Careers360 Logo
ask-icon
share
    एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा महत्वपूर्ण अध्याय (Important Chapters for AIIMS BSc Nursing 2026 in Hindi)
    • लेख
    • एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा महत्वपूर्ण अध्याय (Important Chapters for AIIMS BSc Nursing 2026 in Hindi)

    एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा महत्वपूर्ण अध्याय (Important Chapters for AIIMS BSc Nursing 2026 in Hindi)

    Nitin SaxenaUpdated on 30 Mar 2026, 12:08 PM IST

    एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा महत्वपूर्ण अध्याय: एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा भारत की सबसे प्रतिस्पर्धी नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। यह परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और सामान्य ज्ञान में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से छात्रों का मूल्यांकन करती है। एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 सिलेबस मुख्य रूप से कक्षा 11 और 12 की एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित होता है। इसलिए छात्रों को कक्षा 11 और 12 की एनसीईआरटी पुस्तकों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा 27 जून को आयोजित की जाएगी।

    This Story also Contains

    1. एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा महत्वपूर्ण अध्याय (Important Chapters for AIIMS BSc Nursing 2026 in Hindi)
    2. एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 केमिस्ट्री महत्वपूर्ण अध्याय
    3. एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 बायोलॉजी महत्वपूर्ण अध्याय
    4. एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण अध्याय
    5. एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा के लिए तैयारी कैसे करे?
    एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा महत्वपूर्ण अध्याय (Important Chapters for AIIMS BSc Nursing 2026 in Hindi)
    एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा महत्वपूर्ण अध्याय

    इस लेख में एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 के लिए विषयवार महत्वपूर्ण अध्यायों की सूची प्रदान की गई है। छात्र फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और सामान्य ज्ञान विषय के महत्वपूर्ण अध्यायों की जानकारी एकत्रित करके स्मार्ट तरीके से परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। परीक्षा पैटर्न और चैप्टर-वाइज रणनीति को समझकर, छात्र एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा की बेहतर से ढंग से तैयारी कर सकते हैं और परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें:

    एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा महत्वपूर्ण अध्याय (Important Chapters for AIIMS BSc Nursing 2026 in Hindi)

    एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 सिलेबस सब्जेक्ट-वाइज अंक वितरण के अनुसार होता है, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी प्रत्येक विषय से 30 अंक तथा सामान्य ज्ञान से 10 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 11 और 12 की एनसीईआरटी पुस्तकों से महत्वपूर्ण अध्यायों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। छात्र जब सब्जेक्ट- वाइज परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो वे पूरे सिलेबस को संतुलित रूप से कवर कर पाते हैं।

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 फिजिक्स महत्वपूर्ण अध्याय

    एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा में फिजिक्स का सेक्शन अभ्यर्थी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है, यदि अभ्यर्थी बुनियादी विषयों का अच्छे से अध्ययन कर लें, तो आपको परीक्षा में बेहद लाभ मिलेगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में फिजिक्स के महत्वपूर्ण चैप्टर और उनके मुख्य टॉपिक्स की जांच कर सकते हैं:

    चैप्टर

    टॉपिक्स

    मकैनिक्स

    लॉ ऑफ मोशन, वर्क, एनर्जी एंड पावर

    थर्मोडाइनैमिक्स

    हीट एंड टेम्परेचर

    ऑप्टिक्स

    रिफ्लेक्शन, रिफ्रक्शन और ऑप्टिकल इंस्ट्रूमेंट्स

    इलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म

    इलेक्ट्रो मैग्नेटिक वेव, मैग्नेटिक इफ़ेक्ट ऑफ़ करेंट और अल्टेरनेटिंग करेंट

    वेव्स एंड ओस्किलेशन

    साउंड वेव्स, रेज़नन्स और फ्रीक्वेंसी

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 केमिस्ट्री महत्वपूर्ण अध्याय

    एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा में केमिस्ट्री विषय से भी 30 अंको के सवाल पूछे जाते हैं इसलिए ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक दोनों ही टॉपिक को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। नीचे दी गई तालिका में केमिस्ट्री विषय से जुड़े जरूरी चैप्टर और मुख्य टॉपिक बताया गया है:

    चैप्टर

    टॉपिक्स

    एटॉमिक स्ट्रक्चर

    पीरियाडिक टेबल, इलेक्ट्रान कन्फुगुरेशन एंड क्वांटम नंबर्स

    केमिकल बॉन्डिंग

    टाइप ऑफ बांड, स्ट्रक्चर ऑफ मोलेक्युल्स

    थर्मोडाइनैमिक्स और थर्मोकेमिस्ट्री

    केमिकल रिएक्शंस

    आर्गेनिक केमिस्ट्री

    हाइड्रोकार्बन एंड रिएक्शन मैकेनिज्म

    इक्विलिब्रियम

    ले-शातेलिए प्रिंसिपल, पीएच एंड सोलुबिलिटी प्रोडक्ट

    एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 बायोलॉजी महत्वपूर्ण अध्याय

    एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा में बायोलॉजी का सेक्शन सबसे महत्वपूर्ण है। अगर आपकी बायोलॉजी पर अच्छी पकड़ है तो आप अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। नीचे दिए गए टेबल में बायोलॉजी विषय के जरूरी चैप्टर और मुख्य टॉपिक्स की जानकारी प्रदान की गई है:

    चैप्टर

    टॉपिक्स

    ह्यूमन फिजियोलॉजी

    रेस्पिरेटरी सिस्टम, सर्क्युलेटरी सिस्टम

    सेल बायोलॉजी

    सेल स्ट्रुक्टर, सेल फंक्शन

    जेनेटिक्स एंड इवोल्यूशन

    डीएनए रेप्लिकेशन, थ्योरी ऑफ इवोल्यूशन

    प्लांट फिजियोलॉजी

    फोटोसिनेथेसिस एंड प्लांट न्यूट्रिशन

    रिप्रोडक्शन

    रिप्रोडक्शन इन ह्यूमन, रिप्रोडक्शन इन प्लांट्स


    ये भी जानें: सीजी पीईटी काउंसलिंग

    एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण अध्याय

    फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के अलावा, एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा में सामान्य ज्ञान और एप्टीट्यूड के विषय से सवाल पूछे जाते है। नीचे दी गई तालिका में सामान्य ज्ञान विषय से जुड़े मुख्य टॉपिक्स के बारे में बताया गया है:

    सामान्य ज्ञान विषय

    मुख्य विषय

    भूगोल

    महत्वपूर्ण भौगोलिक विशेषता (नदी, पहाड़, झील) और वैश्विक स्थलचिह्न।

    भारत का भूगोल, जिसमें राज्य, राजधानी और प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान शामिल हैं।


    इतिहास

    प्राचीन सभ्यता, स्वतंत्रता आंदोलन, महत्वपूर्ण ऐतिहासिक हस्ती और विश्व युद्ध जैसी प्रमुख घटना।

    संस्कृति

    भारतीय त्यौहार, भाषा, शास्त्रीय नृत्य, कला रूप और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल

    सामान्य नीति और वैज्ञानिक अनुसंधान

    स्वास्थ्य, शिक्षा और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सरकारी नीतियां, कल्याणकारी कार्यक्रम और सुधार।

    सामान्य विज्ञान

    भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की मूल अवधारणा, विशेष रूप से रोजमर्रा के अनुप्रयोगों से संबंधित।

    सामयिकी

    राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों में हाल की घटना, विशेषकर राजनीति, खेल, विज्ञान और अर्थव्यवस्था में।


    एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा के लिए तैयारी कैसे करे?

    कुछ तैयारी टिप्स नीचे दिए गए हैं जो उम्मीदवारों को एम्स बीएससी नर्सिंग 2026 परीक्षा के ज़रूरी चैप्टर को प्रभावी ढंग से कवर करने में मदद कर सकती है।

    स्टडी प्लान बनाएं: हर विषय और उसके चैप्टर के लिए समय तय करते हुए एक शेड्यूल बनाएं।
    महत्वपूर्ण चैप्टर की प्राथमिकता सूची तैयार करें और उन्हें नियमित रूप से पढ़ें।

    मॉक टेस्ट का अभ्यास करें: एम्स बीएससी नर्सिंग के मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का नियमित अभ्यास करें। इससे आपकी तैयारी का स्तर पता चलेगा और गति व सटीकता में सुधार होगा।

    रेफरेंस किताबें: एनसीईआरटी की किताबों को ज़रूर पढ़ें क्योंकि ज़्यादातर महत्वपूर्ण चैप्टर वहीं से कवर हो जाते हैं। इसके अलावा, नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए बनी विशेष किताबों को भी देखें।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Digital Forensic
    Via Dr Harisingh Gour Vishwavidyalaya, Sagar
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Explore Top Universities Across Globe
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    University of Wisconsin, Madison
    329 Union South 1308 W. Dayton Street Madison, WI 53715-1149
    University of Alberta, Edmonton
    116 St. and 85 Ave., Edmonton, Alberta, Canada T6G 2R3
    Keele University, Newcastle
    Staffordshire, UK, ST5 5BG

    Questions related to AIIMS Nursing

    On Question asked by student community

    Have a question related to AIIMS Nursing ?

    Hi,

    AIIMS BSc Nursing entrance exam question papers are not available in Hindi medium. You can access the previous year's question papers and solutions from the link below:
    https://medicine.careers360.com/articles/aiims-bsc-nursing-question-paper

    Hello Dear Student,


    Could you provide more information so that i could help you further!