Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट पीजी 2025 शेड्यूल पीडीएफ एनबीईएमएस (NEET PG 2025 Schedule PDF by NBEMS) - अधिसूचना @nbe.edu.in
    • लेख
    • नीट पीजी 2025 शेड्यूल पीडीएफ एनबीईएमएस (NEET PG 2025 Schedule PDF by NBEMS) - अधिसूचना @nbe.edu.in

    नीट पीजी 2025 शेड्यूल पीडीएफ एनबीईएमएस (NEET PG 2025 Schedule PDF by NBEMS) - अधिसूचना @nbe.edu.in

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 23 Jun 2025, 10:55 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट पीजी 2025 शेड्यूल पीडीएफ एनबीईएमएस : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) द्वारा नीट पीजी परीक्षा शहर की जानकारी 21 जुलाई को प्रदान की जाएगी। प्राधिकरण 31 जुलाई को नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा नीट पीजी 2025 रिजल्ट की घोषणा 3 सितंबर तक किया जाएगा।

    नीट पीजी 2025 शेड्यूल पीडीएफ एनबीईएमएस (NEET PG 2025 Schedule PDF by NBEMS) - अधिसूचना @nbe.edu.in
    नीट पीजी 2025 शेड्यूल पीडीएफ एनबीईएमएस

    इससे पहले प्राधिकरण ने नीट पीजी एडिट विंडो 20 जून से 22 जून तक प्रदान की थी। प्राधिकरण द्वारा 13 से 17 जून तक नीट पीजी 2025 आवेदन फॉर्म विंडो को फिर से खोली गई। यह निर्णय नीट पीजी परीक्षा को 3 अगस्त तक स्थगित करने के बाद लिया गया। नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त को सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक किया जाएगा।

    इससे पहले, एनबीई ने 7 मई, 2025 को नीट पीजी 2025 के ऑनलाइन आवेदन पत्र को बंद कर दिया था। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in से नीट पीजी आवेदन पत्र 2025 भर सकते थे। नीट पीजी आवेदन फाइनल एडिट विंडो 24 मई से 26 मई तक प्रदान की गई थी।
    लेटेस्ट: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ने natboard.edu.in पर नीट पीजी परीक्षा केंद्रों 2025 की संशोधित सूची जारी कर दी है। एनबीई पूरे भारत में 233 नामित केंद्रों और अतिरिक्त परीक्षण शहरों में नीट पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करेगा।

    NEET PG 2026 College Predictor

    Check your expected admission chances in MD/MS/Diploma courses based on your NEET PG Score

    NEET PG 2026 Counseling Guidance

    Your one-stop NEET PG counseling package with complete hand-holding throughout the admission journey

    नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) द्वारा नीट पीजी आवेदन प्री फाइनल एडिट विंडो की सुविधा 17 से 21 मई 2025 तक दी गई। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) द्वारा नीट पीजी 2025 आवेदन एडिट विंडो लिंक 9 मई को सक्रिय किया गया। उम्मीदवार 13 मई तक नीट पीजी आवेदन में एडिट कर सकते थे।

    लेटेस्ट: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) द्वारा नीट पीजी नई परीक्षा तिथि को घोषणा कर दी गई है। नीट पीजी परीक्षा अब 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इससे पहले एनबीई ने नीट पीजी 2025 को स्थगित कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने एनबीई को निर्देश दिया था कि वह नीट पीजी 2025 को सिंगल शिफ्ट में आयोजित करे और इसे निर्धारित तिथि 15 जून को ही आयोजित किया जाए। हालाँकि, अधिक परीक्षा केंद्रों और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था के कारण एनबीई ने नीट पीजी 2025 परीक्षा स्थगित कर दी थी।

    प्राधिकरण द्वारा 7 मई को नीट पीजी आवेदन विंडो बंद कर दी गई। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने 17 अप्रैल को नीट पीजी आवेदन पत्र 2025 आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी किया। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीट पीजी आवेदन पत्र 2025 (NEET PG application form 2025 in hindi) ऑनलाइन भर सकते थे।

    नीट पीजी 2025 आवेदन की अंतिम तिथि (NEET PG 2025 application last date in hindi) 7 मई 2025 थी। अब आवेदन विंडो दोबारा 13 जून से खोला जाएगा और इसे 17 जून तक ओपन रखा जाएगा। एनबीई ने 16 अप्रैल को नीट पीजी आवेदन के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया था। इससे पहले, नीट पीजी 2025 परीक्षा तिथि की घोषणा की गई थी। एनएमसी के नोटिस के अनुसार, नीट पीजी परीक्षा 2025 15 जून, 2025 को आयोजित की जानी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। प्राधिकरण ने इंटर्नशिप पूरी होने की तारीख 31 जून निर्धारित की है।

    परास्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा और शुल्क के साथ नीट पीजी आवेदन पत्र जमा करना होगा। एनबीईएमएस कंप्यूटर आधारित मोड में नीट पीजी का संचालन करता है। उम्मीदवारों को 3 घंटे और 30 मिनट में कुल 200 एमसीक्यू हल करने होंगे। एनबीई सूचना बुलेटिन के साथ नीट पीजी 2025 का पूरा शेड्यूल nbe.edu.in पर जारी करता है। सूचना विवरणिका में महत्वपूर्ण तिथियों, परीक्षा पैटर्न, पात्रता और काउंसलिंग का उल्लेख होता है। नीट पीजी एडमिट कार्ड केवल पंजीकृत उम्मीदवारों को जारी किए जाते हैं। नीट पीजी 2025 नवीनतम समाचार और अन्य जानकारी के लिए यह लेख पढ़ें।

    लेटेस्ट- एनबीईएमएस ने एक नोटिस जारी करते हुए सूचित किया है कि सभी एनबीईएमएस एमसीक्यू-आधारित परीक्षाओं, जैसे कि एनईईटी-पीजी, एनईईटी-एमडीएस, एनईईटी-एसएस, एफएमजीई, डीएनबी-पीडीसीईटी, जीपीएटी, डीपीईई, एफडीएसटी और एफईटी में अनिवार्य सेक्शनल टाइमिंग शुरू किया जाएगा।

    सोशल मीडिया पर हाल ही में प्रसारित एक नोटिस में दावा किया गया था कि नीट पीजी 2025 की परीक्षा पुनर्निर्धारित कर दी गई है। लेकिन पीआईबी ने अपने फैक्टचेक में कहा कि नीट पीजी की परीक्षा रिशेड्यूल नहीं की गई है। यह दावा फर्जी है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है। प्रामाणिक जानकारी के लिए https://natboard.edu.in पर जाएं।

    neet-pg

    एनबीईएमएस द्वारा नीट पीजी शेड्यूल 2025 (NEET PG schedule 2025 by NBEMS in hindi)

    उम्मीदवार नीट पीजी 2025 शेड्यूल रिलीज की तारीख के साथ खुद को अपडेट रखने के लिए कार्यक्रम संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।

    नीट पीजी 2025 शेड्यूल

    विवरण

    तिथि

    सूचना विवरणिका जारी की जाएगी

    16 अप्रैल 2025

    पंजीकरण प्रारंभ

    17 अप्रैल 2025 (शुरू)

    13-17 जून 2025 (री-ओपन परीक्षा शहर चुनाव के लिए)

    आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

    7 मई 2025

    सुधार विंडो खुलने की तिथि

    9 मई, 2025 से 13 मई, 2025

    प्रीफ़ाइनल एडिट विंडो
    17 मई, 2025 से 21 मई, 2025

    फ़ाइनल एडिट विंडो

    24 मई, 2025 से 26 मई, 2025

    सिटी इंटीमेशन स्लिप

    2 जून, 2025

    21 जुलाई 2025

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
    11 जून 2025
    31 जुलाई 2025

    परीक्षा तिथि

    15 जून 2025 (स्थगित)

    3 अगस्त 2025

    परिणाम की घोषणा
    15 जुलाई 2025 तक

    3 सितंबर 2025 तक
    इंटर्नशिप पूर्ण होने की तिथि
    31 जुलाई, 2025


    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    एनबीईएमएस द्वारा नीट पीजी परीक्षा शेड्यूल 2025 (NEET PG exam schedule 2025 by NBEMS in hindi)

    उम्मीदवार नीट पीजी शेड्यूल और महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे पंजीकरण, आवेदन पत्र, संपादन विंडो, प्रवेश पत्र, परीक्षा कार्यक्रम और अन्य की समय अवधि की जांच कर सकते हैं।

    नीट पीजी 2025 आवेदन पत्र (NEET PG 2025 application form in hindi)

    एनटीए नीट पीजी आवेदन आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर ऑनलाइन जारी करेगा। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले नीट पीजी 2025 के लिए आवेदन पत्र पंजीकृत और जमा करना होगा। जो उम्मीदवार नीट पीजी पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, उन्हें आवेदन पत्र जमा करने के लिए नीट पीजी पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।

    नीट पीजी एडिट विंडो 2025 (NEET PG edit window 2025 in hindi)

    आवेदन जमा करने के बाद आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को नीट पीजी सुधार विंडो दी जाती है। नीट पीजी के लिए संपादन विंडो दो चरणों में प्रदान की जाती है। पहले चरण में, उम्मीदवार आवेदन पत्र में नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य विवरणों को छोड़कर अपनी जानकारी संपादित कर सकते हैं। अंतिम संपादन विंडो में उम्मीदवार अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को संपादित कर सकते हैं।

    नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख

    एनबीई केवल पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी एडमिट कार्ड जारी करता है। हॉल टिकट पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड किया जा सकता है। नीट पीजी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम और विवरण, परीक्षा केंद्र, रोल नंबर और परीक्षा समय का उल्लेख होता है।

    नीट पीजी परीक्षा तिथि 2025 (NEET PG exam date 2025 in hindi)

    एनबीई ने नीट पीजी परीक्षा तिथि की घोषणा की है। नीट पीजी परीक्षा की नई तिथि 3 अगस्त है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में 3 घंटे और 30 मिनट में आयोजित की जाती है। छात्रों को परीक्षा के समापन समय से पहले कुल 200 एमसीक्यू हल करने होंगे।

    नीट पीजी रिजल्ट 2025 तारीख (NEET PG result 2025 date in hindi)

    एनबीई नीट पीजी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर पीडीएफ फॉर्म में जारी करता है। नीट पीजी रिजल्ट जून के अंत में घोषित होने की उम्मीद है। नीट पीजी स्कोर के आधार पर, डॉक्टर ऑफ मेडिसिन, मास्टर ऑफ सर्जरी, पीजी डिप्लोमा और डीएनबी सीईटी सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

    नीट पीजी 2025 काउंसलिंग तिथि (NEET PG 2025 counselling date in hindi)

    मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) 50% अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए नीट पीजी काउंसलिंग का संचालन करती है। शेष सीटें संबंधित राज्य अधिकारियों के माध्यम से भरी जाती हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना, मेरिट सूची, नीट पीजी कटऑफ और सीट आवंटन शामिल है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET PG

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET PG ?

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off

    Dear Student, with a NEET PG rank of 8,571, you can explore DNB Pediatrics options through the relevant counselling process. If Bangalore is your preferred location, it would be useful to compare the available hospitals on factors such as patient load, paediatric case exposure, teaching environment, stipend, bond conditions and

    Hello, with a NEET PG 2026 AIR of 57,213, the available branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred type of college. You can check possible branches and colleges based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor