Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2019 Topper Interview): नलिन खंडेलवाल (एआईआर 1)
    • लेख
    • नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2019 Topper Interview): नलिन खंडेलवाल (एआईआर 1)

    नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2019 Topper Interview): नलिन खंडेलवाल (एआईआर 1)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Team Careers360Updated on 08 Jun 2019, 02:03 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू - एनटीए ने अभ्यर्थियों के इंतजार को समाप्त करते हुए ईद के पावन मौके पर नीट 2019 रिजल्ट की घोषणा की। इस बड़े त्योहार पर सबसे अधिक ख़ुशी नलिन खंडेलवाल के पास पहुंची है जिन्होंने नीट 2019 में एआईआर 1 प्राप्त की है। राजस्थान के युवा बालक ने न केवल डॉक्टर बनने के अपने लक्ष्य की ओर पहला कदम बढ़ाया, बल्कि वह NEET 2019 का टॉपर भी बन गया है। डॉक्टरों के एक परिवार से आने वाले, नीट 2019 के टॉपर नलिन खंडेलवाल हमेशा से इस नेक पेशे में आना चाहते थे। बायोलॉजी के प्रति उनके प्रेम और कोचिंग संस्थान में उनके शिक्षकों के सही मार्गदर्शन ने उन्हें नीट 2019 क्रैक करने में मदद की। 701 अंक और जबरदस्त 99.99 पर्सेंटाइल लाने वाले नीट 2019 टॉपर नलिन खंडेलवाल ने Careers360 के साथ बातचीत में सेल्फ-स्टडी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने एनसीईआरटी पुस्तकों को भलीभाँति पढ़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। वर्तमान में रहते हुए और आनंद के अपने इस क्षण को जीने वाले, नलिन को टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स में अत्यधिक रूचि है। नीट टॉपर 2019 नलिन खंडेलवाल की तैयारी और उनकी शानदार सफलता का सफर जानने के लिए इस इंटरव्यू को पूरा पढ़ें।

    नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2019 Topper Interview): नलिन खंडेलवाल (एआईआर 1)
    नीट 2019 टॉपर इंटरव्यू (NEET 2019 Topper Interview): नलिन खंडेलवाल (एआईआर 1)


    Careers360: नीट 2019 का टॉपर बनने के लिए आपको बहुत शुभकामनाएं! आप अपने नीट रिजल्ट के बारे में कैसा अनुभव कर रहे हैं?

    नलिन खंडेलवाल: यह एक अप्रत्याशित परिणाम था। मैंने नीट 2019 में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन मैं इस परीक्षा में शीर्ष स्थान पा जाऊँगा, इसकी मुझे आशा नहीं थी। अब, मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस बेहतरीन पल का आनंद ले रहा हूं।


    Careers360: हमें अपनी पृष्ठभूमि के बारे में कुछ बताएं।

    नलिन खंडेलवाल: मैं सीकर का रहने वाला हूँ और मेरे माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं। मेरा भाई भी एसएनएमसी, जोधपुर से एमबीबीएस कर रहा है।


    Careers360: आपने करियर के रूप में मेडिसिन को चुनने की प्रेरणा कहाँ से प्राप्त की?

    नलिन खंडेलवाल: मैं डॉक्टरों के परिवार से संबंध रखता हूं और जैसा कि मैंने पहले भी बताया कि मेरे माता-पिता डॉक्टर हैं और मेरा भाई भी मेडिसिन की पढ़ाई कर रहा है। मुझे बायोलॉजी पढ़ने में मजा आता है, मैं इस पेशे को बहुत ही अच्छा मानता हूं।


    Careers360: आपकी इस यात्रा में आपके परिवार ने आपका सहयोग कैसे किया?

    नलिन खंडेलवाल: मेरे माता-पिता ने मुझे बहुत प्रेरित किया और उन्होंने तैयारी के दौरान मेरा पूरा साथ दिया। यहां तक कि अगर मैं कोचिंग इंस्टीट्यूट में आयोजित मॉक टेस्ट में अच्छा नहीं कर पा रहा था, तब भी मेरे माता-पिता मेरे साथ खड़े थे और उन्होंने हर परिस्थिति में मुझ पर विश्वास दिखाया।


    Careers360: क्या आप नीट 2019 का अपना ओवरऑल और सब्जेक्ट वाइज स्कोर हमारे साथ साझा कर सकते हैं?

    नलिन खंडेलवाल: मुझे अभी नीट 2019 का स्कोरकार्ड देखना बाकी है।


    Careers360: आपने और कौन से मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम दिए हैं?

    नलिन खंडेलवाल: जिन अन्य मेडिकल परीक्षाओं में मैं उपस्थित हुआ हूँ, वे JIPMER और AIIMS हैं।


    Careers360: बोर्ड परीक्षा और अन्य मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के साथ अपनी तैयारी को संतुलित करते हुए आपने नीट 2019 की तैयारी कैसे की?

    नलिन खंडेलवाल: मैंने मुख्य रूप से एनसीईआरटी की पुस्तकों और एलन कोचिंग संस्थान द्वारा प्रदान की जाने वाली अध्ययन सामग्री पर ध्यान केंद्रित किया था। अपनी तैयारी के दौरान मैंने किसी विशेष प्रकार की पुस्तकें नहीं पढ़ीं।


    Careers360: हमें नीट तैयारी के दौरान आपके द्वारा अपनाई गई दिनचर्या के बारे में कुछ बताएं।

    नलिन खंडेलवाल: सेल्फ स्टडी और कोचिंग इंस्टीट्यूट में जो पढ़ाया जाता था उसके अलावा, मैं हर रोज टारगेट सेट करता था और सोने से पहले उन्हें पूरा करना सुनिश्चित करता था। NEET-UG को क्रैक करने के लिए, सबसे पहले मैंने NCERT सिलेबस को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया। मैं एक ही टॉपिक को कई बार पढ़ा करता था और तैयारी के लिए नोट्स तैयार करता था। यह मुझे बहुत सी चीजों को याद करने में मदद करता था। मैंने जेईई मेन्स के पिछले साल के प्रश्नपत्रों का भी अभ्यास किया क्योंकि कई बार जेईई मेन्स के प्रश्न NEET-UG में दोहराए जाते हैं। इसने मेरी बहुत मदद की।


    Careers360: क्या आपने कोई कोचिंग या किसी प्रकार की मदद ली? यह कितना फायदेमंद साबित हुई?

    नलिन खंडेलवाल: हां, मैंने एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से कोचिंग ली और यह एक शानदार मोड़ था। एलेन में, राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा थी जहां देश भर के प्रतिभाशाली छात्रों का एक समूह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक साथ अध्ययन करता है। यह मेरे लिए फायदेमंद साबित हुआ। अपनर निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए, मैं 2:00 बजे तक जागता रहता था।


    Careers360: आपने कोचिंग के अलावा सेल्फ-स्टडी के लिए कितना समय दिया?

    नलिन खंडेलवाल: मैं अपनी कोचिंग के बाद आठ घंटे तक सेल्फ स्टडी करता था और साथ ही मैंने यह सुनिश्चित किया था कि मुझे सात घंटे की नींद भी मिले। कोचिंग हफ्ते में पाँच दिन होती थी और वहाँ मैं चार-पाँच घंटे बिताता था।


    Careers360: फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी तीनों विषयों के लिए आपकी परीक्षा की रणनीति क्या थी?

    नलिन खंडेलवाल: चूंकि मैंने अच्छी तैयारी की थी, इसलिए मैं काफी निश्चिंत था। मुझे बायोलॉजी पर भरोसा था और इसलिए मैंने सबसे पहले इसे हल किया और इसके बाद केमिस्ट्री और उसके बाद फिजिक्स।


    Careers360: आपके अनुसार सबसे कठिन और आसान सेक्शन कौन से थे?

    नलिन खंडेलवाल: मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना था कि बायोलॉजी में कुछ अस्पष्ट प्रश्न थे। कुल मिलाकर मुझे प्रश्नपत्र आसान लगा।


    Careers360: आपने अपने मजबूत और कमजोर पक्षों का सामना कैसे किया?

