Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमबीबीएस कोर्स फीस (MBBS Course Fees) - सरकारी / निजी, एम्स और जिपमर मेडिकल कॉलेज शुल्क
    • लेख
    • एमबीबीएस कोर्स फीस (MBBS Course Fees) - सरकारी / निजी, एम्स और जिपमर मेडिकल कॉलेज शुल्क

    एमबीबीएस कोर्स फीस (MBBS Course Fees) - सरकारी / निजी, एम्स और जिपमर मेडिकल कॉलेज शुल्क

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Alok MishraUpdated on 09 Feb 2026, 11:06 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एमबीबीएस कोर्स फीस (MBBS Course Fees in Hindi) : चिकित्सा शिक्षा (मेडिसिन) भारत में सबसे अधिक डिमांड वाले कोर्सेज में से एक है। इसके लिए ऑल इंडिया स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा पास करने के बाद मेडिकल उम्मीदवारों को विभिन्न मेडिकल संस्थानों में प्रवेश मिलता है। भारत में एमबीबीएस कोर्सेज में प्रवेश पाने के इच्छुक मेडिकल उम्मीदवारों को भारत के मेडिकल कॉलेजों की फीस संरचना (medical college fee structure in hindi) के बारे में भलीभांति जानकारी होनी चाहिए। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एनएमसी ने निजी मेडिकल कॉलेजों और डीम्ड विश्वविद्यालयों में 50 प्रतिशत सीटों की फीस को संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फीस के बराबर कर दिया है।
    नीट के जरिए उपलब्ध मेडिकल सीट के बारे में जानें

    This Story also Contains

    1. अलग-अलग होती है संस्थानों की फीस (The fees of different institutions vary)
    2. केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए एमबीबीएस कोर्स फीस (MBBS course fees for central universities)
    3. डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए एमबीबीएस कोर्स फीस (MBBS Course Fees for Deemed Unviversity)
    4. राज्य-वार ऑल इंडिया कोटा फीस स्ट्रक्चर (State-wise All India Quota Fee Structure in hindi)
    5. बिहार
    6. चंडीगढ़
    7. छत्तीसगढ़
    8. दिल्ली
    9. झारखंड
    10. केरल
    11. मध्य प्रदेश
    12. राजस्थान
    13. तेलंगाना
    14. उत्तर प्रदेश
    15. उत्तराखंड
    16. पश्चिम बंगाल
    एमबीबीएस कोर्स फीस (MBBS Course Fees) - सरकारी / निजी, एम्स और जिपमर मेडिकल कॉलेज शुल्क
    भारत में एमबीबीएस फीस

    वर्तमान में सरकारी और निजी कॉलेजों को अपने राज्य संचालन अथॉरिटी और मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (एमसीसी) के माध्यम से एमबीबीएस कोर्स फीस (MBBS Course Fees in Hindi) से जुड़े विवरण की घोषणा करने को अनिवार्य कर दिया है। एमबीबीएस कोर्स फीस (MBBS course fees in Hindi) विवरण की मदद से छात्र उपयुक्त संस्थानों को चिह्नित कर सकते है। एमबीबीएस कोर्स फीस स्ट्रक्चर की मदद से, मेडिकल कैंडिडेट्स को प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले एमबीबीएस कोर्सेज की फीस पता चल जाती है जिससे वह अपने यूजी मेडिकल एडमिशन को सही ढंग से प्लान भी कर सकते हैं।

    अलग-अलग होती है संस्थानों की फीस (The fees of different institutions vary)

    देश के सभी सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों/केंद्रीय विश्वविद्यालयों और निजी संस्थानों/डीम्ड विश्वविद्यालयों के एमबीबीएस कोर्स की फीस अलग-अलग होती है। कॉलेज के स्वामित्व के आधार पर, एमबीबीएस कोर्स फीस (MBBS course fees in Hindi) कम या अधिक होती है। उम्मीदवारों को उनके अनुकूल सर्वोत्तम कॉलेज खोजने में मदद करने के लिए Careers360 विभिन्न विश्वविद्यालयों / कॉलेजों और संस्थानों के एमबीबीएस कोर्स फीस पर यह लेख लेकर आया है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में निजी कॉलेजों के साथ-साथ ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) और जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रिसर्च के एमबीबीएस कोर्सेज में प्रवेश के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा के रूप में कार्य करता है।

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए एमबीबीएस कोर्स फीस (MBBS course fees for central universities)

    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू), और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने वाले तीन केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के तहत आने वाले मेडिकल कॉलेजों को वर्ष 2018 से केंद्रीय विश्वविद्यालय के तहत लाया गया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में एडमिशन के लिए एमबीबीएस कोर्स की फीस का उल्लेख नीचे किया गया है:

    NEET 2026 Free Mock Test with Solutions
    Download the NEET 2026 Free Mock Test PDF with detailed solutions. Practice real exam-style questions, analyze your performance, and enhance your preparation.
    Download EBook

    कॉलेज

    वार्षिक शुल्क

    मैनेजमेंट कोटा (₹)

    एनआरआई कोटा ($)

    जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़

    39,990

    75,600

    इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी

    14,874

    -

    दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से एफिलिएटेड मेडिकल कॉलेज

    10,00,000 (श्योरिटी बांड)



    डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए एमबीबीएस कोर्स फीस (MBBS Course Fees for Deemed Unviversity)

    देश भर के 42 डीम्ड विश्वविद्यालयों में कुल 6204 एमबीबीएस (MBBS) सीटें (मैनेजमेंट और एनआरआई कोटा) उपलब्ध हैं। विभिन्न डीम्ड विश्वविद्यालयों में मैनेजमेंट कोटा के लिए वार्षिक एमबीबीएस कोर्स फीस आम तौर पर काफी अधिक होती है और यह 2,11,000/- रु. से 22,50,000/- रु. के बीच हो सकती है। सबसे कम फीस एमजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, सेवाग्राम वर्धा द्वारा ली जा रही है, जबकि एसआरएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, चेन्नई में मेडिकल फीस सबसे अधिक है।

    डीम्ड विश्वविद्यालयों में एनआरआई कोटे के तहत एमबीबीएस कोर्स की फीस 25,000/- यूएस डॉलर से 2,20,000/- यूएस डॉलर के बीच है. इन विश्वविद्यालयों में श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी, तुमकुर द्वारा ली जाने वाली फीस सबसे कम है, जबकि श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, चेन्नई की फीस सबसे अधिक है।

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से भारत के डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए एमबीबीएस फीस स्ट्रक्चर की जांच कर सकते हैं।

    डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए एमबीबीएस शुल्क संरचना (रुपए में)

    कॉलेज का नाम

    वार्षिक एमबीबीएस फीस

    एमबीबीएस प्रवेश के समय वांछित फीस

    हॉस्टल फीस

    हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, दिल्ली

    1400000

    -

    10000

    श्रीमती बी. के. शाह मेडिकल इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर, सुमनदीप विद्यापीठ

    1595000

    1595000

    16500

    एम.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, मुलाना

    1700000

    -

    14170

    बीएलडीई डीम्ड यूनिवर्सिटी, बीजापुर

    1700000

    1715000

    9000

    जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, बेलगावी

    1524000

    1524000

    10000

    जेएसएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जगद्गुरु

    1850000

    1850000

    14300

    के एस हेगड़े मेडिकल अकादमी, मैंगलुरु

    1750000**

    1750000**

    8000

    कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मैंगलोर, मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन

    1780000

    1780000

    12450

    श्री देवराज उर्स अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, कोलार

    1450000

    1450000

    5100

    श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज, तुमकुर

    1775000

    1775000

    10000

    येनेपोया मेडिकल कॉलेज, मैंगलोर

    2200000 **

    2200000 **

    11667

    अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, कोच्चि

    1900000

    -

    5584

    भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल सांगली

    2002700

    -

    7583

    भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय, पुणे

    2133495

    -

    7583

    डॉ. डी.वाई. पाटिल मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, पुणे

    2500000

    -

    23392

    डॉ. डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज, मुंबई

    2600000

    2600000

    17500

    डी वाई पाटिल मेडिकल कॉलेज, कोल्हापुर

    2060000

    2060000

    8334

    जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, दत्ता मेघे, वर्धा

    1950000

    -

    15200

    कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, कराड

    2087000

    2087000

    5833

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज, औरंगाबाद

    2000000

    200000

    5000

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज, नवी मुंबई

    2000000

    200000

    7500

    कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल,

    1780000

    1780000

    10300

    जीआईटीएएम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, विशाखापत्तनम

    2537000

    2537000

    14000

    इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और एसयूएम अस्पताल, भुवनेश्वर

    1960000

    1960000

    4000

    ग्रामीण मेडिकल कॉलेज और पीआईएमएस, लोनी

    1625000

    1625000

    3333

    कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, भुवनेश्वर

    1850000

    1850000

    14000

    महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज और अनुसंधान संस्थान, पुडुचेरी

    2200000

    2200000

    14500

    श्री लक्ष्मी नारायण आयुर्विज्ञान संस्थान, पुडुचेरी

    2200000

    2200000

    10416

    विनायक मिशन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, कराईकल

    1850000

    -

    5000

    ए.सी.एस. मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, चेन्नई

    2300000

    -

    15417

    अरूपदाई विदु मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, पुडुचेरी

    1950000

    -

    10000

    चेट्टीनाड अस्पताल और अनुसंधान संस्थान, कांचीपुरम

    2450000

    2450000

    26250

    मीनाक्षी मेडिकल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट, चेन्नई

    2250000

    2250000

    12500

    सविता मेडिकल कॉलेज, चेन्नई

    2475000

    -

    8000

    श्री सत्य साईं मेडिकल कॉलेज और अनुसंधान संस्थान, कांचीपुरम

    2000000

    2000000

    14500

    श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, चेन्नई

    2500000

    2500000

    6250

    श्री रामचंद्र मेडिकल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट, चेन्नई

    2500000

    -

    200000

    एसआरएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, चेन्नई

    2500000

    2260000

    22000

    विनायक मिशन किरुपानंद वरियार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, सेलम

    2000000

    2058550

    5000

    संतोष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गाजियाबाद, एनसीआर दिल्ली

    2400000

    2400000

    16667

    राजा राजेश्वरी मेडिकल कॉलेज, बेंगलुरु

    2300000***

    2300000***

    12500

    श्री सिद्धार्थ अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन, बेगुर

    1775000

    1775000

    10000

    सरकारी मेडिकल कॉलेज/संस्थान

    सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स फीस के लिए सब्सिडी दी जाती है और जिसके कारण यहाँ फीस देश में सबसे कम होती है। सरकारी कॉलेजों के अंतर्गत ऑल इंडिया और स्टेट कोटे की सीटों के लिए एमबीबीएस कोर्स की फीस भिन्न-भिन्न है। हालांकि, यहां दी गई फीस में केवल शिक्षण फीस (ट्यूशन फीस) ही शामिल है, लेकिन इसके अलावा छात्रों को हॉस्टल, पंजीकरण और अन्य शुल्क के लिए अलग से भुगतान करना होता है।

    ऑल इंडिया कोटा

    ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग एमसीसी (MCC) की तरफ से डीजीएचएस (DGHS) द्वारा संचालित की जाती है। ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग में भाग लेने वाले सभी राज्यों को उन सीटों के लिए निर्धारित किए गए फीस के प्रस्ताव के बारे में एमसीसी को पहले से सूचित करना आवश्यक है। अखिल भारतीय कोटे की सीटों के लिए वार्षिक ट्यूशन एमबीबीएस कोर्स की फीस (2022 के अनुसार) मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली में सबसे कम है (240/- रु. वार्षिक), जबकि सबसे अधिक फीस गोवा मेडिकल कॉलेज, पणजी में वार्षिक 89,500/- रु. है।

    राज्य-वार ऑल इंडिया कोटा फीस स्ट्रक्चर (State-wise All India Quota Fee Structure in hindi)

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस

    हॉस्टल शुल्क

    एएनआईआईएमएस, पोर्ट ब्लेयर

    116650

    79100

    1300

    आंध्र प्रदेश

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस

    हॉस्टल शुल्क

    एसीएसआर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नेल्लोर

    11025

    9700

    4000

    आंध्र मेडिकल कॉलेज, विशाखापत्तनम

    10250

    31600

    3000

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, अनंतपुर

    10250

    27750

    4000

    गुंटूर मेडिकल कॉलेज, गुंटूर

    10000

    10800

    4000

    कुरनूल मेडिकल कॉलेज, कुरनूल

    10250

    13000

    3000

    रंगाराया मेडिकल कॉलेज, काकीनाडा

    20000

    29700

    3000

    आरआईएमएस, श्रीकाकुलम

    10250

    20100

    750

    आरआईएमएस, ओंगोल

    12155

    10000

    3500

    सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज, विजयवाड़ा

    10250

    24300

    3500

    श्री वेंकटेश्वर मेडिकल कॉलेज, तिरुपति

    11576

    14246

    3400

    एसवीआईएमएस - श्री पद्मावती मेडिकल कॉलेज फॉर वुमेन, तिरुपति

    77100

    77100

    4000

    अरुणाचल प्रदेश

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस

    हॉस्टल शुल्क

    ट्राइएचएमएस, नाहरलागुन

    43000

    77100

    4500

    असम

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए एमबीबीएस वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली एमबीबीएस फीस

    एमबीबीएस हॉस्टल शुल्क

    असम मेडिकल कॉलेज, डिब्रूगढ़

    4000

    31000

    3000

    फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज, बारपेटा

    24200

    24200

    2000

    गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज, गुवाहाटी

    31000

    30000

    500

    जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जोरहाट

    5100

    31000

    2300

    सिलचर मेडिकल कॉलेज, सिलचर

    2200

    2200

    2000

    तेजपुर मेडिकल कॉलेज, तेजपुर

    27075

    27075

    2500

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    बिहार

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस

    हॉस्टल शुल्क

    अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज, गया

    6000

    20500

    1000

    दरभंगा मेडिकल कॉलेज, लहेरियासराय

    17040

    17040

    0

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, बेतिया

    13000

    16100

    0

    इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना

    50000

    90000

    1667

    जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर

    15900

    15900

    417

    नालंदा मेडिकल कॉलेज, पटना

    7000

    12000

    350

    पटना मेडिकल कॉलेज, पटना

    6200

    20100

    600

    श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरपुर

    9800

    9800

    0

    वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान, नालंदा

    6000

    20600

    500

    चंडीगढ़

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस

    हॉस्टल शुल्क

    सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, चंडीगढ़

    25000

    25000

    975

    छत्तीसगढ़

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस

    हॉस्टल शुल्क

    छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर

    40000

    50000

    400

    शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव

    46000

    50000

    292

    लेफ्टिनेंट बी आर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर

    50000

    50000

    2100

    लेफ्टिनेंट एल ए एम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, रायगढ़

    50000

    50000

    500

    पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर

    40000

    50000

    300

    दादरा और नगर हवेली

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस

    हॉस्टल शुल्क

    श्री विनोभा भावे इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंसेज, दादरा और नगर हवेली

    60100

    5000

    167

    दिल्ली

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस

    हॉस्टल शुल्क

    डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज, दिल्ली

    101000

    101000

    1000

    लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली

    1355

    1355

    490

    मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली

    2445

    4445

    500

    उत्तरी दिल्ली नगर निगम मेडिकल कॉलेज, दिल्ली

    50000

    76000

    500

    यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली

    5295

    7045

    295

    वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली

    36000

    36000

    500

    गोवा

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस

    हॉस्टल शुल्क

    गोवा मेडिकल कॉलेज, पणजी

    112500

    55500

    8650

    गुजरात

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस

    हॉस्टल शुल्क

    बी.जे. मेडिकल कॉलेज, अहमदाबाद

    25000

    25000

    1200

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, सूरत

    27700

    27700

    100

    मेडिकल कॉलेज, भावनगर

    25000

    41100

    100

    मेडिकल कॉलेज, बड़ौदा

    28754

    28754

    100

    एमपी शाह मेडिकल कॉलेज, जामनगर

    25000

    26564

    1220

    पं. दीन दयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज, राजकोट

    25000

    26460

    100

    हरियाणा

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस

    हॉस्टल शुल्क

    बीपीएस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, सोनीपत

    52070

    75120

    1920

    कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, करनाल

    52170

    52170

    1921

    पं. बीडीएस पीजीआईएमएस, रोहतक

    52170

    52170

    23050

    एसएचकेएम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नल्हर

    75120

    75120

    23050

    ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद

    24000

    24000

    1000

    हिमाचल प्रदेश

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस

    हॉस्टल शुल्क

    डॉ. वाईएसपी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नाहन

    60000

    60000

    24200

    डॉ. आर.पी. राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा

    60000

    60000

    24200

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर

    60000

    60000

    24200

    इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला

    60000

    60000

    24200

    पंडित जे.एल.एन. राजकीय मेडिकल कॉलेज, चम्बा

    60000

    60000

    24200

    एसएलबीएस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, मंडी

    60000

    87200

    24200

    झारखंड

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क रुपए में

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस रुपए में

    हॉस्टल शुल्क रुपए में

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमशेदपुर

    9130

    9130

    2500

    पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, धनबाद

    7500

    8500

    400

    राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रांची

    6000

    9350

    3000

    कर्नाटक

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क भारतीय रुपये में

    प्रवेश शुल्क का भुगतान भारतीय रुपये में किया जाएगा

    छात्रावास शुल्क भारतीय रुपये में

    बैंगलोर मेडिकल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट, बैंगलोर

    59850

    59850

    606

    बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बेलगाम

    61530

    61530

    750

    बीदर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बीदर

    59850

    59850

    850

    बॉरिंग लेडी कर्जन एमसी, बेंगलुरु

    70170

    70170

    0

    सी. इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, चामराजनगर

    59850

    59850

    19000

    गडग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, गडग

    59850

    59850

    2500

    गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, गुलबर्गा

    59850

    59850

    3700

    हसन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, हसन

    59850

    59850

    3500

    कर्नाटक आयुर्विज्ञान संस्थान, हुबली

    59850

    59850

    2800

    कोप्पल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, कोप्पल

    59850

    59850

    750

    कोडागु इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, कोडागु

    59850

    59850

    4000

    मांड्या इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मांड्या

    59850

    59850

    2800

    मैसूर मेडिकल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट, मैसूर

    59850

    59850

    3000

    रायचूर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रायचूर

    59850

    59850

    750

    शिमोगा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, शिमोगा

    59850

    59850

    600

    विजयनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बेल्लारी

    59850

    59850

    3500

    ईएसआई-एमसी और पीजीआईएमएस और आर, बैंगलोर

    109850

    109850

    150

    ईएसआई-एमसीएंडपीजीआईएमएसएंडआर, बेंगलुरु (ईएसआई कोटा)

    24000

    29000

    150

    ईएसआईसी एमसी, गुलबर्गा, कर्नाटक

    109850

    109850

    150

    केरल

    संस्था

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क रुपये में

    प्रवेश शुल्क का भुगतान भारतीय रुपये में किया जाएगा

    छात्रावास शुल्क भारतीय रुपये में

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, कोट्टायम

    27580

    27580

    3000

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, कोझिकोड

    27580

    27580

    11310

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, मल्लापुरम, केरल

    27580

    27580

    3000

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, मंजेरी, केरल

    27580

    27580

    3000

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, तिरुवनंतपुरम

    27580

    27580

    3000

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, कोल्लम

    27580

    27580

    3500

    सरकारी मेडिकल कॉलेज कन्नूर

    27580

    27580

    11310

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, एर्नाकुलम

    27580

    27580

    540

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, पलक्कड़

    27580

    27580

    3500

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, त्रिशूर

    27580

    27580

    40

    टी.डी. मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अलप्पुझा

    27580

    27580

    3000

    मध्य प्रदेश

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क रुपए में

    प्रवेश शुल्क का भुगतान भारतीय रुपये में किया जाएगा

    हॉस्टल फीस रुपए में

    अटल बिहारी वाजपेई शासकीय मेडिकल कॉलेज, विदिशा

    100000

    114000

    1000

    बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सागर

    100000

    114000

    1000

    गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल

    100000

    114000

    12000

    शासकीय मेडिकल कॉलेज,रतलाम

    100000

    114000

    1000

    शासकीय मेडिकल कॉलेज, खंडवा

    100000

    114000

    1000

    शासकीय मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी

    100000

    114000

    0

    शासकीय मेडिकल कॉलेज, दतिया

    100000

    114000

    1000

    शासकीय मेडिकल कॉलेज, शहडोल

    106500

    122000

    1000

    गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर

    100000

    114000

    12000

    महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर

    100000

    114000

    1000

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर

    100000

    114000

    1000

    श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा

    100000

    114000

    1000

    हाराष्ट्र

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क रुपए में

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस रुपए में

    छात्रावास शुल्क रुपए में

    बी.जे. गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, पुणे

    95800

    95800

    4000

    डॉ. वैशम्पायम मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, सोलापुर

    8580m

    101350

    333

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, नागपुर

    99300

    1500

    335

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, औरंगाबाद

    99172

    99172

    333

    ग्रांट मेडिकल कॉलेज, मुंबई

    102961

    98961

    4000

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, अकोला

    85800

    17800

    334

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, लातूर

    102830

    102830

    4000

    शासकीय मेडिकल कॉलेज चंद्रपुर

    85800

    108470

    335

    सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जलगांव

    83000

    100490

    400

    शासकीय मेडिकल कॉलेज, गोंदिया

    96100

    96100

    400

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, नांदेड़

    94800

    94800

    4000

    गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, मिराज

    98500

    98500

    334

    एचबीटी मेडिकल कॉलेज और डॉ. आर एन कूपर म्युनिसिपल जनरल हॉस्पिटल, मुंबई

    104480

    104480

    4240

    इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, नागपुर

    85800

    105150

    4000

    लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल जनरल हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज, मुंबई

    94700

    94700

    0

    एमजीआईएमएस, वर्धा

    149900

    294000

    2000

    आरसीएसएम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और सीपीआर अस्पताल, कोल्हापुर

    85800

    99800

    0

    राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज और छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, ठाणे

    98070

    103690

    4000

    सेठ जी.एस. मेडिकल कॉलेज, मुंबई

    104005

    104005

    353

    श्री बी.एच. सरकारी मेडिकल कॉलेज, धुले

    90800

    105650

    400

    श्री वसंतराव नाइक सरकारी मेडिकल अस्पताल, यवतमाल

    90900

    90900

    334

    स्वामी रामानंद तीर्थ ग्रामीण सरकारी मेडिकल कॉलेज, अंबाजोगाई

    105045

    105045

    350

    टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज, मुंबई

    94700

    94700

    334

    मणिपुर

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस

    हॉस्टल शुल्क

    जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान, इम्फाल

    9200

    18200

    2000

    क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान, इम्फाल

    6150

    17790

    1200

    मेघालय

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क रुपए में

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस रुपए में

    हॉस्टल शुल्क रुपए में

    NEIGRIHMS, शिलांग

    6020

    6020

    3000

    मिजोरम

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस

    हॉस्टल शुल्क

    मिजोरम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, फाल्कन

    50550

    98250

    2950

    ओडिशा

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क रुपए में

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस रुपए में

    हॉस्टल शुल्क रुपए में

    सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बलांगीर

    18655

    30000

    834

    मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बालासोर सरकार

    20000

    30000

    850

    एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, ब्रह्मपुर

    18655

    30000

    834

    पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बारीपदा

    20000

    30000

    834

    एससीबी मेडिकल कॉलेज, कटक

    18664

    28664

    833

    एसएलएन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, कोरापुट

    20000

    30000

    10000

    वीर सुरेन्द्र साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, बुर्ला

    30000

    30000

    10000

    पुडुचेरी

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस

    हॉस्टल शुल्क

    इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अनुसंधान संस्थान, कथिरकमम

    137000

    137000

    4000

    पंजाब

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस

    हॉस्टल शुल्क

    गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, फरीदकोट

    83000

    83000

    2334

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, अमृतसर

    83000

    83000

    3087

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, पटियाला

    83000

    83000

    3200

    राजस्थान

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली एमबीबीएस फीस

    हॉस्टल फीस

    डॉ संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज, जोधपुर

    60800

    60800

    2017

    राजकीय मेडिकल कॉलेज,बाड़मेर

    52500

    120700

    3210

    राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, भरतपुर

    52500

    82200

    3208

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, भीलवाड़ा

    60800

    120700

    3210

    राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, पाली

    60800

    113400

    2917

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, कोटा

    60800

    60800

    2475

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, चूरू

    60800

    116500

    2858

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, डूंगरपुर

    60800

    120700

    3210

    झालावाड़ अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज, झालावाड़

    60800

    60800

    1900

    जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर

    60800

    60800

    2475

    रवीन्द्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज, उदयपुर

    60800

    60800

    22500

    आरयूएचएस कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, जयपुर

    60800

    60800

    2218

    एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर

    60800

    60800

    22000

    सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर

    60800

    60800

    2020

    मिलनाडु

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक एमबीबीएस शुल्क


    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली एमबीबीएस फीस

    हॉस्टल फीस

    चेंगलपट्टू मेडिकल कॉलेज, चेंगलपट्टू

    13600

    13600

    5000

    कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज, कोयंबटूर

    14600

    14600

    4000

    ईएसआई-पीजीआईएमएसआर, चेन्नई, तमिलनाडु

    100000

    116800

    3500

    सरकारी वेल्लोर मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर

    13600

    13600

    5000

    शासकीय धर्मपुरी मेडिकल कॉलेज, धर्मपुरी

    13600

    13600

    5000

    सरकारी मेडिकल कॉलेज और ईएसआईसी अस्पताल, कोयंबटूर

    13610

    13610

    4000

    गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, ओमानदुरार

    13610

    13610

    6000

    सरकारी मोहन कुमारमंगलम मेडिकल कॉलेज, सेलम

    13610

    13610

    4000

    सरकारी पुदुक्कोट्टई मेडिकल कॉलेज, पुदुक्कोट्टई

    14800

    14800

    4160

    शासकीय शिवगंगई मेडिकल कॉलेज शिवगंगई

    13600

    13600

    5000

    सरकारी तिरुवरुर मेडिकल कॉलेज, तिरुवरुर

    13600

    13600

    775

    सरकारी विल्लुपुरम मेडिकल कॉलेज, विल्लुपुरम

    14600

    14600

    3000

    आईआरटी पेरुंदुरई मेडिकल कॉलेज, पेरुंदुरई

    385000

    499175

    3000

    कन्याकुमारी सरकारी मेडिकल कॉलेज, असारीपल्लम

    13600

    13600

    9250

    के.ए.पी. विश्वनाथम सरकारी मेडिकल कॉलेज, तिरुचिरापल्ली

    14800

    14800

    4500

    किलपौक मेडिकल कॉलेज, चेन्नई

    13600

    13600

    5000

    मद्रास मेडिकल कॉलेज, चेन्नई

    13600

    17760

    1000

    मदुरई मेडिकल कॉलेज, मदुरई

    20750

    20750

    6000

    राजा मुथैया मेडिकल कॉलेज, अन्नामलाईनगर

    400000

    400000

    7000

    स्टेनली मेडिकल कॉलेज, चेन्नई

    13600

    13600

    3500

    थेनी मेडिकल कॉलेज, थेनी

    13610

    13610

    20000

    तिरुवन्नामलाई मेडिकल कॉलेज, तिरुवन्नामलाई, तमिलनाडु

    13600

    13600

    4000

    सरकारी थूथुकुडी मेडिकल कॉलेज, थूथुकुडी

    13610

    13600

    4000

    तंजावुर मेडिकल कॉलेज, तंजावुर

    14600

    14600

    5000

    तिरुनेलवेली मेडिकल कॉलेज, तिरुनेलवेली

    13600

    13600

    5000

    तेलंगाना

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक एमबीबीएस शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली एमबीबीएस फीस

    छात्रावास शुल्क

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, सिकंदराबाद

    7200

    14725

    4000

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, सूर्यापेट

    10000

    24965

    4000

    सरकारी मेडिकल कॉलेज खलीलवाड़ी

    15565

    10000

    4000

    सरकारी मेडिकल कॉलेज सिद्दीपेट

    15565

    15565

    4600

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, महबूबनगर

    10000

    24515

    1200

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, नलगोंडा

    10000

    24965

    4000

    काकतीय मेडिकल कॉलेज, वारंगल

    10000

    16000

    5000

    उस्मानिया मेडिकल कॉलेज, कोटि

    10000

    30000

    3000

    आदिलाबाद का राजीव गांधी संस्थान

    10000

    30000

    1500

    ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद (ईएसआई कोटा)

    24000

    24000

    150

    त्रिपुरा

    संस्थान

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय भुगतान की जाने वाली फीस

    हॉस्टल शुल्क

    अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज, अगरतला

    75100

    115500

    1300

    उत्तर प्रदेश

    संस्था

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय देय शुल्क

    छात्रावास शुल्क

    बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर

    42000

    42000

    500

    डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

    18000

    60600

    4000

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, आज़मगढ़, यूपी

    42000

    42000

    300

    राजकीय मेडिकल कॉलेज,बहराइच

    36000

    36000

    400

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, शाहजहाँपुर

    36000

    36000

    400

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ

    36000

    36000

    400

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, फैजाबाद

    36000

    36000

    400

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, फ़िरोज़ाबाद

    36000

    36000

    400

    राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, कासना

    --

    --

    --

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, बस्ती

    36000

    36000

    400

    राजकीय मेडिकल कॉलेज,कन्नौज

    26000

    36000

    500

    गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, कानपुर

    36000

    36000

    600

    चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश

    29874

    29874

    189

    किंग्स जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ

    54600

    54600

    2400

    लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, मेरठ

    37000

    37000

    500

    महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज, झाँसी

    42000

    42000

    0

    मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, इलाहाबाद

    36000

    36000

    6000

    महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अहमदनगर

    26000

    36000

    500

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, जालौन

    40800

    0

    400

    उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा

    42000

    42000

    500

    एसएन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, आगरा

    36000

    36000

    400

    शेख-उल-हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज, अहमदपुर ब्राह्मण

    36000

    36000

    6000

    जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़

    46340

    46340

    2000

    उत्तराखंड

    संस्था

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय देय शुल्क

    छात्रावास शुल्क

    बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर

    42000

    42000

    500

    डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

    18000

    60600

    4000

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, आज़मगढ़, यूपी

    42000

    42000

    300

    राजकीय मेडिकल कॉलेज,बहराइच

    36000

    36000

    400

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, शाहजहाँपुर

    36000

    36000

    400

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ

    36000

    36000

    400

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, फैजाबाद

    36000

    36000

    400

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, फ़िरोज़ाबाद

    36000

    36000

    400

    वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, पौड़ी

    400000

    421500

    500

    राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून

    426500

    426500

    6000

    राजकीय मेडिकल कॉलेज, हलद्वानी

    1,71,500

    426500

    500

    पश्चिम बंगाल

    संस्था

    एआईक्यू उम्मीदवारों के लिए वार्षिक शुल्क

    प्रवेश के समय देय शुल्क

    छात्रावास शुल्क

    बांकुरा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बांकुरा

    9166

    6583

    12

    बर्दवान मेडिकल कॉलेज, बर्दवान

    9000

    6500

    12

    कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज, कोलकाता

    9000

    6500

    12

    कॉलेज ऑफ मेडिसिन और जेएनएम अस्पताल, डब्ल्यूबीयूएचएस, कल्याणी

    9000

    8500

    100

    कूचबिहार सरकारी मेडिकल कॉलेज, कूचबिहार

    9000

    6520

    12

    डायमंड हार्बर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, डायमंड हार्बर

