Careers360 Logo
ask-icon
share
    हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड जारी : एचपी पैरामेडिकल हॉल टिकट डाउनलोड लिंक देखें
    • लेख
    • हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड जारी : एचपी पैरामेडिकल हॉल टिकट डाउनलोड लिंक देखें

    हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड जारी : एचपी पैरामेडिकल हॉल टिकट डाउनलोड लिंक देखें

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 09 Jul 2026, 11:52 AM IST

    हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड : हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल 2026 प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू), हिमाचल प्रदेश ने 8 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट www.amruhp.ac.in पर एचपी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय स्पष्ट कर चुका है कि एडमिट कार्ड डाक (पोस्ट) के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवार इस लेख में एचपी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण निर्देशों की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
    एचपी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड सूचना देखें-
    1783577876401

    This Story also Contains

    1. हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
    2. एचपी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    3. एचपी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
    4. हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल 2026 परीक्षा पैटर्न
    5. एचपी पैरामेडिकल 2026 परीक्षा के लिए आवश्यक बातें
    हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड जारी : एचपी पैरामेडिकल हॉल टिकट डाउनलोड लिंक देखें
    हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड

    हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथि

    ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अवधि

    25 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 (रात्रि 11:55 बजे तक)

    एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि

    8 जुलाई 2026

    प्रवेश परीक्षा की तिथि

    12 जुलाई 2026

    परीक्षा का समय

    प्रातः 11:00 बजे (सुबह का सत्र)

    उत्तर कुंजी जारी होगी

    शीघ्र सूचित किया जाएगा

    उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि

    शीघ्र सूचित किया जाएगा

    परिणाम एवं मेरिट सूची

    शीघ्र सूचित किया जाएगा

    प्रथम चरण ऑनलाइन काउंसलिंग

    शीघ्र सूचित किया जाएगा

    द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसलिंग

    शीघ्र सूचित किया जाएगा

    मॉप-अप राउंड काउंसलिंग

    शीघ्र सूचित किया जाएगा

    स्ट्रे राउंड काउंसलिंग

    शीघ्र सूचित किया जाएगा


    एचपी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एचपी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    • आधिकारिक वेबसाइट www.amruhp.ac.in पर जाएं।

    • एचपी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।

    • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

    एचपी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

    • एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।

    • किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा।

    • एडमिट कार्ड पर रोल नंबर, अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, श्रेणी, फोटो, परीक्षा की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र का विवरण अंकित होगा।

    • डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें।

    • यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत विश्वविद्यालय को सूचित करें।

    • त्रुटि होने की स्थिति में अभ्यर्थी पहले से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि विश्वविद्यालय बाद में तथ्यात्मक सुधार करेगा।

    • बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    • प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक एडमिट कार्ड सुरक्षित रखना आवश्यक है।

    हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल 2026 परीक्षा पैटर्न

    एचपी पैरामेडिकल 2026 प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र अंग्रेजी भाषा में होगा तथा प्रश्न एनसीईआरटी आधारित 10+2 पाठ्यक्रम से पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) नहीं होगा। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी।

    एचपी पैरामेडिकल 2026 2026 परीक्षा पैटर्न

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    जीव विज्ञान (एनसीईआरटी, कक्षा 10 स्तर तक)

    20

    20

    गणित (एनसीईआरटी, कक्षा 10 स्तर तक)

    20

    20

    रसायन विज्ञान (एनसीईआरटी, 10+2 स्तर)

    30

    30

    भौतिकी (एनसीईआरटी, 10+2 स्तर)

    30

    30

    कुल

    100

    100

    एचपी पैरामेडिकल 2026 परीक्षा के लिए आवश्यक बातें

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और अपने साथ प्रिंटेड एचपी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड तथा आवश्यक पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं। प्रवेश परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    19 Jun'26 - 15 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    JCECE Paramedical Exam Application Date

    30 Jun'26 - 15 Jul'26 (Online)