JSS University Mysore Allied Sciences 2026
NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs
नीट एग्जाम डेट 2027 (NEET Exam Date 2027 in Hindi) - राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जल्द ही नीट 2027 एग्जाम डेट जारी की जाएगी। हालांकि पिछले वर्ष के ट्रेंड के अनुसार नीट परीक्षा मई महीने के पहले रविवार को आयोजित की जाती है, जिसके अनुसार नीट 2027 परीक्षा के 2 मई 2027 को आयोजित किए जाने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: 12वीं के बाद नीट के बिना किए जाने वाले मेडिकल कोर्स
This Story also Contains
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) नीट परीक्षा तारीख (NEET exam dates in hindi) की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी करेगी। एनटीए आधिकारिक वेबसाइट पर नीट यूजी परीक्षा कैलेंडर (NEET UG exam calendar in hindi) भी जारी करेगा, जिसमें नीट 2027 परीक्षा का पूरा शेड्यूल शामिल है। एजेंसी परीक्षा से पहले नीट एडमिट कार्ड भी जारी करेगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीट एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड करके नीट परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा, क्योंकि इसके बिना परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।
इसे भी देखें - नीट नियम और निर्देश पढ़ें | नीट ड्रेस कोड क्या है | नीट परीक्षा पैटर्न देखें | नीट प्रश्न पत्र | नीट सिलेबस देखें
नीट 2027 परीक्षा तिथि (NEET 2027 exam dates in hindi) के बारे में जानकारी होने से उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट,नीट यूजी आवेदन पत्र (NEET UG application form in hindi), सुधार विंडो, नीट एडमिट कार्ड (NEET admit card in hindi), नीट रिजल्ट जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं से अपडेट रहने में मदद मिलेगी। नीट 2027 स्कोर के माध्यम से, एम्स एमबीबीएस और जिपमर एमबीबीएस सीटों सहित एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष, बीएससी नर्सिंग और बीवीएससी सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे खुद को अपडेट रखने के लिए नीट 2027 परीक्षा तिथि पर लेख पढ़ें।
ये भी पढ़ें
एनटीए नीट 2027 की आधिकारिक तारीख की घोषणा की जाएगी। 23 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित होने वाली सबसे बड़ी यूजी मेडिकल परीक्षा नीट पेन और पेपर-आधारित मोड में आयोजित की जाती है।
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
नीट परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां एनटीए द्वारा नीट 2027 सूचना बुलेटिन में प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों को किसी भी महत्वपूर्ण इवेंट की जानकारी के लिए, नीचे दी गई तालिका से नीट 2027 तिथियों (NEET 2027 dates) की जांच करनी चाहिए।
नीट इवेंट | नीट 2027 डेट (NEET 2027 dates in hindi) |
नीट एग्जाम डेट 2027 अधिसूचना (NEET exam date 2027 notification) | फरवरी 2027 |
नीट 2027 रजिस्ट्रेशन फॉर्म रिलीज तारीख (NEET 2027 registration form release date) | फरवरी 2027 |
नीट आवेदन पत्र 2027 भरने की अंतिम तिथि (Last date to fill NEET application form 2027) | मार्च 2027 |
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | मार्च 2027 |
एनटीए नीट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो (Correction window of NTA NEET application form) | मार्च 2027 |
| परीक्षा शहर का आवंटन | अप्रैल 2027 |
नीट एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख | अप्रैल 2027 |
नीट एग्जाम डेट 2027 (NEET exam date 2027) | 2 मई 2027 (संभावित) |
आधिकारिक आंसर की | जून 2027 |
ओएमआर शीट रिलीज की तारीख | जुलाई 2027 |
नीट 2027 रिजल्ट | जुलाई 2027 |
नीट यूजी काउंसलिंग की शुरुआत | सूचित किया जाएगा |
नीट यूजी (NEET UG) 3 घंटे मिनट के लिए ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की गई। नीट 2027 की परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। नीट 2027 परीक्षा 2 मई, 2027 को पेन और पेपर मोड में आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में अब केवल 180 बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देना होगा। नीट के लिए कुल अंक 720 हैं। नीट परीक्षा पूरे भारत और विदेशों में साल में एक बार आयोजित की जाती है।
वर्ष | परीक्षा तिथि |
| नीट परीक्षा तिथि 2027 | 2 मई 2027 (संभावित) |
| नीट परीक्षा तिथि 2026 | 3 मई, 2026 |
नीट परीक्षा तिथि 2025 | 4 मई, 2025 |
नीट 2024 एग्जाम डेट | 5 मई, 2024 |
नीट परीक्षा तिथि 2023 | 7 मई, 2023 |
नीट परीक्षा तिथि 2022 | 17 जुलाई , 2022 |
NEET परीक्षा तिथि 2021 | 12 सितंबर, 2021 |
NEET 2020 परीक्षा तिथि | 13 सितंबर, 2020 |
नीट परीक्षा तिथि 2019 | 5 मई, 2019 |
नीट से संबंधित उपयोगी लिंक
NTA नीट एग्जाम डेट 2027 की घोषणा जल्द ही करेगी। नीट परीक्षा की विस्तृत जानकारी neet.nta.nic.in/ पर जारी सूचना विवरणिका में दी जाएगी। आधिकारिक बुलेटिन में नीट परीक्षा तिथि 2027 के साथ-साथ आवेदन पत्र की तारीख, सुधार विंडो, प्रवेश पत्र और परिणाम और अन्य प्रमुख दिशानिर्देशों का उल्लेख होगा। नीचे नीट 2027 की प्री और पोस्ट-परीक्षा कार्यक्रम की तारीखों के बारे में और पढ़ें।
नीट 2027 के लिए पंजीकरण तिथि की घोषणा वेबसाइट पर की जाएगी। नीट 2027 पंजीकरण (NEET 2027 registration in hindi) करने के लिए, उम्मीदवारों को पांच चरणों का पालन करना होगा जिसमें पंजीकरण, एनईईटी आवेदन पत्र 2027 (NEET application form 2027) भरना, फोटो अपलोड करना, आवेदन शुल्क भुगतान और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट शामिल है।
नीट करेक्शन विंडो डेट 2027 की मदद से, उम्मीदवार आवेदन पत्र में विवरण संपादित करने में सक्षम होंगे। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सुधार विंडो एक विशिष्ट समय अवधि के लिए उपलब्ध कराई जाती है। इसलिए उम्मीदवारों के लिए निर्धारित समय के भीतर एनईईटी आवेदन पत्र में सुधार करना आवश्यक है।
नीट प्रवेश पत्र जारी होने से पहले नीट सिटी सूचना पर्ची जारी की जाती है। नीट 2027 शहर सूचना पर्ची (NEET 2027 city intimation slip) के माध्यम से, मेडिकल उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा शहर केंद्रों की जानकारी ले सकते हैं। नीट शहर सूचना पर्ची neet.nta.nic.in/ पर उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी के लिए अपने एनईईटी आवेदन संख्या (neet application number) और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
एनटीए केवल पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए नीट एडमिट कार्ड जारी करती है। नीट एडमिट कार्ड 2027 में उम्मीदवार का नाम और विवरण, आवंटित नीट परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा के दिन का कार्यक्रम और परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश की जानकारी दी रहती है।
एनटीए द्वारा नीट एडमिट कार्ड में दर्ज नीट यूजी 2027 परीक्षा तिथि (NEET UG 2027 exam dates in hindi), नीट पेपर टाइमिंग (neet paper timing) के अनुसार नीट परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को neet paper timing के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। साथ ही एनटीए द्वारा नीट 2027 परीक्षा तिथि पर नीट प्रवेश पत्र लेकर ही जाएं। इसके अतिरिक्त, आवेदकों को परीक्षा के दिन NEET 2027 के ड्रेस कोड का पालन करना होगा। प्रवेश परीक्षा की प्रकृति से परिचित होने के लिए उम्मीदवारों को नीट परीक्षा पैटर्न को समझ लेना चाहिए।
नीट 2027 की आंसर की में परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए होते हैं। किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवारों को तय शुल्क देकर एक समय सीमा में आधिकारिक नीट उत्तर कुंजी को चुनौती देने की अनुमति दी जाएगी। नीट उत्तर कुंजी 2027 पर आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न फीस 200 रुपये होगी। नीट परीक्षा के बाद विभिन्न कोचिंग संस्थान सभी कोड के लिए अनौपचारिक नीट उत्तर कुंजी (unofficial neet answer key) भी जारी करते हैं।
विषयवार नीट की तैयारी
एनटीए द्वारा नीट रिजल्ट 2027 डेट और टाइम (neet result 2027 date and time) की घोषणा की जाएगी। नीट-यूजी 2027 परिणाम एनटीए द्वारा स्कोरकार्ड के रूप में nta.neet.nic.in पर प्रकाशित किया जाएगा। नीट रिजल्ट में रोल नंबर, आवेदन संख्या, उम्मीदवार विवरण, कुल और विषय-वार प्रतिशत, कुल अंक, सुरक्षित रैंक और नीट यूजी कटऑफ का उल्लेख होगा। नीट कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवारों को ही परीक्षा में सफल घोषित किया जाएगा।
इन्हें भी देखें
नीट 2027 का एग्जाम कब होगा, नीट एग्जाम डेट क्या है, neet exam time duration क्या होगा, ऐसे कई प्रश्न नीट उम्मीदवारों के जेहन में आते रहते हैं। नीट 2027 का आयोजन मई, 2027 में किया जाएगा। नीट 2027 में भाग देने के इच्छुक छात्रों को अपना पूरा ध्यान परीक्षा की तैयारी पर केंद्रित करना चाहिए। परीक्षा की तैयारी जबरदस्त होने पर नीट एग्जाम डेट क्या है, neet exam time duration क्या होगा, नीट 2027 का एग्जाम कब होगा, ऐसे सवाल आपके लिए बेमानी हो जाएंगे और आप संयत तरीके से अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। नीट की अंतिम समय में तैयारी कैसे करें, नीट के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक, नीट मॉक टेस्ट और नीट सैंपल पेपर आदि की मदद से लेकर खुद को बेहतर स्थिति में पाएंगे।
NEET 2027 के लिए काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा mcc.nic.in पर आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के पहले दो राउंड 15% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू), डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों, एम्स, जिपमर, ईएसआईसी और एएफएमसी में प्रवेश के लिए आयोजित किए जाएंगे। जबकि 15% AIQ सीटों को छोड़कर नीट काउंसलिंग का मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 85% राज्य कोटा सीटों के नीट काउंसलिंग की तारीखें संबंधित राज्य अधिकारियों द्वारा घोषित की जाती हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Frequently Asked Questions (FAQs)
एनटीए द्वारा नीट परीक्षा की तरिखा जल्द जारी की जाएगी।
नीट 2027 के लिए आवेदन जल्द शुरू किया जाएगा।
नीट 2027 परीक्षा तीन घंटे की होगी।
नीट पेन-पेपर आधारित टेस्ट है जिसे ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाता है। उम्मीदवारों को नीट 2027 परीक्षा में अपने उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे।
आप कितनी भी बार नीट परीक्षा दे सकते हैं इसकी कोई सीमा नहीं है।
नीट रिजल्ट 2027 की तारीख जल्द जारी की जाएगी।
हिंदी में नीट परीक्षा तारीख (NEET Exam Dates in Hindi) से संबंधित जानकारी कॅरियर्स360 के इस लेख से पाई जा सकती है।
On Question asked by student community
Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support
Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off
Dear Student, with a NEET PG rank of 2,38,639, your options will depend on your category, state, preferred speciality, counselling quota and budget. Government, private and DNB options can have very different closing ranks. Share these details and I can help you identify realistic options rather than giving you a
Hello, with a NEET PG 2026 AIR of 57,213, the available branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred type of college. You can check possible branches and colleges based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor
Hello, with a NEET PG AIR of 19,953, the chances for MD General Medicine, MD Dermatology and MD Paediatrics will depend on your category, state quota, counselling round and college type. You can explore possible Government, DNB and private college options across Kerala, Karnataka, Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, Maharashtra
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Alied Health Sciences at SCSVMV | NAAC 'A' Grade | AICTE & UGC Aproved | 100% Placement Support | Merit-based Scholarships
5+ Crore Scholarship for Meritorious Students | 250+ Recruiters | 10,000+ Placements | 20 Lakhs Highest Package
Highest Package: ₹32 LPA | Placement Rate: 90% students placed | 5000+ Students Placed 900+ Placements Recruiters | Scholarships Available
33.5 LPA-Highest Package | Up to 100% scholarship worth 30 CR