    नलिन खंडेलवाल: मेरा कमजोर क्षेत्र फिजिक्स था और इसका सामना करने के लिए मैंने एनसीईआरटी की किताबों का बार-बार तब तक अध्ययन किया, जब तक कि मुझे यकीन नहीं हो गया कि मैं इसके प्रश्नों को हल कर सकता हूं। हालांकि, बायोलॉजी और केमिस्ट्री मेरे मजबूत क्षेत्र थे, फिर भी मैंने एनसीईआरटी की पुस्तकों और एलन द्वारा प्रदान की गई अध्ययन सामग्री पर ध्यान केंद्रित किया।


    Careers360: आपकी हॉबीज क्या हैं? क्या आप तैयारी के दौरान भी उनके लिए समय निकाल पाते थे?

    नलिन खंडेलवाल: मेरी हॉबीज में टेबल टेनिस और बिलियर्ड खेलना शामिल है। नीट 2019 की तैयारी के दौरान मैं इसमें शामिल नहीं हो सका। जहां तक डी-स्ट्रेसिंग की बात है, कोचिंग इंस्टीट्यूट के शिक्षक बहुत ही मिलनसार और सहयोगी थे, इसलिए जैसे मुझे कभी भी तनाव नहीं हुआ।


    Careers360: इस सफलता के लिए आप किन फैक्टर्स को जिम्मेदार ठहराएंगे?

    नलिन खंडेलवाल: मेरी सफलता के लिए ज़िम्मेदार जो महत्वपूर्ण फैक्टर्स हैं, उनमें अपने परिवार, दोस्तों से मिलने वाला सहयोग और सेल्फ-स्टडी शामिल हैं। इस सभी ने मेरे लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


    Careers360: एडमिशन के लिए आपके मन में कोई विशेष कॉलेज है?

    नलिन खंडेलवाल: अब तक मेरे मन में कोई विशेष कॉलेज नहीं है। मैं वर्तमान में एम्स परिणाम 2019 की प्रतीक्षा कर रहा हूं।


    Careers360: अगले 10 वर्षों में आप खुद को कहां देखते हैं?

    नलिन खंडेलवाल: इस समय इस सवाल का जवाब देना मेरे लिए मुश्किल है। मैं सिर्फ वर्तमान में जीना चाहता हूं और इस पल का आनंद लेना चाहता हूं।


    Careers360: भविष्य के मेडिकल अभ्यर्थियों लिए कोई संदेश या सलाह?

    नलिन खंडेलवाल: आने वाले समय में तैयारी करने के इच्छुक लोगों को मेरी एकमात्र सलाह है कि एनसीईआरटी की किताबों का पूरी तरह से अध्ययन करें और टॉपिक्स को कई बार पढ़ें ताकि कॉन्सेप्ट्स स्पष्ट हो जाएँ।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Digital Forensic
    Via Dr Harisingh Gour Vishwavidyalaya, Sagar
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Explore Top Universities Across Globe
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    University of Wisconsin, Madison
    329 Union South 1308 W. Dayton Street Madison, WI 53715-1149
    University of Alberta, Edmonton
    116 St. and 85 Ave., Edmonton, Alberta, Canada T6G 2R3
    Keele University, Newcastle
    Staffordshire, UK, ST5 5BG

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Student, for NEET-UG , you need to have passed Class 12 or an equivalent examination with the required subjects, including Physics, Chemistry, Biology/Biotechnology and English. For the qualifying examination, the required PCB percentage is generally 50% for General category candidates, 40% for SC/ST/OBC-NCL candidates and 45% for PwBD candidates

    Hello Student, agar aapne counselling ke liye registration kar liya hai lekin Round 1 mein choice filling nahi karte, toh generally aapko Round 1 mein seat allotment nahi milega because aapne apni preferences submit nahi ki hain. However, later rounds mein participate karne ka option counselling ke specific rules par

    Dear Student,

    If grace marks have been given in your NEET result, admission eligibility depends on your final valid NEET score, rank and the applicable counselling rules. For BDS admission, you must fulfil the NEET qualifying criteria and participate in counselling. Check the latest BDS Cutoff for NEET 2026

    Hello Aspirant,

    Your question is incomplete because a rank of 29,300 alone is not enough to estimate the marks. The marks depend on the entrance exam, year, category, and sometimes counselling/rank type.

    Please mention the exam name (for example, NEET , JEE Main , MHT-CET, etc.) and the year. Then

    Hey there,

    If you mean Tamil Nadu BSMS (Siddha) admission, and by “7.5% reservation” you mean the Tamil Nadu Government School Students 7.5% preferential quota, then your chances look quite good, but I cannot confirm that you got a seat from the ranks alone.

    You have: