Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी जीएनएम प्रवेश 2026 (UP GNM admission 2026): आवेदन लास्ट डेट (26 मई), तिथियां देखें
    • लेख
    • यूपी जीएनएम प्रवेश 2026 (UP GNM admission 2026): आवेदन लास्ट डेट (26 मई), तिथियां देखें

    यूपी जीएनएम प्रवेश 2026 (UP GNM admission 2026): आवेदन लास्ट डेट (26 मई), तिथियां देखें

    Nitin SaxenaUpdated on 20 May 2026, 12:24 PM IST

    यूपी जीएनएम 2026: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी जीएनएम 2026 एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू की गई है। यूपी जीएनएम 2026 एडमिशन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को यूपीजीईटी 2026 में बैठना होगा। UPGET 2026 के लिए 26 मई 2026 तक आवेदन करना होगा। यूपी जीएनएम प्रवेश 2026 के लिए आवेदन में सुधार की प्रक्रिया भले ही प्रारंभ हो गई है लेकिन आवेदन सुधार के साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया भी 26 मई तक खुली है। उम्मीदवार 19 मई से 26 मई तक अपने यूपी जीएनएम में सुधार भी कर सकते हैं। यूपीजीईटी 2026 जीएनएम कोर्स के लिए सुधार विंडो सक्रिय है। यूपी जीएनएम के पूरे शेड्यूल और लेटेस्ट अपडेट के लिए इस लेख की मदद ले सकते हैं।
    1779172213825

    This Story also Contains

    1. यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा यूपीजीईटी 2026 अवलोकन (UP GNM Entrance Exam UPGET 2026 Overview in hindi)
    2. यूपीजीईटी 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ (UPGET 2026 Important Dates in hindi)
    3. यूपी जीएनएम 2026 पात्रता मानदंड (UP GNM 2026 Eligibility Criteria in hindi)
    4. यूपी जीएनएम एप्लिकेशन फॉर्म कैसे भरें (How to fill UP GNM Application Form in hindi)
    5. यूपी जीएनएम 2026 परीक्षा पैटर्न (UP GNM 2026 Exam Pattern in hindi)
    6. यूपी जीएनएम 2026 न्यूनतम योग्यता अंक (UP GNM 2026 Minimum Qualifying Marks in hindi)
    7. यूपी जीएनएम 2026 एडमिट कार्ड (UP GNM 2026 Admit Card)
    8. यूपी जीएनएम 2026 रिज़ल्ट (UP GNM 2026 Result)
    9. यूपी जीएनएम 2026 काउंसलिंग (UP GNM 2026 Counselling in hindi)
    यूपी जीएनएम प्रवेश 2026 (UP GNM admission 2026): आवेदन लास्ट डेट (26 मई), तिथियां देखें
    यूपी जीएनएम प्रवेश 2026

    प्राधिकरण द्वारा जारी यूपी जीएनएम 2026 शेड्यूल के अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी जीएनएम 2026 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 9 जून को जारी किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यूपी जीएनएम 2026 एडमिट कार्ड 9 जून से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। यूपीजीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 जून को किया जाना है।

    यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा यूपीजीईटी 2026 (UPGET 2026 in hindi) में विभिन्न संस्थान भाग लेते है, उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी जैसे पाठ्यक्रम, पात्रता, आयु सीमा, प्लेसमेंट, फीस, कॉलेज की जानकारी इस लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

    यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा यूपीजीईटी 2026 अवलोकन (UP GNM Entrance Exam UPGET 2026 Overview in hindi)

    अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका के माध्यम से यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा के बारे में अवलोकन प्राप्त कर सकते हैं।

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का नाम

    यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा

    संक्षिप्त नाम

    यूपीजीईटी 2026

    संचालन संस्था

    अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश

    कोर्स की अवधि

    3 वर्ष

    भुगतान शुल्क

    3000 रुपये (सामान्य श्रेणी)

    2000 रूपये ((एससी/एसटी/दिव्यांग))

    प्रश्नो की संख्या

    100 एमसीक्यू

    परीक्षा का माध्यम

    हिंदी/अंग्रेजी

    परीक्षा की अवधि

    140 मिनट

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    यूपीजीईटी 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ (UPGET 2026 Important Dates in hindi)

    उम्मीदवारों को यूपीजीईटी 2026 परीक्षा में सफल होने के लिए यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों से अवगत होना बेहद जरूरी है। छात्र नीचे दी गई तालिका में यूपीजीईटी 2026 परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    कार्यक्रम

    तिथियां

    आवेदन पत्र उपलब्ध (ऑनलाइन)

    29 अप्रैल 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    26 मई 2026

    फॉर्म सुधार विंडो

    19 मई 2026 से 26 मई 2026 तक

    एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध

    9 जून 2026

    प्रवेश परीक्षा

    16 जून 2026

    परिणाम घोषणा की तिथि

    जून 2026

    यूपी जीएनएम 2026 पात्रता मानदंड (UP GNM 2026 Eligibility Criteria in hindi)

    यूपी जीएनएम 2026 परीक्षा देने की योजना बना रहे उम्मीदवारों को यूपी जीएनएम 2026 पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा, अन्यथा उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका नहीं दिया जाएगा। यूपी जीएनएम 2026 पात्रता मानदंड इस प्रकार है:

    • 10+2 इंटरमीडिएट अंग्रेजी में 40% अंकों के साथ पास होना चाहिए।

    • 10+2 इंटरमीडिएट अंग्रेजी के साथ व्यावसायिक एएनएम पाठ्यक्रम में 40% अंक होना चाहिए।

    • पासिंग मार्क्स के साथ पंजीकृत एएनएम।

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    SRM Medical College Admissions 2026

    Ranked #18 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Unmatched clinical exposure with over 7 lakh patients yearly

    आयु सीमा:

    यूपीजीईटी अधिसूचना 2026 के अनुसार आयु सीमा 31 दिसंबर 2026 तक मान्य होगी।

    • न्यूनतम आयु : 17 वर्ष

    • अधिकतम आयु : लागू नहीं

    यूपी जीएनएम एप्लिकेशन फॉर्म कैसे भरें (How to fill UP GNM Application Form in hindi)

    अभ्यर्थी को यूपी जीएनएम एप्लिकेशन फॉर्म भरने से पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। आवेदन केवल ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट www.abvmuup.edu.in के माध्यम से भरे जा सकते है। अभ्यर्थी को यह सुनिश्चित करना होगा कि आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारी सही है, यदि किसी भी स्तर पर कोई जानकारी गलत पाई जाती है तो उसकी उम्मीदवारी/प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।

    यूपी जीएनएम आवेदन पत्र भरने के चरण

    चरण 1: उम्मीदवार पंजीकरण: उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.abvmuup.edu.in पर खुद को पंजीकृत करना होगा।

    चरण 2: लॉगिन और आवेदन पत्र भरना: एक बार अभ्यर्थी द्वारा सफलतापूर्वक पंजीकरण कर लेने के बाद, उसे जीएनएम के लिए "लॉगिन" बटन पर क्लिक करके आवेदन पत्र भरने के लिए आवेदन पोर्टल में लॉग इन करना होगा।

    चरण 3: फीस का भुगतान करना: एक बार जब उम्मीदवार यूपीजीईटी 2026 पर अपना आवेदन पत्र सफलतापूर्वक भरना समाप्त कर लेते हैं, तो अनिवार्य आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए “पे फीस फॉर जीएनएम” बटन पर क्लिक करके शुल्क का भुगतान करें।

    चरण 4: फ़ाइनल फॉर्म जमा करना: पोर्टल के माध्यम से भुगतान की सफल पुष्टि के बाद, आवेदन पत्र स्वचालित रूप से जमा हो जाएगा और पोर्टल पर एक पुष्टिकरण संदेश दिखाया जाएगा।

