Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पीएनएसटी सिलेबस 2026 (MP PNST Syllabus 2026)- एमपी पीएनएसटी सिलेबस देखें
    • लेख
    • एमपी पीएनएसटी सिलेबस 2026 (MP PNST Syllabus 2026)- एमपी पीएनएसटी सिलेबस देखें

    एमपी पीएनएसटी सिलेबस 2026 (MP PNST Syllabus 2026)- एमपी पीएनएसटी सिलेबस देखें

    Nitin SaxenaUpdated on 06 Jul 2026, 01:12 PM IST

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) 10 जुलाई 2026 को नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए मध्य प्रदेश प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (एमपी पीएनएसटी 2026) आयोजित करेगा। एमपी बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम के लिए पीएनएसटी एडमिट कार्ड 2026, अथॉरिटी ने 3 जुलाई 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया है। एमपी पीएनएसटी एग्जाम 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है।
    एमपी पीएनएसटी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

    एमपी पीएनएसटी सिलेबस 2026 (MP PNST Syllabus 2026)- एमपी पीएनएसटी सिलेबस देखें
    एमपी पीएनएसटी सिलेबस 2026

    प्राधिकरण द्वारा एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा सिलेबस, इन्फॉर्मेशन ब्रोशर के साथ जारी किया जाता है। एमपी पीएनएसटी 2026 सिलेबस के अनुसार, कक्षा 12वीं के स्तर पर भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, सामान्य विज्ञान और अंग्रेजी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 20 प्रश्न होंगे। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से यूपी पीएनएसटी सिलेबस 2026 की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    ये भी पढ़ें: एमपी पीएनएसटी फॉर्म डेट 2026, 9 से 23 जून तक है।

    एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा तिथि

    उम्मीदवारों को एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा की तारीख के बारे में अपडेट रहना चाहिए। नीचे दी गई टेबल में एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा से जुड़ी तारीखें देखें।

    मध्य प्रदेश प्री नर्सिंग चयन परीक्षा (एमपी पीएनएसटी) 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

    विवरण

    महत्वपूर्ण तिथि

    एमपी पीएनएसटी 2026 पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) शुरू होने की तिथि

    9 जून 2026

    एमपी पीएनएसटी 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि

    23 जून 2026

    आवेदन फॉर्म में संशोधन (करेक्शन) की प्रक्रिया शुरू होने की तिथि

    9 जून 2026

    आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि

    28 जून 2026

    एमपी पीएनएसटी 2026 प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी होने की तिथि

    3 जुलाई 2026

    एमपी पीएनएसटी 2026 प्रवेश परीक्षा की तिथि

    10 जुलाई 2026

    एमपी पीएनएसटी 2026 परिणाम जारी होने की तिथि

    घोषित की जाएगी

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा पैटर्न (MP PNST 2026 Exam Pattern in hindi)

    मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाती है। एमपी पीएनएसटी 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। एमपी पीएनएसटी 2026 के विस्तृत परीक्षा पैटर्न को नीचे देखा जा सकता है।

    एमपी पीएनएसटी परीक्षा पैटर्न 2026

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा की अवधि

    2 घंटे

    कुल प्रश्न

    100

    प्रश्नों के प्रकार

    बहु विकल्पीय प्रश्न

    स्तर

    कक्षा 12

    शामिल विषय

    भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, सामान्य ज्ञान, अंग्रेज़ी

    प्रश्न पत्र की भाषा

    हिंदी और अंग्रेज़ी

    अंकन योजना

    • हर सही उत्तर के लिए +1 अंक

    • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं

    विषयवार नीट की तैयारी

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    एमपी पीएनएसटी सिलेबस 2026 (MP PNST Syllabus 2026)

    एमपी पीएनएसटी परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को एमपी पीएनएसटी सिलेबस की जानकारी होना बेहद जरूरी हैं। उम्मीदवार नीचे तालिका से एमपी पीएनएसटी सिलेबस के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    एमपी पीएनएसटी भौतिकी सिलेबस 2026

    क्रमांक

    यूनिट

    अध्याय

    1

    यूनिट–1

    अध्याय 1 – विद्युत आवेश तथा क्षेत्र: भूमिका, विद्युत आवेश, चालक तथा विद्युतरोधी, विद्युत आवेश के मूल गुण, कूलॉम नियम, बहुल आवेशों के बीच बल, विद्युत क्षेत्र, विद्युत क्षेत्र रेखाएँ, विद्युत फ्लक्स, विद्युत द्विध्रुव, एकसमान बाह्य क्षेत्र में द्विध्रुव, सतत आवेश वितरण, गाउस नियम एवं उसके अनुप्रयोग।अध्याय 2 – स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता: भूमिका, स्थिरवैद्युत विभव, बिंदु आवेश के कारण विभव, विद्युत द्विध्रुव के कारण विभव, आवेशों के निकाय के कारण विभव, समविभव पृष्ठ, निकाय की स्थितिज ऊर्जा, विद्युत क्षेत्र में स्थितिज ऊर्जा, चालक एवं स्थिरवैद्युतिकी, परावैद्युत तथा ध्रुवण, संधारित्र तथा धारिता, समानांतर पट्टिका संधारित्र, धारिता पर परावैद्युत का प्रभाव, संधारित्रों का संयोजन, संधारित्र में संचित ऊर्जा।

    2

    यूनिट–2

    अध्याय 3 – विद्युत धारा: भूमिका, विद्युत धारा, चालक में विद्युत धारा, ओम का नियम, इलेक्ट्रॉनों का अपवाह एवं प्रतिरोधकता का उद्भव, ओम नियम की सीमाएँ, विभिन्न पदार्थों की प्रतिरोधकता, प्रतिरोधकता की ताप पर निर्भरता, विद्युत ऊर्जा एवं शक्ति, सेल, विद्युत वाहक बल (EMF), आंतरिक प्रतिरोध, श्रेणी तथा पार्श्वक्रम में सेल, किरचॉफ के नियम, व्हीटस्टोन सेतु।

    3

    यूनिट–3

    अध्याय 4 – गतिमान आवेश और चुंबकत्व: भूमिका, चुंबकीय बल, चुंबकीय क्षेत्र में गति, विद्युत धारा के कारण चुंबकीय क्षेत्र, बायो-सावर्ट नियम, वृत्ताकार धारा पाश के अक्ष पर चुंबकीय क्षेत्र, ऐम्पियर का परिपथीय नियम, परिनालिका, समानांतर विद्युत धाराओं के बीच बल, विद्युत धारा पाश पर बल आघूर्ण, चुंबकीय द्विध्रुव, चल कुंडली गैल्वेनोमीटर।अध्याय 5 – चुंबकत्व एवं द्रव्य: भूमिका, छड़ चुंबक, चुंबकत्व एवं गाउस नियम, चुंबकीकरण एवं चुंबकीय तीव्रता, पदार्थों के चुंबकीय गुण।

    4

    यूनिट–4

    अध्याय 6 – वैद्युतचुंबकीय प्रेरण: भूमिका, फैराडे एवं हेनरी के प्रयोग, चुंबकीय फ्लक्स, फैराडे का प्रेरण नियम, लेन्ज का नियम तथा ऊर्जा संरक्षण, गतिक विद्युत वाहक बल, प्रेरक, प्रत्यावर्ती धारा जनित्र।अध्याय 7 – प्रत्यावर्ती धारा: भूमिका, प्रतिरोधक पर प्रयुक्त AC वोल्टता, AC धारा एवं वोल्टता का घूर्णी सदिश द्वारा निरूपण (फेजर), प्रेरक पर प्रयुक्त AC वोल्टता, संधारित्र पर प्रयुक्त AC वोल्टता, श्रेणीबद्ध LCR परिपथ पर प्रयुक्त AC वोल्टता, AC परिपथों में शक्ति, शक्ति गुणांक, ट्रांसफॉर्मर।

    5

    यूनिट–5

    अध्याय 8 – वैद्युतचुंबकीय तरंगें: भूमिका, विस्थापन धारा, वैद्युतचुंबकीय तरंगें, वैद्युतचुंबकीय स्पेक्ट्रम।

    6

    यूनिट–6

    अध्याय 9 – किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र: भूमिका, गोलीय दर्पणों द्वारा प्रकाश का परावर्तन, अपवर्तन, पूर्ण आंतरिक परावर्तन, गोलीय पृष्ठों तथा लेंसों द्वारा अपवर्तन, प्रिज्म में अपवर्तन, प्रकाशिक यंत्र।अध्याय 10 – तरंग प्रकाशिकी: भूमिका, हाइगेंस का सिद्धांत, हाइगेंस सिद्धांत द्वारा समतल तरंगों का अपवर्तन एवं परावर्तन, कला-संबंध एवं कला-अंतर, व्यतिकरण, यंग का प्रयोग, विवर्तन, ध्रुवण।

    7

    यूनिट–7

    अध्याय 11 – विकिरण तथा द्रव्य की द्वैत प्रकृति: भूमिका, इलेक्ट्रॉन उत्सर्जन, प्रकाश-विद्युत प्रभाव का प्रायोगिक अध्ययन, प्रकाश-विद्युत प्रभाव एवं प्रकाश का तरंग सिद्धांत, आइंस्टाइन का प्रकाश-विद्युत समीकरण, विकिरण का ऊर्जा क्वांटम, प्रकाश की कणीय प्रकृति (फोटॉन), द्रव्य की तरंग प्रकृति।

    8

    यूनिट–8

    अध्याय 12 – परमाणु: भूमिका, अल्फा कण प्रकीर्णन, रदरफोर्ड का नाभिकीय मॉडल, परमाणवीय स्पेक्ट्रम, हाइड्रोजन परमाणु का बोर मॉडल, हाइड्रोजन का रेखा स्पेक्ट्रम, डी-ब्रॉगली द्वारा बोर सिद्धांत की व्याख्या।अध्याय 13 – नाभिक: भूमिका, परमाणु द्रव्यमान एवं नाभिक की संरचना, नाभिकीय आकार, द्रव्यमान-ऊर्जा, नाभिकीय बंधन ऊर्जा, नाभिकीय बल, रेडियोधर्मिता, नाभिकीय ऊर्जा।

    9

    यूनिट–9

    अध्याय 14 – अर्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी: पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ: भूमिका, धातु, चालक एवं अर्धचालकों का वर्गीकरण, नैज अर्धचालक, अपद्रव्य अर्धचालक, p-n संधि, अर्धचालक डायोड, संधि डायोड का दिष्टकारी (रेक्टिफायर) के रूप में उपयोग।

    एमपी पीएनएसटी रसायन शास्त्र सिलेबस 2026

    क्र.

    यूनिट

    अध्याय

    1

    यूनिट-1

    विलयन

    विलयनों के प्रकार, विलयनों की सांद्रता को व्यक्त करना, विलेयता, द्रवीय विलयनों का वाष्प दाब, आदर्श एवं अनादर्श विलयन, अणुसंख्य गुणधर्म और आण्विक द्रव्यमान की गणना, असामान्य मोलर द्रव्यमान

    2

    यूनिट-2

    वैद्युतरसायन

    वैद्युत रासायनिक सेल, गैल्वैनी सेल, नेर्न्स्ट समीकरण, वैद्युतअपघटनी विलयनों का चालकत्व, वैद्युतअपघटनी सेल एवं वैद्युतअपघटन, बैटरियां, ईंधन सेल, संक्षारण

    3

    यूनिट-3

    रासायनिक बलगतिकी

    रासायनिक अभिक्रिया वेग, अभिक्रिया वेग को प्रभावित करने वाले कारक, समाकलित वेग समीकरण, अभिक्रिया वेग की ताप पर निर्भरता, रासायनिक अभिक्रिया के संघट्ट सिद्धांत

    4

    यूनिट-4

    d-एवं f-ब्लॉक के तत्व

    आवर्त सारणी में स्थिति, d-ब्लॉक तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, संक्रमण तत्वों (d-ब्लॉक) के सामान्य गुण, संक्रमण तत्वों के कुछ महत्वपूर्ण यौगिक, लैंथेनॉयड, ऐक्टिनॉयड, d-एवं f-ब्लॉक तत्वों के कुछ अनुप्रयोग

    5

    यूनिट-5

    उपसहसंयोजन यौगिक

    उपसहसंयोजन यौगिकों का वर्नर के सिद्धांत, उपसहसंयोजन यौगिकों से संबंधित कुछ प्रमुख पारिभाषिक शब्द व उनकी परिभाषाएं, उपसहसंयोजन यौगिकों का नामकरण, उपसहसंयोजन यौगिकों में समावयवता, उपसहसंयोजन यौगिकों में आबंधन, धातु कार्बोनिलों में आबंधन, उपसहसंयोजन यौगिकों का महत्व तथा अनुप्रयोग

    6

    यूनिट-6

    हैलोऐल्केन तथा हैलोऐरीन

    वर्गीकरण, नामपद्धति, C-X आबंध की प्रकृति, ऐल्किल हैलाइडों के विरचन की विधियां, हैलोऐरीनों का विरचन, भौतिक गुण रासायनिक अभिक्रियाएं, पॉलिहैलोजन यौगिक

    7

    यूनिट-7

    ऐल्कोहॉल, फीनॉल एवं ईथर

    वर्गीकरण, नामपद्धति, प्रकार्यात्मक समूहों की संरचनाएं, ऐल्कोहॉल तथा फीनॉलों का विरचन, औद्योगिक महत्व के कुछ ऐल्कोहॉल, ईथर

    8

    यूनिट-8

    ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल

    कार्बोनिल यौगिकों का नामकरण एवं संरचना, ऐल्डिहाइडों एवं कीटोनों का विरचन, भौतिक गुणधर्म, रासायनिक अभिक्रियाएं, ऐल्डिहाइडों एवं कीटोनों के उपयोग, कार्बोक्सिलिक समूह की नामपद्धति व संरचना, कार्बोक्सिलिकअम्ल बनाने की विधियां, भौतिक गुण, रासायनिक अभिक्रियाएं, कार्बोक्सिलिकअम्लों के उपयोग

    9

    यूनिट-9

    ऐमीन

    ऐमीनों की संरचना वर्गीकरण नामपद्धति, ऐमीनों का विरचन, भौतिक गुणधर्म, रासायनिक अभिक्रियाएं, डाइएज़ोनियम लवणों के विरचन की विधि, भौतिक गुण, रासायनिक अभिक्रियाएं, ऐरोमैटिक यौगिकों के संश्लेषण में डाइएज़ो लवणों का महत्व

    10

    यूनिट-10

    जैव-अणु

    कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, एन्जाइम, विटामिन, न्यूक्लिक अम्ल, हार्मोन

    इन्हें भी पढ़ें

    एमपी पीएनएसटी जीव विज्ञान सिलेबस 2026

    क्र.

    यूनिट

    अध्याय

    1

    यूनिट1

    जनन

    अध्याय-1 पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन

    अध्याय-2 मानव जनन

    अध्याय-3 जनन स्वास्थ्य

    2

    इकाई 2

    आनुवंशिकी तथा विकास

    अध्याय-4 वंशागति तथा विविधता के सिद्धांत

    अध्याय-5 वंशागति के आणविक आधार

    अध्याय-6 विकास

    3

    यूनिट 3

    मानव कल्याण में जीव विज्ञान

    अध्याय-7 मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    अध्याय-8 मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव

    4

    यूनिट 4

    जैव प्रौद्योगिकी

    अध्याय-9 जैव प्रौद्योगिकी — सिद्धांत व प्रक्रम

    अध्याय-10 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

    5

    यूनिट 5

    पारिस्थितिकी

    अध्याय-11 जीव और समष्टियां

    अध्याय-12 पारितंत्र

    अध्याय-13 जैव-विविधता एवं संरक्षण


    एमपी पीएनएसटी अंग्रेजी सिलेबस 2026

    No.

    Topic

    Details

    1

    Reading

    Reading Comprehension

    2

    Vocabulary

    Synonyms and antonyms, word formation, Prefixes, Suffixes

    3

    Grammar & Usage

    (a) Articles and determiners

    (b) Agreement between the subject and the verb

    (c) Time and tenses

    (d) Prepositions and phrasal verbs

    (e) Auxiliaries including modals

    4

    Transformation

    (a) Voices: active and passive

    (b) Narration: direct and indirect

    (c) Degrees of comparison

    (d) Sentence types: Affirmative, negative and interrogative

    5

    Errors

    Common errors

    6

    Spelling

    Spelling — the British pattern of spelling will be followed


    एमपी पीएनएसटी सामान्य ज्ञान सिलेबस 2026

    क्र.

    विषय-वस्तु

    1

    समसामयिक

    समसामयिक मामले / राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाएं

    2

    इतिहास

    भारत का इतिहास व भारत के राष्ट्रीय आंदोलन

    3

    भूगोल

    भारतीय व संसार का भूगोल — भारत व संसार का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल आदि

    4

    राजनीति व शासन

    भारतीय राजनीति व शासन तंत्र — संविधान, राजनीतिक तंत्र, पंचायतीराज, सार्वजनिक मुद्दे, धाराएं व अधिकार आदि

    5

    आर्थिक व सामाजिक विकास

    सतत विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्रों में पहले आदि

    6

    पर्यावरण व विज्ञान

    पर्यावरण, पारिस्थितिकी, जैवविविधता, मौसम में बदलाव, सामान्य विज्ञान आधारित सामान्य मुद्दे

    7

    संस्कृति व मध्यप्रदेश

    भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेलकूद, मध्यप्रदेश का इतिहास, भूगोल व राजनीति

    8

    म.प्र. विकास

    मध्यप्रदेश का आर्थिक व सामाजिक विकास

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Digital Forensic
    Via Dr Harisingh Gour Vishwavidyalaya, Sagar
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Explore Top Universities Across Globe
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    University of Wisconsin, Madison
    329 Union South 1308 W. Dayton Street Madison, WI 53715-1149
    University of Alberta, Edmonton
    116 St. and 85 Ave., Edmonton, Alberta, Canada T6G 2R3
    Keele University, Newcastle
    Staffordshire, UK, ST5 5BG