Careers360 Logo
ask-icon
share
    हरियाणा एएनएम 2026 काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (6 नवंबर): पीडीएफ डाउनलोड लिंक देखें
    • लेख
    • हरियाणा एएनएम 2026 काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (6 नवंबर): पीडीएफ डाउनलोड लिंक देखें

    हरियाणा एएनएम 2026 काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (6 नवंबर): पीडीएफ डाउनलोड लिंक देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Himanshu PriyadarshiUpdated on 06 Nov 2026, 12:39 PM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    रोहतक स्थित पंडित बी.डी. शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा 6 नवंबर 2026 को हरियाणा एएनएम काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nursing.online-counselling.co.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकेंगे। इसके लिए हरियाणा एएनएम राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 की पीडीएफ डाउनलोड करनी होगी। सीट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग और एडमिशन की प्रक्रिया 6 से 7 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। रिजल्ट जारी होते ही उसे डाउनलोड करने का डायरेक्ट पीडीएफ लिंक इस पेज पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

    हरियाणा एएनएम 2026 काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (6 नवंबर): पीडीएफ डाउनलोड लिंक देखें
    हरियाणा एएनएम 2026 काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

    हरियाणा एएनएम 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का परिणाम उन उम्मीदवारों के आधार पर तैयार किया जाएगा, जिन्होंने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया है, दूसरे राउंड की चॉइस फिलिंग और लॉकिंग पूरी की है तथा मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है। हरियाणा एएनएम राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 की पीडीएफ, उसे चेक करने के चरणों और रिपोर्टिंग से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया पूरा लेख पढ़ सकते हैं।

    हरियाणा एएनएम राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026: मुख्य जानकारी

    जिन उम्मीदवारों ने एएनएम काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने के साथ चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है, वे नीचे दी गई टेबल में हरियाणा एएनएम 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

    हरियाणा एएनएम 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: अवलोकन (ओवरव्यू)

    ब्यौरा

    विवरण 

    काउंसिलिंग का नाम

    हरियाणा एएनएम (ANM) काउंसिलिंग

    आयोजक संस्था (कंडक्टिंग अथॉरिटी)

    पं. बी.डी. शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक (Pt B.D. Sharma, University of Health Sciences, Rohtak)

    काउंसिलिंग राउंड

    राउंड 2

    सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का माध्यम

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    nursing.online-counselling.co.in

    सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का प्रारूप (फॉरमैट)

    पीडीएफ (PDF)


    हरियाणा एएनएम काउंसलिंग 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डेट

    हरियाणा एएनएम मेरिट लिस्ट और चॉइस फिलिंग के आधार पर सीट अलॉटमेंट किया जाता है। उम्मीदवार हरियाणा एएनएम राउंड 2 सीट अलॉटमेंट परिणाम 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें नीचे देख सकते हैं।

    हरियाणा एएनएम 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने की तिथियां

    काउंसिलिंग कार्यक्रम 

    तिथि 

    हरियाणा एएनएम राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

    6 नवंबर, 2026

    आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग और प्रवेश

    6 से 7 नवंबर, 2026


    हरियाणा एएनएम राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026: पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान चरणों का पालन करके हरियाणा एएनएम राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

    1. सबसे पहले हरियाणा एएनएम की आधिकारिक वेबसाइट nursing.online-counselling.co.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर हरियाणा एएनएम 2026 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करें।

    3. इसके बाद हरियाणा एएनएम काउंसलिंग राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    4. आवंटित एएनएम स्कूल की जानकारी प्राप्त करने के लिए Ctrl+F दबाएं और अपना नाम सर्च करें।

    5. भविष्य में रिपोर्टिंग और एडमिशन के दौरान उपयोग के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें।

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    Amity University, Noida

    India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary

    हरियाणा एएनएम 2026 सीट अलॉटमेंट लिस्ट की पीडीएफ में दी गई जानकारी

    हरियाणा एएनएम राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 की पीडीएफ में काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवारों को आवंटित सीटों का विवरण दिया जाएगा। उम्मीदवार अलॉटमेंट लिस्ट में निम्नलिखित जानकारियां चेक कर सकते हैं:

    • एएनएम मेरिट नंबर

    • उम्मीदवार का नाम

    • आवेदन आईडी

    • पिता का नाम

    • श्रेणी (कैटेगरी)

    • आवंटित श्रेणी

    • आवंटित स्कूल का नाम

    हरियाणा एएनएम काउंसलिंग 2026 राउंड 2 रिपोर्टिंग शेड्यूल

    हरियाणा एएनएम काउंसलिंग 2026 के दूसरे राउंड में जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें 6 से 7 नवंबर 2026 के बीच आवंटित कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके साथ ही, संबंधित संस्थान द्वारा निर्धारित एडमिशन से जुड़ी अन्य औपचारिकताएं भी पूरी करनी होंगी।

    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    1 Nov'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Nov'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe