Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीएनईटी आवेदन फॉर्म 2026 (CNET Application form 2026)- एबीवीएमयू सीएनईटी पंजीकरण (समाप्त)
    • लेख
    • सीएनईटी आवेदन फॉर्म 2026 (CNET Application form 2026)- एबीवीएमयू सीएनईटी पंजीकरण (समाप्त)

    सीएनईटी आवेदन फॉर्म 2026 (CNET Application form 2026)- एबीवीएमयू सीएनईटी पंजीकरण (समाप्त)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 22 May 2026, 06:02 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सीएनईटी आवेदन फॉर्म 2026 (CNET Application form 2026) : अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी सीएनईटी आवेदन 21 मई को समाप्त कर दिए गए है। प्राधिकरण द्वारा 28 मार्च को सीएनईटी बीएससी नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म जारी किया गया। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जाकर यूपी सीएनईटी 2026 का एप्लीकेशन फॉर्म 21 मई तक भर कर जमा कर सकते थे। अभ्यर्थियों को वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पहले पंजीकरण करना था।
    सीएनईटी आवेदन पत्र भरें।

    सीएनईटी आवेदन फॉर्म 2026 (CNET Application form 2026)- एबीवीएमयू सीएनईटी पंजीकरण (समाप्त)
    सीएनईटी आवेदन फॉर्म 2026

    यूपी सीएनईटी परीक्षा 6 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र भरना अनिवार्य है। प्राधिकरण सीएनईटी बीएससी नर्सिंग आवेदन में सुधार करने के लिए एक आवेदन सुधार विंडो 13 से 20 मई तक प्रदान की गई। सीएनईटी परीक्षा के माध्यम से एबीवीएमयू लखनऊ, एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ, केजीएमयू लखनऊ, आरएमएलआईएमएस लखनऊ, यूपीयूएमएस सैफई और उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और निजी डीम्ड विश्वविद्यालयों से संबद्ध सभी नर्सिंग कॉलेजों में 11610 बीएससी नर्सिंग सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। सीएनईटी 2026 आवेदन पत्र के बारे में अधिक जानकारी जानने के लिए उम्मीदवार नीचे पूरा लेख पढ़ सकते हैं।
    ये भी पढ़ें: पिछले वर्ष के यूपी सीएनईटी प्रश्न पत्र | यूपी सीएनईटी सिलेबस

    सीएनईटी आवेदन पत्र 2026 - हाइलाइट (CNET application form 2026 - Highlight in hindi)

    सभी छात्र जो यूपी सीएनईटी 2026 परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें इस प्रवेश परीक्षा के बारे में व्यापक विवरण जानना चाहिए। नीचे सीएनईटी आवेदन पत्र 2026 का संक्षिप्त अवलोकन दिया गया है।

    यूपी सीएनईटी आवेदन पत्र 2026 - अवलोकन (UP CNET application form 2026 - Overview in hindi)

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का नाम

    सीएनईटी 2026

    संचालन निकाय

    अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश

    आधिकारिक वेबसाइट

    abvmuup.edu.in

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    3,000 रुपये (सामान्य वर्ग के लिए)

    2,000 रुपये (आरक्षित वर्ग के लिए)

    ये भी पढ़ें-

    SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur

    Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India

    Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore

    Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    यूपी सीएनईटी परीक्षा तिथि 2026 (UP CNET exam date 2026 in hindi)

    सीएनईटी 2026 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सीएनईटी पंजीकरण फॉर्म 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखना चाहिए, जो नीचे उल्लिखित हैं।

    सीएनईटी परीक्षा तिथि 2026

    कार्यक्रम

    तिथियां

    यूपी सीएनईटी फॉर्म तिथि 2026

    28 मार्च, 2026

    सीएनईटी आवेदन पत्र 2026 की अंतिम तिथि

    20 मई 2026

    21 मई 2026

    फॉर्म सुधार विंडो

    13 से 20 मई, 2026

    सीएनईटी एडमिट कार्ड30 मई 2026

    सीएनईटी परीक्षा तिथि 2026

    6 जून, 2026

    एबीवीएमयू आवेदन फॉर्म 2026 - पात्रता मानदंड (ABVMU application form 2026 - Eligibility criteria in hindi)

    सीएनईटी 2026 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार परीक्षा देने के लिए अधिकारियों द्वारा निर्धारित सीएनईटी पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं।

    • सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।

    • अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में अंग्रेजी अनिवार्य विषय के साथ न्यूनतम 45% अंकों (आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 40%) के साथ 10+2 कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • 31 दिसंबर 2026 तक छात्र की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए (आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में 5 वर्ष की छूट)।

    • अभ्यर्थी को चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ होना चाहिए। किसी भी अभ्यर्थी को तब तक प्रवेश नहीं दिया जाएगा जब तक कि उसे विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त मेडिकल बोर्ड द्वारा चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ घोषित नहीं कर दिया जाता।

    यूपी बीएससी नर्सिंग आवेदन पत्र 2026 - आवश्यक दस्तावेज (UP BSc nursing application form 2026 - Documents required in hindi)

    यहां सीएनईटी ऑनलाइन फॉर्म 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची दी गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सीएनईटी 2026 के लिए जेपीजी प्रारूप में आवेदन पत्र भरते समय अंतिम समय में किसी भी परेशानी से बचने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज एकत्र करें:

    • हाल ही का पासपोर्ट आकार का फोटो

    • छात्र के हस्ताक्षर

    • सत्यापन प्रपत्र (सीएनईटी 2026 आवेदन पत्र के “आवेदक डैशबोर्ड” पर उपलब्ध होगा)

    इनके अलावा, छात्रों को सीएनईटी 2026 आवेदन पत्र में शैक्षिक योग्यता विवरण भरते समय कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट भी अपने साथ रखनी चाहिए।

    सीएनईटी बीएससी नर्सिंग आवेदन पत्र 2026 - दस्तावेज़ विनिर्देश (CNET BSc nursing application form 2026 - Documents specifications in hindi)

    दस्तावेज़

    साइज और डाइमेनशन स्पेसिफिकेशन

    फोटो

    50 से 200 केबी, डाइमेनशन: 4.5 cm * 3.5 cm

    हस्ताक्षर

    50 से 200 केबी

    Steps to fill UP CNET Application Form

    सीएनईटी ऑनलाइन फॉर्म 2026 - कैसे भरें (CNET online form 2026 - How to fill)

    पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in से सीएनईटी 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं। सीएनईटी 2026 आवेदन फॉर्म भरने में तीन चरण शामिल हैं। सीएनईटी 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका यहाँ दी गई है।

    1. यूपी सीएनईटी 2026 के लिए उम्मीदवार पंजीकरण

    • एबीवीएमयू विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट (abvmuup.edu.in) पर जाएं और कॉमन नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (CNET) 2026 के लिंक पर क्लिक करें

    • बीएससी नर्सिंग के लिए “रजिस्टर> लॉगिन> भुगतान> फॉर्म भरें” बटन पर क्लिक करके पंजीकरण करें।

    • पंजीकरण पेज खुलने पर निम्नलिखित जानकारी सबमिट करें:

    1. पहला नाम (कक्षा 10वीं प्रमाणपत्र के अनुसार)

    2. मध्य नाम

    3. अंतिम नाम

    4. पिता का नाम (कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार)

    5. माता का नाम (कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार)

    6. जन्म तिथि (कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार)

    7. आयु

    8. लिंग

    9. ईमेल पता (भविष्य की जानकारी और अधिसूचनाओं के लिए एक वैध ईमेल आईडी प्रदान की जानी चाहिए)

    10. मोबाइल नंबर (पंजीकरण संख्या की एसएमएस/ई-मेल आधारित डिलीवरी के लिए एक वैध और सक्रिय नंबर)

    11. जन्म स्थान

    12. राष्ट्रीयता

    13. श्रेणी

    14. उप-श्रेणी

    • पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक पूरा होने पर, अभ्यर्थी को उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पते पर उसका पंजीकरण आईडी नंबर प्राप्त होगा।

    नोट: इस चरण में प्रस्तुत की गई जानकारी आवेदन पत्र के व्यक्तिगत जानकारी अनुभाग (चरण 1) में स्वतः भर दी जाती है। साथ ही, पंजीकरण के दौरान प्रस्तुत की गई प्राथमिक जानकारी को बाद में किसी भी चरण में बदला या संशोधित नहीं किया जा सकता है।

    2. लॉगिन एवं शुल्क भुगतान

    • सफल पंजीकरण के बाद, बीएससी नर्सिंग के लिए “रजिस्टर> लॉगिन> भुगतान> फॉर्म भरें” बटन पर क्लिक करके आवेदन पोर्टल पर लॉग इन करें।

    • बीएससी नर्सिंग CNET 2026 आवेदक डैशबोर्ड में सफलतापूर्वक लॉग इन करने के लिए युनीक रजिस्ट्रेशन आईडी नंबर और जन्म तिथि सबमिट करें।

    • सफलतापूर्वक लॉग इन करने के बाद, डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से अनिवार्य आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए “बी.एस.सी. नर्सिंग के लिए शुल्क का भुगतान करें” बटन पर क्लिक करें।

    भुगतान की पुष्टि होने के बाद, उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने के लिए “फ़ॉर्म भरें” बटन देख सकते हैं।

    महत्वपूर्ण नोट: यदि कोई उम्मीदवार पंजीकरण संख्या भूल जाता है, तो “पंजीकरण आईडी नंबर भूल गए” पर क्लिक करें और पूछे गए विवरण दर्ज करें। बटन पर क्लिक करने के बाद, युनीक रजिस्ट्रेशन नंबर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस/ईमेल के माध्यम से भेजा जाता है।

    3. सीएनईटी आवेदन पत्र 2026 - भरना और जमा करना (CNET application form 2026 - Filling & submission)

    • आवेदन एक बहु-चरणीय फ़ॉर्म है जो भुगतान संसाधित होने के बाद ही उपलब्ध होता है। फ़ॉर्म भरना शुरू करने के लिए “फ़ॉर्म भरें” बटन पर क्लिक करें

    • व्यक्तिगत जानकारी भरें। आवेदन पत्र के इस चरण की अधिकांश जानकारी पंजीकरण चरण के दौरान आवेदक द्वारा भरे गए पंजीकरण डेटा का उपयोग करके पहले से भरी हुई है।

    • पता, राज्य, शहर और पिन कोड सहित आवासीय विवरण भरें।

    • शैक्षिक योग्यता का विवरण प्रस्तुत करें, जैसे कि विशेष विषय में कक्षा 10वीं और 12वीं के अंक।

    • तीनों परीक्षा केन्द्रों की वरीयता क्रम में दर्ज करें।

    • अपने हस्ताक्षर की डिजिटल फोटो और सत्यापन फॉर्म की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें जिसे सीएनईटी 2026 आवेदक डैशबोर्ड से डाउनलोड किया जा सकता है

    • जरूरत पड़ने पर रिफ़ंड की प्रक्रिया के लिए बैंक खाते का विवरण सबमिट करें। बैंक खाते का विवरण सबमिट करने के बाद, अंतिम फ़ॉर्म सबमिशन पेज पर जाने के लिए “पुष्टि करें और पूर्वावलोकन करें” बटन पर क्लिक करें।

    • फ़ाइनल सबमिशन पेज पर, भरे गए विवरण का पूर्वावलोकन और सत्यापन करें तथा घोषणा बटन पर क्लिक करें।

    • सीएनईटी 2026 आवेदन जमा करने के लिए “फाइनल सबमिट” बटन पर क्लिक करें। सीएनईटी आवेदन पत्र 2026 को सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, पंजीकृत ईमेल पते पर एक पुष्टिकरण ईमेल भेजा जाता है।

    सीएनईटी आवेदन 2026 फीस (CNET application form 2026 fees in hindi)

    यूपी सीएनईटी 2026 परीक्षा के आवेदन पत्र भरने वाले सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र की फीस पता होनी चाहिए। शुल्क भुगतान के बिना, आवेदन पत्र पूर्ण नहीं माना जाएगा। सीएनईटी परीक्षा 2026 के लिए श्रेणी-वार आवेदन शुल्क नीचे दिया गया है।

    सीएनईटी फॉर्म फीस

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क (रुपये में)

    यूआर/ओबीसी

    3,000

    आरक्षित श्रेणी

    2,000

    यूपी सीएनईटी 2026 आवेदन पत्र भरने के बाद क्या करें? (What after filling up the UP CNET 2026 application form?)

    एक बार सीएनईटी 2026 के लिए आवेदन पत्र भर जाने के बाद, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करने से पहले सीएनईटी 2026 आवेदन पत्र में उल्लिखित सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें।

    छात्रों को पता होना चाहिए कि सुधार के लिए कोई सुधार विंडो उपलब्ध नहीं है और सीएनईटी 2026 के आवेदन पत्र में कोई भी त्रुटि उम्मीदवार को अस्वीकार कर सकती है। उम्मीदवार को भविष्य के संदर्भ के लिए विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भी लेना चाहिए।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या हम सीएनईटी 2026 के लिए ऑफ़लाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं?
    A:

    नहीं, सीएनईटी 2026 के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन नहीं किया जा सकता। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किए जाते हैं।

    Q: सीएनईटी 2026 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    सीएनईटी 2026 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई थी। 

    Q: सीएनईटी आवेदन शुल्क क्या है?
    A:

    सीएनईटी के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3,000 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2,000 रुपये है।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Haryana BSc Nursing Counselling Date

    22 Oct'26 - 29 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CNET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CNET ?

    Hello Zoya,

    Check the link below to download UP CNET previous year question papers with answers in PDF format.

    https://medicine.careers360.com/articles/cnet-question-paper