंसलिंग राउंड 2 का फ़ाइनल अलॉटमेंट रिज़ल्ट!

    This Story also Contains

    1. एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल राउंड 2 काउंसलिंग डेट 2026
    2. एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 परीक्षा : अवलोकन
    3. हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
    4. हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल 2026 परीक्षा पैटर्न
    5. हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल 2026 पात्रता मानदंड
    6. एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड
    7. एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल आंसर की 2026
    8. एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल रिजल्ट 2026
    9. एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    10. एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल रिजल्ट 2026: टाई-ब्रेकिंग नियम
    11. एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल काउंसलिंग 2026
    एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 परीक्षा (AMRU HP Paramedical 2026 Exam): काउंसलिंग शेड्यूल देखें
    एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026

    इससे पहले अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU), हिमाचल प्रदेश ने 21 सितंबर को amruhp.ac.in पर एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड का प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट जारी कर दिया था।
    एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 काउंसलिंग राउंड 2 का प्रोविज़नल रिज़ल्ट!

    अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू), हिमाचल प्रदेश ने 7 सितंबर को amruhp.ac.in पर एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का प्रोविज़नल रिज़ल्ट जारी किया। अथॉरिटी ने एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 राउंड 1 का प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट PDF फ़ॉर्मेट में जारी किया है। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को 9 से 10 सितंबर, 2026 के बीच अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना था। एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट PDF का डायरेक्ट लिंक यहाँ दिया गया।
    AMRU HP पैरामेडिकल 2026 काउंसलिंग राउंड 1 का रिज़ल्ट डाउनलोड करने का लिंक!

    एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल राउंड 2 काउंसलिंग डेट 2026

    राउंड 2 काउंसलिंग

    दूसरे राउंड के लिए खाली सीटों की जानकारी

    28 सितंबर, 2026

    सीट आवंटन के लिए काउंसलिंग के दूसरे राउंड में कॉलेजों की पसंद भरना

    29 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2026

    दूसरे राउंड की सीटों का प्रोविज़नल आवंटन

    3 अक्टूबर, 2026

    दूसरे राउंड की सीटों का फ़ाइनल आवंटन

    5 अक्टूबर, 2026

    प्रवेश की तिथि

    8 से 9 अक्टूबर, 2026
    SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur

    Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India

    Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore

    Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll


    एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट की तारीख 2026


    इवेंट्स

    डेट्स

    राउंड 1 रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग

    31 अगस्त से 3 सितंबर, 2026 तक

    राउंड 1 प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

    7 सितंबर, 2026

    रिपोर्ट करना और जॉइन करना

    9 से 10 सितंबर, 2026

    Build a Career in Paramedical Science
    Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
    Check Now


    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 परीक्षा : अवलोकन

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का नाम

    एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट

    संचालक संस्था

    अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू)

    आधिकारिक वेबसाइट

    amruhp.ac.in

    प्रश्नों की संख्या

    100 प्रश्न

    हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं।

    कार्यक्रम

    तिथि

    ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अवधि

    25 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 (रात्रि 11:55 बजे तक)

    एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि

    8 जुलाई 2026

    प्रवेश परीक्षा की तिथि

    12 जुलाई 2026

    परीक्षा का समय

    प्रातः 11:00 बजे (सुबह का सत्र)

    उत्तर कुंजी जारी होगी

    13 जुलाई 2026

    उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि

    15 जुलाई 2026

    परिणाम एवं मेरिट सूची

    जारी


    हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल 2026 परीक्षा पैटर्न

    एचपी पैरामेडिकल 2026 प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई। प्रश्न पत्र अंग्रेजी भाषा में होगा तथा प्रश्न एनसीईआरटी आधारित 10+2 पाठ्यक्रम से पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) नहीं होगा। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी।

    एचपी पैरामेडिकल 2026 2026 परीक्षा पैटर्न

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    जीव विज्ञान (एनसीईआरटी, कक्षा 10 स्तर तक)

    20

    20

    गणित (एनसीईआरटी, कक्षा 10 स्तर तक)

    20

    20

    रसायन विज्ञान (एनसीईआरटी, 10+2 स्तर)

    30

    30

    भौतिकी (एनसीईआरटी, 10+2 स्तर)

    30

    30

    कुल

    100

    100


    हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल 2026 पात्रता मानदंड

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं:

