Careers360 Logo
ask-icon
share
    भारत में एम्स कॉलेजों की सूची (List of AIIMS Colleges in India)- पाठ्यक्रम, परीक्षा, एमबीबीएस के लिए कुल सीटें
    • लेख
    • भारत में एम्स कॉलेजों की सूची (List of AIIMS Colleges in India)- पाठ्यक्रम, परीक्षा, एमबीबीएस के लिए कुल सीटें

    भारत में एम्स कॉलेजों की सूची (List of AIIMS Colleges in India)- पाठ्यक्रम, परीक्षा, एमबीबीएस के लिए कुल सीटें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 09 Feb 2026, 02:43 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    भारत में एम्स कॉलेजों की सूची (List of AIIMS Colleges in India in Hindi) - एम्स भारत में मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों का एक प्रतिष्ठित समूह है। भारत में एम्स कॉलेज अपनी चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल के उच्च मानकों के लिए जाने जाते हैं। अब तक, भारत में विभिन्न राज्यों में कुल 25 एम्स हैं, जिनमें से 20 चालू हैं और 5 या तो प्रस्तावित, घोषित या निर्माणाधीन हैं। भारत में कुल एम्स की सूची (List of total aiims in India in Hindi) इस लेख में प्रदान की गई है।

    भारत में एम्स कॉलेजों की सूची (List of AIIMS Colleges in India)- पाठ्यक्रम, परीक्षा, एमबीबीएस के लिए कुल सीटें
    भारत में एम्स कॉलेजों की सूची

    भारत में एम्स कॉलेज विभिन्न मेडिकल और सर्जिकल विशिष्टताओं जैसे बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस), बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस), बीएससी नर्सिंग, डॉक्टर ऑफ मेडीसिन (एमडी), मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) और मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रम करने की सुविधा प्रदान करते हैं। भारत में सभी एम्स में एडमिशन के लिए तगड़ी प्रतिस्पर्धा होती है, जिसके लिए छात्रों को एक कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसके लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में भाग लेकर सबसे बेहतर स्कोर लाना होता है। भारत में एम्स कॉलेजों में सबसे अधिक मांग वाला कोर्स एमबीबीएस है। एम्स में एमबीबीएस सीट पाने के लिए नीट यूजी परीक्षा में हर साल 24 लाख से अधिक छात्र शामिल होते हैं। भारत में कुल एम्स के बारे में विस्तृत विवरण जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    भारत में एम्स कॉलेजों का इतिहास (History of AIIMS colleges in India in hindi)

    भारत का पहला और सबसे पुराना एम्स राजधानी नई दिल्ली में स्थित है। एम्स दिल्ली की आधारशिला 1952 में रखी गई थी और इसकी स्थापना 1956 में हुई और इसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा मिला। अपनी स्थापना के बाद से, यह भारत में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में अग्रणी रहा है। स्वास्थ्य देखभाल संबंधी मांगों को पूरा करने के लिए ऐसे और अधिक संस्थानों की आवश्यकता को पहचानते हुए, देश के विभिन्न क्षेत्रों में कई अन्य एम्स अस्पताल और कॉलेज स्थापित किए गए हैं। अब तक, भारत में 20 एम्स मेडिकल कॉलेज कार्य कर रहे हैं। 5 नए एम्स कॉलेजों के आगामी कुछ वर्षों में काम शुरू करने की संभावना है।

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    भारत में कुल एम्स (Total AIIMS in India in hindi)

    जब भी मेडिकल शिक्षा की बात आती है तो भारत में एम्स कॉलेज किसी भी उम्मीदवार की पहली पसंद होते हैं। भारत के सभी एम्स अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध कार्यों के लिए जाने जाते हैं। नीचे दी गई तालिका भारत में कुल एम्स का संक्षिप्त विवरण देती है।

    भारत के सभी एम्स (All AIIMS in India)

    विषय

    विवरण

    एम्स का फुल फॉर्म

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institutes of Medical Sciences)

    पाठ्यक्रमों की अवधि

    एमबीबीएस - 5 वर्ष

    स्नातकोत्तर डिग्री - 3 वर्ष

    भारत में कुल एम्स

    25

    भारत में कुल कार्यात्मक एम्स

    20

    भारत में कुल आगामी एम्स

    5

    एम्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा

    • यूजी कार्यक्रमों के लिए नीट (वर्ष में एक बार)

    • पीजी कार्यक्रमों के लिए आईएनआई सीईटी (वर्ष में दो बार)

    • बीएससी कार्यक्रमों के लिए एम्स बीएससी नर्सिंग

    • पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए एम्स पैरामेडिकल परीक्षा

    नीट संचालन निकाय

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)

    आईएनआई सीईटी संचालन निकाय

    एम्स, नई दिल्ली

    एम्स बीएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    एम्स, नई दिल्ली

    प्रवेश परीक्षा का स्तर

    राष्ट्रीय स्तर

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    भारत में कितने एम्स? (How many AIIMS in India? in hindi)

    भारत में कुल 25 एम्स हैं। भारत में इनमें से 20 एम्स कॉलेज पूरी तरह से काम कर रहे हैं जबकि 5 ऐसे हैं, जो या तो प्रस्तावित हैं या घोषित हो चुके हैं या जल्द ही काम करना शुरू कर देंगे। भारत में कुल एम्स की सूची नीचे दी गई है।

    भारत में एम्स कॉलेज - जो शुरू होने वाले हैं (AIIMS colleges in India - Upcoming)

    उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भारत में आगामी एम्स कॉलेजों की संख्या 5 है। भारत में इन एम्स कॉलेजों का उल्लेख नीचे दिया गया है।

    भारत में एम्स की सूची - गैर-कार्यात्मक (AIIMS in India list - Non-functional)

    क्र.सं.

    नाम

    घोषणा का वर्ष

    राज्य/संघ राज्य क्षेत्र

    1

    एम्स दरभंगा

    2015

    बिहार

    2

    एम्स अवंतीपोरा

    2019

    जम्मू और कश्मीर

    3

    एम्स माजरा

    2019

    हरियाणा

    4

    एम्स मणिपुर

    2022

    मणिपुर

    5

    एम्स कर्नाटक

    2022

    कर्नाटक

    भारत में एम्स की सूची - कार्यात्मक

    क्र.सं

    नाम

    स्थापित

    राज्य/संघ राज्य क्षेत्र


    एम्स नई दिल्ली

    1956

    दिल्ली


    एम्स भोपाल

    2014

    मध्य प्रदेश


    एम्स भुवनेश्वर

    2014

    ओडिशा


    एम्स जोधपुर

    2014

    राजस्थान


    एम्स पटना

    2014

    बिहार


    एम्स रायपुर

    2014

    छत्तीसगढ़


    एम्स ऋषिकेश

    2014

    उत्तराखंड


    एम्स रायबरेली

    2018

    उत्तर प्रदेश


    एम्स मंगलगिरी

    2018

    आंध्र प्रदेश


    एम्स नागपुर

    2018

    महाराष्ट्र


    एम्स गोरखपुर

    2019

    उत्तर प्रदेश


    एम्स कल्याणी

    2018

    पश्चिम बंगाल


    एम्स बठिंडा

    2019

    पंजाब


    एम्स गुवाहाटी

    2020

    असम


    एम्स जम्मू

    2020

    जम्मू और कश्मीर


    एम्स बिलासपुर

    2020

    हिमाचल प्रदेश


    एम्स देवघर

    2019

    झारखंड


    एम्स राजकोट

    2020

    गुजरात


    एम्स बीबीनगर

    2019

    तेलंगाना


    एम्स मदुरै

    2021

    तमिलनाडु

    भारत में एम्स की कुल सीटें (Total AIIMS seats in India in hindi)

    भारत में एम्स की कुल 2044 सीटें हैं। संस्थानवार भारत में एमबीबीएस एम्स सीटें निम्नलिखित तालिका में दिए गए हैं।

    एम्स में कुल सीटें (total seats in AIIMS)

    क्र.सं

    नाम

    एमबीबीएस सीटें

    1

    एम्स नई दिल्ली

    125+7

    2

    एम्स भोपाल

    125

    3

    एम्स भुवनेश्वर

    125

    4

    एम्स जोधपुर

    125

    5

    एम्स पटना

    125

    6

    एम्स रायपुर

    125

    7

    एम्स ऋषिकेश

    125

    8

    एम्स रायबरेली

    100

    9

    एम्स मंगलगिरी

    125

    10

    एम्स नागपुर

    125

    11

    एम्स गोरखपुर

    125

    12

    एम्स कल्याणी

    125

    13

    एम्स बठिंडा

    100

    14

    एम्स गुवाहाटी

    100

    15

    एम्स जम्मू

    62

    16

    एम्स बिलासपुर

    100

    17

    एम्स देवघर

    125

    18

    एम्स राजकोट

    50

    19

    एम्स बीबीनगर

    100

    20

    एम्स मदुरै

    50


    कुल

    2044

    एम्स एनआईआरएफ रैंकिंग (AIIMS NIRF ranking in hindi)

    भारत में एम्स की रैंकिंग एनआईआरएफ द्वारा तय की जाती है। सभी एम्स एनआईआरएफ रैंकिंग का नीचे की सूची में उल्लेख किया गया है। यह एम्स रैंकिंग विभिन्न कारकों और मापदंडों को ध्यान में रखने के बाद प्रदान की जाती है।

    भारत में एम्स रैंकिंग (AIIMS ranking in India)

    क्र.सं

    नाम

    एनआईआरएफ रैंकिंग

    1

    एम्स नई दिल्ली

    1

    2

    एम्स भोपाल

    31

    3

    एम्स भुवनेश्वर

    15

    4

    एम्स जोधपुर

    16

    5

    एम्स पटना

    26

    6

    एम्स रायपुर

    38

    7

    एम्स ऋषिकेश

    14

    8

    एम्स रायबरेली

    NA

    9

    एम्स मंगलगिरी

    NA

    10

    एम्स नागपुर

    NA

    11

    एम्स गोरखपुर

    NA

    12

    एम्स कल्याणी

    NA

    13

    एम्स बठिंडा

    NA

    14

    एम्स गुवाहाटी

    NA

    15

    एम्स जम्मू

    NA

    16

    एम्स बिलासपुर

    NA

    17

    एम्स देवघर

    NA

    18

    एम्स राजकोट

    NA

    19

    एम्स बीबीनगर

    NA

    20

    एम्स मदुरै

    NA

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    भारत के सभी एम्स - प्रवेश परीक्षा (All AIIMS in India - Entrance exam in hindi)

    भारत में एम्स कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होना आवश्यक है। भारत में सभी एम्स द्वारा स्वीकार की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं का विवरण नीचे दिया गया है।

    नीट यूजी

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा प्रस्तावित एमबीबीएस या बीडीएस कार्यक्रम में सीट सुरक्षित करने के लिए उम्मीदवारों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में क्वालिफाई होना आवश्यक है।

    नीट परीक्षा पैटर्न के अनुसार उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों से 200 में से कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देना होगा। नीट पाठ्यक्रम में कक्षा 11 और 12 के विषय शामिल हैं।

    आईएनआई सीईटी

    एम्स में एमडीएस, एमडी और एमएस डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को आईएनआई सीईटी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण होना होगा। एम्स द्वारा संचालित यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो हर छह महीने में होती है। आईएनआई सीईटी परीक्षा पैटर्न के अनुसार उम्मीदवारों को 3 घंटे में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देना होगा।

    एम्स बीएससी नर्सिंग

    बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को एम्स बीएससी नर्सिंग इंतिहान उत्तीर्ण होना होगा। यह प्रवेश परीक्षा एम्स, नई दिल्ली द्वारा आयोजित की जाती है और यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। एम्स बीएससी नर्सिंग के लिए परीक्षा की अवधि 1 घंटा 30 मिनट है।

    एम्स पैरामेडिकल परीक्षा

    एम्स पैरामेडिकल परीक्षा एम्स, दिल्ली द्वारा वार्षिक रूप से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है। एम्स पैरामेडिकल प्रवेश के माध्यम से भारत में भाग लेने वाले 8 एम्स संस्थानों में सीटें प्रदान की जाती हैं। एम्स पैरामेडिकल परीक्षा की परीक्षा अवधि 1 घंटा 30 मिनट है।

    एम्स पीएचडी परीक्षा

    यह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं और अपना शोध कार्य करना चाहते हैं। यह परीक्षा हर साल एम्स, दिल्ली द्वारा आयोजित की जाती है। एम्स पीएचडी परीक्षा की परीक्षा अवधि 1 घंटा 30 मिनट है.

    भारत में एम्स कॉलेज - पात्रता मानदंड (AIIMS colleges in India - Eligibility criteria in hindi)

    भारत में एम्स में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड प्रवेश परीक्षाओं के अनुसार अलग-अलग होते हैं। भारत में एम्स स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तर पर पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

    एम्स कॉलेजों में यूजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश पात्रता (Admission Eligibility for UG courses in AIIMS Colleges)

    • प्रवेश के वर्ष 31 दिसंबर को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।

    • ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

    • प्रवेश परीक्षा में आवश्यक न्यूनतम योग्यता प्रतिशत अनारक्षित श्रेणी के लिए 50% है, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 45% है।

    • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक बोर्ड से जीव विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    भारत में एम्स पीजी पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता (AIIMS in India eligibility for PG Courses)

