Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान एएनएम एडमिशन 2026-27: ऑक्सिलियरी नर्सिंग मिडवाइफरी ट्रेनिंग कोर्स के लिए आवेदन (29 सितंबर)
    • लेख
    • राजस्थान एएनएम एडमिशन 2026-27: ऑक्सिलियरी नर्सिंग मिडवाइफरी ट्रेनिंग कोर्स के लिए आवेदन (29 सितंबर)

    राजस्थान एएनएम एडमिशन 2026-27: ऑक्सिलियरी नर्सिंग मिडवाइफरी ट्रेनिंग कोर्स के लिए आवेदन (29 सितंबर)

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 28 Sep 2026, 11:34 AM IST

    चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान (जयपुर) द्वारा राज्य के 34 राजकीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों में सत्र 2026-27 के लिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ऑक्सिलियरी नर्सिंग मिडवाइफरी या एएनएम) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस 2 वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (जिसमें 6 माह की अनिवार्य इंटर्नशिप भी शामिल है) के लिए योग्य महिला अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। राजस्थान एएनएम एडमिशन 2026 केवल महिला उम्मीदवारों के लिए होते हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार, राजस्थान एएनएम काउंसलिंग 2026 का आयोजन 29 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे राजस्थान एएनएम 2026 काउंसलिंग का नोटिस देख सकते हैं।
    राजस्थान एएनएम 2026 काउंसलिंग नोटिस!

    This Story also Contains

    1. राजस्थान एएनएम एडमिशन 2026-27: मुख्य बिंदु
    2. राजस्थान एएनएम एडमिशन 2026-27: महत्वपूर्ण तिथियां
    3. राजस्थान एएनएम एडमिशन 2026-27: पात्रता एवं मानदंड
    4. राजस्थान एएनएम एडमिशन 2026-27: आवेदन शुल्क
    5. राजस्थान एएनएम एडमिशन: आरक्षण एवं क्षैतिज आरक्षण
    6. राजस्थान एएनएम एडमिशन 2026-27: आवेदन पत्र कैसे भेजें?
    7. राजस्थान एएनएम एडमिशन: चयन प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
    राजस्थान एएनएम एडमिशन 2026-27: ऑक्सिलियरी नर्सिंग मिडवाइफरी ट्रेनिंग कोर्स के लिए आवेदन (29 सितंबर)
    राजस्थान एएनएम एडमिशन 2026-27


    अगर आप राजस्थान एएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 2026-27 में प्रवेश लेना चाहती हैं, तो आवेदन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और प्रक्रिया का विस्तृत विवरण नीचे देख सकती हैं।

    राजस्थान एएनएम एडमिशन 2026-27: मुख्य बिंदु

    विवरण

    जानकारी

    विभाग/संस्था का नाम

    चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान (जयपुर)


    पाठ्यक्रम का नाम

    महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (एएनएम ट्रेनिंग कोर्स)


    सत्र

    2026–27


    कुल प्रशिक्षण केंद्र

    34 राजकीय केंद्र


    पाठ्यक्रम अवधि

    2 वर्ष (18 माह शिक्षण/प्रशिक्षण + 6 माह इंटर्नशिप)


    आवेदन का माध्यम

    पंजीकृत/साधारण डाक/स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से संबंधित सीएमएचओ कार्यालय में


    काउंसलिंग समय

    प्रात: 9:30 बजे से सायं 2:00 बजे तक



    राजस्थान एएनएम एडमिशन 2026-27: महत्वपूर्ण तिथियां

    इवेंट्स

    डेट्स

    नोटिफिकेशन जारी करना

    17 अगस्त, 2026

    आवेदन फ़ॉर्म जमा करना

    24 अगस्त से 9 सितंबर, 2026 तक

    मेरिट लिस्ट जारी करना

    26 सितंबर, 2026

    काउंसलिंग की तारीख

    29 सितंबर, 2026


    राजस्थान एएनएम एडमिशन 2026-27: पात्रता एवं मानदंड

    1. शैक्षणिक योग्यता- अभ्यर्थी का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर से अथवा अजमेर बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य बोर्डों से सीनियर सेकेंडरी परीक्षा (10+2) पास होना अनिवार्य है।

    2. आयु सीमा-

    • न्यूनतम आयु: 31 दिसंबर 2026 को अभ्यर्थी की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।

    • अधिकतम आयु: 31 दिसंबर 2026 को अभ्यर्थी की आयु 34 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    • आयु में छूट: नियमानुसार आरक्षित वर्गों की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    • नोट: आयु प्रमाण पत्र के रूप में 10वीं कक्षा (सेकेंडरी परीक्षा) की अंकतालिका/प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।

    राजस्थान एएनएम एडमिशन 2026-27: आवेदन शुल्क

    राजस्थान एएनएम एडमिशन 2026-27 के लिए आवेदन पत्र जमा करते समय अभ्यर्थियों को संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के नाम का पोस्टर ऑर्डर संलग्न करना अनिवार्य है।


    वर्ग

    शुल्क

    सामान्य व अन्य वर्ग

    ₹20/-


    अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST)

    निःशुल्क (कोई शुल्क नहीं)


    राजस्थान एएनएम एडमिशन: आरक्षण एवं क्षैतिज आरक्षण

    1. राज्य स्तरीय आरक्षण: नियमानुसार आरक्षण का लाभ केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासी/आरक्षित वर्ग को ही देय होगा। ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/एमबीसी वर्ग के प्रमाण पत्र 1 वर्ष से अधिक पुराने नहीं होने चाहिए।

    2. क्षैतिज आरक्षण:


      • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: 12वीं पास और 5 वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 5% सीटें (क्षैतिज आधार पर) आरक्षित हैं।

      • आशा सहयोगिनी: 12वीं पास और 5 वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाली आशा सहयोगिनियों (जिन्होंने आधारभूत प्रशिक्षण मॉड्यूल 6 व 7 पूर्ण किया हो) को भी नियमानुसार प्राथमिकता देय है।

    राजस्थान एएनएम एडमिशन 2026-27: आवेदन पत्र कैसे भेजें?

    1. आवेदन पत्र भरना: निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को पूरी तरह भरें।

    2. दस्तावेज़ संलग्न करना: आवेदन पत्र के साथ अपने सभी शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित (Self-attested) प्रतियां संलग्न करें।

    3. पोस्टर ऑर्डर: संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के नाम देय पोस्टर ऑर्डर (एससी/एसटी के लिए निःशुल्क) संलग्न करें।

    4. जमा कराना: आवेदन पत्र को पंजीकृत डाक/साधारण डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा व्यक्तिगत रूप से (By Hand) संबंधित सीएमएचओ कार्यालय में 07 सितंबर 2026 तक भिजवाएं।

    5. चेतावनी: निदेशालय को सीधे भेजे गए आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा और वे स्वतः ही निरस्त माने जाएंगे।

    राजस्थान एएनएम एडमिशन: चयन प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

    • दस्तावेज़ सत्यापन: चयन के पश्चात उम्मीदवारों के मूल दस्तावेज़ों की जांच संबंधित बोर्ड/संस्थान से कराई जाएगी। फर्जी दस्तावेज़ पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और प्रशिक्षण से पृथक कर दिया जाएगा।

    • स्टाइपेंड: चयनित प्रशिक्षणार्थियों को नियमानुसार स्टाइपेंड देय होगा।

    • गर्भवती अभ्यर्थियों के लिए नियम: यदि कोई अभ्यर्थी चयन के समय गर्भवती पाई जाती है, तो उसे आगामी बैच में बिना पुनः आवेदन किए सम्मिलित किया जा सकेगा, बशर्ते वह चयन की अन्य शर्तें पूरी करती हो।

    • उपस्थिति अनिवार्य: प्रशिक्षण के दौरान उपस्थिति की अनिवार्यता, अवकाश एवं अन्य नियम राजस्थान नर्सिंग काउंसिल तथा निदेशालय द्वारा तय किए जाएंगे।

    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    SSUHS ANM Exam Application Date

    15 Sep'26 - 5 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Uttarakhand BSc Nursing Counselling Date

    29 Sep'26 - 5 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)