    क्रम संख्या

    संबद्ध स्वास्थ्य कार्यक्रम

    प्रवेश हेतु मूल पात्रता मानदंड

    1

    बैचलर ऑफ एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी (B.AOTT)

    अभ्यर्थी ने भौतिकी, रसायन विज्ञान तथा जीवविज्ञान/गणित विषयों के साथ 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

    2

    बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंस (B.MLS)

    अभ्यर्थी ने भौतिकी, रसायन विज्ञान तथा जीवविज्ञान (वनस्पति विज्ञान + प्राणी विज्ञान) विषयों के साथ 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

    3

    बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग टेक्नोलॉजी (B.MRIT)

    अभ्यर्थी ने भौतिकी, रसायन विज्ञान तथा जीवविज्ञान विषयों के साथ 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

    4

    बैचलर ऑफ डायलिसिस थेरेपी टेक्नोलॉजी (B.DTT)

    अभ्यर्थी ने भौतिकी, रसायन विज्ञान तथा जीवविज्ञान विषयों के साथ 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

    एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड

    हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल 2026 प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू), हिमाचल प्रदेश ने 8 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट www.amruhp.ac.in पर एचपी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण-

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एचपी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    • आधिकारिक वेबसाइट www.amruhp.ac.in पर जाएं।

    • एचपी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।

    • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

    एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल आंसर की 2026

    प्राधिकरण द्वारा 13 जुलाई को एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल आंसर की 2026 जारी कर दी गई है। यदि किसी कैंडिडेट को आंसर की पर कोई ऑब्जेक्शन है, तो वे 15 जुलाई, 2026 को शाम पांच बजे तक coemedicaluniv.mandi@gmail.com पर ईमेल के ज़रिए अपने ऑब्जेक्शन और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स भेज सकते हैं। इसके बाद, किसी भी स्थिति में कोई रिप्रेजेंटेशन एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।

    एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल रिजल्ट 2026

    एएमआरयू जल्द ही एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल रिजल्ट 2026 को आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर ऑनलाइन मोड में जारी करेगी। रिजल्ट पीडीएफ (PDF) प्रारूप में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों के नाम शामिल होंगे।

    एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके बीएससी पैरामेडिकल रिजल्ट एएमआरयू एचपी डाउनलोड कर सकते हैं।

    • ऑफिशियल वेबसाइट amruhp.ac.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “लेटेस्ट नोटिफिकेशंस” सेक्शन में जाएं।

    • “एएमआरयू एचपी बीएससी 2026 पैरामेडिकल रिजल्ट पीडीएफ” लिंक पर क्लिक करें।

    • एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में दिखाई देगा।

    • नाम या एप्लीकेशन नंबर खोजने के लिए ‘Ctrl+F’ का इस्तेमाल करें।

    • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके सेव कर लें।

    • एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 रिजल्ट पीडीएफ में दी गई जानकारी

    एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल रिजल्ट 2026: टाई-ब्रेकिंग नियम

    अथॉरिटी टाई-ब्रेकिंग नियमों पर विचार करने और उन्हें लागू करने के बाद एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करती है। अगर दो या उससे ज़्यादा कैंडिडेट्स के मार्क्स एक जैसे होते हैं, तो अथॉरिटी टाई-ब्रेकिंग नियमों का पालन करती है। एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल 2026 एडमिशन के लिए टाई-ब्रेकिंग नियम नीचे देखें।

    • केमिस्ट्री में मिले मार्क्स

    • फिजिक्स में मिले मार्क्स

    • बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में कुल मिलाकर मिले मार्क्स

    • अगर बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स में मिले मार्क्स एक जैसे हों, तो ज़्यादा उम्र वाले कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाती है।

    एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल काउंसलिंग 2026

    एएमआरयू एचपी बीएससी पैरामेडिकल रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद, क्वालिफ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश में बीएससी पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन पाने के लिए काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होना होगा। अथॉरिटी एएमआरयू एचपी पैरामेडिकल काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेगी। उम्मीदवारों को काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन विंडो के जरिए रजिस्टर करना होगा और अपनी पसंद (प्रेफ़रेंस) भरनी होगी। भरी गई पसंद, मेरिट रैंक और सीट की उपलब्धता के आधार पर अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट होगी, उन्हें एडमिशन पक्का करने के लिए तय समय पर अपने संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe