Careers360 Logo
ask-icon
share
    बेस्ट बुक फॉर एम्स बीएससी नर्सिंग (Best Book for Bsc AIIMS Nursing in hindi)
    • लेख
    • बेस्ट बुक फॉर एम्स बीएससी नर्सिंग (Best Book for Bsc AIIMS Nursing in hindi)

    बेस्ट बुक फॉर एम्स बीएससी नर्सिंग (Best Book for Bsc AIIMS Nursing in hindi)

    Nitin SaxenaUpdated on 11 May 2026, 04:23 PM IST

    बेस्ट बुक फॉर एम्स बीएससी नर्सिंग: एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा की तैयारी के लिए सही किताबों का चयन महत्वपूर्ण है। जब छात्र परीक्षा के लिए किताबें चुनते हैं तो उन्हें बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और जनरल नॉलेज विषय के ज़रूरी टॉपिक की तैयारी करने में आसानी होती है। किताबों की मदद से छात्र कॉन्सेप्ट को समझ सकते है। अच्छी किताबों के साथ पढ़ाई करने से छात्र प्रश्न हल करने की क्षमता और समय प्रबंधन दोनों सुधार सकते हैं। एक अच्छा स्टडी प्लान और सही किताबें तैयारी को बेहतर बनाते हैं और एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा में सफलता की संभावना बढ़ा सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. एम्स बीएससी नर्सिंग सिलेबस अवलोकन (AIIMS Bsc Nursing Syllabus Overview in hindi)
    2. एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा के लिए सही किताबें क्यों चुनें? (Why Choose the Right Books for the AIIMS B.Sc. Nursing Exam?)
    3. एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा के लिए किताबें कैसे चुने? (How to choose Best Book for AIIMS Bsc Nursing?)
    4. बेस्ट बुक फॉर एम्स बीएससी नर्सिंग (Best Book for AIIMS Bsc Nursing in Hindi)
    5. एम्स बीएससी नर्सिंग एग्जाम पैटर्न (AIIMS Bsc Nursing Exam Pattern in Hindi)
    6. पिछले वर्षों के महत्वपूर्ण विषय (Important Topics from Previous Years in hindi)
    बेस्ट बुक फॉर एम्स बीएससी नर्सिंग (Best Book for Bsc AIIMS Nursing in hindi)
    best-books-for-aiims-bsc-nursing

    एम्स बीएससी नर्सिंग की तैयारी के लिए बाज़ार में बहुत किताबें मिलती हैं, लेकिन सही किताबों का चयन करना सबसे महत्वपूर्ण है। अच्छी किताबों में विस्तृत थ्योरी के साथ- साथ बहुविकल्पीय प्रश्न और मॉक टेस्ट होना चाहिए। छात्रों को एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा के लिए ऐसे स्टडी मटेरियल से पढ़ाई करनी चाहिए जिसमें नया परीक्षा पैटर्न और अपडेटेड सिलेबस शामिल हो। नियमित अभ्यास और रिवीजन करने से छात्र एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

    एम्स बीएससी नर्सिंग सिलेबस अवलोकन (AIIMS Bsc Nursing Syllabus Overview in hindi)

    नीचे एम्स बीएससी नर्सिंग का पाठ्यक्रम दिया गया है, जिसका अध्ययन एम्स बीएससी नर्सिंग अध्ययन सामग्री से किया जा सकता है:

    विषय

    टॉपिक

    जीवविज्ञान

    ह्यूमन अनैटमी, माइक्रोबायोलॉजी, जेनेटिक्स

    रसायन विज्ञान

    आर्गेनिक, इनआर्गेनिक और फिजिकल केमिस्ट्री

    भौतिक विज्ञान

    मैकेनिक्स, ऑप्टिक्स, थर्मोडाईनमिक्स, इलेक्ट्रिसिटी

    सामान्य ज्ञान

    करेंट अफेयर्स, जनरल साइंस और हेल्थ अवेयरनेस

    ये भी पढ़ें:

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा के लिए सही किताबें क्यों चुनें? (Why Choose the Right Books for the AIIMS B.Sc. Nursing Exam?)

    एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा के लिए सही किताबें चुनना उन छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले हैं। सही किताबें चुनने से पूरा सिलेबस, प्रैक्टिस प्रश्न और एग्जाम पैटर्न की जानकारी एक ही जगह मिल सकती है।अच्छी किताबों की मदद से छात्र महत्वपूर्ण टॉपिक्स को गहराई से समझ सकते हैं और बेहतर अंक हासिल कर सकते हैं। एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा में छात्रों से बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स और सामान्य ज्ञान के विषय से जुड़े हुए सवाल पूछे जाते है।

    एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा के लिए किताबें कैसे चुने? (How to choose Best Book for AIIMS Bsc Nursing?)

    एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें चुनते समय कुछ बातों का ध्यान करना चाहिए:

    सिलेबस जानें

    किताब चुनने से पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिलेबस पढ़े। सिलेबस को जानने के बाद छात्रों को पता चलता है कि किन विषयों और टॉपिक्स की तैयारी करनी है। सिलेबस के आधार पर किताबें चुनने से आप परीक्षा से जुड़ी सही जानकारी पर ध्यान दे पाएंगे।

    अच्छे पब्लिकेशन से किताबें ख़रीदे

    हमेशा ऐसे लेखक और प्रकाशकों की किताबें चुनें जो प्रसिद्ध हों। इन किताबों में मौजूद जानकारी सटीक और भरोसेमंद होती है, जिससे एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से हो सकती है।

    पूरे सिलेबस को कवर करें

    छात्रों को उन किताबों को चुनना चाहिए जिसमें एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा के लिए सभी टॉपिक्स शामिल होने चाहिए। इसमें विस्तृत थ्योरी, कॉन्सेप्ट की व्याख्या और प्रैक्टिस प्रश्न का होना अनिवार्य है। ऐसी किताबें जिनमें थ्योरी और प्रश्न दोनों का शामिल हो वो किताबें तैयारी के लिए सबसे बेहतर होती हैं।

    रिव्यू और रेटिंग देखें

    किताब खरीदने से पहले छात्रों को ऑनलाइन रिव्यू और रेटिंग देख लें। इससे आपको पता चलेगा कि किताब कितनी उपयोगी है, कितनी आसान है और सिलेबस को कितना अच्छे से कवर करती है?

    प्रैक्टिस प्रश्न वाली किताबें चुनें

    अच्छे स्टडी मटेरियल में प्रैक्टिस प्रश्न, पिछले सालों के पेपर और मॉक टेस्ट का होना जरुरी है। उन सवालों के अभ्यास करने करने से छात्रों की स्पीड, सटीकता और समय प्रबंधन की क्षमता बढ़ती है।

    आसान भाषा वाली किताबें पढ़ें

    हमेशा ऐसे किताबों को चुने जिनकी भाषा सरल और समझने में आसान हो। छात्रों को जटिल भाषा वाली किताबें पढ़ने से बचना चाहिए। स्टेप-बाय-स्टेप समझाने वाली किताबें कॉन्सेप्ट को समझने और टॉपिक्स को याद करना आसान बनाती हैं।

    अतिरिक्त लर्निंग मटेरियल खोजें

    कुछ बेहतरीन किताबों में ऑनलाइन क्विज़, वीडियो लेक्चर और ई-नोट्स जैसी सुविधा भी मौजूद हैं। जिससे छात्रों की पढ़ाई रोचक और इंटरएक्टिव बन सकती हैं।

    बेस्ट बुक फॉर एम्स बीएससी नर्सिंग (Best Book for AIIMS Bsc Nursing in Hindi)

    एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ बेहतरीन किताबों की सूची नीचे टेबल में प्रदान की गई है:

    किताब का नाम

    लेखक/प्रकाशक

    विवरण

    नर्सिंग प्रतियोगी परीक्षा के लिए व्यापक गाइड

    वर्धन पब्लिकेशन्स

    नर्सिंग परीक्षा के सभी ज़रूरी टॉपिक को कवर करने वाली संपूर्ण गाइड

    की टू सक्सेस स्टाफ नर्सेज भर्ती परीक्षा

    आभा नारवाल और हनी गंगाधरन

    नर्सिंग कॉन्सेप्ट पर केंद्रित और प्रैक्टिस प्रश्नों से युक्त

    टार्गेट हाई

    मुथुवेंकटाचलम एस और अंबिली एम वेंकट

    अधिक अंक लाने के लिए रणनीतिक अध्ययन टिप्स पर आधारित

    एनसीईआरटी बायोलॉजी

    एनसीईआरटी

    बायोलॉजी की बुनियादी जानकारी के लिए आवश्यक, कक्षा 11 और 12 को कवर करता है

    एनसीईआरटी केमिस्ट्री

    एनसीईआरटी

    केमिस्ट्री में मज़बूत आधार प्रदान करने वाली किताब, प्रवेश परीक्षा के लिए अहम

    एनसीईआरटी फिजिक्स

    एनसीईआरटी

    फिजिक्स के मूलभूत कॉन्सेप्ट समझने के लिए ज़रूरी

    लुसेंट्स जनरल नॉलेज

    लुसेंट पब्लिकेशन्स

    सामान्य ज्ञान प्रश्नों के लिए व्यापक संसाधन


    ये भी जानें: सीजी पीईटी काउंसलिंग

    एम्स बीएससी नर्सिंग एग्जाम पैटर्न (AIIMS Bsc Nursing Exam Pattern in Hindi)

    एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा का एग्जाम पैटर्न नीचे टेबल में दिया गया है:

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा अवधि

    90 मिनट

    परीक्षा का मोड

    कंप्यूटर आधारित परीक्षण

    प्रश्नों के प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्न

    कुल सवाल

    100 (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान प्रत्येक से 30 प्रश्न; सामान्य ज्ञान से 10)

    कुल मार्क

    100

    नकारात्मक अंकन

    हां (प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1/3)

    भाषा

    अंग्रेजी/हिंदी



    ये भी जानें :

    AIIMS Nursing Question Papers PDF (2020–2025)
    Download AIIMS BSc Nursing previous year question papers with detailed solutions in PDF. Practise past papers, understand exam patterns and improve your preparation
    Download EBook

    पिछले वर्षों के महत्वपूर्ण विषय (Important Topics from Previous Years in hindi)

    नीचे दिए गए तालिका में एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों से महत्वपूर्ण विषयों और उनके अनुमानित मार्क्स को दर्शाया गया है:

    विषय

    महत्वपूर्ण विषय

    महत्व

    जीवविज्ञान

    • कोशिका संरचना और कार्य

    • मानव शरीर प्रणालियाँ (फिरनेवाला,श्वसन,पाचन)

    • सूक्ष्मजीव और रोग

    • आनुवंशिकी और विकास

    30%

    रसायन विज्ञान

    • रासायनिक बंधन और आणविक संरचना

    • पदार्थ की अवस्था

    • संतुलन और रेडॉक्स अभिक्रिया

    • हाइड्रोकार्बनऔर कार्यात्मक समूह

    30%

    भौतिक विज्ञान

    • गति के नियम

    • कार्य, ऊर्जा और शक्ति

    • तरंगें और ध्वनि

    • प्रकाश और प्रकाशिकी

    30%

    सामान्य ज्ञान

    • हाल की स्वास्थ्य नीतियां और पहल

    • महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटना

    • बुनियादी स्वास्थ्य और पोषण तथ्य

    • नर्सिंग और चिकित्सा के क्षेत्र में प्रमुख हस्तियां

    10%

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to AIIMS Nursing

    On Question asked by student community

    Have a question related to AIIMS Nursing ?

    Hi,

    AIIMS BSc Nursing entrance exam question papers are not available in Hindi medium. You can access the previous year's question papers and solutions from the link below:
    https://medicine.careers360.com/articles/aiims-bsc-nursing-question-paper

    Hello Dear Student,


    Could you provide more information so that i could help you further!