Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीपीएनईटी सिलेबस 2026 (CPNET Syllabus 2026 in Hindi): सब्जेक्ट-वाइज टॉपिक की सूची देखें
    • लेख
    • सीपीएनईटी सिलेबस 2026 (CPNET Syllabus 2026 in Hindi): सब्जेक्ट-वाइज टॉपिक की सूची देखें

    सीपीएनईटी सिलेबस 2026 (CPNET Syllabus 2026 in Hindi): सब्जेक्ट-वाइज टॉपिक की सूची देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Anand JhaUpdated on 22 Sep 2025, 10:18 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सीपीएनईटी सिलेबस 2026 (CPNET Syllabus 2026 in Hindi): उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीपीएनईटी 2026 सिलेबस जारी करता है। सीपीएनईटी 2026 की परीक्षा में बैठकर अभ्यर्थी पैरामेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी कोर्स में एडमिशन प्राप्त कर सकते है। सीपीएनईटी 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने के लिए अभ्यर्थी को सीपीएनईटी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की अच्छी समझ होनी चाहिए।

    सीपीएनईटी सिलेबस 2026 (CPNET Syllabus 2026 in Hindi): सब्जेक्ट-वाइज टॉपिक की सूची देखें
    सीपीएनईटी सिलेबस 2026 (CPNET Syllabus 2026 in Hindi): सब्जेक्ट-वाइज टॉपिक की सूची देखें

    अगर कैंडिडेट को सीपीएनईटी 2026 एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त करके मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनानी है तो उसके लिए उन्हें सीपीएनईटी 2026 सिलेबस के अनुसार नियमित अध्ययन का कार्यक्रम बनाना होगा। सीपीएनईटी 2026 सिलेबस को सब्जेक्ट-वाइज जानने के लिए कैंडिडेट इस लेख को अंत तक देखें।

    ये भी पढ़ें:

    यूपी सीपीईटी आवेदन पत्र 2026

    बिहार बीएससी नर्सिंग परीक्षा

    इग्नू बीएससी नर्सिंग प्रवेश 2025

    सीपीएनईटी एग्जाम पैटर्न 2026 (CPNET 2026 Exam Pattern in Hindi)

    सीपीएनईटी 2026 की परीक्षा में बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे और परीक्षा का आयोजन केवल कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के रूप में किया जाएगा। सीपीएनईटी 2026 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। सीपीएनईटी एग्जाम में इस्तेमाल होने वाले मार्किंग स्कीम के अनुसार सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जबकि गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। सीपीएनईटी के एग्जाम पैटर्न को जानने के लिए नीचे दी गए टेबल को देख सकते है,

    केटेगरी

    सेक्शन

    सवालों की संख्या

    मार्क्स

    अवधि

    पार्ट 1 (साइंस स्ट्रीम के लिए)

    फिजिक्स

    33

    33

    2 घंटे

    केमिस्ट्री

    33

    33

    बायोलॉजी/मैथ्स

    34

    34

    पार्ट 2 (आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए)

    हिंदी

    20

    20

    इंग्लिश

    20

    20

    सामान्य ज्ञान

    60

    60


    सीपीएनईटी सिलेबस 2026 (CPNET Syllabus 2026 in Hindi)

    सीपीएनईटी 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी नीचे सब्जेक्ट वाइज दिए गए सिलेबस की मदद से अपनी तैयारियों को पुख्ता कर सकते है,

    फिजिक्स सिलेबस

    • भौतिक जगत

    • मात्रक एवं मापन

    • एकविमीय गति

    • समतल में गति

    • गति के नियम

    • कार्य, ऊर्जा और शक्ति

    • कणों तथा घूर्णी गति के निकाय

    • गुरुत्वाकर्षण

    • ठोसों के यांत्रिकी गुण

    • द्रवों के यांत्रिकी गुण

    • पदार्थों के तापीय गुण

    • ऊष्मागतिकी

    • अणुगति सिद्धांत

    • दोलन

    • तरंगें

    • प्रकाशिकी

    • विद्युत चुम्बकीय तरंगें

    • वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र

    • स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता

    • विद्युत धारा

    • गतिमान आवेश तथा चुम्बकत्व

    • चुम्बकत्व एवं द्रव्य

    • वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण

    • प्रत्यावर्ती धारा

    • वैद्युत चुम्बकीय तरंगें

    • किरण प्रकाशिकी तथा प्रकाशिक यंत्र

    • तरंग प्रकाशिकी

    • विकिरण और पदार्थ की द्वैत प्रकृति

    • परमाणु और नाभिक

    • इलेक्ट्रॉनिक युक्ति (अर्धचालक)

