Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 (Bihar Paramedical Exam 2026): काउंसलिंग डेट देखें
    • लेख
    • बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 (Bihar Paramedical Exam 2026): काउंसलिंग डेट देखें

    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 (Bihar Paramedical Exam 2026): काउंसलिंग डेट देखें

    Nitin SaxenaUpdated on 07 Sep 2026, 04:59 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 (Bihar Paramedical Exam 2026) - बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार पैरामेडिकल काउंसलिंग 2026 के मॉप-अप राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें 7 से 9 सितंबर 2026 के बीच दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। बिहार बीएससी पैरामेडिकल काउंसलिंग 2026 मॉप-अप राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
    बिहार पैरामेडिकल 2026 मॉप-अप राउंड परिणाम का लिंक!

    This Story also Contains

    1. बिहार पैरामेडिकल काउंसलिंग की तारीखें 2026
    2. बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 हाइलाइट्स (Bihar Paramedical Exam 2026 Highlights)
    3. बिहार पैरामेडिकल परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां (Bihar Paramedical Exam Important Dates)
    4. बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड (Bihar Paramedical Exam 2026 Admit Card)
    5. बीसीईसीईबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी
    6. बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 पात्रता मानदंड (Bihar Paramedical Exam 2026 Eligibility Criteria)
    7. बिहार पैरामेडिकल परीक्षा के लिए अधिवास संबंधी आवश्यकताएँ (Domicile requirements for Bihar Paramedical exam)
    8. बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 आवेदन प्रक्रिया (Bihar Paramedical Exam 2026 Application Process)
    9. बीसीईसीई एप्लीकेशन फॉर्म फीस
    10. बिहार पैरामेडिकल करेक्शन विंडो 2026 (Bihar Paramedical correction window 2026)
    11. बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 परीक्षा पैटर्न (Bihar Paramedical Exam 2026 Exam Pattern)
    12. बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 पाठ्यक्रम (Bihar Paramedical Exam 2026 Syllabus)
    13. बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 परिणाम (Bihar Paramedical Exam 2026 Result)
    14. बिहार पैरामेडिकल मेरिट सूची: टाई-ब्रेकिंग नियम (Bihar Paramedical merit list: Tie breaking rule)
    15. बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया (Bihar Paramedical Exam 2026 Counselling Process)
    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 (Bihar Paramedical Exam 2026): काउंसलिंग डेट देखें
    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026

    इससे पहले अथॉरिटी ने 10 अगस्त को बीसीईसीई पैरामेडिकल काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट जारी किया। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 12 से 13 अगस्त, 2026 के बीच संबंधित संस्थानों में रिपोर्ट करना था। बिहार बीएससी पैरामेडिकल 2026 काउंसलिंग राउंड 2 का रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया।
    बिहार पैरामेडिकल 2026 राउंड 2 अलॉटमेंट रिज़ल्ट पीडीएफ़

    इससे पहले बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) 29 जुलाई 2026 को बिहार पैरामेडिकल काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट घोषित किया। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर बीसीईसीई पैरामेडिकल 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते थे। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित समय के भीतर आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना था। परिणाम जारी होते ही बिहार पैरामेडिकल राउंड 1 सीट अलॉटमेंट पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी यहां उपलब्ध कराया गया।
    बिहार पैरामेडिकल 2026 काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट लिंक

    Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore

    Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll

    Parul University, Goa

    Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa

    बिहार पैरामेडिकल काउंसलिंग की तारीखें 2026

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार पैरामेडिकल 2026 काउंसलिंग से जुड़ी तारीखें देख सकते हैं।

    बीसीईसीई पैरामेडिकल काउंसलिंग शेड्यूल 2026

    इवेंट्सडेट
    वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स पोस्ट करना15 जुलाई 2026
    सीट अलॉटमेंट के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की शुरुआती तारीख19 जुलाई, 2026
    सीट अलॉटमेंट और लॉकिंग के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख25 जुलाई, 2026
    राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम का प्रकाशन29 जुलाई, 2026
    अलॉटमेंट ऑर्डर (राउंड 1) डाउनलोड करना

