NEET PG College Predictor
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
एम्स नॉरसेट 11 मेन्स रिजल्ट 2026 की घोषणा 10 अक्टूबर, 2026 को कर दी गई है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), नई दिल्ली द्वारा मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के परिणाम निर्धारित तारीख को ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार एम्स नॉरसेट 11 मेन्स रिजल्ट 2026 को आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में चेक कर सकते हैं।
एम्स नॉरसेट 11 2026 मेन्स रिज़ल्ट पीडीएफ डाउनलोड लिंक
This Story also Contains
प्राधिकरण ने 18 सितंबर 2026 को एम्स नॉरसेट 11 स्टेज 1 (प्रीलिम्स) रिजल्ट 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी किया। नॉरसेट 11 प्री रिजल्ट का डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया गया। उम्मीदवार प्रीलिम्स चरण का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में देख सकते हैं, जिसमें क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों का रोल नंबर, श्रेणी और पर्सेंटाइल दर्ज है। रिजल्ट जारी होने के बाद एम्स नॉरसेट 11 प्रीलिम्स (फेज 1) रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया।
एम्स नॉरसेट 11 2026 रिजल्ट PDF यहाँ से डाउनलोड करें
गौरतलब है कि एम्स नॉरसेट परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है, जिसमें स्टेज I (प्रीलिम्स) और स्टेज II (मेन्स) शामिल हैं। इसी कारण नॉरसेट रिजल्ट भी दोनों चरणों के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है। एम्स नॉरसेट 11 स्टेज I परीक्षा में सफल उम्मीदवार स्टेज II परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। एम्स नॉरसेट 11 के जरिए से विभिन्न AIIMS, NITRD, AIIPMR, मुंबई और CNCI, कोलकाता में नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती की जाती है। एम्स नॉरसेट 11 रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड लिंक, रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।
एम्स नॉरसेट 11 प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 का डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर एक्टिव कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार एम्स की वेबसाइट पर जाकर नॉरसेट 11 प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक 2026 के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। डायरेक्ट रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर उसमें अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
नॉरसेट 11 के नतीजे (जिसमें मेन्स परीक्षा भी शामिल है) की तारीखें नीचे दी गई हैं।
कार्यक्रम | तिथि |
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि | 12 सितंबर 2026 |
नॉरसेट 11 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की तिथि | 18 सितंबर 2026 |
मुख्य परीक्षा की तिथि | 30 सितंबर 2026 |
मुख्य परीक्षा परिणाम की तिथि | 10 अक्टूबर 2026 |
मुख्य परीक्षा के लिए नॉरसेट स्कोरकार्ड | घोषित किया जाना बाकी है |
उम्मीदवार एम्स, नई दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नॉरसेट 11 रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
सबसे पहले एम्स नई दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
इसके बाद ‘रिक्रूटमेंट’ टैब चुनें।
‘एम्स नॉरसेट 11 रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
एम्स नॉरसेट नर्सिंग ऑफिसर रिजल्ट PDF प्रारूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अपना रोल नंबर खोजने के लिए ‘Ctrl+F’ का इस्तेमाल करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
एम्स, नई दिल्ली द्वारा नॉरसेट परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। दोनों चरणों के रिजल्ट ऑनलाइन मोड में PDF प्रारूप में जारी किए जाते हैं।
प्राधिकरण एम्स नॉरसेट 11 परीक्षा के स्टेज I का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करता है। स्टेज I रिजल्ट के साथ नॉरसेट 11 की प्रीलिम्स कटऑफ भी जारी की जाती है। कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को स्टेज II परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया जाता है।
एम्स नॉरसेट 11 स्टेज II का रिजल्ट भी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी करता है। प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को एम्स नॉरसेट 11 मेन्स परीक्षा में शामिल होना होता है। स्टेज II परीक्षा में सफल उम्मीदवार ऑनलाइन सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया के लिए पात्र होते हैं।
एम्स नॉरसेट 11 रिजल्ट 2026 में उम्मीदवारों से संबंधित निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे:
उम्मीदवार का रोल नंबर
उम्मीदवार की श्रेणी
PwD स्थिति
उम्मीदवार का पर्सेंटाइल
प्राधिकरण एम्स नॉरसेट 11 रिजल्ट 2026 जारी करने के साथ कटऑफ भी घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद एम्स नॉरसेट 11 कटऑफ 2026 यहां उपलब्ध करा दी जाएगी। तब तक उम्मीदवार नीचे दी गई तालिकाओं में पिछले वर्ष की एम्स नॉरसेट (AIIMS NORCET) कटऑफ देख सकते हैं।
श्रेणी | कटऑफ परसेंटाइल | पीडब्ल्यूबीडी कटऑफ परसेंटाइल |
यूआर | 93.5887683 | 45.5621237 |
ईडब्ल्यूएस | 78.9831134 | 49.6272792 |
ओबीसी | 84.2077239 | 40.6645947 |
एससी | 81.9605328 | 35.7768456 |
एसटी | 74.4746050 | 39.8463477 |
श्रेणी | क्वालिफ़ाई करने वाले उम्मीदवारों का प्रतिशत कट-ऑफ़ |
यूआर/ईडब्ल्यूएस | 50.000% |
ओबीसी | 45.000% |
एससी/एसटी | 40.000% |
यूआर-पीडब्ल्यूबीडी | 45.000% |
ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूबीडी | 48.125% |
ओबीसी-पीडब्ल्यूबीडी | 41.667% |
एससी-पीडब्ल्यूबीडी | 37.917% |
एसटी-पीडब्ल्यूबीडी | 35.833% |
श्रेणी | नॉरसेट 9 कटऑफ प्रीलिम्स | स्टेज I नॉरसेट 8 कट-ऑफ परसेंटाइल | स्टेज I नॉरसेट 7 कट-ऑफ परसेंटाइल |
सामान्य | 90.7161868 | 93.5335077 | 95.8446801 |
ईडब्ल्यूएस | 65.6169852 | 78.2853953 | 77.9002339 |
ओबीसी | 75.9545125 | 83.1213092 | 88.2629033 |
एससी | 73.4418098 | 80.1392602 | 85.6454042 |
एसटी | 66.3210743 | 73.6786438 | 80.5850127 |
श्रेणी | नॉरसेट 8 | नॉरसेट 7 |
सामान्य / ईडब्ल्यूएस | 50 | 50.000 |
ओबीसी | 45 | 45.000 |
एससी / एसटी | 40 | 40.000 |
सामान्य-दिव्यांग | 47.083 | 46.458 |
ईडब्ल्यूएस-दिव्यांग | 48.333 | - |
ओबीसी-दिव्यांग | 40.833 | 40.833 |
एससी-दिव्यांग | 35.417 | 35.208 |
एसटी-दिव्यांग | 46.667 | 35.417 |
On Question asked by student community
Hello Student,
The AIIMS NORCET (Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test) previous year question papers are available in PDF format at the link given below:
https://medicine.careers360.com/articles/aiims-nursing-officer-previous-year-question-papers
Hello Punitha,
The NORCET (Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test) is conducted by the All India Institute of Medical Sciences for the recruitment of Nursing Officers in AIIMS and participating institutes.
Here are the links to the NORCET important questions and answer resources:
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
End-to-End NEET PG Admission Guidance | One-to-One Counselling | College Predictors | Regular Updates | E-books