    • संचार व्यवस्था

    केमिस्ट्री सिलेबस

    • रसायन विज्ञान की मूल अवधारणाएँ

    • परमाणु संरचना

    • तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

    • रासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना

    • ठोस अवस्था

    • विलयन

    • वैधुतरसायन

    • रासायनिक बलगतिकी

    • पृष्ठ रसायन

    • तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धांत एवं प्रक्रम

    • p-ब्लॉक के तत्व

    • d- एवं f-ब्लॉक के तत्व

    • उपसहसंयोजन यौगिक

    • हैलोएल्केन तथा हैलोएरीन

    • एल्कोहल, फिनॉल एवं ईथर

    • एल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल

    • एमीन

    • जैव-अणु

    • बहुलक

    • दैनिक जीवन में रसायन

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    बायोलॉजी सिलेबस

    • जीव जगत का वर्गीकरण

    • वनस्पति जगत

    • प्राणी-जगत

    • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    • पुष्पी पादपों का शरीर

    • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    • कोशिका : जीवन की इकाई

    • जैव अणु

    • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    • पौधों में परिवहन

    • खनिज पोषण

    • उच्च पादपों में प्रकाश -संश्लेषण

    • पादप में श्वसन

    • पादप वृध्दि एवं परिवर्धन

    • पाचन एवं अवशोषण

    • श्वसन और गैसों का विनियम

    • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    • गमन एव संचलन

    • तंत्रिकीय नियंत्रण एव समन्वय

    • रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण

    Build a Career in Paramedical Science
    Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
    Check Now

    मैथ्स सिलेबस

    • समुच्चय और फलन

    • क्रमचय और संचय

    • द्विपद प्रमेय

    • त्रिकोणमिति

    • शंकु खंड

    • द्विपद ज्यामिति

    • त्रिक ज्यामिति

    • प्रायिकता

    • कलन (समाकलन, अवकल समीकरण, अवकलन)

    • सदिश

    • जटिल संख्याएँ

    • अनुक्रम और श्रेणी

    • आव्यूह और सारणिक

    हिंदी सिलेबस

    • वाक्य निर्माण

    • शब्दावली

    • व्याकरण

    • संधि विच्छेद

    • मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ

    इंग्लिश सिलेबस

    • Antonyms and synonyms

    • Errors (Sentence and spelling)

    • Fill in the blanks

    • Reading comprehension

    • One word substitution

    • Parajumbles

    • Phrases

    सामान्य ज्ञान सिलेबस

    • उत्तर प्रदेश राज्य से जुड़ा सामान्य ज्ञान

    • इतिहास (प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक)

    • भूगोल (भारत और विश्व)

    • अर्थशास्त्र

    • राजनीति विज्ञान

    • सामान्य विज्ञान

    • खेल और पुरस्कार

    • विविध

    • करेंट अफेयर्स

    ये भी जानें: सीजी पीईटी काउंसलिंग 2025

    सीपीएनईटी 2026 एग्जाम तैयारी (How to prepare for CPNET Exam 2026?)

    सीपीएनईटी 2026 एग्जाम की बेहतर तैयारी करने के लिए अभ्यर्थी को अपने कोर्स के सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम से अवगत रहना चाहिए। नीचे दिए गए बिंदुओं में सीपीएनईटी 2026 एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद के लिए अभ्यर्थी को कुछ टिप्स प्रदान किए गए है,

    • सीपीएनईटी 2026 सिलेबस को समझें - कैंडिडेट को अपनी तैयारी शुरू करने से पहले पूरे सीपीएनईटी 2026 सिलेबस को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए। किसी भी एंट्रेंस एग्जाम में बैठने से पहले सिलेबस की अच्छी समझ होना ज़रूरी है।

    • जटिल से पहले बेसिक कांसेप्ट सीखें - उम्मीदवारों को पहले सीपीएनईटी विषयों से जुड़े बेसिक कांसेप्ट को पहले समझना और सीखना चाहिए ताकि जटिल विषयों की तैयारी करते समय उनका बेसिक कांसेप्ट क्लियर हो।

    • पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट का प्रयास करें - एक बार जब कैंडिडेट एग्जाम में आने वाले बेसिक कांसेप्ट को क्लियर कर लेते हैं, तो उन्हें सीपीएनईटी एंट्रेंस एग्जाम के कुछ पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट को सॉल्व करना चाहिए। मॉक टेस्ट देने से, कैंडिडेट को न केवल एग्जाम पैटर्न का अंदाजा होता है, बल्कि अपने वीक लिंक्स का भी पता चलता है।

    • अपनी कमज़ोरियों का विश्लेषण करें और उन पर काम करें - कैंडिडेट के लिए मॉक टेस्ट देने के बाद अपनी कमज़ोरियों को नोट करना ज़रूरी है। जिन प्रश्नों को हल करने में उम्मीदवार असफल रहे, उनके पैटर्न और प्रकार का विश्लेषण करने से उन टॉपिक्स की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलती है।

    • अपने नोट्स स्वयं तैयार करें- कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वे किसी विशेष विषय का अध्ययन करने के बाद अपने नोट्स स्वयं तैयार करें। खुद के नोट्स बनाने से रिवीजन करना बहुत आसान होता है।

    • शेड्यूल बनाएं - एग्जाम की बेहतर तैयारी करने के लिए कैंडिडेट को एक स्टडी शेड्यूल बनाना चाहिए और उसका सख्ती से पालन करना चाहिए। इससे वे सही रास्ते पर बने रहेंगे और हर विषय को बराबर समय देकर पूरा सिलेबस कवर कर पाएंगे।

    • समय- समय पर रिवीजन करते रहें - नए टॉपिक्स को पढ़ने के साथ-साथ रिवीजन करना भी उतना ही ज़रूरी है। नियमित रूप से रिवीजन के साथ एक सुसंगत स्टडी पैटर्न सीपीएनईटी 2026 एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन की संभावनाओं को बढ़ा सकता है।

    • हेल्थी लाइफस्टाइल फॉलो करें - कैंडिडेट को सीपीएनईटी 2026 एग्जाम की तैयारी के दौरान अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। जिसमें पर्याप्त नींद लें और स्वस्थ आहार लेना आवश्यक हैं।

    • सकारात्मक और प्रेरित रहें - सीपीएनईटी 2026 एग्जाम की तैयारी करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है और कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वे तैयारी के दौरान सकारात्मक रहें और अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित रहें।

    ये भी जानें:


    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (F.A.Q.)


    सीपीएनईटी 2026 एग्जाम में पूछे जाने वाले सवालों का लेवल आसान से लेकर मध्यम लेवल तक का होगा।

    • सीपीएनईटी 2026 की तैयारी के लिए कौन-सी बुक का इस्तेमाल करें?

    कैंडिडेट को अपनी तैयारी के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों का इस्तेमाल करना चाहिए।सीपीएनईटी 2026 एग्जाम में पूछे जाने वाले सवालों के कांसेप्ट को समझने के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें सबसे अच्छा स्रोत हैं।

    • सीपीएनईटी 2026 के लिए किन मुख्य विषयों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए?

    सभी विषय समान रूप से महत्वपूर्ण हैं और कैंडिडेट को सीपीएनईटी 2026 में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रत्येक विषय और टॉपिक को कुछ समय देना चाहिए।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    IPU Paramedical Exam Application Date

    2 Feb'26 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Haryana BSc Nursing Counselling Date

    19 Mar'26 - 25 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSUHS BSc Nursing Application Date

    20 Mar'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Biomolecules Structure Function in Health and Disease
    Via All India Institute of Medical Sciences New Delhi
    Economic Evaluation for Health Technology Assessment
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Industrial Biotechnology
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Maternal Infant Young Child Nutrition
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Coursera
     355 courses
    Futurelearn
     310 courses
    Edx
     233 courses
    Udemy
     191 courses
    Explore Top Universities Across Globe