Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड जीएनएम आंसर-की 2026 जारी (Uttarakhand GNM Answer Key 2026 OUT) - जानें डाउनलोड प्रक्रिया
    • लेख
    • उत्तराखंड जीएनएम आंसर-की 2026 जारी (Uttarakhand GNM Answer Key 2026 OUT) - जानें डाउनलोड प्रक्रिया

    उत्तराखंड जीएनएम आंसर-की 2026 जारी (Uttarakhand GNM Answer Key 2026 OUT) - जानें डाउनलोड प्रक्रिया

    Team Careers360Updated on 23 Jun 2026, 05:27 PM IST

    हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी (एचएनबीयूएमयू), देहरादून द्वारा उत्तराखंड जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की 22 जून 2026 को जारी कर दी गई गई है। आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट hmbumu.ac.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें उत्तराखंड जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2026 में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए हैं। उत्तराखंड जीएनएम प्रोविजनल आंसर-की के किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो उम्मीदवार 25 जून तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद विश्वविद्यालय यूके जीएनएम अंतिम आंसर-की (Final UK GNM answer key) जारी करेगा।

    This Story also Contains

    1. उत्तराखंड जीएनएम आंसर-की 2026: मुख्य जानकारी
    2. उत्तराखंड जीएनएम आंसर-की 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
    3. उत्तराखंड जीएनएम आंसर-की 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    4. आंसर-की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
    5. आंसर-की से अपना संभावित स्कोर कैसे निकालें?
    6. उत्तराखंड जीएनएम फाइनल आंसर की 2026
    7. उत्तराखंड जीएनएम 2026 रिजल्ट
    उत्तराखंड जीएनएम आंसर-की 2026 जारी (Uttarakhand GNM Answer Key 2026 OUT) - जानें डाउनलोड प्रक्रिया
    उत्तराखंड जीएनएम आंसर-की 2026 जारी

    उम्मीदवारों को उत्तराखंड जीएनएम प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ अपनी आपत्तियां तय समय-सीमा के अंदर ऑफिशियल ईमेल आईडी पर भेजनी होंगी। प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना होगा। उम्मीदवार उत्तराखंड जीएनएम आंसर-की 2026 जारी होने से संबंधित जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ें।

    उत्तराखंड जीएनएम आंसर-की 2026: मुख्य जानकारी

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    उत्तराखंड जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2026

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी (एचएनबीयूएमयू), देहरादून

    आंसर-की जारी होने का माध्यम

    ऑनलाइन

    आंसर-की का प्रारूप

    पीडीएफ

    आंसर-की में उपलब्ध जानकारी

    प्रश्न संख्या (कोड अनुसार) एवं सही उत्तर

    आधिकारिक वेबसाइट

    hmbumu.ac.in

    प्राधिकरण द्वारा उत्तराखंड जीएनएम 2026 परीक्षा 13 जून, 2026 को आयोजित की गई थी। उत्तराखंड जीएनएम प्रवेश परीक्षा के ज़रिए राज्य के सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग संस्थानों में एडमिशन दिया जाता है।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    उत्तराखंड जीएनएम आंसर-की 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथि

    उत्तराखंड जीएनएम परीक्षा

    14 जून 2026

    प्रोविजनल आंसर-की जारी

    22 जून 2026

    आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की अवधि

    22 से 25 जून 2026

    फाइनल आंसर-की जारी

    घोषित होना बाकी

    उत्तराखंड जीएनएम आंसर-की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके उत्तराखंड जीएनएम आंसर-की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-

    1. एचएनबीयूएमयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    2. होमपेज पर उत्तराखंड नर्सिंग परीक्षा 2026 लिंक पर क्लिक करें।

    3. "उत्तराखंड जीएनएम 2026 आंसर की" लिंक चुनें।

    4. स्क्रीन पर आंसर-की पीडीएफ खुल जाएगी।

    5. पीडीएफ डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    Amity University Noida | Allied Health Sciences Admissions

    Ranked as India’s #1 Not for profit pvt. University by India Today

    आंसर-की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

    यदि किसी प्रश्न या उत्तर में गड़बड़ी दिखाई देती है, तो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया-

    1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    2. उत्तराखंड नर्सिंग परीक्षा 2026 लिंक खोलें।

    3. रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि से लॉगिन करें।

    4. जीएनएम आंसर की चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।

    5. संबंधित प्रश्न का चयन करें।

    6. अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

    7. यदि निर्धारित हो, तो आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।

    8. आवेदन सबमिट करें और रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

    आंसर-की से अपना संभावित स्कोर कैसे निकालें?

    उम्मीदवार आधिकारिक आंसर-की की मदद से अपने संभावित अंक पहले ही जान सकते हैं।

    चरण

    विवरण

    1

    आंसर-की डाउनलोड करें।

    2

    अपने उत्तरों का मिलान आधिकारिक उत्तरों से करें।

    3

    सही उत्तरों की कुल संख्या गिनें।

    4

    प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक जोड़ें।

    5

    गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं कटेगा।

    अंक निकालने का सूत्र

    कुल प्राप्तांक = सही उत्तरों की संख्या × 1

    महत्वपूर्ण: उत्तराखंड जीएनएम 2026 परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

    उत्तराखंड जीएनएम फाइनल आंसर की 2026

    यूके जीएनएम प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद प्राधिकरण द्वारा यूके जीएनएम फाइनल आंसर-की (UK GNM Final answer key) जारी की जाती है। अंतिम उत्तर कुंजी को पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है जिसे उम्मीदवार डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

    उत्तराखंड जीएनएम 2026 रिजल्ट

    प्राधिकरण उत्तराखंड जीएनएम 2026 रिजल्ट फाइनल आंसर-की के साथ प्रकाशित करेगा। अंतिम आंसर-की में आपत्तियों के निस्तारण के बाद संशोधित उत्तर शामिल होंगे। अभ्यर्थी इसे भी पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकेंगे।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Digital Forensic
    Via Dr Harisingh Gour Vishwavidyalaya, Sagar
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Explore Top Universities Across Globe
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    University of Wisconsin, Madison
    329 Union South 1308 W. Dayton Street Madison, WI 53715-1149
    University of Alberta, Edmonton
    116 St. and 85 Ave., Edmonton, Alberta, Canada T6G 2R3
    Keele University, Newcastle
    Staffordshire, UK, ST5 5BG