NEET PG College Predictor
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
एम्स नई दिल्ली द्वारा एम्स नॉरसेट 11 स्टेज II (मेन्स) एग्जाम का आयोजन 30 सितंबर 2026 को होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड का लिंक एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन क्रेडेंशियल यानी अपनी एप्लिकेशन आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होता है, जिसके बाद वे नॉरसेट 11 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक लिंक एक्टिव होने के बाद यहां उपलब्ध कराया गया है। शेड्यूल के अनुसार मेन्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
एम्स नॉरसेट 11 2026 का एडमिट कार्ड जारी: यहां से डाउनलोड करें!
This Story also Contains
एम्स नॉरसेट 11 स्टेज I के लिए हॉल टिकट 9 सितंबर को जारी किया गया था और 12 सितंबर 2026 को परीक्षा आयोजितकी गई। एम्स नॉरसेट 11 एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी के साथ आवंटित परीक्षा केंद्र से संबंधित विवरण भी दर्ज होते हैं। एम्स नॉरसेट 11 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को विस्तार से पढ़ें।
नॉरसेट एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी ज़रूरी तारीखें नीचे दी गई हैं। हॉल टिकट से जुड़ी सभी जानकारियों से अपडेट रहने के लिए छात्रों को इन तारीखों के बारे में पता होना चाहिए।
कार्यक्रम | तिथि |
नॉरसेट 2026 एडमिट कार्ड जारी | 9 सितंबर, 2026 |
नॉरसेट 11 2026 परीक्षा तिथि | 12 सितंबर, 2026 |
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
एम्स नॉरसेट 11 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऊपर उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा, उम्मीदवार नॉरसेट 11 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक को एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर भी एक्सेस कर सकते हैं।
उम्मीदवार ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से एम्स नॉरसेट 11 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, आधिकारिक वेबसाइट से नॉरसेट 11 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं
सबसे ऊपर दिए गए "Recruitments" टैब पर क्लिक करें
"नॉरसेट" सेक्शन पर क्लिक करें
"नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉरसेट-11)" सेक्शन के बगल में दिए गए "व्यू डिटेल्स" बटन पर क्लिक करें
"लॉगिन टू अप्लाई" बटन पर क्लिक करें
"कैंडिडेट ID या मोबाइल नंबर" और "पासवर्ड" का इस्तेमाल करके लॉग इन करें
नॉरसेट 11 का कैंडिडेट डैशबोर्ड दिखाई देगा
नॉरसेट 11 एडमिट कार्ड के पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें
हॉल टिकट को सेव और डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन इस्तेमाल के लिए इसके 2-3 प्रिंटआउट निकाल लें
नॉरसेट एडमिट कार्ड में नीचे दी गई जानकारी होती है, जिसे डाउनलोड करने के बाद छात्रों को ज़रूर चेक कर लेना चाहिए।
उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
उम्मीदवार की ID और जन्म तिथि (DOB)
उम्मीदवार की कैटेगरी
परीक्षा की तारीख
परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
एम्स नॉरसेट परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय
एंट्री शुरू होने और बंद होने का समय
परीक्षा का समय
परीक्षा के दिन के लिए ज़रूरी निर्देश
On Question asked by student community
Hello Student,
The AIIMS NORCET (Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test) previous year question papers are available in PDF format at the link given below:
https://medicine.careers360.com/articles/aiims-nursing-officer-previous-year-question-papers
Hello Punitha,
The NORCET (Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test) is conducted by the All India Institute of Medical Sciences for the recruitment of Nursing Officers in AIIMS and participating institutes.
Here are the links to the NORCET important questions and answer resources:
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary
End-to-End NEET PG Admission Guidance | One-to-One Counselling | College Predictors | Regular Updates | E-books
Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines