Careers360 Logo
ask-icon
share
    भारत में महिला मेडिकल कॉलेज (Women’s Medical Colleges in India) - सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज की सूची
    • लेख
    • भारत में महिला मेडिकल कॉलेज (Women’s Medical Colleges in India) - सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज की सूची

    भारत में महिला मेडिकल कॉलेज (Women’s Medical Colleges in India) - सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज की सूची

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 06 Aug 2025, 06:45 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    भारत में महिला मेडिकल कॉलेज (Women’s Medical Colleges in India) - भारत में महिलाओं को शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है जो कई मायनों में आज भी जारी है। महिलाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में खासकर महिलाओं को चिकित्सा क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए 20वीं सदी की शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन महिला मेडिकल कॉलेजों ने अवसर प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत में वर्ष 1916 में ही महिला मेडिकल कॉलेज स्थापित किया गया था, लेकिन 1980 के दशक के बाद इस महिला मेडिकल कॉलेज का नाम बड़े स्तर पर सामने आया जिसके बारे में आप इस लेख में आगे पढ़ेंगे।

    भारत में महिला मेडिकल कॉलेज (Women’s Medical Colleges in India) - सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज की सूची
    भारत में महिला मेडिकल कॉलेज

    वर्तमान मे भारत में 4 महिला मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें से 3 सरकारी और 1 निजी मेडिकल कॉलेज है। भारत में ये महिला मेडिकल कॉलेज (Women’s Medical Colleges) केवल छात्राओं के लिए समर्पित हैं। लांकि मेडिकल छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए भविष्य में और भी महिला मेडिकल कॉलेज खुलने की संभावनाएं दिख रही हैं। बेटियों की पढ़ाई के लिए समर्पित भारत में महिला मेडिकल कॉलेजों के बारे में विस्तृत विवरण जानने के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़ें।

    भारत में महिला मेडिकल कॉलेज (Women’s Medical Colleges in India) एमबीबीएस, एमडी/एमएस, डीएम, एम.सीएच जैसे कई कोर्सेज प्रदान करते हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश NEET UG, NEET PG और NEET SS के माध्यम से दिया जाता है। भारत में इन महिला सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 916 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं।
    नीट में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा | नीट में 200 अंकों के साथ प्रवेश कैसे मिलेगा?

    भारत में महिला मेडिकल कॉलेज (Women’s medical colleges in India) - हाईलाइट्स

    जो महिला उम्मीदवार मेडिकल क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहती हैं, उन्हें भारत में महिला मेडिकल कॉलेजों के बारे में बुनियादी जानकारी के बारे में पता होना चाहिए। नीचे दिए गए टेबल में भारत में महिला मेडिकल कॉलेजों को देखें-

    भारत में महिला मेडिकल कॉलेज को जानें

    भारत में महिला मेडिकल कॉलेज

    विवरण

    वर्तमान में भारत में कुल महिला मेडिकल कॉलेजों की संख्या

    4

    भारत में स्थित महिला मेडिकल कॉलेजों की सूची

    1. बीपीएस गवर्नमेंट महिला मेडिकल कॉलेज, सोनीपत (BPS Government Medical College for Women, Sonepat)

    2. श्री पद्मावति मेडिकल कॉलेज फॉर वुमन,तिरुपति (Sri Padmavathi Medical College for Women, Tirupati)

    3. लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज फॉर वुमन, नई दिल्ली (Lady Hardinge Medical College for Women, New Delhi)

    4. सिम्बायोसिस मेडिकल कॉलेज फॉर वुमन, पूणे (Symbiosis Medical College for Women, Pune)

    कौन-कौन से कोर्स पढ़ाए जाते हैं

    एमबीबीएस, एमडी/एमएस, डीएम, डिप्लोमा, एम.सीएम

    कुल सीट

    916

    नीट 2024 में 180 अंकों के साथ प्रवेश कैसे प्राप्त करें? | नीट 2024 में 300 अंकों के साथ एडमिशन कैसे लें

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    भारत में महिला मेडिकल कॉलेजों की सूची (List of women’s medical colleges in India) - सरकारी और निजी कॉलेज

    प्रस्तावित पाठ्यक्रमों, सीटों की संख्या और स्वीकृत प्रवेश परीक्षा का विवरण नीचे दी गई तालिका से देखा जा सकता है।

    भारत में महिला मेडिकल कॉलेज (Women’s medical colleges in India)

