Emversity Allied Health Programs
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
बीएचयू एमबीबीएस एप्लीकेशन फॉर्म 2022– मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (एमसीसी/MCC) द्वारा बीएचयू एमबीबीएस एप्लीकेशन फॉर्म 2022 (BHU MBBS/BDS 2022 application form) जारी करेगी। नेशनल इलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट– नीट (NEET) मेडिकल प्रवेश परीक्षा में मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स लाने वाले अभ्यर्थी ही बीएचयू एमबीबीएस एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। छात्रों के लिए बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में एमबीबीएस की 84 और बीडीएस की 50 सीटों पर दाखिला प्राप्त करने के लिए सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना और अंतिम तारीख से पहले ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है।
इन्हें भी देखें
नीट 2022 के लिए उपलब्ध सरकारी संस्थानों में सीटें
बीएचयू एनईईटी 2022 प्रवेश के लिए आवेदन करने के योग्य होने के लिए, उम्मीदवारों को पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा और समय सीमा से पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। उम्मीदवारों को अपना एनईईटी 2022 रोल नंबर और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके प्रत्येक दौर के लिए बीएचयू एमबीबीएस 2022 आवेदन पत्र अलग से भरना होगा।
छात्रों को अपने नीट-यूजी स्कोरकार्ड 2022, पर्सेंटाइल स्कोर और अनुरोधित अन्य जानकारी के अनुसार अपना स्कोर भी प्रदान करना होगा। उम्मीदवारों को बीएचयू एमबीबीएस/बीडीएस पंजीकरण पूरा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही पाठ्यक्रम और संस्थानों के अपने विकल्प का चयन कर सकते हैं। पात्रता और आवेदन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने के लिए नीचे दिया गया लेख पढ़ें।
अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका से बीएचयू एमबीबीएस 2022 पंजीयन फॉर्म की महत्वपूर्ण तारीखों को देख सकते हैं ताकि कोई महत्वपूर्ण कार्यक्रम न छूट जाए।
कार्यक्रम | तारीख |
काउंसलिंग का पहला राउंड | |
एप्लीकेशन फॉर्म की उपलब्धता और च्वॉयस फीलिंग | घोषणा की जानी है |
एप्लीकेशन फॉर्म और च्वॉयस भरने की अंतिम तारीख | घोषणा की जानी है |
ऑनलाइन पंजीयन का भुगतान | घोषणा की जानी है |
काउंसलिंग का दूसरा राउंड | |
एप्लीकेशन फॉर्म जारी किया जाएगा | घोषणा की जानी है |
ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तारीख | घोषणा की जानी है |
एप्लीकेशन फीस का भुगतान | घोषणा की जानी है |
मॉप– अप राउंड काउंसलिंग | |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वॉयस फीलिंग | घोषणा की जानी है |
बीएचयू एमबीबीएस एप्लीकेशन 2022 फीस का भुगतान | घोषणा की जानी है |
* संभावित तारीखें
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
अभ्यर्थियों को यह जानने के लिए कि वे योग्य हैं या नहीं, पात्रता शर्तों को देख लेना अनिवार्य है। बीएचयू एमबीबीएस की पात्रता शर्तें एनटीए द्वारा निर्धारित नीट इलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2022 के समान ही है। बीएचयू एमबीबीएस/बीडीएस की मूल पात्रता शर्तें 2022 नीचे देखें।
बीएचयू एमबीबीएस एडमिशन 2022 में भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। भारत के विदेश में रहने वाले नागरिक (OCIs), भारतीय मूल के नागरिक (PIOs) और विदेशी नागरिक भी एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
31 दिसंबर 2022 को अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।
चूँकि बीएचयू एमबीबीएस 2022 में दाखिला सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग से दिया जाता है, इसलिए आवास/ डोमिसाइल मानदंड की आवश्यकता नहीं है।
सामान्य श्रेणी के छात्रों को भौतिकी, रसायनशास्त्र, जीवविज्ञान/ बायोटेक्नोलॉजी और अंग्रेजी में कुल 50% अंकों के साथ 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
12वीं या समकक्ष परीक्षा में एससी/एसटी/ ओबीसी के छात्रों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग प्रतिशत 40% है।
जैसा की नीचे तालिका में दिया जा रहा है, मिनिमम नीट कटऑफ 2022 (NEET cutoff 2022) लाना अनिवार्य है।
श्रेणी | नीट कटऑफ | नीट कटऑफ स्कोर |
सामान्य श्रेणी | 50 पर्सेंटाइल | 715-117 |
एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणी | 40 पर्सेंटाइल | 116-93 |
सामान्य– विकलांग श्रेणी | 45 पर्सेंटाइल | 116-105 |
एससी/एसटी/ओबीसी– विकलांग श्रेणी | 40 पर्सेंटाइल | 104-93 |
नीट पास करने वाले अभ्यर्थी BHU MBBS/BDS admission 2022 के लिए पंजीयन कराने की मूल प्रक्रिया के बारे में नीचे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस पेज पर बीएचयू एमबीबीएस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022 कराने का लिंक जारी किए जाने के तुरंत बाद उपलब्ध कराया जाएगा।
अभ्यर्थियों को निम्नलिखित विवरण दे कर अपना पंजीयन कराना होगा:
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
नीट रोल नंबर
नीट एप्लीकेशन फॉर्म (जैसा नीट एडमिट कार्ड में दिया गया हो)
अभ्यर्थी का नाम
माँ का नाम
जन्म तिथि (जो नीट एप्लीकेशन फॉर्म में दी गई हो)
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
दिया गया सिक्योरिटी पिन
विवरण भरने के बाद, अभ्यर्थियों को लॉगइन करने के लिए पासवर्ड बनाना होगा। पासवर्ड बनाने के लिए अभ्यर्थियों को एमसीसी द्वारा निर्धारित निर्देशों का पालन करना चाहिए और पासवर्ड बनाते समय “Capital Letters” का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
सभी विवरण दिए जाने के बाद, अभ्यर्थियों को अपने नीट रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करना होगा।
ध्यान रखें कि आप अपने ये क्रेडेन्शल्स किसी के साथ भी शेयर न करें, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
काउंसलिंग के समय रेफरेंस के लिए भरे हुए बीएचयू एमबीबीएस 2022 एप्लीकेशन फॉर्म की एक प्रिंट आउट लेकर जरूर रख लें।
बेसिक, अकैडमिक और अन्य विवरणों को भरने के बाद, नीट यूजी के अभ्यर्थियों को बीएचयू एमबीबीएस 2022 एप्लीकेशन फीस का भुगतान क्रेडिट/ डेबिट कार्ड्स या नेट बैंकिंग का प्रयोग करते हुए ऑनलाइन मोड में करना होगा।
बीएचयू एमबीबीएस एप्लीकेशन फॉर्म 2022 के लिए भुगतान की जाने वाली धनराशि नीचे तालिका में दी गई है।
श्रेणियां | भुगतान की जाने वाली राशि |
नॉन–रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस | |
सामान्य (UR) | 1000 रु. |
एससी/एसटी/ओबीसी/ विकलांग (आरक्षित) | 500 रु. |
रिफंडेबल ट्यूशन फीस | |
सामान्य (UR) | 10,000 रु. |
एससी/एसटी/ओबीसी/ विकलांग (आरक्षित) | 5,000 रु. |
पंजीकृत अभ्यर्थियों को बीएचयू एमबीबीएस एप्लीकेशन फॉर्म 2022 के सफलतापूर्वक जमा हो जाने संबंधी एक मेल आएगा।
सिर्फ सफलतापूर्वक पंजीयन करा चुके अभ्यर्थियों को ही BHU MBBS काउंसलिंग 2022 में अपनी पसंद बताने की अनुमति मिलेगी। अभ्यर्थियों की पसंद और उनके नीट यूजी (NEET UG) स्कोर 2022 के आधार पर एमसीसी ऑनलाइन मोड में BHU MBBS/BDS 2022 मेरिट लिस्ट जारी करेगा।
पंजीकरण प्रक्रिया के बाद, प्राधिकरण बीएचयू एमबीबीएस/बीडीएस मेरिट सूची 2022 प्रकाशित करेगा जिसमें काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए योग्य उम्मीदवारों के नाम होंगे। बीएचयू एमबीबीएस 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया में उम्मीदवारों को उनके स्कोर और वरीयताओं के आधार पर कॉलेज/पाठ्यक्रम आवंटित किए जाएंगे। इसके अनुसार ही बीएचयू एमबीबीएस एडमिशन 2022 की प्रक्रिया पूरी होगी।
On Question asked by student community
Hello Savi
Please check the link below:
Hope it helps.
Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.
Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.
Hello, some B.Sc Nursing colleges may offer admission without NEET, but the admission process depends on the college and its eligibility rules. You can find colleges offering B.Sc Nursing admission without NEET here: https://medicine.careers360.com/articles/bsc-nursing-admission-without-neet
Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India