    एम्स में एमडी/एमएस/एमडीएस जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सीट सुरक्षित करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आईएनआई सीईटी पात्रता मानदंड पूरा करना होगा। पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं -

    • एमडी और एमएस कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक आवेदकों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए और एमडीएस पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वालों के पास एनएमसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त बीडीएस की डिग्री होनी चाहिए।

    • उम्मीदवारों को 12 महीने की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी करनी होगी और उसके लिए पूर्णता प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा।

    • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को एमबीबीएस/बीडीएस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि एससी/एसटी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे।

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    Amity University Noida | Allied Health Sciences Admissions

    Ranked as India’s #1 Not for profit pvt. University by India Today

    भारत में एम्स पीएचडी पात्रता मानदंड (AIIMS in India PhD eligibility criteria in hindi)

    • उम्मीदवार को न्यूनतम 55% कुल अंकों के साथ एमबीबीएस/बीडीएस पूरा करना चाहिए या एमडी/एमएस/एमडीएस/डीएम/ एमसीएच संबंधित विषय में या राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड का डिप्लोमेट में डिग्री होनी चाहिए।

    • अभ्यर्थी के पास नर्सिंग विशेषज्ञता में एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 55% कुल अंक वाले उम्मीदवार भी एम्स पीएचडी 2024 के लिए पात्र हैं।

    • गैर-मेडिकल उम्मीदवारों के पास भारतीय विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान की गई मास्टर डिग्री (दो साल का कोर्स) या समकक्ष होना चाहिए।

    एम.एससी. धारक अभ्यर्थी (एमएससी नर्सिंग के अलावा) एम.टेक. डिग्री, बीएएमएस & बी.एच.एम. एस गैर-चिकित्सा योग्यता श्रेणी के लिए पात्र हैं। गैर-चिकित्सा श्रेणी के तहत पात्रता रखने वाले उम्मीदवारों के पास अंतिम पात्रता परीक्षा में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: भारत में कितने एम्स कॉलेज हैं?
    A:

    भारत में कुल 25 एम्स कॉलेज हैं, जिनमें से 20 कॉलेज कार्यरत हैं जबकि 5 के 2025 या उसके बाद शुरू हो जाने की संभावना है।

    Q: भारत में शीर्ष रैंक वाला एम्स कॉलेज कौन सा है?
    A:

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली भारत में शीर्ष रैंक वाला एम्स कॉलेज है। यह भारत में शीर्ष रैंक वाला मेडिकल कॉलेज भी है।

    Q: भारत में एम्स में कौन से पाठ्यक्रम पेश किए जाते हैं?
    A:

    भारत में एम्स में स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तर पर विभिन्न पाठ्यक्रम पेश किए जाते हैं। इनमें से कुछ कोर्स एमबीबीएस, एमडीएस, एमडी, एमएस आदि हैं।

    Q: कोई छात्र भारत में एम्स कॉलेजों में प्रवेश कैसे पा सकता है?
    A:

    कई राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं हैं जिनके माध्यम से इन एम्स कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है। ये प्रवेश परीक्षाएं हैं - नीट यूजी, आईएनआई सीईटी, एम्स बीएससी नर्सिंग, एम्स पैरामेडिकल और एम्स पीएचडी।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Student,

    No, NEET is not compulsory to become a medical or biomedical researcher. NEET is only required if you wish to pursue MBBS or other medical courses that are based on the NEET exam. If your goal is to work in medical research, there are alternative paths you can

    Dear Student, based on student feedback and expert analysis, the NEET PG 2026 paper was overall moderate to difficult. Many candidates found it lengthy, conceptual, and clinically oriented, with fewer direct questions and several application-based/integrated questions.

    You can check the detailed analysis here:

    NEET PG 2026 Exam Difficulty Level &

    Hello Aspirent,

    With 232 NEET 2026 marks, you are eligible for BAMS admission in Gujarat under the current 2026–27 criteria, since the qualifying score for Open/EWS is 213. For private BAMS colleges in Vadodara, you can consider:

    • Parul Institute of Ayurved
    • Pioneer Ayurvedic College & Hospital
    • K J Institute Of

    Hello Student,

    Not getting a college with a 62 percentile and OBC rank of 8,662 does not necessarily mean you have no options. Seat allotment depends on the examination, state, category, counselling round, preferences and available seats. Check subsequent counselling or vacant-seat rounds and consider modifying your college preferences. If

    Hello Student,

    A one-year NEET self-study plan should cover the complete syllabus, NCERT-based learning, regular revision, previous-year questions and mock tests. Students should maintain a consistent timetable, analyse mistakes and give additional time to weaker topics.