Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर एडमिशन 2026 (UP Allied & Healthcare Admission-2026) - बैचलर कोर्स, पंजीकरण और पात्रता
    • लेख
    • यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर एडमिशन 2026 (UP Allied & Healthcare Admission-2026) - बैचलर कोर्स, पंजीकरण और पात्रता

    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर एडमिशन 2026 (UP Allied & Healthcare Admission-2026) - बैचलर कोर्स, पंजीकरण और पात्रता

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Himanshu PriyadarshiUpdated on 20 Jul 2026, 11:52 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर एडमिशन 2026- अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) द्वारा यूपी पैरामेडिकल एडमिशन 2026 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 20 जुलाई, 2026 को घोषित किया जाएगा। एबीवीएमयू द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉमन एलाइड एंड हेल्थकेयर एडमिशन-2026 की प्रक्रिया जारी है। इस प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी संबद्ध कॉलेजों के साथ-साथ एजीपीजीआईएमएस लखनऊ, केजीएमयू लखनऊ और यूपीयूएमएस सैफई में विभिन्न बैचलर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। सभी प्रवेश केवल काउंसलिंग और 12वीं कक्षा के अंकों की मेरिट के आधार पर होंगे। किसी भी संस्थान में सीधे प्रवेश की अनुमति नहीं होगी तथा आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.abvmuup.edu.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार 13 से 18 जुलाई, 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते थे।
    यूपी पैरामेडिकल काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक
    यूपी पैरामेडिकल 2026 राउंड 1 सीट मैट्रिक्स
    ये भी देखें- एम्स पैरामेडिकल आवेदन 2026यूपी जीएनएम प्रवेश 2026यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसलिंग 2026

    This Story also Contains

    1. यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर एडमिशन 2026: प्रमुख कोर्स
    2. प्रवेश तिथियां 2026
    3. प्रवेश 2026: पात्रता मानदंड
    4. टाई-ब्रेकिंग नियम
    5. मेरिट और काउंसलिंग प्रक्रिया
    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर एडमिशन 2026 (UP Allied & Healthcare Admission-2026) - बैचलर कोर्स, पंजीकरण और पात्रता
    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर एडमिशन 2026

    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर एडमिशन 2026: प्रमुख कोर्स

    इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत निम्नलिखित बैचलर कोर्स उपलब्ध हैं:

    1. बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंस (B.MLS)

    2. बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री (B.OPTOM)

    3. बैचलर ऑफ एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी (B.AOTT)

    4. बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी (B.MRIT)

    5. बैचलर इन ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी (B.ASLP)

    6. बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (B.PT)

    7. बैचलर ऑफ ऑक्युपेशनल थेरेपी (B.OT)

    8. बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी (B.RTT)

    प्रवेश तिथियां 2026

    यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर एडमिशन 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:

    विवरणडेट

    रजिस्ट्रेशन शुरू

    2 मई, 2026

    रजिस्टर करने की आखिरी तारीख

    14 जून, 2026

    आवेदन सुधार विंडो

    30 मई से 14 जून, 2026

    मेरिट रैंक की घोषणा

    28 जून, 2026

    राउंड 1 रजिस्ट्रेशन13 से 18 जुलाई, 2026
    राउंड 1 सीट आवंटन का परिणाम20 जुलाई, 2026
    राउंड 1 के लिए रिपोर्टिंग और एडमिशन22 से 28 जुलाई, 2026

    प्रवेश 2026: पात्रता मानदंड

    आयु सीमा- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर 2026 तक 17 वर्ष होनी चाहिए।

    शैक्षणिक योग्यता-

    पीसीबी विषय वाले उम्मीदवार

    वे अभ्यर्थी जिन्होंने 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी एवं जूलॉजी) विषयों के साथ अध्ययन किया है, वे सभी एलाइड एंड हेल्थकेयर बैचलर कोर्स के लिए पात्र होंगे।

    • सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।

    • अंग्रेजी विषय में अलग से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    पीसीएम विषय वाले उम्मीदवार

    फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों वाले छात्र केवल निम्न कोर्स के लिए पात्र होंगे:

    • बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री

    • बैचलर इन ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी

    इन उम्मीदवारों के लिए भी न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।

    अन्य विज्ञान विषय वाले उम्मीदवार

    फिजिक्स, केमिस्ट्री के साथ कंप्यूटर साइंस, स्टैटिस्टिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स या साइकोलॉजी विषय वाले छात्र केवल बी.एएसएसपी कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    आरक्षित वर्ग के लिए छूट

    एससी,एसटी, ओबीसी (एनसीएल) और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 40% निर्धारित किए गए हैं। अंग्रेजी विषय में पास होना सभी वर्गों के लिए अनिवार्य रहेगा।

    अन्य महत्वपूर्ण पात्रता

    • एनआईओएस और राज्य ओपन स्कूल से 12वीं पास उम्मीदवार भी पात्र होंगे।

    • रंग दृष्टि दोष (कलर ब्लाइंडनेस) वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, यदि वे करेक्टिव लेंस या चश्मे का उपयोग करते हों।

    • प्रवेश मेडिकल फिटनेस के आधार पर दिया जाएगा।

    पंजीकरण 2026

    उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा। डाक या किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

    आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    शुल्क

    यूआर/ओबीसी

    750 रुपये

    एससी/एसटी/बीडब्ल्यूडी

    500 रुपये

    एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

    आवेदन प्रक्रिया

    ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी:

    1. उम्मीदवार पंजीकरण

    2. लॉगिन और आवेदन फॉर्म भरना

    3. शुल्क भुगतान

    4. अंतिम सबमिशन

    पंजीकरण के दौरान मांगी जाने वाली जानकारी

    • उम्मीदवार का नाम

    • माता-पिता का नाम

    • जन्मतिथि

    • मोबाइल नंबर

    • ईमेल आईडी

    • श्रेणी एवं उपश्रेणी

    • शैक्षणिक विवरण

    सभी विवरण 10वीं की मार्कशीट के अनुसार भरना अनिवार्य होगा।

    अध्ययन सामग्री 2026

    हालांकि विश्वविद्यालय द्वारा अलग से अध्ययन सामग्री जारी नहीं की गई है, लेकिन अभ्यर्थियों को 12वीं कक्षा के पीसीबी/पीसीएम विषयों की तैयारी मजबूत रखने की सलाह दी गई है। मेरिट 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, इसलिए बोर्ड परीक्षा के अंक अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे।

    परीक्षा केंद्र 2026

    इस प्रवेश प्रक्रिया में कोई लिखित प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन केवल 12वीं के अंकों और काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर होगा। इसलिए परीक्षा केंद्र निर्धारित नहीं किए जाएंगे।

    हॉल टिकट 2026

    चूंकि प्रवेश के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं होगी, इसलिए एडमिट कार्ड या हॉल टिकट जारी नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को केवल पंजीकरण और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

    परिणाम 2026

    विश्वविद्यालय द्वारा मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। मेरिट तैयार करते समय 12वीं के फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी/मैथ्स/अन्य निर्धारित विषयों के अंकों को आधार बनाया जाएगा।

    टाई-ब्रेकिंग नियम

    यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो मेरिट इस क्रम में तय की जाएगी:

    1. संबंधित मुख्य विषय में अधिक अंक

    2. केमिस्ट्री में अधिक अंक

    3. फिजिक्स में अधिक अंक

    4. अंग्रेजी में अधिक अंक

    5. अधिक आयु वाला उम्मीदवार

    6. 10वीं के प्रतिशत अंक

    2026 प्रवेश: पुनर्मूल्यांकन

    विश्वविद्यालय ने पुनर्मूल्यांकन संबंधी अलग दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। हालांकि उम्मीदवारों को मेरिट सूची जारी होने के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस नियमित रूप से जांचते रहने की सलाह दी गई है।

    पाठ्यक्रम 2026

    एलाइड एंड हेल्थकेयर बैचलर कोर्स का पाठ्यक्रम संबंधित संस्थानों और विश्वविद्यालयों के अनुसार संचालित किया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, रेडियोलॉजी, फिजियोथेरेपी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, ऑडियोलॉजी, ऑप्टोमेट्री और अन्य हेल्थ साइंस क्षेत्रों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक अध्ययन कराया जाएगा।


    महत्वपूर्ण निर्देश

    • आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें।

    • आवेदन फॉर्म में गलत जानकारी मिलने पर प्रवेश रद्द किया जा सकता है।

    • फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन में बदलाव संभव नहीं होगा।

    • उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड सुरक्षित रखें।

    • सफल आवेदन के बाद “योर रजिस्ट्रेशन फॉर्म हैज बीन सक्सेसफुली सबमिटेड” संदेश अवश्य देखें।

    आरक्षण नीति

    उत्तर प्रदेश सरकार एवं एनसीएएचपी अधिनियम के अनुसार आरक्षण लागू होगा।

    • ओबीसी (एनसीएल) प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी होना चाहिए।

    • ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र भी 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद का मान्य होगा।

    • सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए यूपी डोमिसाइल आवश्यक होगा।

    मेरिट और काउंसलिंग प्रक्रिया

    मेरिट सूची जारी होने के बाद विश्वविद्यालय काउंसलिंग की तारीखें घोषित करेगा। कॉलेज आवंटन केवल मेरिट के आधार पर होगा। निर्धारित समय पर फीस जमा न करने वाले अभ्यर्थियों का दावा समाप्त माना जाएगा।

    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    SVNIRTAR CET Result Date

    9 Jul'26 - 30 Dec'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Admit Card Date

    15 Jul'26 - 24 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Jharkhand ANM Exam Application Date

    16 Jul'26 - 9 Aug'26 (Online)