    29 जुलाई 2026 से 3 अगस्त 2026 तक

    दस्तावेज़ों की जाँच और दाखिला (राउंड 1)

    1 अगस्त 2026 से 3 अगस्त 2026 तक

    राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम का प्रकाशन10 अगस्त, 2026
    अलॉटमेंट ऑर्डर (राउंड 2) डाउनलोड करना

    10 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026

    दस्तावेज़ों की जाँच और दाखिला (राउंड 2)

    12 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026

    इससे पहले बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (बीसीईसीईबी) द्वारा 11 जून 2026 को बिहार पैरामेडिकल रिजल्ट घोषित किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से बिहार पैरामेडिकल रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बिहार पैरामेडिकल रिजल्ट चेक करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

    प्राधिकरण द्वारा 30 और 31 मई, 2026 को बिहार पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 2026 का आयोजन किया गया। बिहार पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 22 मई 2026 को bceceboard.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया। उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से अपना बिहार पैरामेडिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार के अलग-अलग सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में बीएससी पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए बिहार पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

    बिहार पैरामेडिकल 2026 परीक्षा के माध्यम से, बैचलर ऑफ़ फिजियोथेरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बैचलर ऑफ़ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ़ ऑपरेशन टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ़ रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी और बैचलर ऑफ़ ऑप्टोमेट्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। बीसीईसीईबी 2026 पैरामेडिकल परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है। जो उम्मीदवार बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होते हैं, उन्हें ऑनलाइन मोड में आयोजित होने वाले काउंसलिंग सत्र में शामिल होना आवश्यक है।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 हाइलाइट्स (Bihar Paramedical Exam 2026 Highlights)

    परीक्षा का पूरा नाम

    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा

    परीक्षा का संक्षिप्त नाम

    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा

    आयोजक संस्था

    बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड

    वर्ष में कितनी बार आयोजित की जाती है

    वर्ष में एक बार

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय परीक्षा

    भाषाएँ

    अंग्रेज़ी

    हिंदी

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    ऑनलाइन: 1000

    काउंसलिंग का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा की अवधि

    1 घंटा 30 मिनट

    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां (Bihar Paramedical Exam Important Dates)

    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा की तिथियां से जागरूक रहना छात्रों के लिए बेहद आवश्यक है। छात्र नीचे दी गई तालिका में बिहार पैरामेडिकल परीक्षा से संबंधित तारीखें जान सकते हैं।

    विवरण

    सूचना

    आवेदन की तिथि

    09 अप्रैल 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    13 मई 2026

    शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

    13 मई 2026

    आवेदन सुधार की तिथि

    14 मई 2026

    एडमिट कार्ड की तारीख

    22 मई 2026

    परीक्षा की तिथि

    30-31 मई 2026

    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड (Bihar Paramedical Exam 2026 Admit Card)

    बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड बिहार पैरामेडिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करता है। पंजीकृत उम्मीदवार बिहार पैरामेडिकल 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर बिहार पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 के साथ-साथ सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी प्रूफ भी साथ ले जाना अनिवार्य है। बिहार के बीएससी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण नीचे देखे जा सकते हैं।

    बिहार पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    • आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।

    • ‘बीसीईसीई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें’ लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।

    • लॉगिन करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

    • बिहार पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी कई कॉपी निकाल लें।

    Parul University, Ahmedabad Campus

    Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines

    बीसीईसीईबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • श्रेणी

    • लिंग

    • आवेदक का फ़ोटो और हस्ताक्षर

    • परीक्षा की तिथि, समय और स्थान

    • परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश

    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 पात्रता मानदंड (Bihar Paramedical Exam 2026 Eligibility Criteria)

    आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को बिहार बीसीईसीई 2026 परीक्षा के लिए अपनी पात्रता की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। बिहार पैरामेडिकल पात्रता मानदंड 2026 की विस्तृत जानकारी नीचे देखी जा सकती है।

    • उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी को अनिवार्य विषयों के रूप में लेकर उत्तीर्ण की हो।

    • उम्मीदवारों को क्वालिफ़ाइंग परीक्षा में पपीसीबी में कम से कम कुल 45% अंक (SC/ST उम्मीदवारों के लिए 40%) प्राप्त होने चाहिए।

    • कक्षा 12 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं; हालांकि, उन्हें ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होने तक अपनी कक्षा 12 पूरी कर लेनी होगी।

    • उम्मीदवारों की आयु, प्रवेश वर्ष के 31 दिसंबर तक 17 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए। परीक्षा में बैठने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

    • उम्मीदवारों का चिकित्सकीय रूप से फिट होना अनिवार्य है।

    • उम्मीदवारों को प्राधिकरण द्वारा निर्धारित अधिवास मानदंडों को पूरा करना होगा।

    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा के लिए अधिवास संबंधी आवश्यकताएँ (Domicile requirements for Bihar Paramedical exam)

    • छात्र के माता-पिता बिहार के स्थायी निवासी होने चाहिए।

    • जिन उम्मीदवारों के माता-पिता बिहार में पंजीकृत शरणार्थी हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।

    • वे छात्र जिनके माता-पिता किसी अन्य राज्य के निवासी हैं, लेकिन बिहार सरकार के कर्मचारी हैं।

    • जिन उम्मीदवारों के माता-पिता भारत सरकार के कर्मचारी हैं, लेकिन बिहार में कार्यरत हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।

    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 आवेदन प्रक्रिया (Bihar Paramedical Exam 2026 Application Process)

    बीसीईसीईबी ने बिहार पैरामेडिकल 2026 का आवेदन फॉर्म bceceboard.bihar.gov.in पर ऑनलाइन मोड में जारी किया गया। योग्य उम्मीदवारों को बिहार बीएससी पैरामेडिकल आवेदन पत्र 2026 अंतिम तिथि तक या उससे पहले भरना आवश्यक है। उम्मीदवार बिहार पैरामेडिकल 2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने और आवेदन पत्र भरने के चरण नीचे देख सकते हैं।

    • आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।

    • ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।

    • एक वैध ईमेल ID और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्टर करें।

    • रजिस्ट्रेशन के समय जेनरेट किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।

    • व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक विवरण और संपर्क जानकारी भरें।

    • आवश्यक दस्तावेज़ों को निर्धारित फ़ॉर्मेट में अपलोड करें।

    • बिहार पैरामेडिकल आवेदन फ़ॉर्म शुल्क 2026 का भुगतान करें।

    • भरे गए विवरणों की समीक्षा करें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।

    बीसीईसीई एप्लीकेशन फॉर्म फीस

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस

    1,000 रुपये

    एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी

    500 रुपये

    बिहार पैरामेडिकल करेक्शन विंडो 2026 (Bihar Paramedical correction window 2026)

    आवेदन फ़ॉर्म बंद होने के बाद, अथॉरिटी उम्मीदवारों को बिहार पैरामेडिकल 2026 के आवेदन फ़ॉर्म में बदलाव करने के लिए एक बार सुधार का मौका देती है। पंजीकृत उम्मीदवार बीसीईसीईबी 2026 आवेदन पत्र में निर्धारित तिथियों के भीतर सुधार कर सकते हैं, क्योंकि प्राधिकरण द्वारा कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाता है।

    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 परीक्षा पैटर्न (Bihar Paramedical Exam 2026 Exam Pattern)

    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है। क्लास 11 और 12 के फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी सब्जेक्ट से सवाल पूछे जाते हैं। हर पेपर 1 घंटे 30 मिनट का होता है, जिसमें कैंडिडेट को 100 एमसीक्यू के जवाब देने होते हैं। नीचे दी गई टेबल से बिहार बीएससी पैरामेडिकल 2026 एग्जाम का डिटेल्ड एग्जाम पैटर्न देखें।

    बीसीईसीईबी पैरामेडिकल 2026 परीक्षा पैटर्न

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    उम्मीदवारों को उपस्थित होना होगा

    3 पेपर (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान)

    प्रत्येक प्रश्न-पत्र की अवधि

    1 घंटा 30 मिनट

    पूछे गए प्रश्न

    प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे

    प्रश्नों के प्रकार

    बहु विकल्पीय प्रश्न

    कुल मार्क

    1200 (प्रत्येक पेपर के लिए 400 अंक)

    अंकन योजना

    • हर सही जवाब के लिए +4

    • हर गलत उत्तर के लिए -1

    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 पाठ्यक्रम (Bihar Paramedical Exam 2026 Syllabus)

    भौतिक विज्ञान

    रसायन विज्ञान

    जीवविज्ञान

    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 परिणाम (Bihar Paramedical Exam 2026 Result)

    अथॉरिटी बीसीईसीई पैरामेडिकल 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर ऑनलाइन मोड में घोषित करती है। उम्मीदवारों को अपने परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। बिहार पैरामेडिकल स्कोरकार्ड में विषय-वार स्कोर, कुल स्कोर, कुल रैंक और श्रेणी-वार रैंक का उल्लेख होता है।

    परिणामों की घोषणा के बाद, राज्य परीक्षा बोर्ड उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार करता है। ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान सीट आवंटन प्रक्रिया में यह मेरिट सूची एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उच्च रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अपनी पसंद के पैरामेडिकल कॉलेज और कोर्स चुनने में प्राथमिकता दी जाती है।

    बिहार पैरामेडिकल मेरिट सूची: टाई-ब्रेकिंग नियम (Bihar Paramedical merit list: Tie breaking rule)

    यदि बीसीईसीईबी 2026 प्रवेश परीक्षा में दो या दो से अधिक उम्मीदवारों को समान अंक प्राप्त होते हैं, तो मेरिट सूची 'टाई-ब्रेकिंग नियमों' को लागू करके तैयार की जाती है, जो इस प्रकार हैं:

    • जीवविज्ञान के पेपर में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को मेरिट सूची में उच्च स्थान दिया जाता है।

    • यदि टाई का समाधान नहीं होता है, तो रसायन विज्ञान विषय में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को मेरिट सूची में उच्च स्थान दिया जाता है।

    • अंत में, बिहार पैरामेडिकल मेरिट लिस्ट में अधिक आयु वाले उम्मीदवार को उच्च रैंक देकर टाई को समाप्त कर दिया जाएगा।

    बिहार पैरामेडिकल परीक्षा 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया (Bihar Paramedical Exam 2026 Counselling Process)

    बीसीईसीईबी, योग्य उम्मीदवारों के लिए बिहार पैरामेडिकल काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित करता है। बिहार पैरामेडिकल काउंसलिंग 2026 में कुछ बुनियादी चरण शामिल होते हैं, जैसे: रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करना। सीट अलॉटमेंट, उम्मीदवारों द्वारा चुने गए कोर्स और कॉलेजों की पसंद और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाता है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चरण के लिए उनके पास सभी ज़रूरी दस्तावेज़ हों, जैसे कि एकेडमिक सर्टिफिकेट, डोमिसाइल प्रूफ और पहचान का प्रमाण। काउंसलिंग प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने पर, पूरे बिहार में सरकारी और निजी पैरामेडिकल कॉलेजों में सीटों का अलॉटमेंट किया जाता है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Bihar Paramedical Exam

    On Question asked by student community

    Have a question related to Bihar Paramedical Exam ?

    Hello Student,

    Check the article link given below to download the Bihar Paramedical previous-year question paper PDF.

    Link- https://medicine.careers360.com/articles/bihar-paramedical-previous-year-question-papers