    9000

    6500

    12

    ईएसआईसी पीजीआईएमएसआर, जोका, कोलकाता, पश्चिम बंगाल

    100000

    55000

    4200

    आईपीजीएमईआर, कोलकाता

    9000

    6500

    12

    मेडिकल कॉलेज, कोलकाता

    9000

    6520

    12

    मालदा मेडिकल कॉलेज, मालदा

    9000

    5500

    12

    मिदनापुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, मिदनापुर

    11144

    6572

    72

    मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, मुर्शिदाबाद

    9000

    6520

    12

    नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज, दार्जिलिंग

    9000

    0

    12

    नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज, कोलकाता

    9000

    6600

    12

    नील रत्न सरकारी मेडिकल कॉलेज, कोलकाता

    9000

    6500

    12

    रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज, रामपुरहाट

    9000

    6500

    12

    आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज, कोलकाता

    100000

    6520

    12

    सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, कोलकाता

    9000

    6520

    12

    राज्य कोटा

    राज्य कोटे (State Quota) के लिए सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स की फीस स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती है। राज्य कोटे के लिए एमबीबीएस की कोर्स फीस मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली की तरह वार्षिक फीस 250/- रु. तक कम हो सकती है। राज्य कोटे के तहत सबसे कम वार्षिक कोर्स फीस वाला राज्य तमिलनाडु है, जो 4000/- रु. सालाना है। यह 70,900/- रु. के वार्षिक फीस के साथ महाराष्ट्र राज्य में सबसे अधिक है। राज्य कोटे के तहत सीटें प्राप्त करने वाले छात्रों को आमतौर पर राज्य सरकार के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता होती है, जिसके तहत उन्हें एमबीबीएस कोर्स पूरा होने के बाद एक न्यूनतम अवधि के लिए संबंधित राज्य में अपनी सेवाएं देनी होती हैं। इस संबंध में उत्तराखंड राज्य उम्मीदवारों को बॉन्ड पर हस्ताक्षर किए बिना कोर्स को चुनने अनुमति देता है। हालांकि इसके लिए उन्हें उच्चतर कोर्स फीस के रूप में 4,00,000/- रु. का भुगतान करना पड़ता है। राज्य कोटा एमबीबीएस कोर्स की वार्षिक फीस आमतौर पर उत्तर प्रदेश को छोड़कर अन्य राज्यों में सभी श्रेणियों के लिए समान है, उत्तर प्रदेश में यह आरक्षित श्रेणी के लिए (9000/- रु.) और अनारक्षित श्रेणी (18,000/- रु.) के लिए अलग-अलग है।

    एनआरआई कोटा

    कुछ सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में एनआरआई उम्मीदवारों के लिए सीटें आरक्षित हैं। ऐसे संस्थानों में संपूर्ण कोर्स के लिए एमबीबीएस कोर्स फीस 20,000 अमरीकी डॉलर से 75,000 अमरीकी डॉलर तक है।

    राज्यवार एमबीबीएस एडमिशन (State-Wise MBBS Admissions)

    निजी मेडिकल कॉलेज/संस्थान

    निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम फीस आमतौर पर स्वयं संस्थानों द्वारा तय किया जाता है। हालाँकि, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने कैपिंग (ऊपरी सीमा) की शुरुआत की है ताकि प्रत्येक श्रेणी के लिए वार्षिक फीस कितनी होनी चाहिए यह सुनिश्चित किया जा सके और निजी संस्थान छात्रों पर अधिक बोझ न डाल पाएं। निजी कॉलेजों में सीटों की मुख्य श्रेणियां मैनेजमेंट और एनआरआई कोटा हैं। इसके अलावा, लगभग सभी निजी कॉलेजों में आमतौर पर सरकारी कोटा के लिए भी सीटें आरक्षित होती हैं, जिसके लिए एमबीबीएस कोर्स की फीस अन्य दो श्रेणियों की तुलना में कम होती है।

    • मैनेजमेंट कोटा – मैनेजमेंट कोटा सीटों के लिए एमबीबीएस का कोर्स शुल्क केरल के मेडिकल कॉलेजों के 4,00,000/- रु. से लेकर राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान और अनुसंधान संस्थान, जयपुर, राजस्थान की तरह 17,95,000/- रु. तक होता है।

    • एनआरआई कोटा – विभिन्न निजी मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे के लिए एमबीबीएस कोर्स फीस भी स्वयं संस्थानों द्वारा तय की जाती है। एनआरआई कोटा के तहत आवेदन करने वाले छात्रों के लिए औसत वार्षिक एमबीबीएस कोर्स फीस 25,000 यूएस डॉलर होती है।

    • सरकारी कोटा – देश के कई निजी कॉलेजों में संबंधित राज्य सरकार के लिए आवंटित सीटों की एक निश्चित संख्या तय की गई है। निजी संस्थानों में भी, इन सीटों के लिए एमबीबीएस कोर्स फीस अन्य श्रेणियों की तुलना में कम है और यह 10,000/- से 7,00,000/- रु. के बीच है।

    • अन्य – कर्नाटक राज्य के कुछ निजी/स्व-वित्तपोषित मेडिकल कॉलेजों में, ‘अन्य’ के रूप में निर्दिष्ट एक अलग कोटा भी है, जिसके लिए प्राइवेट भारतीय एमबीबीएस कॉलेज 2026 की फीस (MBBS fees in India private college 2026) 21,00,000/- रु. से लेकर 40,00,000/- रु. प्रति वर्ष है।

    एम्स एमबीबीएस फीस

    चिकित्सा शिक्षा के मामले में देश के प्रमुख संस्थान एम्स (AIIMS) के एमबीबीएस के लिए कोर्स फीस का निर्धारण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा देश भर के अपने 9 परिसरों में किया जाता है। एमबीबीएस पाठ्यक्रम के रूप में एम्स का वार्षिक कोर्स फीस 5856/- रु. के साथ बहुत कम है। होस्टल की फीस सीट की उपलब्धता और आवश्यकता के अनुसार ली जाती है। एम्स में एनआरआई कोटे के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एमबीबीएस कोर्स फीस पूरे पाठ्यक्रम के लिए केवल 75,000 यूएस डॉलर है।

    जिपमर मेडिकल कॉलेज फीस

    जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) मेडिकल कोर्स की पढ़ाई के लिए एक प्रतिष्ठित संस्थान है। इस सरकारी संस्थान के दो परिसर है: पुदुचेरी और कराईकल, जिसके कुल एमबीबीएस कोर्स की फीस 12,620/- रु. है। इसमें एडमिशन फीस, शैक्षणिक शुल्क, जिपमर छात्र संघ, शिक्षण संसाधन, कॉर्पस फंड, आईटी शुल्क और पहचान पत्र शुल्क शामिल हैं। एक वर्ष के लिए छात्रावास शुल्क केवल 14,000/- रु. है। जिपमर में एनआरआई कोटा के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एमबीबीएस का कोर्स फीस पूरे कोर्स के दौरान के लिए केवल 75,000 यूएस डॉलर है।