    संस्थान का नाम

    स्वामित्व

    पढ़ाए जाने वाले कोर्स/पाठ्यक्रम

    कुल सीट

    कौन सी प्रवेश परीक्षा स्कोर स्वीकार करते हैं

    बीपीएस गवर्नमेंट महिला मेडिकल कॉलेज, सोनीपत

    सरकारी

    एमबीबीएस, एमडी

    148

    नीट यूजी, नीट पीजी

    श्री पद्मावति मेडिकल कॉलेज फॉर वुमन, तिरुपति

    सरकारी

    एमबीबीएस, एमडी

    179

    नीट यूजी, नीट पीजी

    लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज फॉर वुमन, नई दिल्ली

    सरकारी

    डिप्लोमा, एमबीबीएस, एमडी, एमएस, एम.सीएच

    439

    नीट यूजी, नीट पीजी, नीट एसएस

    सिम्बायोसिस मेडिकल कॉलेज फॉर वुमन, पूणे

    निजी

    एमबीबीएस

    150

    नीट यूजी

    भारत में महिला सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रवेश (MBBS admission in women’s government medical colleges in India)

    महिलाओं के लिए भारत में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश नीट यूजी परीक्षा (NEET UG exam) के माध्यम से दिया जाता है। एमबीबीएस के लिए नीट कटऑफ के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। भारत में महिला मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीट सुरक्षित करने के लिए नीट-योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड से गुजरना होगा।

    भारत में महिला मेडिकल कॉलेजों के लिए नीट कटऑफ (NEET cutoff for all women's medical colleges in India)

    क्रम संख्या

    महिला मेडिकल कॉलेज का नाम

    नीट 2023 एमबीबीएस ओपनिंग रैंक

    नीट 2023 एमबीबीएस क्लोजिंग रैंक


    बीपीएस गवर्नमेंट महिला मेडिकल कॉलेज, सोनीपत

    7481

    13442


    श्री पद्मावति मेडिकल कॉलेज फॉर वुमन,तिरुपति

    25298

    29262


    लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज फॉर वुमन, नई दिल्ली

    203

    485


    सिम्बायोसिस मेडिकल कॉलेज फॉर वुमन, पूणे

    24965

    64564

    भारत में पहला महिला मेडिकल कॉलेज (First Women’s Medical college in India)

    लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज फॉर वुमेन, नई दिल्ली को भारत का पहला महिला मेडिकल कॉलेज माना जाता है। यह कॉलेज 1916 में स्थापित किया गया था और पहले एक स्वायत्त संस्थान था। 1978 में, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज फॉर वुमेन को भारत सरकार ने अपने अधिकार में ले लिया। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज फॉर वुमेन 2023 में एनआईआरएफ रैंकिंग 31 के साथ भारत के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में से एक है। महिला मेडिकल कॉलेज डिप्लोमा, एमबीबीएस, एमडी, एमएस, एम.सीएच जैसे कई पाठ्यक्रम प्रदान करता है। प्रवेश नीट यूजी (NEET UG), नीट पीजी (NEET PG) और नीट एसएस (NEET SS) के माध्यम से दिया जाता है।

    लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में कुल कितनी सीटें हैं?

    लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कुल 200 सीटें है। जिसमें से कुछ सीट दिल्ली यूनिवर्सिटी/ स्टेट कोटा की है। 30 सींटे ऑल इंडिया कोटा की हैं। वहीं एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के साथ दिव्यांगों को भी नियम के अनुसार रिजर्वेशन मिलता है।

    लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में फीस कितनी लगती है?

    जानकारी के मुताबिक, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की ट्यूशन फीस मात्र 1,655 रुपये है।

    बीपीएस गवर्नमेंट महिला मेडिकल कॉलेज, सोनीपत की स्थापना कब हुई?

    बीपीएस गवर्नमेंट महिला मेडिकल कॉलेज, सोनीपत की स्थापना 2012 में हुई। यह हरियाणा में केवल लड़कियों के लिए स्थापित पहला मेडिकल कॉलेज है और साथ ही यह देश भर में महिलाओं के लिए तीसरा सरकारी मेडिकल कॉलेज भी है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET PG

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET PG ?

    Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off

    Dear Student, with a NEET PG rank of 8,571, you can explore DNB Pediatrics options through the relevant counselling process. If Bangalore is your preferred location, it would be useful to compare the available hospitals on factors such as patient load, paediatric case exposure, teaching environment, stipend, bond conditions and