    यूपी जीएनएम 2026 परीक्षा पैटर्न (UP GNM 2026 Exam Pattern in hindi)

    यूपी जीएनएम 2026 परीक्षा में तीन भाग होंगे। जिसमें भाग A-विज्ञान में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, भाग B- सामान्य ज्ञान से 30 प्रश्न तथा तीसरे भाग अंगेजी से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न एमसीक्यू प्रकार के होंगे तथा अंग्रेजी भाग को छोड़कर अंग्रेजी तथा हिंदी दोनों ही भाषा में उपलब्ध होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 140 मिनट है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 01 अंक दिया जाएगा जबकि गलत या एक से अधिक उत्तर देने पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।

    पिछले वर्ष की यूपी जीएनएम परीक्षा पैटर्न इमेज देखें-

    1747651963621


    यूपी जीएनएम 2026 न्यूनतम योग्यता अंक (UP GNM 2026 Minimum Qualifying Marks in hindi)

    जीएनएम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा के न्यूनतम अर्हक अंक निम्नानुसार हैं:

    श्रेणी

    परसेंटाइल

    सामान्य

    50वाँ परसेंटाइल

    सामान्य- दिव्यांग

    45वाँ परसेंटाइल

    एससी/एसटी/ओबीसी

    45वाँ परसेंटाइल

    एससी/एसटी/ओबीसी-पीडब्ल्यूडी

    45वाँ परसेंटाइल

    यूपी जीएनएम 2026 एडमिट कार्ड (UP GNM 2026 Admit Card)

    यूपी जीएनएम 2026 एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा और इसे अभ्यर्थी अपने पंजीकृत आईडी नंबर और लॉगिन पासवर्ड का उपयोग करके अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.abvmuup.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी को अपने प्रवेश पत्र में दर्शाई गई तिथि और समय पर आवंटित केंद्र पर परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंटआउट अवश्य लेना होगा। प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। यूपीजीईटी 2026 के लिए डुप्लीकेट एडमिट कार्ड किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र पर जारी नहीं किया जाएगा।

    यूपी जीएनएम 2026 रिज़ल्ट (UP GNM 2026 Result)

    यूपीजीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा के परिणाम की घोषणा अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट www.abvmuup.edu.in पर की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई है। एक संयुक्त मेरिट सूची और श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यूपीजीईटी 2026 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

    यूपी जीएनएम 2026 काउंसलिंग (UP GNM 2026 Counselling in hindi)

    यूपी जीएनएम रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग से संबंधित विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। कॉलेज का चयन और आवंटन केवल काउंसलिंग के माध्यम से UPGET 2026, यानी उत्तर प्रदेश जीएनएम प्रवेश परीक्षा- 2026 की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। जीएनएम कोर्स में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचित तिथि पर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। ऐसा न करने वाले अभ्यर्थी को कोर्स में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर पाठ्यक्रम में शामिल होना होगा।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    CNET Application Date

    28 Mar'26 - 20 May'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Meghalaya BSc Nursing Application Date

    1 Apr'26 - 23 May'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Biomolecules Structure Function in Health and Disease
    Via All India Institute of Medical Sciences New Delhi
    Economic Evaluation for Health Technology Assessment
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Industrial Biotechnology
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Maternal Infant Young Child Nutrition
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Coursera
     355 courses
    Futurelearn
     310 courses
    Edx
     233 courses
    Udemy
     191 courses
    Explore Top Universities Across Globe
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    University of Wisconsin, Madison
    329 Union South 1308 W. Dayton Street Madison, WI 53715-1149
    University of Alberta, Edmonton
    116 St. and 85 Ave., Edmonton, Alberta, Canada T6G 2R3
    Keele University, Newcastle
    Staffordshire, UK, ST5 5BG