Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसलिंग 2026 (UP Allied & Healthcare Counseling-2026) - प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज
    • लेख
    • यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसलिंग 2026 (UP Allied & Healthcare Counseling-2026) - प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज

    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसलिंग 2026 (UP Allied & Healthcare Counseling-2026) - प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 06 Aug 2026, 06:57 PM IST

    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसलिंग 2026: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू), उत्तर प्रदेश ने कॉमन एलाइड एंड हेल्थकेयर एंट्रेंस टेस्ट (सीएएचईटी) यूजी/पीजी 2026 के मॉप-अप राउंड का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, मॉप-अप राउंड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 अगस्त 2026 (सायं 6:00 बजे तक) किया जा सकेगा। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को सीट आवंटन परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 12 अगस्त से 18 अगस्त 2026 (सायं 6:00 बजे तक) संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके साथ ही सीएएचईटी बैचलर/मास्टर मॉप-अप राउंड की रजिस्ट्रेशन विंडो भी लाइव कर दी गई है।
    ये भी पढ़ें- कॉमन एलाइड एंड हेल्थकेयर एडमिशन-2026
    ये भी पढ़ें- एम्स पैरामेडिकल आवेदन 2026यूपी जीएनएम प्रवेश 2026

    This Story also Contains

    1. यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर 2026 सिलेबस
    2. यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर 2026 काउंसलिंग डेट
    3. यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर 2026 काउंसलिंग: पात्रता मानदंड
    4. यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसलिंग 2026: प्रक्रिया
    5. यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसलिंग 2026: मेरिट सूची
    6. यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसलिंग 2026: आवश्यक दस्तावेज
    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसलिंग 2026 (UP Allied & Healthcare Counseling-2026) - प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज
    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसलिंग 2026

    प्राधिकरण के मुताबिक, विशेष बात यह है कि इन सभी संस्थानों में प्रवेश केवल मेरिट आधारित काउंसलिंग के माध्यम से होगा। किसी भी कॉलेज या संस्थान में प्रत्यक्ष (डायरेक्ट) प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यूपी एलाइड एंड हेल्थ केयर एडमिशन 2026 के लिए कैंडिडेट्स ऑनलाइन मोड से 5 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक यहां दे दिया जाएगा।

    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर 2026 सिलेबस

    कॉमन एलाइड एंड हेल्थकेयर एडमिशन-2026 के तहत निम्नलिखित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा-

    • बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंस (B.MLS)

    • बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री (B.OPTOM)

    • बैचलर ऑफ एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी (B.AOTT)

    • बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी (B.MRIT)

    • बैचलर इन ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी (B.ASLP)

    • बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (B.PT)

    • बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी (B.OT)

    • बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी (B.RTT)

    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर 2026 काउंसलिंग डेट

    एबीवीएमयू द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण एवं मेरिट प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां निम्न प्रकार हैं-

    क्रमांक

    कार्यक्रम

    तिथि

    1

    ऑनलाइन आवेदन शुरू

    2 मई 2026

    2

    आवेदन की अंतिम तिथि

    5 जून 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)

    3

    आवेदन संशोधन विंडो

    30 मई 2026 से 5 जून 2026 तक

    4

    मेरिट सूची जारी

    28 जून, 2026

    5

    काउंसलिंग प्रक्रिया

    13 से 18 जुलाई, 2026

    विश्वविद्यालय द्वारा काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम मेरिट सूची जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।

    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर 2026 काउंसलिंग: पात्रता मानदंड

    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसलिंग 2026 में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है।

    आयु सीमा

    अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर 2026 तक 17 वर्ष पूरी होनी चाहिए।

    शैक्षणिक योग्यता

    सभी एलाइड एवं हेल्थकेयर सिलेबस के लिए

    • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में भौतिकी (फिजिक्स), रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) तथा जीव विज्ञान (बायोलॉजी) विषयों के साथ अध्ययन किया हो।

    • सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

    • अंग्रेजी विषय में अलग से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    केवल बी. ऑप्टोम और बी. एएसएलपी के लिए

    यदि उम्मीदवार ने 12वीं में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) विषय लिए हैं, तो वह केवल निम्न पाठ्यक्रमों के लिए पात्र होगा-

    • बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री (B.OPTOM)

    • बैचलर इन ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी (B.ASLP)

    इसके लिए PCM में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    बी. एएसएलपी के लिए अतिरिक्त पात्रता

    भौतिकी एवं रसायन विज्ञान के साथ निम्न विषयों में से किसी एक विषय वाले अभ्यर्थी भी बी. एएसएलपी में आवेदन कर सकते हैं-

    • कंप्यूटर साइंस

    • सांख्यिकी (स्टेटिस्टिक्स)

    • इलेक्ट्रॉनिक्स

    • मनोविज्ञान (साइकोलॉजी)


    इन विषयों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम अंक

    एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) तथा पीडब्ल्यूडी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 50 प्रतिशत के स्थान पर 40 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं।

    अन्य महत्वपूर्ण पात्रताएं

    • एनआईओएस तथा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ओपन स्कूल के विद्यार्थी भी पात्र होंगे।

    • रंगांध (कलर ब्लाइंड) अभ्यर्थी कलर करेक्टिव कॉन्टैक्ट लेंस या चश्मे के साथ पात्र माने जाएंगे।

    • अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस प्रमाणन के अधीन होगा।

    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसलिंग 2026: प्रक्रिया

    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर एडमिशन 2026 की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रवेश केवल 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार होगा।

    चरण 1: ऑनलाइन पंजीकरण

    अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा।

    पंजीकरण के दौरान निम्न विवरण भरने होंगे-

    • उम्मीदवार का नाम

    • माता-पिता का नाम

    • जन्मतिथि

    • लिंग

    • ईमेल आईडी

    • मोबाइल नंबर

    • व्हाट्सएप नंबर

    • श्रेणी (कैटेगरी)

    • उप-श्रेणी (सब कैटेगरी)

    इसके बाद मोबाइल एवं ईमेल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा।

    चरण 2: आवेदन पत्र भरना

    लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थी को निम्न जानकारी भरनी होगी-

    व्यक्तिगत विवरण- पंजीकरण के समय दर्ज की गई जानकारी स्वतः प्रदर्शित होगी।

    पता विवरण-

    • स्थायी पता

    • पत्राचार पता

    • राज्य

    • जिला/शहर

    • पिन कोड


    शैक्षणिक विवरण-

    • हाईस्कूल (10वीं) का विवरण

    • इंटरमीडिएट (12वीं) का विवरण

    • प्राप्तांक

    • कुल अंक

    • बोर्ड का नाम

    • विद्यालय का नाम

    यदि 12वीं का परिणाम प्रतीक्षित है तो "अपीयरिंग" विकल्प चुन सकते हैं और बाद में अंक अपडेट कर सकते हैं।

    फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड- निर्धारित प्रारूप में पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।

    आवेदन पूर्वावलोकन- अंतिम सबमिशन से पहले सभी विवरणों की जांच करना आवश्यक होगा।

    चरण 3: आवेदन शुल्क जमा करना

    ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करना होगा।

    आवेदन शुल्क

    क्रमांक

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    1

    सामान्य (यूआर) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)

    ₹750

    2

    अनुसूचित जाति (एसी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी)

    ₹500

    भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

    चरण 4: अंतिम सबमिशन

    शुल्क भुगतान सफल होने के बाद आवेदन स्वतः सबमिट हो जाएगा। सफल सबमिशन पर स्क्रीन पर पुष्टि संदेश प्रदर्शित होगा और ईमेल के माध्यम से भी सूचना भेजी जाएगी।

    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसलिंग 2026: मेरिट सूची

    मेरिट सूची 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

    सामान्य पाठ्यक्रमों के लिए- भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) के कुल प्राप्तांक को आधार बनाया जाएगा।

    बी. ऑप्टोम एवं बी. एएसएलपी के लिए- भौतिकी, रसायन विज्ञान तथा निम्न विषयों में से संबंधित विषय के कुल अंक आधार होंगे-

    • जीव विज्ञान

    • गणित

    • कंप्यूटर साइंस

    • सांख्यिकी

    • इलेक्ट्रॉनिक्स

    • मनोविज्ञान

    टाई होने पर मेरिट निर्धारण- यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं तो मेरिट निर्धारण निम्न क्रम में किया जाएगा-

    1. जीव विज्ञान/गणित/संबंधित विषय में अधिक अंक

    2. रसायन विज्ञान में अधिक अंक

    3. भौतिकी में अधिक अंक

    4. अंग्रेजी में अधिक अंक

    5. अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता

    6. 10वीं कक्षा का प्रतिशत

    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसलिंग 2026: आवश्यक दस्तावेज

    काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। संभावित रूप से निम्न दस्तावेज आवश्यक होंगे-

    • 10वीं कक्षा की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र

    • 12वीं कक्षा की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र

    • आधार कार्ड अथवा अन्य वैध पहचान पत्र

    • पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो

    • ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी

    • आवेदन शुल्क भुगतान रसीद

    • मेरिट/रैंक संबंधी दस्तावेज (यदि लागू हो)

    • निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल)

    • जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ओबीसी-एनसीएल)

    • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • एनसीसी 'C' प्रमाण पत्र ग्रेड-B (यदि लागू हो)

    • मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र

    • अन्य दस्तावेज जो विश्वविद्यालय द्वारा काउंसलिंग सूचना में मांगे जाएं

    उत्तर प्रदेश आरक्षण नीति

    प्रवेश में आरक्षण उत्तर प्रदेश सरकार एवं एनसीएएचपी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार दिया जाएगा।

    महत्वपूर्ण बिंदु-

    • ओबीसी (एनसीएल) प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी होना चाहिए।

    • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी होना चाहिए।

    • जाति एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश सरकार के सक्षम अधिकारी (तहसीलदार/एसडीएम) द्वारा जारी और ऑनलाइन सत्यापन योग्य होना चाहिए।

    • सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र या उत्तर प्रदेश से 10वीं एवं 12वीं दोनों परीक्षाएं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।