Emversity Allied Health Programs
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
पीपीएमईटी काउंसलिंग 2026 (PPMET Counselling 2026 in Hindi): बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस), फरीदकोट द्वारा ऑनलाइन माध्यम से पीपीएमईटी काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। ताजा अपडेट के अनुसार, विश्वविद्यालय ने पीपीएमईटी काउंसलिंग 2026 के राउंड 4 के लिए चॉइस फिलिंग विंडो खोल दी है। योग्य उम्मीदवार 12 अक्टूबर, 2026 तक राउंड 4 काउंसलिंग के लिए अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन कर उसे लॉक कर सकते हैं। अभ्यर्थी पीपीएमईटी 2026 राउंड 4 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
पीपीएमईटी 2026 काउंसलिंग राउंड 4 चॉइस फिलिंग लिंक!
पीपीएमईटी 2026 काउंसलिंग राउंड 4 सीट मैट्रिक्स
This Story also Contains
इससे पहले अथॉरिटी ने पीपीएमईटी 2026 काउंसलिंग के राउंड 4 का शेड्यूल जारी किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 9 से 12 अक्टूबर 2026 तक राउंड 4 के लिए चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।
इससे पहले प्राधिकरण द्वारा पीपीएमईटी 2026 काउंसलिंग के लिए राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 25 सितंबर, 2026 को जारी किया गया। पीपीएमईटी 2026 काउंसलिंग राउंड 3 का रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
पीपीएमईटी 2026 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
इससे पहले अथॉरिटी ने 8 सितंबर, 2026 को पीपीएमईटी काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 के सीट अलॉटमेंट का रिज़ल्ट घोषित किया। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट हुई, वे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 11 से 18 सितंबर, 2026 के बीच रिपोर्ट कर सकते थे और अपना एडमिशन कन्फर्म कर सकते थे।
पीपीएमईटी 2026 काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ
इससे पहले अथॉरिटी ने पीपीएमईटी 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी किया। जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट मिली है, वे 25 अगस्त 2026 तक अपनी सीट सरेंडर कर सकते थे। पीपीएमईटी 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए चॉइस फिलिंग 27 अगस्त से 3 सितंबर, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। राउंड 1 की सीट सरेंडर करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
राउंड 1 सीट सरेंडर लिंक!
अथॉरिटी ने पीपीएमईटी 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट का फ़ाइनल रिज़ल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवारों को अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और 31 जुलाई, 2026 या उससे पहले संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। पीपीएमईटी 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड के फ़ाइनल रिज़ल्ट को डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
पीपीएमईटी 2026 काउंसलिंग राउंड 1 का फ़ाइनल रिज़ल्ट यहां डाउनलोड करें!
पीपीएमईटी 2026 राउंड 1 सीट मैट्रिक्स यहां देखें!
इससे पहले प्राधिकरण ने 8 जुलाई 2026 से राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी। सभी योग्य उम्मीदवारों को 15 जुलाई 2026 तक अपनी ऑनलाइन कॉलेज एवं कोर्स वरीयता (चॉइस प्रेफरेंस) भरकर सबमिट करनी होगी। वहीं, राउंड 1 का सीट मैट्रिक्स भी 8 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया। पीपीएमईटी 2026 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए चॉइस फिलिंग और काउंसलिंग सीट मैट्रिक्स देखने के लिए लिंक नीचे उपलब्ध कराए गए हैं।
यहां पीपीएमईटी 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 के विकल्प भरें
पीपीएमईटी 2026 की सीटें यहां देखें!
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) पीपीएमईटी काउंसलिंग 2026 आयोजित करने के लिए जिम्मेदार संस्था है। पीपीएमईटी काउंसलिंग 2026 को बीएफयूएचएस अपने ही आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित करती है। पीपीएमईटी काउंसलिंग प्रोसेस में भाग लेने के लिए केवल वहीं कैंडिडेट पात्र जिन्होंने पीपीएमईटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 की परीक्षा पास की हो। काउंसलिंग प्रोसेस के दौरान कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग के राउंड में भाग लेना होगा। जिसके बाद यूनिवर्सिटी के द्वारा चुने गए उम्मीदवारों की एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। कैंडिडेट चाहें तो पीपीएमईटी काउंसलिंग 2026 के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लेख में दिए गए सेक्शन को देख सकते है।
अभ्यर्थी नीचे दिए गए टेबल की मदद से पीपीएमईटी काउंसलिंग 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखों की लेटेस्ट अपडेट प्राप्त कर सकते है:
कार्यक्रम | तिथि |
पीपीएमईटी प्रवेश परीक्षा 2026 की तिथियां | |
ऑनलाइन आवेदन जमा करना | 27 अप्रैल, 2026 |
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | 25 मई, 2026 |
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 26 मई, 2026 |
PPMET आवेदन संशोधन 2026 | 26 मई, 2026 तक |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 29 मई, 2026 |
PPMET परीक्षा 2026 की तिथि | 7 जून, 2026 |
PPMET उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 7 जून, 2026 |
उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 9 जून, 2026 |
परिणाम घोषित होने की तिथि | 12 जून, 2026 |
कार्यक्रम | तिथि |
पहला चरण काउंसलिंग तिथियां | |
सीट मैट्रिक्स | 8 जुलाई, 2026 |
विकल्पों को भरना और लॉक करना | 8 से 15 जुलाई, 2026 |
सीट आवंटन प्रक्रिया | 16 से 19 जुलाई, 2026 |
अनंतिम (प्रोविजनल) सीट आवंटन परिणाम का प्रदर्शन | 21 जुलाई, 2026 |
अनंतिम सीट आवंटन पर आपत्तियां | 22 जुलाई, 2026 |
संशोधित अनंतिम सीट आवंटन परिणाम का प्रदर्शन | 24 जुलाई, 2026 |
रिपोर्टिंग और प्रवेश/शामिल होना | 25 से 31 जुलाई, 2026 |
दूसरा चरण काउंसलिंग तिथियां | |
सीट सरेंडर | 25 अगस्त, 2026 |
रिक्त सीटों की स्थिति का प्रदर्शन | 26 अगस्त, 2026 |
विकल्पों को भरना और लॉक करना | 27 अगस्त से 3 सितंबर, 2026 |
अनंतिम सीट आवंटन परिणाम का प्रदर्शन | 8 सितंबर, 2026 |
अनंतिम सीट आवंटन पर आपत्तियां | 9 सितंबर, 2026 |
संशोधित अनंतिम सीट आवंटन परिणाम का प्रदर्शन | 10 सितंबर, 2026 |
रिपोर्टिंग और प्रवेश/शामिल होना | 11 से 18 सितंबर, 2026 |
तीसरा चरण | |
रिक्त सीटों की स्थिति का प्रदर्शन | 22 सितंबर, 2026 |
विकल्पों को भरना और लॉक करना | 21 से 23 सितंबर, 2026 |
अनंतिम सीट आवंटन परिणाम का प्रदर्शन | 25 सितंबर, 2026 |
रिपोर्टिंग और प्रवेश/शामिल होना | 26 से 30 सितंबर, 2026 |
चौथा चरण | |
रिक्त सीटों की स्थिति का प्रदर्शन | 8 अक्टूबर, 2026 |
विकल्पों को भरना और लॉक करना | 9 से 12 अक्टूबर, 2026 |
परिणाम का प्रसंस्करण | 13 से 14 अक्टूबर, 2026 |
सीट आवंटन परिणाम | 15 अक्टूबर, 2026 |
अनंतिम परिणाम के खिलाफ आपत्तियां | 16 अक्टूबर, 2026 |
अंतिम सीट आवंटन परिणाम | 16 अक्टूबर, 2026 |
रिपोर्टिंग और प्रवेश/शामिल होना | 17 से 19 अक्टूबर, 2026 |
ये भी पढ़े: BAMS की तैयारी कैसे करें?
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
पीपीएमईटी एंट्रेंस एग्जाम में पास होने के बाद बीएफयूएचएस के अंतर्गत आने वाले कॉलेज से बीएससी नर्सिंग का कोर्स करने के लिए अभ्यर्थी को काउंसलिंग राउंड में भाग लेना होता है. कैंडिडेट पीपीएमईटी काउंसलिंग 2026 में भाग लेने के लिए नीचे दिए गए चरणों को फॉलो कर सकते है:
रजिस्ट्रेशन
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
योग्य उम्मीदवारों को बीएफयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सभी आवश्यक जानकारी को प्रदान करके अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। जिसके बाद अभ्यर्थी को एप्लीकेशन फीस जमा करना होगा। पीपीएमईटी काउंसलिंग 2026 में भाग के लिए कैंडिडेट को अंतिम तारीख से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा अन्यथा अभ्यर्थी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे।
चॉइस फिलिंग
रजिस्ट्रेशन के बाद, कैंडिडेट को उन कॉलेजों को सेलेक्ट करना चाहिए जिसमें जाकर वो बीएससी नर्सिंग का कोर्स करना चाहते हैं। किसी भी कॉलेज में सीट प्राप्त करने के लिए कैंडिडेट को अधिक से अधिक कॉलेज को सेलेक्ट करना चाहिए।
सीट आवंटन
बीएफयूएचएस चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर सीट आवंटन का रिजल्ट जारी करता है। सीट आवंटन परिणाम में उम्मीदवारों के नाम, रैंक और अन्य विवरण दिए जाते हैं। सीटों का आवंटन कैंडिडेट के द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर किया जाता है।
रिपोर्टिंग और जोइनिंग
सीट आवंटन की घोषणा के बाद, चयनित कैंडिडेट को निर्धारित तिथि के भीतर आवंटित कॉलेज में जरुरी दस्तावेज के साथ रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को अपनी सीट पक्की करने के लिए आवंटित कॉलेज में एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।
कैंडिडेट को पंजाब पीपीएमईटी 2026 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज की जरुरत होगी:
10वीं और 12वीं की मार्कशीट
उत्तीर्णता प्रमाणपत्र
पीपीएमईटी एप्लीकेशन फॉर्म
पीपीएमईटी रिजल्ट और स्कोरकार्ड
श्रेणी प्रमाणपत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
Frequently Asked Questions (FAQs)
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट पीपीएमईटी काउंसलिंग का आयोजित करता है।
पीपीएमईटी काउंसलिंग में बैठने के लिए प्रमाण पत्र, पीपीएमईटी एग्जाम रिजल्ट और बारवीं कक्षा की मार्कशीट की जरूरत होगी।
On Question asked by student community
Hello Aspirant,
Yes, PPMET 2026 Round 2 counselling is being conducted by BFUHS for B.Sc Nursing admissions. The Round 2 seat allotment result is being released around this time, and candidates should check the official BFUHS counselling portal for their allotment.
Wishing you the best of luck with your results!
Hey there,
Yes. If you mean Punjab PPMET 2026 (B.Sc Nursing) Round 2 counselling, the Round 2 provisional seat allotment result was released on 8 September 2026 by BFUHS.
Hello Sanju,
Here are the question paper links you requested.
Hello Simranpreet,
Check the link below to download the PPMET previous year question papers in PDF format.
https://medicine.careers360.com/articles/ppmet-question-paper
Hello Jasika,
The PPMET (Punjab Para Medical Entrance Test) is conducted for admission to nursing and paramedical courses in participating institutions. Practising the most repeated questions from previous years helps candidates understand important topics and improve their exam preparation.
Here are the links to the PPMET Most Repeated Last 5
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India