Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीएससी नर्सिंग सैलरी: प्रति माह वेतन, जॉब प्रोफाइल (BSc Nursing Salary in India: Package and Profile)
    • लेख
    • बीएससी नर्सिंग सैलरी: प्रति माह वेतन, जॉब प्रोफाइल (BSc Nursing Salary in India: Package and Profile)

    बीएससी नर्सिंग सैलरी: प्रति माह वेतन, जॉब प्रोफाइल (BSc Nursing Salary in India: Package and Profile)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 27 Mar 2026, 05:23 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बीएससी नर्सिंग सैलरी (BSc Nursing Salary in India): स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मौजूदा समय में नर्स की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। नर्सों की भूमिका स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इस कोर्स के करने के बाद प्रोफेशनल हॉस्पिटल में मरीजों की समग्र देखभाल करने के लायक बन जाते है। अगर किसी कैंडिडेट को नर्स बनना है तो उनको किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री प्राप्त करनी होती है।

    बीएससी नर्सिंग सैलरी: प्रति माह वेतन, जॉब प्रोफाइल (BSc Nursing Salary in India: Package and Profile)
    बीएससी नर्सिंग सैलरी: प्रति माह वेतन, जॉब प्रोफाइल (BSc Nursing Salary in India: Package and Profile)

    भारत में बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य सेवा की बढ़ती ज़रूरतों के कारण योग्य नर्सों की माँग लगातार बढ़ रही है। भारत में बीएससी नर्सिंग का वेतन कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है, जिनमें योग्यता, अनुभव, स्थान और स्वास्थ्य सेवा सुविधा का प्रकार शामिल है। भारत के टॉप नर्सिंग कॉलेजों से बीएससी नर्सिंग का कोर्स पूरा करने के बाद कैंडिडेट स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरी खोज सकते है। अगर आप 2025 में बीएससी नर्सिंग करने के बाद की सैलरी, करियर ग्रोथ के अवसर और इन मामलों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको यह लेख पढ़ना चाहिए।

    नीट के माध्यम से बीएससी नर्सिंग एडमिशन

    भारत में बीएससी नर्सिंग सैलरी (BSc Nursing Salary in India)

    भारत में नर्सिंग को मेडिकल के फील्ड सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला प्रोफेशन माना जाता है। देश में लगभग 62% मेडिकल प्रोफेशनल नर्स के रूप में ही कार्य करते है। भारत में बीएससी नर्सिंग करने के बाद प्रोफेशनल की सैलरी स्थान, अनुभव, स्वास्थ्य सेवा सुविधा के प्रकार, विशेषज्ञता और अन्य फैक्टर्स पर निर्भर करती है। अगर किसी ने हाल ही में बीएससी नर्सिंग का कोर्स किया है तो वो प्रति वर्ष औसतन 2.5-4 लाख रुपये प्रति वर्ष के बीच कमाने की उम्मीद कर सकता है। हालाँकि, समय के साथ, बढ़ते अनुभव और विशेषज्ञता के साथ, बीएससी नर्सिंग स्नातकों का वेतन भी बढ़ता है। नीचे दी गई टेबल में भारत में बीएससी नर्सिंग के सैलरी स्ट्रक्चर को दर्शाया गया है।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    जॉब प्रोफाइल

    औसतन सैलरी

    स्टाफ नर्स

    3 से 5 लाख प्रति वर्ष

    हेड नर्स

    3 से 6 लाख प्रति वर्ष

    आर्मी नर्स

    3.25 से 4.5 लाख प्रति वर्ष

    क्लिनिकल नर्स स्पेशलिस्ट

    3 से 6 लाख प्रति वर्ष

    नर्सिंग प्रशिक्षक

    4.5 से 12 लाख प्रति वर्ष

    नर्स प्रैक्टिशनर

    3 से 5.40 लाख प्रति वर्ष

    नर्स मैनेजर

    4.5 से 11 लाख प्रति वर्ष


    भारत में बीएससी नर्सिंग का सैलरी स्ट्रक्चर (BSc Nursing salary structure in India)

    बीएससी नर्सिंग से ग्रेजुएट हुए प्रोफेशनल संस्थान, स्थान और अनुभव के आधार पर वेतन प्राप्त कर सकते हैं। हालाँकि, जैसे-जैसे मेडिकल प्रोफेशनल को अनुभव प्राप्त होता है, उनकी कमाई की भी बढ़ती जाती है। भारत में बीएससी नर्सों के लिए सैलरी स्ट्रक्चर से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई टेबल में दी गई है।


    बीएससी नर्सिंग (सैलरी लेवल)

    अनुभव

    भारत में सैलरी (प्रति वर्ष)

    एंट्री लेवल

    0 से 2 साल

    2.5 से 4 लाख प्रति वर्ष

    मिड लेवल

    2 से 5 साल

    3 से 6 लाख प्रति वर्ष

    हाईएस्ट लेवल

    5 साल से ज्यादा का अनुभव

    8 लाख प्रति वर्ष और उससे ज्यादा


    बीएससी नर्सिंग वेतन को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स (Factors affecting BSc Nursing Salary)

    अभ्यर्थी इस सेक्शन से बीएससी नर्सिंग की सैलरी को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स की जांच कर सकते हैं जिनमें अनुभव, स्थान, स्वास्थ्य देखभाल का प्रकार और कई कारकों को शामिल किया गया हैं।

    • अनुभव के आधार पर: बीएससी नर्सिंग से ग्रेजुएट हुए प्रोफेशनल की सैलरी उनके अनुभव पर निर्भर करती है। अपने करियर की शुरूआत करने वाले प्रोफेशनल की सैलरी मध्यम और वरिष्ठ स्तर का अनुभव रखने वाले प्रोफेशनल से काफी कम होती है। हालाँकि, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने के साथ उनकी कमाई की संभावना काफी बढ़ जाती है।
    • स्थान के आधार पर: मेडिकल प्रोफेशनल किस प्रकार के हॉस्पिटल में काम कर रहे है यह फैक्टर भी उनकी सैलरी को प्रभावित करती है। हॉस्पिटल में काम करने वाले मेडिकल प्रोफेशनल की कमाई क्लिनिक और प्राइमरी हेल्थ केयर में काम करने वाले नर्स से काफी ज्यादा होती है। निजी अस्पताल या मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, सरकारी अस्पतालों की तुलना में ज़्यादा वेतन और सुविधाएँ और सैलरी प्रदान करते हैं।
    • शहरों के आधार पर: बीएससी नर्सिंग करने वाले प्रोफेशनल की सैलरी शहरों पर भी निर्भर करती है। दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद जैसे महानगरों में नर्स को ज्यादा सैलरी के साथ-साथ अन्य तरह की भी सुविधाएँ प्राप्त होती है जो किसी छोटे शहरों में काम करने वाले नर्स की तुलना में काफी अधिक होती है।
    • विशेषज्ञता: नर्स की सैलरी में भी मेडिकल प्रोफेशनल की विशेषज्ञता को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता क्योंकि अगर आप एक नर्स है और आपके पास क्रिटिकल केयर, ऑन्कोलॉजी, जेरियाट्रिक्स या एनेस्थीसिया जैसे क्षेत्रों में काम करने काअच्छा-खासा अनुभव प्राप्त है तो आपको अन्य मेडिकल प्रोफेशनल से काफी अच्छा पैकेज प्राप्त हो सकता हैं।
    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    ये भी पढ़े:

    बीएससी नर्सिंग सिलेबस

    एम्स नर्सिंग आवेदन पत्र

    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Haryana BSc Nursing Counselling Date

    12 Oct'26 - 21 Oct'26 (Online)