    भारतीय छात्रों के लिए विदेश में एमबीबीएस के लिए सर्वश्रेष्ठ देश (Best country for MBBS abroad for Indian students)

    विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए लोकप्रिय स्थानों की सूची देखें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या निजी कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स की फीस मैनेजमेंट कोटा सीटों के लिए डीम्ड विश्वविद्यालयों की तरह ही है?
    A:

    मैनेजमेंट कोटा सीटों के लिए निजी कॉलेजों और डीम्ड विश्वविद्यालयों दोनों के लिए शुल्क आमतौर पर अपने उच्चतम स्तर पर होती है। हालांकि, दोनों में एमबीबीएस कोर्स की फीस एक समान हो यह जरूरी नहीं है।

    Q: क्या सभी निजी कॉलेजों में फीस सब्सिडी वाली सरकारी सीट होती है?
    A:

    देश के अधिकांश निजी कॉलेजों को अपनी सीटों का कुछ निश्चित प्रतिशत सरकारी कोटे के लिए आरक्षित रखना आवश्यक है। ऐसी सीटों के लिए एमबीबीएस कोर्स की फीस आमतौर पर सब्सिडी वाली होती है। हालांकि, कुछ निजी संस्थान ऐसे हैं, जिनमें सरकारी कोटे की सीटों का प्रावधान नहीं है।

    Q: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश ले रहे सभी छात्रों को क्या उनकी संबंधित राज्य सरकार के साथ किसी बांड पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता होती है?
    A:

    हां, आमतौर पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों को उस राज्य में सेवा देने लिए एक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता होती है, जिसके लिए उन्हें संबंधित राज्य सरकार को बांड राशि का भुगतान करना होता है। बॉन्ड राशि और अवधि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में छात्रों को बिना बांड के भी एडमिशन लेने का प्रावधान है, लेकिन यहाँ एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुल्क में सब्सिडी नहीं है और फीस भी बहुत अधिक है।

    Q: यदि उम्मीदवार को AIQ और डीम्ड विश्वविद्यालय दोनों के लिए आवेदन करना हो, तो क्या उम्मीदवार को दोनों के लिए शुल्क का भुगतान करना चाहिए?
    A:

    नहीं, ऐसी स्थिति में उम्मीदवार को केवल हायर फीस का भुगतान करना होगा यानी डीम्ड विश्वविद्यालय के 5000/ - रुपये (काउंसिलिंग / रजिस्ट्रेशन) के साथ साथ 2,00,000 / - (सुरक्षा राशि)।

    Q: सिक्यूरिटी राशि कहां और कब वापस की जाएगी?
    A:

    सिक्यूरिटी राशि (security amount) को उस संस्थान को वापस कर दिया जाएगा, जहां पर उम्मीदवार का एडमिशन होगा और उस राशि को पहले वर्ष के वार्षिक शुल्क के साथ ही समायोजित किया जाएगा। यदि उम्मीदवार को अतिरिक्त वैकेंसी राउंड सहित किसी भी काउंसलिंग राउंड में कोई भी सीट आवंटित नहीं की जाती है, तो रजिस्ट्रेशन के समय उम्मीदवार द्वारा दिया गया शुल्क उसके खाते में वापस कर दिया जाएगा। लेकिन यह सिक्यूरिटी राशि काउंसलिंग पूरी होने के बाद ही वापस की जाएगी।

    Q: रजिस्ट्रेशन के समय भुगतान किए जाने वाले विभिन्न शुल्क क्या हैं?
    A:

    डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए, रजिस्ट्रेशन फीस 2000 रुपये है, जबकि सिक्यूरिटी फीस 2,00,000 रुपये होगा। 15% ऑल इंडिया कोटा, डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालय, एएफएमसी और ईएसआईसी के लिए, नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस सामान्य श्रेणी के लिए 1000 रुपये और एससी / एसटी / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है, जबकि रिफंडेबल सिक्योरिटी फीस सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 10,000 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 5,000 रुपये है।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    IPU Paramedical Exam Application Date

    2 Feb'26 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Haryana BSc Nursing Counselling Date

    19 Mar'26 - 25 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSUHS BSc Nursing Application Date

    20 Mar'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Biomolecules Structure Function in Health and Disease
    Via All India Institute of Medical Sciences New Delhi
    Industrial Biotechnology
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Certificate Course in Biostatistics, Epidemiology and Research Methodology
    Via Manipal Academy of Higher Education, Manipal
    Nutrition in the Health Sector
    Via The University of Adelaide, Adelaide
    Pathology
    Via Tsinghua University, Beijing
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    Coursera
     355 courses
    Futurelearn
     310 courses
    Edx
     233 courses
    Udemy
     191 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hi! As per the NEET eligibility criteria , you must be 17 years of age as on December 31 of the year of admission. As you will complete the age criteria, you can definitely appear for NEET 2027. Do check the other eligibility criteria and apply for the NEET 2027

    Hi Vishwajeet Nagare,

    To get the best marks in the NEET 2026 exam, you need to be perfect in the fundamentals, basics, syllabus topics. However you can still have time to score good marks. Follow the below link to reach high rank in NEET 2026.

    Link: https://medicine.careers360.com/articles/neet-preparation-tips

    Link: https://medicine.careers360.com/articles/tips-for-620-score-in-neet-2026-time-management-strategy-study-plan

    Link:

    The NEET qualifying cutoff for ST category was 143-113. For ST (PWD) , the cut off marks 2025 was 126-113. As you have not mentioned the closing rank for a particular college. Here, we have provided the college wise 2025 MBBS closing rank for ST category.

    Regards.

    With 400-500 score in NEET, securing MBBS admission at CMC Vellore is highly challenging for students. With such score, you can apply for allied health science courses offered by the institute.

    Regards,